Wednesday, April 10, 2019

शिक्षक जीवन भर होते हैं हमारे आदर्श :बीईओ

शिक्षक जीवन भर होते हैं हमारे आदर्श : बीईओ



गोण्डा - खोरहंसा।   शिक्षक जीवन भर हमारे आदर्श होते हैं। उन्हीं लोगों के सिखाए और बताये हुए रास्ते पर चलकर हम सभी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। शिक्षक ही समाज व राष्ट्र का निर्माता होता है।. यह बात बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में  मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ व प्रथा बैंक बालेशवरगंज के प्रबंधक जयराम सुमन ने स्वरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मन्त्री अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक तो कभी रिटायर ही नहीं होता है। वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सदैव समाज की सेवा करते रहते हैं। छात्रा नेहा, मुस्कान, कैमल, जया, रोशनी ने स्वरस्वती व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। न्याय पंचायत नौबस्ता के इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। शराब व नशा खोरी से होने वाले नुकसान को बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर इन सामाजिक बुराइयों से लोगों को दूर रहने की सीख दी। शिक्षा जागरुकता के लिए लघु नाटिका के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का  सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। छात्रों ने गीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाया। सेवानिवृत्ति शिक्षक रामानन्द निषाद, सरोज सिंह, सुशीला देवी, शिवराम, मुक्तिनाथ दूवे, छविलाल को अंग वस्तु व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुशील मिश्र ने किया। अश्वनी पाण्डेय, नूर मोहम्मद, सुधांशु मिश्र, सोनिया सिंह,आशीष दूवे, प्रेम लता यादव, रमेश कुमार, नन्द कुमार, वंदना श्रीवास्तव, रवीन्द्र शुक्ला, अजय कुमार, आनन्द देव, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील आनन्द, राजेश सिंह, अशोक रहे।



Tuesday, April 9, 2019

राजस्व विभाग ने चुनाव आयोग से कहा, एजेंसियों की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, राजनीति से लेना-देना नहीं

राजस्व विभाग ने चुनाव आयोग से कहा, एजेंसियों की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, राजनीति से लेना-देना नहीं



 केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि उसके राजस्व विभाग की कार्रवाई हमेशा राजनीतिक संबंधों पर गौर किये बिना ‘तटस्थ’, ‘निष्पक्ष’ तथा ‘भेदभाव रहित’ होती है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के विपक्षी दलों के करीबी माने जाने वाले लोगों पर लगातार छापे के बीच मंत्रालय ने यह बात कही है। चुनाव आयोग के एक पत्र का जवाब देते हुए राजस्व विभाग ने 8 अप्रैल को लिखी अपनी चिट्ठी में आयोग से आयकर विभाग के साथ चुनावी प्रक्रिया में अवैध धन के उपयोग के बारे में सूचना साझा करने को भी कहा है


उन्नाव से अब साक्षी महाराज को चुनौती देंगे सपा के 'अन्ना महाराज'

उन्नाव से अब साक्षी महाराज को चुनौती देंगे सपा के 'अन्ना महाराज'



लखनऊ: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब समाजवादी पार्टी  ने अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। वह पहले घोषित प्रत्याशी पूजा पाल की जगह चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण शंकर शुक्ला मंगलवार को ही अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। खुद को उम्मीदवार चुने जाने पर अन्ना ने कहा कि वह इस सीट से जीत दर्ज करेंगे क्योंकि जनता उन्हें बहुत प्यार करती है। उन्नाव की सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अनु टंडन से है।


विजय माल्या को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज

विजय माल्या को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज



भारत में वांछित शराब कारोबारी विजय माल्या की समस्या बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन उच्च न्यायालय ने माल्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें भारत को सौंपने के ब्रिटेन सरकार के आदेश के खिलाफ अपील की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। माल्या पर भारत में 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोप हैं। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिव जावेद ने वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत के फरवरी में माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर हस्ताक्षर के बाद 63 वर्षीय कारोबारी ने इस आदेश के खिलाफ सुनवाई को लेकर उच्च न्यायालय में आवेदन किया था।


तेजस्वी मेरे 'अर्जुन' लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए - तेजप्रताप

 तेजस्वी मेरे 'अर्जुन' लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए -


तेजप्रताप 



  


विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल में सीट बंटवारे से नाराज बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने मंगलवार को एकबार फिर जहानाबाद और शिवहर से टिकट की मांग की है। 


