Tuesday, May 21, 2019

रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून-उपेन्द्र कुशवाहा

NDA के पूर्व सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा बोले- रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून !



   उपेंद्र कुशवाहा ने हिंसा की धमकी देते हुए कहा कि लोगों में इतना आक्रोश है कि अगर कोई खून खराबा होता है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार और केंद्र की सरकार होगी. कुशवाहा ने कहा कि मतगणना के दिन हमारे समर्थक और जनता तैयार रहे क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट लूटने की घटना हुई तो सड़कों पर खून बहेगा ! लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही बिहार महागठबंधन के नेताओं ने धमकी देनी शुरू कर दी है. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन के नेताओं ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव परिणाम में कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो वे हिंसा और हथियार उठाने पर मजबूर होंगे ! एनडीए सरकार में कभी नरेंद्र मोदी के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वे एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए जान बूझकर एक्जिट पोल का सहारा लिया जा रहा है. कुशवाहा ने हिंसा की धमकी देते हुए कहा कि लोगों में इतना आक्रोश है कि अगर कोई खून खराबा होता है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार और केंद्र की सरकार होगी. कुशवाहा ने कहा कि मतगणना के दिन हमारे समर्थक और जनता तैयार रहे क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट लूटने की घटना हुई तो सड़कों पर खून बहेगा !


Lucknow breaking


लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज sector H का प्रबंधक श्रवण कुमार खोखधाड़ी के मामले में गिरफ्तार,


आजाद नगर आलमबाग निवासी श्रवण कुमार के खिलाफ माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट,


इंस्पेक्टर जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ ने पुलिस टीम के साथ किया गिरफ्तार,


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस टीम को मिली सफलता।


(हिमांशु त्रिपाठी)


lucknow breaking

वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुराना मकान तोड़ने के दौरान मजदूर के सीने के पार हुई लोहे की रॉड,


हादसे से इलाके में हड़कम्प,


सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर वजीरगंज अजय कुमार सिंह ने गम्भीर रूप से घायल सोनू गुप्ता को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती।


(हिमांशु त्रिपाठी)


 


Monday, May 20, 2019

EC के दर पर कल दस्तक देंगे विपक्षी दल, EVM में गड़बड़ी का उठाएंगे मुद्दा

EC के दर पर कल दस्तक देंगे विपक्षी दल, EVM में गड़बड़ी का उठाएंगे मुद्दा


चुनाव आयोग से मिलने वाले दलों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हो सकती है. टीएमसी की ओर से राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. चुनाव आयोग के साथ मंगलवार 3 बजे बैठक होनी तय है.


विपक्षी पार्टियां मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के मामले में चुनाव आयोग से मिलने की तैयारी में हैं. इस अभियान की अगुआई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं. ईवीएम में कथित गड़बड़ी को लेकर वे काफी दिनों से चुनाव आयोग से शिकायत करते रहे हैं. उन्होंने सोमवार को भी अपना विरोधी स्वर तेज रखा और कहा कि 'राजनीतिक दल ईवीएम की सुरक्षा में लगे हैं क्योंकि ऐसी अफवाह है कि फ्रीक्वेंसी की मदद से ईवीएम में स्टोर डेटा को बदला जा सकता है.'



चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को दोहराया कि ईवीएम में छेड़छाड़ काफी आसान है जैसा कि फोन टैपिंग में किया जाता है. इसी को देखते हुए उन्होंने मतों की गिनती के दौरान 50 फीसदी वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों का मिलान ईवीएम से कराने की मांग की है. सूचना के मुताबिक चुनाव आयोग से मिलने वाले दलों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हो सकती है. टीएमसी की ओर से राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. चुनाव आयोग के साथ मंगलवार 3 बजे बैठक होनी तय है. इस समूह में 21 विपक्षी दल हैं जो सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को ले जा चुके हैं.


 


 


 


NDA नेताओं से कल अमित शाह की मुलाकात, PM भी होंगे साथ

NDA नेताओं से कल अमित शाह की मुलाकात, PM भी होंगे साथ


एग्जिट पोल में बीजेपी समर्थित एनडीए को मिली भारी जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के बीजेपी मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे अमित शाह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं को रात्रिभोज देंगे. मुलाकात के इन दोनों दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ होंगे.


