Monday, February 28, 2022

"विश्व महिला दिवस" की तैयारियों में जुटी राजधानी की महिला व्यापारी


विश्व महिला दिवस के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, महिला इकाई" द्वारा आयोजित किया जाएगा "विशिष्ट महिला सम्मान" समारोह

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, महिला इकाई के तत्वाधान में आगामी 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट मिला सम्मान" से नवाजा जाएगा

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राजधानी की महिला व्यापारियों ने महिला दिवस की तैयारियों के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को नगर अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की तथा महिला दिवस की तैयारियों में जुटी संगठन की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल ने बताया आदर्श व्यापार मंडल द्वारा 8 मार्च को उद्योग ,व्यापार, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा ,संगीत, नृत्य, रंगकर्मी, पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 महिलाओं को  "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा जाएगा अनिला अग्रवाल ने बताया यह विशिष्ट महिला सम्मान समारोह राजधानी के इंडिया अवध होटल सप्रू मार्ग हजरतगंज में आयोजित होगा !

Sunday, February 27, 2022

UP Election 2022: यूपी में पांचवें चरण का मतदान आज, केशव-राजा भैया समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर


विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में रविवार को राज्य के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों और कई सियासी दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं तो इलाहाबाद पश्चिम से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सु. सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री चुनाव लड़ रहे हैं। 

इसी क्रम में प्रतापगढ़ सीट से कांग्रेस की प्रवक्ता आराधना मिश्रा मोना, कुण्डा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व चर्चित नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डा.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, मंझनपुर सीट से सपा के इन्द्रजीत सरोज और करछना से सपा के उज्जवल रमण सिंह के भी भाग्य का फैसला रविवार को ही होगा।

मतदान की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 12 जिलों में कुल 58.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रेसवार्ता में बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे जितने भी वोटर मतदान केन्द्र परिसर की कतार में लगे होंगे उन्होंने वोट देने का अधिकार होगा। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैण्ड सैनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए  वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है।

चुनाव आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप सभी वोटरों को वितरित कराई गई हैं, जिसके जरिये उन्हें अपने वर्तमान मतदान केन्द्र,  पोलिंग बूथ  एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं कि वे मतदान की अवधि में मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है।

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

-आयोग ने 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक तथा 20 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। 
-1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 207 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2627 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।
-आयोग द्वारा राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो  वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं, जो कि क्षेत्र में रहकर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे।
-856.61 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
-14 स्ट्रांग रूम में रखी जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा के लिए 4.67 कम्पनी
-कानून व्यवस्था की ड्यूटी के लिए 45.61 कम्पनी
-इसमें से 22.67 कम्पनी क्यूआरटी ड्यूटी के लिए तैनात की गयी है।
-अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तर्राज्यीय बैरियर नाकों पर ड्यूटी के लिए 02.61 कम्पनी की तैनाती है।
-पुलिस के 7, 337 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, 63, 300 हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबिल की ड्यूटी लगायी गयी है।
-22 कम्पनी पीएसी, 47, 641 होमगार्ड, पीआरडी जवान और 12,322 चौकीदार भी लगाये गये हैं।
-50 प्रतिशत पोलिंग बूथों के मतदान का सजीव

Saturday, February 26, 2022

बरेली : बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली


 बरेली :-- बरेली के प्रख्यात सर्जन एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल को शनिवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके जबड़े में लगी है। केशलता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

डॉ केशव रात करीब 8.45 बजे ड्राइवर के साथ कार से स्टेडियम रोड स्थित शिव मंदिर के पास से जा रहे थे, तभी बाइक से दो बदमाश आए और बायीं साइड से कार के पीछे वाली खिड़की के शीशे से सटाकर गोली मार दी। डा केशव अग्रवाल कार में पीछे सीटे पर ही बैठे थे। इसलिए गोली उनके जबड़े में लगी। गोलीकांड से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

यहाँ आपको बताते चले डॉ केशव अग्रवाल केसलता हॉस्पिटल एवं रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज और अमृत बिचार अखबार के मालिक है !