तेज प्रताप ने अपने अंदाज में यहां मंगलवार को शंखनाद कर चुनावी प्रचार का आगाज करते हुए कहा, “तेजस्वी उनके 'अर्जुन' हैं। तेजस्वी गलत लोगों से घिरे हुए हैं। इन्हीं लोगों ने टिकट बांटने का भी काम किया है।” टिकट की मांग को लेकर परिजनों से हुई बातचीत' के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “तेजस्वी अपने आस-पास के गलत लोगों से घिरे हुए हैं, जिनके विषय में सभी जानते हैं। मेरी बात न तो माता जी  से हुई है और न ही अपने छोटे भाई से। अब मेरा 'सुदर्शन चक्र' चलेगा और दुश्मन धराशायी होंगे


बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

 बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब



बिजनौर में दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शुरू हुआ। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


बिजनौर के मुख्य डाकघर से शुरू होकर रोड शो शहर के मुख्य स्थानों से होता हुआ 2 घंटे में समाप्त हुआ। यहां प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।


 


राम मंदिर भाजपा की राजनीतिक प्रतिबद्धता

राम मंदिर भाजपा की राजनीतिक प्रतिबद्धता :



केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राम मंदिर भाजपा का चुनावी एजेंडा नहीं है, यह हमारी राजनीतिक प्रतिबद्धता है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव का विषय है। सहमति व विधिक प्रक्रिया से राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। 


मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ पार्टी का संकल्प पत्र के नाम से बने घोषणा पत्र को जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र भविष्य का भारत गढ़ने वाला है। देश की अस्मिता, सुरक्षा व भविष्य से जुड़ा है।  सड़क, बिजली, रोजगार सहित तमाम क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली योजनाओं को मोदी सरकार आगे बढ़ाएगी। 


एक सवाल पर कहा कि जब-जब कपिल सिब्बल व दिग्विजय सिंह कुछ बोलते हैं, भाजपा का वोट बढ़ता है। अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी को हताशा का परिचायक बताया। कहा, कपिल सिब्बल पर कानूनी कार्रवाई होगी। बिहार को विशेष दर्जा के सवाल पर कहा कि विशेष पैकेज के तहत काम हो रहे हैं।


 


शेयर बाजार, 238 अंक चढ़ा

शेयर बाजार, 238 अंक चढ़ा 



आज मंगलवार को शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 238.69 अंक चढ़कर 38,939.22 तथा एनएसई निफ्टी (Nifty) 67.45 अंक बढ़कर 11,671.95 के स्तर पर बंद हुआ। 


कमजोर वैश्विक रुख के बीच आगामी लोकसभा चुनाव और कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सतर्क रुख अपनाते हुए खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 36 अंक चढ़ा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 35.69 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 38,736.22 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स 161.70 गिरकर बंद हुआ था।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 5.65 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 11,598.85 अंक पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों ने सतर्कता भरा रुख अपनाया। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे का दौर शुरू होने से भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।


अमेरिका को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित किया

अमेरिका को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित किया



ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने अमेरिका को 'आतंकवाद प्रायोजित' करने वाले देश तथा क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बलों को 'आतंकवादी' संगठन घोषित किया। सरकारी समाचार समिति इरना से प्रसारित एक बयान में कहा गया है कि यह कदम ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमेरिका के ''अवैध और मूर्खतापूर्ण'' कदम के बाद उठाया गया है।


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका ईरान के विशिष्ट सैन्य बल 'रेवल्यूशनरी गार्ड कार्प को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर रहा है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि यह अप्रत्याशित कदम यह याद दिलाता है कि ईरान न सिर्फ आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश है, बल्कि आईआरजीसी आंतकवाद को धन मुहैया कराने और उसे बढ़ावा देने में सक्रियता से लगा है।


 


मुंबई में खाली पड़े हैं 4000 करोड़ के लग्जरी मकान, नहीं मिल रहे खरीदार

 खाली पड़े हैं 4000 करोड़ के लग्जरी मकान, नहीं मिल रहे खरीदार 



करीब एक दशक पहले आई मंदी के बाद से ही रियल एस्टेट की हालत में कुछ खास सुधार नहीं हो पा रही. हाल यह है कि मुंबई के कई प्रोजेक्ट में करीब 4,000 करोड़ रुपये मूल्य के लग्जरी मकान बनकर तैयार खड़े हैं, लेकिन उनके लिए खरीदार नहीं मिल रहे.


आवासीय परियोजनाओं को समय से पूरा करने के बिल्डरों के प्रयास में तेजी के बीच मुंबई महानगर के दक्षिणी और दक्षि‍ण-मध्य इलाकों में कुल 4,000 करोड़ रुपये मूल्य के शानदार किस्म के मकान बिल्कुल तैयार हालत में बिकने को खड़े हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पिछले साल इसी समय इस तरह के तैयार खड़े मकानों का स्टॉक करीब 2,800 करोड़ रुपये मूल्य का था.