रविवार शाम आए एग्जिट पोल में देश के कोने कोने में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. यूपी और बंगाल में भी बीजेपी की अच्छी सीटें आने का अनुमान है जबकि इन दोनों प्रदेशों में क्षत्रपों की ओर से बीजेपी को कड़ी चुनौती दिए जाने की बात की जा रही थी. आजतक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एनडीए को 339-365 और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 77-108 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जबकि सपा-बसपा को 10-16 और अन्य के खाते में 59-79 सीटें जाती दिख रही हैं. अमूमन हर एक एग्जिट पोल में कमोबेश यही आंकड़े दिखाए गए हैं.


सरकार बनाने के लिए पार्टी या गठबंधन को 271 सीटों की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 82 से 165 सीटें मिलने की बात कही गई है. छह एग्जिट पोल ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अन्य दलों को यूपीए से अधिक सीटें मिलने की संभावना है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो शाह की ओर से एनडीए नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करने की संभावना है और वे गठबंधन की रणनीति की योजना भी बनाएंगे. शाह की बैठक इस मायने में भी अहम मानी जा रही है कि उन्होंने 17 मई को प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और चुनाव में 300 सीटें जीतने का दावा किया था. एग्जिट पोल एक तरह से उनके दावे पर मुहर है जिसकी बदौलत वे मंगलवार की मीटिंग में एनडीए की रणनीति को धार दे सकते हैं.



चुनाव खत्म होते ही DTH बॉक्स से गायब हुआ NaMo TV, चुपके से आया, खामोशी से निकल गया

नमो टीवी जितने रहस्यमय तरीके से आपके सेटटॉप बॉक्स में आया था उतनी ही खामाशी से ये डीटीएच प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है ! 26 मार्च को लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जब लोगों ने टीवी चैनलों पर नमो टीवी को देखा तो चौंक गए ! इस चैनल का पहले तो न कोई विज्ञापन आया था और न ही दर्शकों को किसी तरह की सूचना दी गई थी ! लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आपके टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाला नमो टीवी अब गायब हो गया है ! जितने रहस्यमय तरीके से ये चैनल आपके सेटटॉप बॉक्स में आया था उतने ही चुपचाप और रहस्यमय तरीके से ये डीटीएच प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है ! 26 मार्च को लोकसभा चुनाव शुरु होने से कुछ दिन पहले ही जब लोग अपने टीवी चैनलों पर नमो टीवी को देखें तो चौक गए. इस चैनल का पहले तो न कोई विज्ञापन आया था और न ही दर्शकों को किसी तरह की सूचना दी गई थी ! एक दिन अचानक उन्होंने अपने डीटीएच बॉक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों, इंटरव्यू और कार्यक्रमों को देखा तो हैरान रह गए !



ना कन्हैया की राह आसान, ना शत्रुघ्न की, जानें बिहार-झारखंड की हर सीट का Exit Poll

एग्जिट पोल में कांग्रेस-आरजेडी के कई दिग्गजों का चुनाव जीतना आसान नहीं है. पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्र से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं लालू की बेटी मीसा भारती, बेगूसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार चुनाव में पिछड़े दिख रहे हैं



Sunday, May 19, 2019

खाड़ी में तनाव पर सऊदी अरब बेचैन, अरब लीग की इमरजेंसी बैठक बुलाई

   सऊदी अरब ने खाड़ी में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद और अरब लीग की तत्काल बैठक बुलाई है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि शाह सलमान ने खाड़ी नेताओं और अरब देशों को क्षेत्र में हाल के ''हमलों और उनके नतीजों" पर चर्चा करने के लिए 30 मई को मक्का में दो आपात बैठकों में आमंत्रित किया है। ईरान के कथित खतरों पर अमेरिका द्वारा एक विमानवाहन पोत और बमवर्षक विमान तैनात करने के साथ ही खाड़ी में तनाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि फुजैरा में रविवार को रहस्यमयी हमलों में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों समेत चार जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा था।


