Monday, March 2, 2020

राज्यसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच दिखा ‘‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात का नजारा


नयी दिल्ली -  राज्यसभा में पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे तथा इसी हंगामे के बीच सदन चलाने पर अड़े सत्ता पक्ष के मध्य सोमवार को ‘‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’’ का नजारा देखने को मिला।


विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब बैठक फिर शुरू हुई तो उप सभापति हरिवंश ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक को चर्चा एवं पारित कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम पुकारा। इसी बीच आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के कई सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गये।


विधेयक को चर्चा के लिए पेश करने के बाद निशंक ने इसके बारे में सदन को जानकारी देना शुरू किया। हंगामे के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री ने जब अपनी बात को जारी रखा तो कांग्रेस नेता जयराम रमेश को सत्ता पक्ष के कई सदस्यों से बात करते हुए देखा गया। रमेश को सदन के नेता थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात करते हुए निशंक की ओर इशारा करते हुए देखा गया।


इस बीच, सत्ता पक्ष की सबसे अग्रिम पंक्ति में जहां निशंक अपनी बात रख रहे थे, उनके सामने विपक्ष के कई सदस्यों ने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि इसके बावजूद निशंक ने अपनी बात को जारी रखा।


इसके बाद गहलोत एवं अन्य केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा किये गये संकेत का पालन करते हुए निशंक अपने कागजात लेकर पहली पंक्ति से तीसरी पंक्ति में आ गये और उन्होंने वहां से अपनी बात पूरी की। इस प्रकार निशंक विधेयक पर हंगामे के बीच करीब 15 मिनट तक लगातार बोलते रहे।


उनके बाद भाजपा के सत्यनारायण जटिया हंगामे के बीच ही बोले और फिर उपसभापति ने दोपहर करीब ढाई बजे बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।


Saturday, February 29, 2020

अफ़गानिस्तान से 18 साल बाद लौटेंगे अमरीकी सैनिक

अमरीका और अपने और सहयोगी देशों के सैनिक अगले 14 महीने में अफ़ग़ानिस्तान से वापस बुला लेगा. अमरीका और तालिबान ने इस मद्देनज़र 'एक विस्तृत शांति समझौते' पर हस्ताक्षर किए हैं ! अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और तालिबान के नेताओं ने क़तर की राजधानी दोहा में इस समझौते पर दस्तख़त किए !



समझौते के तहत, चरमपंथियों ने अपने इलाके में अल-क़ायदा या किसी अन्य अतिवादी समूह को नहीं आने देंगे!


इस बयान में कहा गया है, "इसमें अमरीका और सहयोगी देशों के सैनिक 14 महीनों में वापस होंगे. अमरीका-तालिबान समझौता तालिबान की ओर से अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने पर निर्भर है." इससे 18 साल से अफ़ग़ानिस्तान में चल रहा संघर्ष ख़त्म होने की उम्मीद जताई जा रही है.


पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत, SP को हटाया, थानेदार के खिलाफ केस

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी को हटा दिया गया है और थानेदार को निलंबित करते हुए पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए इसे हिरासत में मौत का मामला बताया है। इस मामले में थाने के सभी पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।



मृतक की पहचान जीतू खटीक (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जीतू कबाड़ी का व्‍यवसाय करता था। परिजनों ने कहा कि ग्रामीण थाना पुलिस ने बुधवार शाम को युवक को उसकी दुकान उठाया और पुलिस स्टेशन ले आई, जहां उन्होंने बिना किसी शिकायत या प्राथमिकी दर्ज किए उसे पूरी रात थाने में रखा। इस बीच गुरुवार दोपहर युवक की तबीयत खराब हुई जिसपर पुलिस उसे अस्‍पताल ले गयी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



जीतू के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ताराचंद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को मारा है। आरोप है कि पुलिस के पास जीतू के खिलाफ कोई मामला या शिकायत दर्ज नहीं थी। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कहा कि एनएचआरसी के निर्देशों के तहत एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है और पूरे थाने का लाइन हाजिर कर दिया गया है।


मामले की न्यायिक जांच के साथ-साथ इसकी जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है। दूसरी ओर संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने राज्य विधानसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रकरण की न्यायिक जांच के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़मेर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़मेर को नियुक्त किया गया है जो जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतक जीतू खटीक के भाई धर्मेंद्र ने इस बारे में रिपोर्ट दी है। इसमें जीतू को अवैध रूप से थाने में रखने, मारपीट करने और अमानवीय यातनाएं देने का आरोप लगाया है।


कोरोना वायरस: ईरान में 210 लोगों की मौत, अस्पताल के सूत्रों का दावा


कोरोना वायरस की वजह से ईरान में कम से कम 210 लोगों की मौत हो गई है. ईरान की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सूत्रों ने बीबीसी पर्शियन को इसकी जानकारी दी है ! कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों की संख्या राजधानी तेहरान में सबसे अधिक है, जहां सबसे पहले इसके मामले सामने आए !


शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 34 बताई थी. हालांकि जो आंकड़े अब सामने आ रहे हैं वो इससे कहीं ज़्यादा हैं !


कोरोना को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच लगातार पारदर्शिता बरतने के दावे करने वाले ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीबीसी की रिपोर्ट खारिज कर दिया है ! यह रिपोर्ट उस वक़्त सामने आई है जब पार्लियामेंट के एक सदस्य ने प्रशासन पर मामलों को दबाने और अमरीका की ओर से जताई गई चिंता के चलते जानकारी छुपाने के आरोप लगाए थे !


(Report BBC )


Friday, February 28, 2020

सीरिया: इदलिब में हवाई हमला, तुर्की के 29 सैनिकों की मौत

सीरियाई सेना के एक हवाई हमले में कम से कम 29 तुर्की सैनिक मारे गए हैं. तुर्की के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ये हमला उत्तर पश्चिमी सीरिया में हुआ है ! तुर्की के हातय प्रांत के गवर्नर रहमी डोगन ने बताया कि इस हमले के कारण इदलिब में कई लोग घायल हुए हैं. कुछ अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 29 से अधिक है !



मिल रही ख़बरों के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई थी, जिसके बाद तुर्की सीरियाई हमलों का उत्तर दे रहा है ! इदलिब फिलहाल विद्रोहियों के कब्ज़े में है और रूस के समर्थन वाली सीरियाई सेना विद्रोहियों के कब्ज़े से इदलिब को छुड़ाना चाहती हैं. बताया जा रहा है विद्रोहियों को तुर्की सेना का समर्थन प्राप्त है !


राष्ट्रपति अर्दोआन चाहते हैं कि सीरियाई सरकार अपनी सेना को उन ठिकानों से पीछे बुलाए जहां तुर्की ने निगरानी के लिए अपने सैन्य ठिकाने बनाए हैं !


अयोध्या नगरी

लखनऊ:राम जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे CM आवास 5KD ,CM योगी से कर रहे हैं मुलाकात अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर करेंगे कि कर रहे चर्चा । मुलाकात के दौरान अयोध्या के विकास,राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी बिंदुओं पर हो रही है बात!



दिल्ली में नहीं रुक रही हिंसा, अब तक 42 की हुई मौत, उपद्रवियों ने आज एक और शख्स की ली जान

दिल्ली के हिंसा प्रभावित अधिकतर इलाकों में स्थिति अब सामान्य होने लगी है, लेकिन कुछ जगह पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उपद्रवियों ने शुक्रवार सुबह शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब तक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है।



मृतक की पहचान अयूब के तौर पर हुई है। अयूब कूड़ा बीनने का काम करता था। वह शिव विहार में सुबह 6:00 बजे कूड़ा बीन रहा था, इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने आकर उसे पीटना शुरू कर दिया और जब तक वह बेहोश नहीं हो गया वो उसे पीटते रहे। गंभीर हालत में सुबह 9:00 बजे अयूब को जीटीबी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली हिंसा में मारे गए इन 42 लोगों में से अभी तक 12 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में करीब 250 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जीटीबी अस्पताल की ओर से 38 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। इनमें 28 शव अस्पताल लाए गए और 10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में 3 और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी 1 युवक की मौत की सूचना है।


Thursday, February 27, 2020

कोरोना वायरस: सऊदी अरब ने पवित्र स्थलों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान में 26 लोगों की मौत

सालाना हज यात्रा से कुछ महीने पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों की यात्रा पर रोक लगा दी है। पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के 240 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। सऊदी अरब के इस फैसले का मकसद विदेशी नागरिकों को पवित्र शहर मक्का और काबा जाने से रोकना है, जहां दुनिया के एक अरब 80 करोड़ मुस्लिम एक दिन में पांच बार की नमाज अदा करते हैं।
















फैसले में यह भी कहा गया है कि मदीना में पैगम्बर मोहम्मद की मस्जिद की यात्रा पर भी रोक रहेगी। अधिकारियों ने विषाणु से प्रभावित देशों से टूरिस्ट वीजा पर सऊदी आने वाले लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। यह घोषणा सऊदी अरब में महामारी के संभावित प्रसार को लेकर उसकी चिंता दर्शाती है।


