Tuesday, April 9, 2019

अमेरिका को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित किया

अमेरिका को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित किया



ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने अमेरिका को 'आतंकवाद प्रायोजित' करने वाले देश तथा क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बलों को 'आतंकवादी' संगठन घोषित किया। सरकारी समाचार समिति इरना से प्रसारित एक बयान में कहा गया है कि यह कदम ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमेरिका के ''अवैध और मूर्खतापूर्ण'' कदम के बाद उठाया गया है।


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका ईरान के विशिष्ट सैन्य बल 'रेवल्यूशनरी गार्ड कार्प को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर रहा है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि यह अप्रत्याशित कदम यह याद दिलाता है कि ईरान न सिर्फ आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश है, बल्कि आईआरजीसी आंतकवाद को धन मुहैया कराने और उसे बढ़ावा देने में सक्रियता से लगा है


 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...