Wednesday, February 21, 2024
इंडिया गठबंधन ही यूपी में भाजपा को रोकेगा : धनंजय शर्मा
Monday, February 5, 2024
व्यापारियों ने डी सी पी उत्तरी के पद पर रहे आईपीएस अधिकारी कासिम आब्दी को दी विदाई
लखनऊ 05 फ़रवरी : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में रविवार देर शाम डी सी पी उत्तरी रहे आईपीएस अधिकारी कासिम आब्दी का विदाई समारोह आयोजित हुआ !
कार्यक्रम में उत्तरी थाना क्षेत्र की बजारो के व्यापारी उपस्थित हुए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डी सी पी उत्तरी के पद पर रहते हुवे उनके कार्यकाल की सारहना करते हुए उनको व्यापारियों का हितैषी तथा जनता की पीड़ा समझने वाला अधिकारी बताया तथा अशोक की लाट स्मृति चिन्ह के रूप मे भेंट किया
तथा कहा कि उनका व्यापारियों के प्रति हमेशा सकारात्मक सहयोग रहा है व्यापारी उनके कार्यकाल को याद रखेंगे !
इस ओशो पर आईपीएस अधिकारी काशी बावड़ी व्यापारियों के बीच भावुक हुए तथा उन्होंने भी सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि आप सबका प्यार और विश्वास हमेशा काम करने के लिए ताकत देता रहा !
इस अवसर पर ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रमोद बंसल, सौरभ अरोड़ा, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा, सर्वोदय नगर मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे व्यापारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा माला फूल एवं अंग वस्त्र ओढा कर उनका स्वागत सम्मान बिदाई दी !
देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇
https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3
(रिपोर्ट: ज़हीर अब्बास, लखनऊ)
Mobile : 9648246823
Wednesday, January 31, 2024
हज़रत गु़फ़रान मआब की स्मृति में संगोष्ठी एवं शोक सभा
लखनऊ 31 जनवरी : दिलदार अली गुफ़रान मआब फाउंडेशन के तत्वावधान में हज़रत गुफ़रान मआब का स्वर्गवास 19 रजब 1235 को हुआ था उनके ेजीवन और उपलब्धियों पर एक सेमिनार और स्मारक सेवा का आयोजन हुसैनिया जन्नत मआब सैयद तकी साहब, अकबरी गेट, लखनऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयतुल्लाह हमीदुल हसन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना ज़फ़र अब्बास कशमीरी ने पवित्र कुरान की तिलावत से की। मौलाना शरर नकवी ने सेमिनार और शोक सभा की व्यवस्था का दायित्व निभाया। मौलाना साएम मेहदी ने उद्घाटन भाषण देते हुए इज्तेहाद परिवार की सेवाओं का उल्लेख किया। श्री सीस्तानी के वकील, हुज्जतुल-इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद अशरफ ग़रवी ने अपने लेख में कहा कि हज़रत गु़फ़रान मआब ने अख़बारवाद और सूफ़ीवाद के खि़लाफ़ जिहाद छेड़ा और शियावाद को इन दोनों से शुद्ध किया ताकि कोई भी सच्चाई छुप न सके और कोई भी असत्य में प्रवेश कर न सकेंगे उन्होंने साहब जवाहर के लिखे पत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से अतीत में भारत की धार्मिक सेवाएं की जाती थीं, ईश्वर जल्द से जल्द उन दिनों को लौटाए ताकि भारत का लखनऊ शहर फिर से नजफे हिन्द बन जाए और मौलाना मुस्तफा अली खान ने सैयद दिलदार अली नकवी गुफ़रान मआब, जिन्हें अल्लाह सर्वशक्तिमान के धन्य जीवन पर एक प्रस्तुति में कहा कि शरिया अदालत, जुमा और जमात की स्थापना और उपमहाद्वीप में शोक को बढ़ावा देना उनकी उपलब्धि थी, उन्होंने मजबूत किया न्यायशास्त्र और धर्मशास्त्र से शीअत को लाभ पहुंचाया, लखनऊ एवं नजफ अशरफ में शिक्षा संकाय की स्थापना की।