युद्ध नहीं चाहते लेकिन खुद की रक्षा करेंगे : सऊदी अरब
वहीं दूसरी ओर सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री ने चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान के साथ तनाव बढ़ने के बीच कहा है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता लेकिन अपनी रक्षा करेगा। सऊदी अरब के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अदेल अल-जुबेर ने रविवार (19 मई) तड़के यह बयान दिया। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक सप्ताह पहले संयुक्त अरब अमीरात के तट पर तेल के चार टैंकरों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया और ईरान समर्थित यमन के बागियों ने सऊदी अरब की तेल की पाइपाइन पर ड्रोन हमले का दावा किया था।


सऊदी अरब ने पाइपलाइन पर हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। खाड़ी अधिकारियों ने बताया कि टैंकर की घटना की जांच चल रही है। अल जुबेर ने पत्रकारों से कहा, ''हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहते हैं लेकिन हम हाथ बांधे खड़े नहीं रह सकते।" प्रमुख तेल उत्पादक देशों के मंत्रियों का मंगलवार (21 मई) को सऊदी अरब में मुलाकात का कार्यक्रम है।



सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों को पहुंचाया गया था नुकसान 
सऊदी अरब ने खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार (13 मई) को कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास उसके दो तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे पहले यूएई ने कहा था कि उसके चार जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया है। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फलीह ने कहा कि फुजैरा के तट के पास 12 मई को दो सऊदी तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचाया गया। इनमें से एक रास तनुरा के बंदरगाह से सऊदी कच्चे तेल के साथ अमेरिका में ग्राहकों के लिए जा रहा था।


एग्जिट पोल 2019

Exit Poll result live updates: 2019 में एक बार फिर से मोदी मैजिक चलता दिख रहा है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की उम्मीद है. बिहार का एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll) सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. यहां एनडीए को 38 से 40 सीटें मिल सकती हैं. दिल्ली की सातों सीट बीजेपी के खाते में जा सकती है. यहां से AAP का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है. इस महाएग्जिट पोल में पता चल जाएगा कि 23 मई का दिन किसका होगा. कौन 23 मई को राज करेगा और कौन अगले 5 वर्षों के लिए दिल्ली के तख्त से दूर होगा ! EXIT POLL की अगर माने तो NDA को पूर्ण बहुमत मिलने की पूरी संभावना ! बाकि 23 मई की शाम ही बताएगा के ऊँट किस करवट बैठेगा !



Saturday, May 18, 2019

सबसे बड़े योद्धा बनके उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - लोकसभा २०१९

   लोकसभा चुनाव 2019 के इतिहास में यह भी लिखा जाएगा कि राजनीतिक दलों के किन योद्धाओं ने कितनी रैलियां की और उनका कितना असर रहा। जहां तक इस बार सक्रियता की बात है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समर के सबसे बड़े योद्धा के रूप में उभरे हैैं। वह शुरू में ही अपने चुनावी रथ पर सवार हुए तो रफ्तार लगातार बढ़ती ही गई। समापन हुआ है, प्रदेश में मऊ, मीरजापुर और चंदौली की तीन चुनावी रैलियों के साथ।


पीएम नरेंद्र मोदी की उम्र 68 वर्ष है, लेकिन चुनावी प्रत्यंचा उठाने में वह किसी से पीछे नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के चुनाव में भी एक बड़े लड़ैया की तरह लड़ते नजर आये और प्रचार अभियान को नई धार दी। हालांकि प्रदेश में इस बार विपक्ष की किलेबंदी भी मजबूत थी। गठबंधन के जातीय समीकरण की चुनौती तो थी ही, कांग्रेस भी बेहद आक्रामक थी। मोदी ने विपरीत हवाओं के वेग से जूझते हुए भाजपा को बड़ी ताकत दी।



यह मोदी का ही करिश्मा था कि वर्ष 2014 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भगवा बयार बही और पूर्वांचल तक उसका असर बना रहा। प्रदेश की 80 सीटों में सहयोगियों समेत भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। मोदी प्रधानमंत्री बने और इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय उनको ही मिला। वह गुजरात के मुख्यमंत्री और पीएम पद के उम्मीदवार थे, लेकिन इस चुनावी रण में तो बतौर प्रधानमंत्री मुकाबिल हैं। निसंदेह मोदी ने अपना साम्राज्य बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि भाजपा सांसदों की भारी भरकम फौज ने अगर जनता के बीच काम किया होता तो कोई चुनौती नहीं होती। इस बार जो भी बेहतर परिणाम होगा, वह मोदी की ही बदौलत रहेगा।