रिपोर्ट : विकास वर्मा (बरेली)

Friday, February 25, 2022

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक, कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे

अंतरराष्ट्रीय : पुतिन ने देश की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा है कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन यूक्रेन को परमाणु शक्ति से संपन्न देश भी नहीं बनने देंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की रक्षा परिषद के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियान नबीं बनाने देंगे। पुतिन ने यबह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। 

 जानकारी के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की इस्तीफे की मांग भी उठाई है।* उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना को सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। इससे पहले पुतिन ने कहा ता कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए अपना उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिंस्क भेजने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले रूस की सेना ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है और कीव का पश्चिम से संपर्क काट दिया है। दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि हमारी सेना ने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।

Thursday, February 24, 2022

रूसी हमलों से जान बचाना भारी, मेट्रो और सबवे के अंदर छिपे यूक्रेनी

 

russia ukraine war: रूस ने पूरी ताकत से यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। रिपोर्ट बताती है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन हिस्सों में घेर लिया है। जबकि यूक्रेन पर रूस की ओर से साइबर अटैक की भी खबरे हैं। यूक्रेन हालांकि इस हमले को लेकर पहले से ही तैयार था, सरकार ने यूक्रेनियन को हफ्तों पहले चेतावनी दे दी थी कि रूस के साथ उनके बीच युद्ध लगभग तय है जो आखिरकार गुरुवार की सुबह सच साबित हुआ। जैसे ही सुबह-सुबह रूसी मिसाइलों का यूक्रेन की धरती पर अटैक हुआ, स्थानीय लोग मारे डर के राजधानी कीव में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेने पहुंच गए।

एफपी की रिपोर्ट बताती है कि जैसे ही रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर हमला बोला, धमाकों से यूक्रेनियनों की नींद खुली। आनन-फानन में लोगों ने मेट्रो स्टेशनों और सबवे के अंदर छिपकर शरण ली।  जिस होटल में लोग और घटनाक्रम को कवर करने कीव पहुंचे पत्रकार रुके थे, उसे 30 मिनट के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया।

लोगों में दिखी घबराहट
सुबह-सुबह जब रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन पर धावा बोला, उस वक्त कई लोग नींद में थे, इन धमाकों की डरावनी आवाज ने लोगों को जगाया। आनन-फानन में लोगों ने घरों से निकलकर सुरक्षित ठिकानों की शरण ली। लोग बस स्टॉप पर इंतजार करते दिखे। जबकि कई लोग अपनी कारों को शहर छोड़ने के लिए जल्दबाजी में दिखे। फिलिंग स्टेशनों पर कारों की लंबी लाइनें नजर आई। शहर के मेट्रो स्टेशनों को लोगों के रुकने के लिए सुरक्षित स्थान घोषित किया गया। भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर लोगों ने शरण ली। ये नजारा उन दो अलगाववादी इलाकों का है, जिन्हें रूस स्वतंत्र घोषित कर चुका है। इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सैनिक इन इलाकों में कब्जा कर चुके हैं।


लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शहर के 30 लाख लोगों को घर के अंदर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक ज्यादा जरुरत न हो घर से बाहर न निकलें, साथ ही सभी को अपनी जरुरतों के सामानों का स्टॉक रखने की अपील की।

गौरतलब है कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आज सुबह हुए इस हमले में दोनों देशों के सैनिकों की मारे गए हैं। इस हमले में कुछ नागरिकों के मारे जाने की भी सूचना है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। साथ ही कहा कि जो भी नागरिक देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है, वे उसे हथियार देने के लिए तैयार हैं।

दशकों से कांग्रेस-सपा एक परिवार की बंधक, अमेठी में दोनों पार्टियों पर बरसे पीएम मोदी

 

यूपी विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे होने के साथ ही चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा की तरफ से लगातार प्रचार में जुट गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जनसभा की और कांग्रेस के साथ ही सपा पर जमकर हमला बोला। उनके निशाने पर परिवारवाद ही मुख्य रूप से रहा।

गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के 4 चरण पूरे हो चुके हैं और चारों ही चरणों में लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है। जो घोर परिवारवादी सोच रहे हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे, बिखर जाएंगे, देशहित को भूल जाएंगे उन सबके सारे गणित उल्टे पड़ गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें और राजा-महाराजा की तरह आप पर राज कर सकें। हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए, ना ही हमारी ताकत कोई बाहुबली या माफिया है, हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक की राजनीति, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक और तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की राजनीति ही इन दलों की मजबूरी बन गयी है।