इज्तेहाद के परिवार के मुखिया मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत गुफरन मआब की दुआ, जो हरम अमीर अल-मोमिनीन ने मांगी थी, कि वह धर्म प्रचार हमारी पीढ़ी में जारी रहे। ऐसा करते हुए उन्होंने कहा, अलहम्दुलिल्लाह, ढाई सौ साल बीत गये और ये सिलसिला आज तक कायम है. मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि फिरदौस माकन ने ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन कर असिफी मस्जिद और हुसैनिया समेत कई अन्य धार्मिक इमारतों को अंग्रेजों से मुक्त कराया. जिसमें सैय्यदुश्शोहदा के लिए मातम और पाठ का सिलसिला शुरू किया गया और उस समय के सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने के बाद उन्होंने खलीफए बिला फ़स्ल पूरे भारत में चलाया।
मजलिस को संबोधित करते हुए आयतुल्लाह अमीरउल उलमा सैयद हमीदुल हसन साहब किबला ने ज्ञान और विद्वानों के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री ग़ुफ़रान मआब की सेवाओं और उनके माध्यम से शिया समुदाय ने जो विकास हासिल किया है उसका कोई विकल्प नहीं है।
अंततः गुफ़रान मआब फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में कुछ पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिन्हें मौलाना मोहम्मद मशरिकिन उस्ताद जामिया नाज़िम और डॉ. आरिफ़ अब्बास उस्ताद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय द्वारा संकलित किया गया था। मुजद््िददे शरीअत हज़रत गु़फ़रान मआब और उनके पांच मुजतहिद बेटे (उर्दू), हालात हज़रत अमीर मुख्तारं, (तर्जमा नूर अल-अबसार) (उर्दू) मकातीबे साहबे जवाहर एला सुल्तानुल उलमा व सैयदुल उलमा (अरबी) मकातीबुल आलाम एला मुम्ताजुल उलमा (अरबी) मकातीब मुफ्ती मुहम्मद अब्बास वा मुम्ताजुल उलमा (अरबी), तज़किरा उलमा अल्लामा सैय्यद मेहदी रिज़वी (फ़ारसी) किताबें अयातुल्ला सैयद हमीद अल हसन द्वारा जारी की गईं। हज्जतुल-इस्लाम मौलाना सैयद सायम मेहदी, मौलाना सैयद सैफ अब्बास, मौलाना जहीर अहमद इफ्तिखारी, मौलाना फरीदुल हसन।
जिसमें बड़ी संख्या में विद्वानों और विश्वासियों ने भाग लिया जिसमें मौलाना सैयद फरीदुल हसन, प्रिंसिपल जामिया नाजमिया, मौलाना जहीर अहमद इफ्तिखारी मौलाना अफजल अब्बास, मौलाना मुहम्मद रजा एलिया मुबारकपुरी, मौलाना अफजाल हुसैन काजमी, मौलाना मिर्जा रजा हुसैन, मौलाना शबाब वास्ती, मौलाना काजिम वाहिदी, .मौलाना मोहम्मद मशरिकैन, वसीउल हसन, डॉ. अली सलमान, मौलाना वजीर हसन ज़ैनबी, मौलाना शफीक आबिदी, मौलाना तसव्वुर हुसैन, डॉ. कल्ब सिबतैन नूरी, मौलाना शबीहुल हसन साहब, मौलाना नफीस अख्तर, मौलाना कमरुल हसन, मौलाना नसीम खान , मौलाना सोहेल। अब्बास, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, मौलाना नासिर अब्बास, आसिफ सेथली, मौलाना आजिम हुसैन सेथली, मौलाना आगा मेहदी, मौलाना तफसीर हसन, मौलाना इतरत, मौलाना सरताज, मौलाना सैयद आली, एजाज हुसैन, मौलाना गुलाम सरवर, मौलाना शमसुल हसन , मौलाना मीसम जैदी, मौलाना मुहम्मद हुसैन, मौलाना गुलाम अली आदि उपस्थित थे।
देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇
Friday, January 26, 2024
राजकीय संयुक्त/क्षय रोग चिकित्सालय, ठाकुरगंज में मनाया गया देश का 75वां गणतंत्र दिवस