 

प्रॉपर्टी के विशेषज्ञों के अनुसार बहुत से कारणों के चलते करीब 75,000 करोड़ रुपये की लक्जरी आवासीय परियोजनाएं सात साल तक की देरी से चल रही हैं. इसमें समय पर अनुमति नहीं मिलने वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं. ऐसे में महाराष्ट्र रेरा में डेवलपरों ने मार्च के अंत में इन परियोजनाओं के खत्म होने की नई अंतिम तिथि जारी की है.


एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के निदेशक आशुतोष लिमाए ने पीटीआई से कहा, 'नकदी की कमी, अनुमति मिलने में देरी, विवाद और कुप्रबंधन जैसे विभिन्न कारणों के चलते निर्माण में देरी होती है. रेरा के नियमों के चलते डेवलपर भी परियोजनाओं के समाप्त होने की अवधि वास्तविक से ज्यादा बता रहे हैं. इसमें से कुछ अभी भी परियोजनाओं पर कब्जा दिलाने में असक्षम है. आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2018 तक 2,500 से 2,800 करोड़ रुपये की संपत्ति बिकने को खड़ी पड़ी थी, जो मार्च 2019 में बढ़कर 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.


छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में BJP काफिले पर नक्सली हमला, MLA की मौत; 5 सुरक्षाकर्मी शहीद

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में BJP काफिले पर नक्सली हमला, MLA की मौत; 5 सुरक्षाकर्मी शहीद



छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया है। इस घटना में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई है तथा पांच जवान शहीद हो गए हैं। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया, ''जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के श्यामगिरी के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी के वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में मंडावी की मौत हो गई तथा पांच जवान भी शहीद हो गए। नक्सलियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की है।


कांग्रेस, SP-BSP का अली में भरोसा तो हमारा बजरंगबली में - योगी

कांग्रेस, SP-BSP का अली में भरोसा तो हमारा बजरंगबली में - योगी 


 



        योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह मायावती ने मुस्लिमों के लिए वोट मांगे हैं, मुस्लिमों से कहा है कि वह सिर्फ गठबंधन के लिए वोट करें और अपना वोट बंटने ना दें !  अब हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है ! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए होने वाले मतदान से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है, देश में दलित-मुस्लिम एकता संभव नहीं है. योगी आदित्याथ ने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा !


   मेरठ की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का अली में विश्वास है, तो हमारा बजरंगबली में विश्वास है. उन्होंने कहा कि मायावती ने रैली में कहा कि वह सिर्फ मुस्लिम वोटरों का वोट चाहती हैं.



Monday, April 8, 2019

भारतीय वायुसेना ने दिखाए पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने के सबूत

भारतीय वायुसेना ने दिखाए पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने के सबूत



भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी मैगजीन में छपी रिपोर्ट के दावे को खारिज कर F-16 मार गिराए जाने का सबूत भी पेश किया है. अमेरिकी मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने F-16 भारत के खिलाफ नहीं उतारा था जिसे वायुसेना ने मार गिराया था. अमेरिकी मैगजीन के अनुसार पाकिस्तान में सभी F-16 विमान सुरक्षित हैं.


भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारतीय वायुसेना के पास न केवल विश्वसनीय साक्ष्य हैं जो साबित करते हैं कि पाकिस्तान ने अमेरिकी फाइटर प्लेन F-16 का इस्तेमाल किया था बल्कि वायुसेना की जवाबी कार्रवाई में मिग-21 से F-16 के मार गिराने के भी सबूत हैं.


भारतीय वायुसेना ने F-16 को मार गिराने का रडार इमेज भी जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 को निशाना बनाया है.


न अटल, न आडवाणी, देखें 5 साल में ऐसे बदला BJP मेनिफेस्टो का कवर पेज

न अटल, न आडवाणी, देखें 5 साल मे ऐसे बदला BJP मेनिफेस्टो का कवर पेज



लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, संकल्प पत्र समिति के प्रमुख राजनाथ सिंह ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. इस बार भाजपा का मंच 2014 के मुकाबले पूरा बदल चुका था, मंच पर ना इस बार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिखे और ना ही मुरली मनोहर जोशी. और ना सिर्फ मंच बल्कि बीते पांच साल में भाजपा के संकल्प पत्र में भी पूरी तरह से बदलाव दिखा.


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...