कहा कि ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नंबर आया। मेरी मां सौ साल की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया तब ही मेरी मां ने भी वैक्सीन लगाई। 

पीएम मोदी ने कहा कि यहां यूपी में भी घोर परिवारवादियों ने कांग्रेस कल्चर को ही खुद में पूरा का पूरा उतार लिया है और उसी रंग में रंग गए हैं। बीते कई दशकों से कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, एक ही परिवार की बंधक बनी हुई है।

मोदी ने कहा कि आज़ादी के बाद कांग्रेस में दिक्कत आना शुरू हुई जब एक ही परिवार ने पार्टी पर कब्ज़ा शुरू कर दिया। पूरे देश में बहुत सारी ​पार्टियां कांग्रेस को देखकर ये सीख गईं और पूरे लोकतंत्र को दीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान कर दिया।

अमेठी में भी पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट के फैसले का मामला उठाया। कहा कि 56 निर्दोष लोगों को बम धमाके में मारने वाले 38 आतंकवादियों को गुजरात की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। लेकिन वोटबैंक के डर से इन पार्टियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करने तक की भी हिम्मत नहीं दिखाई, उनके मुंह पर ताले लग गए।

मोदी ने कहा कि चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं। आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है।

Wednesday, February 23, 2022

फरहान अख़्तर और शिबानी हुए एक दूजे के

 


बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख़्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर एक दूसरे का हाथ थाम कर शादी के बंधन में बंध गए.

खंडाला के एक फार्म हाउस में 19 फरवरी को आयोजित शादी समारोह में फ़िल्म जगत की कई चर्चित हस्तियां शरीक हुईं.


मेहमानों ने फहान और शिबानी को बधाई तो दी ही, समारोह के दौरान खूब मज़ा भी किया. तस्वीरों में देखिए इस समारोह की कुछ खूबसूरत झलकियां. ये तस्वीरें फरहान अख़्तर ने ही जारी की हैं.शादी समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान ऋतिक रोशन और फराह ख़ान ने जमकर ठुमके लगाए. फरहान की मां शबाना आजमी भी खूब नाचीं.






Tuesday, February 22, 2022

लखनऊ में वोटिंग से पहले BJP को झटका, अखिलेश से मिले सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी

 यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह वोटिंग होनी है। इससे पहले उसी लखनऊ से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। रीता जोशी ने मयंक के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। यहां तक कि अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। 

भाजपा से मयंक को टिकट नहीं देने के पीछे अपर्णा का सपा से बीजेपी में आना माना जा रहा था। लेकिन भाजपा ने अपर्णा को भी मौका नहीं दिया था। मयंक और अपर्णा की जगह भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। ब्राह्मण बहुल सीट से टिकट नहीं मिलने पर मयंक के सपा से उतरने की भी चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। 

पिछले दिनों रीता जोशी ने यह भी कहा था कि पार्टी ने टिकट से इनकार कर दिया है और अब मयंक जोशी स्वतंत्र हैं कि उन्हें क्या करना है। सपा ने इस सीट से 2017 में अपर्णा यादव को उतारा था, जो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। 

बेटे को राजनीति में लाने के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से मयंक के लिए भाजपा से टिकट मांगा था। यहां तक कि उनका कहना था कि यदि परिवारवाद इसके आड़े आता है तो वह अपनी सांसदी से इस्तीफा देने को भी तैय़ार हैं। हालांकि भाजपा में उनकी बात नहीं सुनी गई और बृजेश पाठक को मौका दिया गया। दरअसल लखनऊ कैंट सीट को भाजपा के लिए मजबूत माना जाता रहा है। ऐसे में यहां टिकट के दावेदारों की हमेशा से लंबी कतार रही है।

Sunday, February 20, 2022

गोण्डा : मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता

गोण्डा : सदर विधान सभा के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में शनिवार को मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार झंझरी व पडरीकृपार ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक कालेज के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, मेंहदी, स्लोगन, भाषण, पोस्टर, गीत व कविता प्रतियोगिता बच्चों के बीच करायी गयी। नोडल अधिकारी जीजीआईसी की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी व जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज के शिक्षक सुभाष चंद्र जयसवाल रहे। झंझरी के नोडल अधिकारी मोहम्मद अहमद व पडरीकृपार की नोडल अधिकारी नीतू खत्री रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने मतदान के महत्व को समझाया। मतदान देश के निर्माण व देश की सेवा के लिए  कितना आवश्यक है समझाया गया। बच्चों ने मतदान के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने की प्रतिज्ञा की है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी, अमिता पाण्डेय, फरीदा बेगम,नगमा, नगीता देवी, कुसुम, किरन,  रेनू रहीं ।