लखनऊ, 26 जनवरी : आज ठाकुरगंज स्थित राजकीय संयुक्त/क्षय रोग चिकित्सालय मे देश का 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ एस पी सिंह ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन-हित मे चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार-पूर्वक चर्चा की एवं चिकित्सालय की सुविधाओं को दिन-ब-दिन और भी सुदृण और जनोपयोगी बनाने के लिए चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोगियों का हित हम सभी के लिए सर्वोपरि है। डॉ एस पी सिंह ने चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए हर संवर्ग से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तोहफा के साथ प्रमाण-पत्र देकर उनका हौसला अफ़ज़ाई की।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक, लेखक एवं प्रखर वक्ता डॉ आनंद त्रिपाठी ने देश के प्रति अपने प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी को काव्य-रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बहुत खुशगवार कर दिया।
इस अवसर पर ई एन टी सर्जन डॉ अनित्या श्रीवास्तव ने टी बी अस्पताल में आधुनिक-विधि से नाक-कान-गले की उनके द्वारा की जा रही सर्जरी और इलाज के बारे में बताया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कपिल सिंह वर्मा ने सभी से जनहित में सहयोग की अपेक्षा का आग्रह किया।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ लवकुश द्वारा डिप्रेशन, चिंता और न्यूरो संबधी बीमारियों के मरीजों का चिकित्सालय में इलाज की जानकारी दी।
इस अवसर पर चिकित्सा इकाई में कार्यरत एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण में नामित सहायक-नोडल अधिकारी डॉ एस के सोनी ने कहा कि भारत देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सबके अभिभावक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस पी सिंह को इतने अल्प समय मे चिकित्सालय के चहुमुखी विकास पर उन्हें "नायक फ़िल्म के एक दिन के मुख्यमंत्री बने अभिनेता अनिल कपूर का पर्याय माना"।
डॉ एस के सोनी ने एक जानकारी साझा की कि हमारे देश में प्रतिदिन लगभग 2000 मौतें तम्बाकू, गुटखा, और धूम्रपान के कारण हो रही हैं। यह संख्या काफी चिंताजनक है, क्योंकि हर मौत की पीछे तम्बाकू के उपभोग को जिम्मेदार ठहराया। तंबाकू-नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें तम्बाकू, गुटखा, पान-मसाले, और धूम्रपान का सेवन आज से ही बंद करना चाहिए। तंबाकू से होने वाली दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इससे हम मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, हृदयाघात, अनिद्रा, और बेचैनी जैसी संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में मैंने तम्बाकू-गुटखा खाने वाले 28 लोगो का चालान किया है जिनसे लगभग 800 रुपए की जुर्माना-राशि के साथ साथ गुटखा एवं तम्बाकू-उत्पाद जब्त किए हैं जिसे 5 फरवरी की तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में जमा किया जाएगा । डॉ सोनी ने सभी से अपील की कि हम अपने देश, प्रतिष्ठान, प्रदेश, और शहर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में मदद करें चूंकि यही हमारे लिए गणतंत्र दिवस पर सबसे बड़ी सौगात होगी। इस अवसर पर आमंत्रित विशिष्टजन, चिकित्सकगण, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।
Sunday, January 21, 2024
भगवान राम के आगमन के एक दिन पूर्व राजधानी के व्यापारियों ने छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई, व्यापारियों ने दीपक जलाए,रोशनी की और जमकर
लखनऊ जनवरी : आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी शहर भर में जगह-जगह करेंगे भंडारे, सुंदरकांड के पाठ एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा सजीव प्रसारण , भगवान श्री रामचंद्र जी के आगमन के एक दिन पूर्व राजधानी में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के सानिध्य में छोटी दीवाली धूमधाम से मनाई व्यापारियों ने दीप जलाए तथा जमकर आतिशबाजी की!