पश्चिम एशिया में महामारी का केंद्र और इससे सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान है जहां इस विषाणु के 245 पुष्ट मामलों में से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनोश जहांपौर ने बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में बताया। तेल बहुल छोटे से देश कुवैत में भी विषाणु से संक्रमण के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार (27 फरवरी) को 26 से बढ़कर 43 हो गई है। पीड़ित सभी लोग हाल में ईरान से यात्रा कर लौटे थे।


बहरहाल सऊदी अरब में महामारी के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बयान दिया, ''सऊदी अरब इस विषाणु के प्रसार पर रोक के उपाय के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपना सहयोग करेगा और वह अपने नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा से पहले एहतियात बरतें।"


मंत्रालय ने कहा, ''हम लोग परवरदिगार से पूरी इंसानियत को इस नुकसान से बख्शने की दुआ मांगते हैं।" बहरीन में बृहस्पतिवार सुबह विषाणु से संक्रमण के 33 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने इराक और लेबनान से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। उसने दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह से आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध में 48 घंटे का इजाफा किया है।


ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि शहरों को बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने स्वीकारा कि ईरान में विषाणु पर नियंत्रण पाने में ''एक, दो या तीन हफ्ते लग सकते हैं।" इस बीच इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राजधानी बगदाद में कोरोना वायरस के पहले मामले की घोषणा की, जिससे देश में इससे संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन सभी का संबंध ईरान से है















दिल्ली हिंसा के बाद योगी सरकार सतर्क, संवेदनशील शहरों में सीनियर अधिकारियों को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

 लखनऊ, 27 फरवरी । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में भड़की हिंसा से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी सतर्क हो गई है। उत्तर प्रदेश में दोबारा हिंसा न भड़के इसके लिए पयार्प्त इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील शहरों के साथ ही दिल्ली राज्य की सीमा से सटे जिलों पर खास निगरानी रखी गई है। मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है, जो सुरक्षा प्रबंध संभाल रहे हैं।



रिपोर्ट्स के अनुसार, विभिन्न वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जुमे की नमाज से पहले की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भेजा गया है। जब तक दिल्ली की स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती, इन अधिकारियों को नामित जिलों में शिविर लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही इन सभी जिलों में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कि एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि एडीजी आगरा जोन अजय आनंद को अलीगढ़ का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा को संभल का प्रभार दिया गया है जबकि आईजी रेलवे, विजय प्रकाश, फिरोजाबाद की निगरानी करेंगे। आईजी पीटीसी मेरठ लक्ष्मी सिंह मुजफ्फरनगर की देखरेख करेंगे और डीआईजी एसआईटी जे. रविंद्र गौड़ बिजनौर की कमान संभालेंगे।


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दिल्ली में हिंसा का असर राज्य पर न हो, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका ध्यान रखा जाए। ज्ञात हो कि उत्तर पूवीर् दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के संवेदनशील जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। दिल्ली सीमा से सटे नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर के अलावा संवेदनशील अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और संभल को लेकर उप्र शासन ने पहले ही तैयारी कर ली है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे कोनेश्वर महादेव मंदिर


लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे कोनेश्वर महादेव मंदिर, ऐतिहासिक श्री कोनेश्वर महादेव मंदिर के विस्तारित नवीकीकृत का सीएम योगी में किया लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंत्री आशुतोष टंडन लोकार्पण में मौजूद, मेयर संयुक्ता भाटिया एवं विधायक सुरेश श्रीवास्तव और नीरज बोरा भी मौजूद, लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री मंच से करेंगे लोगो संबोधित, पुराने लखनऊ के चौक एरिया में स्थापित है मंदिर, श्री कोनेश्वर मंदिर से एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन का हमेशा से रहा है जुड़ाव !


राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप बोलीं सोनिया गांधी- दिल्ली हिंसा के दौरान मूकदर्शक बनी रही केंद्र और केजरीवाल सरकार

दिल्ली हिंसा को लेकर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज यानी गुरुवार को राष्ट्रपति से मिल एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं संग दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली हिंसा के दौरान केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की सरकार मूकदर्शक बनी रही। सोनिया गांधी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली हिंसा मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार से राजधर्म का पालन कराने और गृह मंत्री अमित शाह को हटाने के लिए कदम उठाएं। 



सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के हालात खराब है और इस सिलसिले में हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पथराव से लोगों की हत्या हुई है। दिल्ली में हिंसा होती रही मगर केन्द्र सरकार और दिल्ली की नई सरकार मूकदर्शक बनी रही। सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार से बात करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। 


रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद सोनिया ने संवाददाताओं से कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में हमने दिल्ली में स्थिति को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की थी। हमने राष्ट्रपति से मिलने और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने का फैसला किया। उन्होंने ज्ञापन के कुछ हिस्से पढ़े और दावा किया कि केंद्र और दिल्ली सरकार हिंसा को लेकर मूकदर्शक बनी रहीं। गृह मंत्री और प्रशासन की निष्क्रियता से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ


Wednesday, February 26, 2020

दिल्ली हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले तीन दिनों से हो रही हिंसा ने अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 56 पुलिसकर्मी समेत 186 लोग घायल हो चुके हैं। देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए सीलमपुर पहुंचे हुए थे।



तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं।  



उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, बाबरपुर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, घोंडा चौक, करावल नगर, मुस्तफाबाद, चांदबाग, नूरे इलाही, भजनपुरा, गोकुलपुरी में तनाव है। मंगलवार सुबह













 







उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले तीन दिनों से हो रही हिंसा ने अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 56 पुलिसकर्मी समेत 186 लोग घायल हो चुके हैं। देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए सीलमपुर पहुंचे हुए थे।


तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं।  


उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, बाबरपुर, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, घोंडा चौक, करावल नगर, मुस्तफाबाद, चांदबाग, नूरे इलाही, भजनपुरा, गोकुलपुरी में तनाव है। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोग फिर सड़क पर आ गए। कर्दमपुरी और सुदामापुरी इलाके में दिनभर रुक-रुककर पथराव और फायरिंग होती रही। मंगलवार को सबसे अधिक मौत यहीं हुईं।


मौजपुर स्टेशन के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव किया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें शांत कराया। करावल नगर में मुख्य सड़क पर दुकानों और मकानों में आग लगा दी गई। उनमें लूटपाट भी की गई। नूरे इलाही में भी फायरिंग हुई। गोकुलपुरी में एक धार्मिक स्थल पर आग लगा दी। आसपास के घरों में तोड़फोड़ की गई। पथराव के साथ फायरिंग हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। 


घोंडा चौक पर मिनी बस, बाइक समेत अन्य वाहनों में आग लगा दी गई। दूसरी ओर चांदबाग पुलिस थाने के पास शाम को दो पक्षों के लोग जमा हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करते हुए पेट्रोल बम से भी हमला किया। भजनपुरा में उपद्रवियों ने पुलिस पर तेजाब फेंक दिया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।















आविष्कार प्रतियोगिता में सम्मानित हुए छात्र


गोंडा -  वजीरगंज भगोहर के एक निजी विद्यालय में सोमवार को शिक्षा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के बीच राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि बीईओ ममता सिंह ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों में उतसाह व जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।



उन्होंने कहा कि बच्चों को विज्ञान व पर्यावरण के बारे में जानकारी जरुरी है। पोस्टर प्रतियोगिता में बाबा मठिया की रुचि मौर्या प्रथम, वहीं कई चांदनी द्वितीय व पूरे लक्ष्मण की अंजनी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में चंदापुर की शिव कुमारी प्रथम, लोढियाघाटा के अमरीश सिंह द्वितीय व बललीपुर की रोशनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सूरज गुप्ता, संजय तिवारी और हर्षित दूवे ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीईओ ने प्रतिभागियों को पौधा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डाक्टर राजेश सिंह, अवनीश पाण्डेय, सुनील आनन्द, आनन्द देव सिंह, आनन्द शुक्ला, दयाशंकर प्रजापति, सूरयमणि पाण्डेय, राकेश दूवे, रवीन्द्र शुक्ला, प्रकाश श्रीवास्तव, राजनाथ मिश्र रहे।


NSA अजित डोभाल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- इंशा अल्लाह यहां अमन होगा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली में हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह लोगों से बातचीत कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य बनाने के निर्देश दिए हैं।



हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करते समय अजित डोभाल ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा, 'लोगों के बीच दुश्मनी नहीं है। वे शांति चाहते हैं। कुछ लोगों की वजह से यहां हिंसा हुई। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। इंशा अल्लाह जल्द शांति होगी।


दिल्ली में हिंसा से करीब 22 लोगों की मौत हो गई हैं। 250 से अधिक लोग इसमें घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद डोभाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक और नव नियुक्त विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर रात में दौरा किया।


संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 22 हो गई। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...