Photo by next media team




Saturday, February 19, 2022

व्यापारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

राजधानी के व्यापारियों ने आदर्श व्यापार मंडल  के बैनर तले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य मतदान करने का संकल्प लिया, 

लोकतंत्र को मजबूत करें एवं कुशल सरकार बनाने के लिऐ वोट का प्रयोग अवश्य करें : अनिरूद्ध निगम

 लखनऊ  :19 फरवरी 2022 शनिवार -   "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ट्रांस गोमती इकाई" के बैनर तले व्यापारियों द्वारा मुंशी पुलिया बाजार में "मतदाता जागरूकता रैली" ट्रांस गोमती अध्यक्ष  अनिरुद्ध निगम के नेतृत्व में निकाली गई तथा व्यापारियों को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया

 इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प  व्यापारियों द्वारा लिया गया

 संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं  ट्रांस गोमती इकाई के प्रभारी  मनीष पांडे ने व्यापारियों एवं नागरिकों को 23, फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, स्वयं,परिवार , पड़ोसियों, परिचितों एवं व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने तथा जागरूक करने का संकल्प दिलाया ,

इस अवसर पर संगठन के ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदयकांत श्रीवास्तव ने बोलते हुए कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास अपने मत की ताकत सबसे बड़ा हथियार है,

 सभी को अपनी जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए , 

 संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा वोट की ताकत से ही एक अच्छी सरकार का निर्माण हो सकता है,

 संकल्प लेने वालों में संगठन के  पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगठन के ट्रांस गोमती के उपाध्यक्ष प्रकाश पाल , मुंशी पुलिया के प्रभारी वीरेन्द्र यादव चेयर मैन महेश शर्मा, महामंत्री शकील अहमद, सन्तोष यादव, मीडिया प्रभारी आनंद बर्मा, मो ताहिर कोषाध्यक्ष , नीरज दुबे, अरविंद उपाध्याय, पदाधिकारी शामिल  हुऐ !

यू पी में नाईट कर्फ़्यू ख़त्म

 


यूपी में कोरोना नाइट कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दरों में कमी होने के कारण निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अभी भी जरूरत है। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

आपको बता दें यूपी में बढ़ते कोरोना वायरस को सबसे पहले 10:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद कोरोना केसों में कमी आने पर सरकार ने समय कम करते हुए 11 से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया था।

Friday, February 18, 2022

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, पंजाब में भी थमेगा शोर, 20 फरवरी को है मतदान

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों की किस्मत 20 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई बड़े नेता भी आज अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार करेंगे। चुनावी मैदान में सत्ताधारी भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और आप के अलावा कई दल उतरे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। रविवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। करीब 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है।

Thursday, February 17, 2022

भारी मतों से सूरज सिंह को जिताएगी गोण्डा की जनता : सनाउर्रहमान खां

गोण्डा। विधानसभा चुनाव में गोण्डा सदर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सूरज सिंह के लिए फैजाबाद रोड़ स्थिति पूर्व सांसद मुन्नन खां के आवास पर गुरुवार शाम को चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद मुन्नन खां के पुत्र सनाउर्रहमान खां ने कहा कि विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सूरज सिंह को गोण्डा की जनता भारी बहुमत से जिताएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इंजीनियर मोहम्मद कासिम खां ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के लिए शुरु हुआ जनता का समर्थन अब पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। उन्होंने कहा कि  सूरज सिंह सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। सपा प्रत्याशी ने पूर्व मन्त्री  स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह के जनपद के लिए किये गये सेवाओं को लोगों के सामने रखा। उन्होंने अपने समर्थन के लिए लोगों से अपील की। समाजसेवी मुश्फिक अहमद खां, वकार खां ने भी लोगों से सूरज के समर्थन की अपील की। सलाहुद्दीन खां, मोहम्मद लईक टीटी, मोहम्मद साजिद खां, हाजी शोएबुद्दीन, मोहम्मद जावेद, रवि खां, तारिक खां, राशिद रैनी, मोहम्मद जाबिद, सलमान, सईद अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली, प्रधान गिर्द गोण्डा हाजी गजनी आरिफ, संजय साहू, राम खेलावन, राहुल गौतम रहे।