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई की महिला व्यापारियों द्वारा फूलों की रंगोली भी सजाई गई फूलों की रंगोली सजाने वालों में महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मोरिया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रितु ठाकुर द्वारा बनाया गया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के अंदर एवं जनता के अंदर अत्यधिक उत्साह एवं उमंग है हम सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो हमने ऐसी पीढी में जन्म लिया है कि हम 500 वर्षों के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण के गौरवशाली पल के साक्षी बन रहे हैं
उन्होंने सभी व्यापारियों से 22 जनवरी को अपनी-अपने निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर दिवाली बनाने की अपील की!
संजय गुप्ता ने बताया कल राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्थान स्थान पर भंडारे लगाएंगे तथा एलईडी स्क्रीन लगाकर संजीव प्रसारन करेंगे
ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कमता तिराहा, तेलिबाग एवं भूतनाथ मार्केट में कल एलईडी स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा राजधानी में संगठन के पदाधिकारियो द्वारा कई जगह सुंदरकांड के पाठ और भंडारे किए जाएंगे!
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव श्याम सुंदर अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, महामंत्री राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमलअग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, फैजाबाद रोड के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, विपुल जैन, मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान रिंग रोड इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा महामंत्री पंकज अरोड़ा चिनहट के अध्यक्ष अरुण राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे !
देश और दुनियाभर की खबरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
Saturday, January 20, 2024
आदर्श व्यापार मंडल ने चिनहट बाजार में निकाली "राम पदयात्रा"
लखनऊ 20 जनवरी , शनिवार : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में चिनहट आदर्श व्यापार मंडल द्वारा चिनहट बाजार में चिनहट बाजार के अध्यक्ष अरुण राय की अगुवाई में राम पद यात्रा निकाली गई ! "रामपद यात्रा" में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे तथा संगठन के पदाधिकारियों ने चिनहट बाजार के व्यापारियों को अक्षत एवं दीपक वितरित किए तथा इस अवसर पर ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए जय श्री राम के उद्घोष किया!
"रामपद यात्रा" में कमल पांडे, संतोष चौधरी, अनिल सोनी, संतोष रंजन पांडे, नरेंद्र श्रीवास्तव ,विजय शर्मा, मनीष निगम, विनोद वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, कौशल वर्मा, बृजेंद्र गुप्ता बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे! इसके अतिरिक्त ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने अयोध्या मार्ग के प्रमुख चौराहों नीलगिरी चौराहा एवं कमता तिराहा को सजाया !
इस अवसर पर मुंशी पुलिया के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, आशीष शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे!
इसके अतिरिक्त संजय गांधीपुरम ,अयोध्या रोड पर व्यापारी नेता श्याम सुंदर अग्रवाल की अगुवाई में विजय मिश्रा, योगेंद्र वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने संजय गांधीपुरम बाजार में गेट लगाया तथा झंडा वितरित किए! लखनऊ नगर के महामंत्री मोहित कपूर की अगवाई में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आलमबाग के अवध चौराहे को होल्डिंग बैनर से सजाया इस अवसर पर लखनऊ के उपाध्यक्ष गोपाल जालान, प्रदेश मंत्री सुमित कनोडिया भी शामिल रहे !
देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇
https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3
Wednesday, January 17, 2024
स्वजन मिलन से बढ़ता है कर्मचारियों में सौहार्द-विजय कुमार बन्धु
लखनऊ 17 जनवरी : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में स्वजन मिलन व तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन 1090 चौराहे के पास किया गया। उक्त स्वजन मिलन व तहरी भोज कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त विभागों के शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश सचिवालय, सिंचाई विभाग, निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। तहरी भोज कार्यक्रम में उपस्थित साथियों नें कहा की अटेवा सदैव सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रम करता रहता है। सभी को जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की समाज में महती भूमिका रहती है। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' नें कहा स्वजन मिलन से कर्मचारियों में आपसी सौहार्द बढ़ता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0राजेन्द्र वर्मा, डॉ0राजेश कुमार, अशोक कुमार, डॉ0अंशु केडिया, लता सचान, अर्जुन यादव, अर्जुन भारती, संजय रावत, सुनील यादव,अमित कुमार,पवन कुमार गौतम, योगेश कुमार, सुनील मिश्रा, अमित कुमार यादव, विजय कुमार, दिलीप कुमार, राम मनोहर कुशवाहा, डॉ0 रमेश चंद्र त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य, 'रजत प्रहरी', नरेन्द्र कुमार, जिला संयोजक सुनील कुमार, जिला महामंत्री विजय कुमार "विश्वास", धीरेन्द्र कुमार, आनन्द मिश्रा, संजय यादव, प्रदीप गंगवार, नरेन्द्र कुमार,मनोज कुमार, हरे गोविन्द,विवेक कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप गंगवार, वीरेंद्र प्रताप,अजय सरोज, राकेश वर्मा, संगीता, मीना एवम् कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
भूतनाथ मार्केट में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा राम दरबार सजाया गया
17 जनवरी ,बुधवा लखनऊ: राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राजधानी की प्रमुख बाजारों को सजाना शुरू कर दिया!
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भूतनाथ मार्केट, इंदिरानगर में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को राम ध्वज बांटे !
इस अवसर पर भूतनाथ मार्केट संगठन के महामंत्री मनोज अग्रवाल, लखनऊ के उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अश्वनी जायसवाल, सौरभ, सुमित सिंह ने व्यापारियों को रामध्वज दिए तथा भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल द्वारा भूतनाथ मार्केट में भगवान राम के 8 फिट के कट आउट से राम दरबार सजाया गया !
तथा इसी प्रकार नरही मार्केट हजरतगंज मे उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने नरही बाजार को सजाया
तथा दुकानों पर जाकर व्यापारियों को रामध्वज वितरण किया तथा नरही बाजार को भगवा झंडों,झालरो, होल्डिंगों से सजाया गया
ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कल 18 जनवरी से अयोध्या मार्ग के सभी प्रमुख चौराहो को सजाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा!
देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को subscribe करें . नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/@nextmedianews?si=ZqIt_OGGQnwuT97C
धन्यवाद
Tuesday, January 9, 2024
यूपी में 3 से 4 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी एनसीपी : नसीम सिद्दीकी
लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी नसीम सिद्दकी ने आज कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत एनसीपी यूपी में लोकसभा की 3 से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस संदर्भ में यूपी में इंडिया गठबंधन के शीर्ष घटक दल सपा और कांग्रेस से जल्द ही वार्ता की जायेगी। एनसीपी के यूपी प्रभारी नसीम सिद्दकी ने ये बात आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति के नेताओं से वार्ता के बाद कही।
बीजेपी पर हमलवार होते हुए यूपी प्रभारी ने कहा कि धर्म लोगो को जोड़ने का काम करता है पर बीजेपी के राज में ये लोगों को तोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म को बढ़ावा देना गलत नही है पर शर्त सिर्फ इतनी है कि उसका उद्देश्य समाज को जोड़ना हो । उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग बीजेपी के राज में शोषित है। उन्होंने कहा बात चाहे किसान की हो , युवा की हो, छात्रों की हो, महिलाओं की हो या व्यपारी वर्ग की, हर वर्ग इस सरकार की शोषित नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन इन्ही मुद्दों के साथ जनता के बीच मे उतरेगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ एक ऐसी सरकार की स्थापना का है जो समाज मे सौहार्द पैदा करें और इस देश की आम जनता की मूल भूत जरूरतों को समझे और उस दिशा में कार्य करें।