Agra Express Way - उन्नाव में बस पलटने से पांच की मौत


उन्नाव - आगरा-एक्सप्रेस बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। लखनऊ से आगरा के बीच रफ्तार भरते वाहन लगभग रोज ही दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। आज उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम से बिहार जा रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस पलट गई। जिससे पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पेपर गंजमुरादाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वॉल्वो बस तरबूज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद पलट गई, हादसे में जहां तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। बस में सवार 80 यात्री में से 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें बांगरमऊ सीएससी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर 23 को जिला अस्पताल रेफर किया है। इनमें सात को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में घायलों के इलाज का इंतजाम देखने जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय के साथ एसपी भी पहुंचे। हादसा भोर पहर बांगरमऊ कोतवाली, गंजमुरादाबाद क्षेत्र के जसरापुर गांव के पास हुआ। दिल्ली से वॉल्वो बस 80 यात्रियों को लेकर बिहार के लिए चली थी। बस अभी एक्सप्रेस वे पर गंजमुरादाबाद के जसरापुर गांव के पास पहुंची थी कि ओवरटेक की कोशिश में तरबूज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में बस टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 5 की मौत हो गई, 40 लोग घायल हो गए। घायलों का शोर सुन यूपीडा कर्मियों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।



 


चंद्रबाबू नायडू ने की मायावती से मुलाक़ात

 


अभी आखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच साल तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरे हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं ! इसी सिलसिले में नायडू ने शनिवार को सियासी दिग्गजों के साथ मैराथन बैठकें की. उन्होंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और संभावित चुनाव परिणामों पर चर्चा की. इसके बाद नायडू राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से मिले और चुनाव बाद के परिदृश्य में संभावित समीकरणों पर चर्चा की !



विपक्ष की ये सारी कोशिश इस तथ्य पर आधारित है कि अगर केंद्र नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी फिर से स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो बिना मौका गंवाए विपक्षी दलों को एकजुट रखा जा सके. इसी कोशिश की आगे बढ़ाते हुए यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी 23 मई को नतीजों के बाद विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है ! नायडू शनिवार शाम ही लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव से मुलाकात कर रहे हैं. नायडू ने लखनऊ में एसपी ऑफिस में अखिलेश यादव से मुलाकात की. यूपी में महागठबंधन की अगुवाई कर रहे मायावती और अखिलेश गैर बीजेपी सरकार के गठन में अहम घटक शामिल हो सकते हैं !


 


Friday, May 17, 2019

5 साल में PM मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस,

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थी मौजूद है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देंगे, लेकिन वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद जरूर रहेंगे. कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान थमने वाला है.  19 मई को 59 सीटों पर मतदान होना है. ये पहली बार होगा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे.



क़ैसर अली एडवोकेट को बनायाजाये जोगीपुरा नजफ़ऐ हिन्द का मुतवल्ली।

    इण्डिया शिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महा सचिव मौलाना शरर नक़वी ने अपने एक बयान में कहा कि जोगीपुरा जो कि शिया समाज की एक पहचान वाली दरगाह है वहां इन दिनों शिया वक़्फ़ बोर्ड ने जनाब क़ैसर अली को देख भाल के लिए नियुक्त किया है और इसी दौरान क़ैसर अली ने क़ौम के हीत में वो फैसले लिए हैं जिन की जरूरत बोहत पहले से थी मगर किसी ने आज तक वो काम नही किये।जैसे कि जोगी पूरा की सालाना मजलिसों में मेले का माहौल था!



क़ैसर अली ने आते ही वो सब बंद करदिया ओर इस साल वहां सिर्फ मजलिसों का माहौल रहेगा इनकी कारकर्दगी से क़ौम के सारे संजीदा ओर तमाम उलमाए किराम बोहत खुश है और सब के लबों पर क़ैसर अली की सलामती की दुआएं हैं खुदा इन्हें इसी तरह खिदमते अहलेबैत का शरफ़ आता करता रहे साथ साथ तमाम आलिमों की वक़्फ़ बोर्ड से दरख्वास्त है के ऐसे क़ौम परस्त शख्स को ही नजफए हिन्द जोगीपुरा का मुतवल्ली होना चाहिए !


 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...