Next media Team Gonda U.P


Wednesday, February 16, 2022

हिजाब विवाद : कर्नाटक से निकलकर इस विवाद की लपटें दूसरे राज्‍यों में भी फैल रही हैं

 


हिजाब विवाद पर देशभर में हंगामा बरपा हुआ है। कर्नाटक से निकलकर इस विवाद की लपटें दूसरे राज्‍यों में भी फैल रही हैं। कई राज्‍यों में इसके पक्ष में जोरदार प्रदर्शन हुए हैं। इसने राज्‍यों में अलग तरह की चुनौतियां पैदा कर दी हैं। लेकिन सिर ढकने की इस लड़ाई के बीच भारत के इतिहास पर नजर डालें तो एक दौर ऐसा भी था जब महिलाओं को अपने स्तन ढकने की भी मनाही थी। 19वीं सदी में दलित महिलाओं की छाती पर कपड़ा या ब्लाउज दिखते ही चाकू से खींचकर फाड़ दिया जाता था। महिलाओं के साथ इस तरह की ऊंच नीच और भेदभाव की दास्तां कब और कैसे शुरू हुई, जानिए विस्तार से....


दलित महिलाएं चुकाती थीं ‘ब्रेस्ट टैक्स’

1729, मद्रास प्रेसीडेंसी में त्रावणकोर साम्राज्य की स्थापना हुई। राजा थे मार्थंड वर्मा। साम्राज्य बना तो नियम-कानून बने। टैक्स लेने का सिस्टम बनाया गया। जैसे आज हाउस टैक्स, सेल टैक्स और जीएसटी, लेकिन एक टैक्स और बनाया गया...ब्रेस्ट टैक्स मतलब स्तन कर। ये कर दलित और ओबीसी वर्ग की महिलाओं पर लगाया गया।


ब्रेस्ट साइज के हिसाब से टैक्स

त्रावणकोर में निचली जाति की महिलाएं सिर्फ कमर तक कपड़ा पहन सकती थी। अफसरों और ऊंची जाति के लोगों के सामने वे जब भी गुजरती उन्हें अपनी छाती खुली रखनी पड़ती थी। अगर महिलाएं छाती ढकना चाहें तो उन्हें इसके बदले ब्रेस्ट टैक्स देना होगा। इसमें भी दो नियम थे। जिसका ब्रेस्ट छोटा उसे कम टैक्स और जिसका बड़ा उसे ज्यादा टैक्स। टैक्स का नाम रखा था मूलाक्रम।पुरुषों को भी नहीं थी सिर ढकने की परमिशन

यह फूहड़ रिवाज सिर्फ महिलाओं पर नहीं, बल्कि पुरुषों पर भी लागू था। उन्हें सिर ढकने की परमिशन नहीं थी। अगर वे कमर के ऊपर कपड़ा पहनना चाहें और सिर उठाकर चलना चाहें तो इसके लिए उसे अलग से टैक्स देना पड़ेगा। यह व्यवस्था ऊंची जाति को छोड़कर सभी पर लागू थी, लेकिन वर्ण व्यवस्था में सबसे नीचे होने के कारण निचली जाति की दलित महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रताड़ना झेलनी पड़ी।


चाकू से फाड़ देते थे महिलाओं के कपड़े

नादर वर्ग की महिलाओं ने कपड़े से सीना ढका तो सूचना राजपुरोहित तक पहुंच जाती थी। पुरोहित एक लंबी लाठी लेकर चलता था जिसके सिरे पर एक चाकू बंधी होती थी। वह उसी से ब्लाउज खींचकर फाड़ देता था। उस कपड़े को वह पेड़ों पर टांग देता था। यह संदेश देने का एक तरीका था कि आगे कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।नंगेली ने कुरीतियों की खटिया खड़ी कर डाली

