उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी उम्मीदवारों की किस्मत 20 फरवरी को ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई बड़े नेता भी आज अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार करेंगे। चुनावी मैदान में सत्ताधारी भाजपा, सपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा और आप के अलावा कई दल उतरे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।तीसरे चरण में यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। रविवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। करीब 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment