गोण्डा : पर्यावरण, आक्सीजन, बारिश, पैड़ - पौधे व शुद्ध हवा के महत्व को बताने के लिए फैजाबाद रोड़ स्थिति सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने शनिवार को पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। बच्चों ने शहर व गांव दोनों जगहों पर रहने वालों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। मेरी सांस मेरा अधिकार, पेड़ लगाओ, पानी पाओ, स्वच्छता लाओ, धरती बचाओ के नारों के साथ बच्चों ने जगह-जगह लोगों को स्वच्छता की जानकारी देते हुए भ्रमण किया। रैली में स्कूल के कक्षा छह से नौ के बच्चों ने भाग लिया। रैली के सुचारु तरीके से संचालन के लिए दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग का नेतृत्व शिक्षिका दीपिका पाण्डेय, शशांक तिवारी, अभिषेक द्विवेदी व दूसरे का जीनू हसन, आदित्य द्विवेदी, मोहित कुमार ने किया। प्रदीप गुप्ता, शशंक गुप्ता, ईनदु गुप्ता, सुप्रिया शर्मा, नरेन्द्र मिश्र रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...


No comments:
Post a Comment