19वीं शताब्दी की शुरुआत में चेरथला में नांगेली नाम की एक महिला थी। स्वाभिमानी और क्रांतिकारी। उसने तय किया कि ब्रेस्ट भी ढकूंगी और टैक्स भी नहीं दूंगी। नांगेली का यह कदम सामंतवादी लोगों के मुंह पर तमाचा था। अधिकारी घर पहुंचे तो नांगेली के पति चिरकंडुन ने टैक्स देने से मना कर दिया। बात राजा तक पहुंच गई। राजा ने एक बड़े दल को नांगेली भेज दिया।


अफसरों को पत्ते पर सजाकर सौंप दिया अपना कटा स्तन

राजा के आदेश पर टैक्स लेने अफसर नांगेली के घर पहुंच गए। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। अफसर बोले, "ब्रेस्ट टैक्स दो, किसी तरह की माफी नहीं मिलेगी।" नांगेली बोली, 'रुकिए मैं लाती हूं टैक्स।' नांगेली अपनी झोपड़ी में गई। बाहर आई तो लोग दंग रह गए। अफसरों की आंखे फटी की फटी रह गई। नांगेली केले के पत्ते पर अपना कटा स्तन लेकर खड़ी थी। अफसर भाग गए। लगातार ब्लीडिंग से नांगेली जमीन पर गिर पड़ी और फिर कभी न उठ सकी।


नांगेली की चिता में कूदकर पति ने दी जान

नांगेली की मौत के बाद उसके पति चिरकंडुन ने भी चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। भारतीय इतिहास में किसी पुरुष के 'सती' होने की यह एकमात्र घटना है। इस घटना के बाद विद्रोह हो गया। हिंसा शुरू हो गई। महिलाओं ने फुल कपड़े पहनना शुरू कर दिए। मद्रास के कमिश्नर त्रावणकोर राजा के महल में पहुंच गए। कहा, "हम हिंसा रोकने में असफल साबित हो रहे हैं कुछ करिए।" राजा बैकफुट पर चले गए। उन्हें घोषणा करनी पड़ी कि अब नादर जाति की महिलाएं बिना टैक्स के ऊपर कपड़े पहन सकती हैं।जब स्त्री ही बन गई स्त्री की दुश्मन

नादर जाति कि महिलाओं को स्तन ढकने की इजाजत मिली तो एजवा, शेनार या शनारस और नादर वर्ग की महिलाओं ने भी विद्रोह किया। उनके विद्रोह को दबाने के लिए उच्च परिवार की स्त्रियां भी आगे आ गई। ऐसे ही एक कहानी सामने आती है जिसमें रानी 'अन्तिंगल' ने एक दलित महिला का स्तन कटवा दिया था।


पकड़े जाने के डर से श्रीलंका चले गए

इस कुप्रथा के खिलाफ विद्रोह करने वाले लोग पकड़े जाने के डर से श्रीलंका चले गए। वहां की चाय बगानों में काम करने लगे। इसी दौरान त्रावणकोर में अंग्रेजों का दखल बढ़ा। 1829 में त्रावणकोर के दीवान मुनरो ने कहा, “अगर महिलाएं ईसाई बन जाएं तो उन पर हिन्दुओं का ये नियम नहीं लागू होगा। वे स्तन ढक सकेंगी।”


महिलाओं को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया गया

मुनरो के इस आदेश से ऊंची जाति के लोगों में गुस्सा भर गया, लेकिन अंग्रेज फैसले पर टिके रहे। 1859 में अंग्रेजी गवर्नर चार्ल्स ट्रेवेलियन ने त्रावणकोर में इस नियम को रद्द कर दिया। अब हिंसा करने वाले बदल गए। ऊंची जाति के लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी। नादर महिलाओं को निशाना बनाया और उनके अनाज जला दिए। इस दौरान नादर जाति कि दो महिलाओं को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया गया।


अंग्रेजों के बढ़ते दबदबे से महिलाओं को मिली राहत

अंग्रेजी दीवान जर्मनी दास ने अपनी किताब 'महारानी' में इस कुप्रथा का जिक्र करते हुए लिखा, “संघर्ष लंबा चला। 1965 में प्रजा जीत गई और सभी को पूरे कपड़े पहनने का अधिकार मिल गया। इस अधिकार के बावजूद कई हिस्सों में दलितों को कपड़े न पहनने देने की कुप्रथा चलती रही। 1924 में यह कलंक पूरी तरफ से खत्म हो गया, क्योंकि उस वक्त पूरा देश आजादी की लड़ाई में कूद पड़ा था।”

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...