Friday, February 28, 2020

दिल्ली में नहीं रुक रही हिंसा, अब तक 42 की हुई मौत, उपद्रवियों ने आज एक और शख्स की ली जान

दिल्ली के हिंसा प्रभावित अधिकतर इलाकों में स्थिति अब सामान्य होने लगी है, लेकिन कुछ जगह पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उपद्रवियों ने शुक्रवार सुबह शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब तक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है।



मृतक की पहचान अयूब के तौर पर हुई है। अयूब कूड़ा बीनने का काम करता था। वह शिव विहार में सुबह 6:00 बजे कूड़ा बीन रहा था, इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने आकर उसे पीटना शुरू कर दिया और जब तक वह बेहोश नहीं हो गया वो उसे पीटते रहे। गंभीर हालत में सुबह 9:00 बजे अयूब को जीटीबी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली हिंसा में मारे गए इन 42 लोगों में से अभी तक 12 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल में करीब 250 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जीटीबी अस्पताल की ओर से 38 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। इनमें 28 शव अस्पताल लाए गए और 10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में 3 और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी 1 युवक की मौत की सूचना है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...