वही एनसीपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा रामराज्य की बात करती है, मर्यादा परुषोत्तम भगवान राम को आदर्श बताती है पर भगवान राम के आदर्शों पर चलना तो दूर की बात है ये तो ठीक उनके विपरीत कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मां सीता के सम्मान के लिए लंका पर चढ़ाई कर दी थी पर भाजपा राज में तो हर दिन महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बिल्किस बानो केस में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोकतंत्र को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा के राज में हर दिन लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। हालात ये है कि आज अगर अपने सच बोलने या लिखने की हिम्मत की तो आपका जेल जाना तय है और अगर आप सांसद है तो आपका निलंबन तय है। इस परिस्थिति में हम आगमी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ेंगे। इस चुनावी लड़ाई का मूल मकसद लोतंत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है क्योंकि अगर बीजेपी सत्त्ता में फिर वापस आयी तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी या पंगु कर दी जायेगी।
बैठक में अब्दुल रहमान (लल्लू), हसीन खान, सुभाष मिश्र, महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजू मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Please subscribe Next media youtube channel
Saturday, December 30, 2023
जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों को उद्योग क्षेत्र में आने के लिए किया प्रेरित
लखनऊ, 30 दिसंबर वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिलाधिकारी ने राजधानी के व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए नई पहल करते हुए व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के गुर बताएं तथा जूम एप के माध्यम से आईआईएम इंदौर के गवर्नर अफेयर्स मैनेजर नवीन कृष्णा राय ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यापारियों को व्यापार करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी
जिलाधिकारी ने राजधानी को व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवाहन किया
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना के लागू किए जाने के बावजूद भी आवास विकास विभाग द्वारा राजधानी में न लागू किए जाने का मुद्दा उठाते हुए राजधानी मे भी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट योजना को लागू करने की मांग की तथा जिलाधिकारी को पत्र सोपा तथा जीएसटी एवं व्यापारियो लाइसेंस हेतु भी जिलाधिकारी को पत्र दिया
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, सचिन अग्रवाल, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे !
हमारे यूट्यूब चैनल को subscribe करें और जाने अपने शहर का हाल!👇👇
Monday, December 18, 2023
पसमांदा सामाज पर बुलडोज़र कैसे चला सकती है सरकार : अशरफ किछौछवी
यहां क्लिक करें 👆👆
Tuesday, December 12, 2023
यूपीएनसीपी ने मनाया शरद पवार का 83वां जन्मदिन, पार्टी कार्यालय पर काटा गया केक
लखनऊ। नेशललिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का 83वां जन्मदिन आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर शरद पवार के दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल में शरद पवार जी देश के एक बड़े नेता है। देश और खासकरके किसानों के बेहतर भविष्य के लिए उनका अमूल्य योगदान है। यूपीए सरकार में बतौर कृषि मंत्री शरद पवार जी किसानों के हितों में कई बड़े फैसले लिए जिनमे किसानों की कर्ज माफी एक बड़ा फैसला था। शरद पवार जी ने दो बार एक बार 2009 में दूसरी बार 2014 में किसानों का कर्ज माफी करके उन्हें बडी राहत दी। जबकि 2014 के बाद सत्ता में आयी आज की नरेंद्र मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के ही कर्जे माफ किये। आज देश का किसान बद से बदहाल स्थिति में है पर मोदी सरकार खामोश है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान नही उद्योगपति है।
2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए धनंजय ने कहा कि किसानों और युवाओं की बेहतरी के लिए मोदी सरकार को सत्ता से अपदस्थ करना होगा। इंडिया गठबंधन के तहत के शरद पवार जी के नेतृत्व में हम इस बार सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। उन्होंने देश के मतदातओं से अपील की कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जितायें क्योंकि यही गठबंधन देश के किसानों और युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर सकता है।
इस मौके पर हसीन अहमद खान, मोहम्मद अब्दुल रहमान, श्रीमती मंजू मिश्र, सरवर सईद अंसारी, वेद प्रकाश यादव, विजय कुमार सिंह, सुमन पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, कंचन यादव सहित कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
Wednesday, November 22, 2023
धनंजय शर्मा बने यूपी एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ । उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस ने धनंजय शर्मा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा करते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी प्रभारी नसीम सिद्दकी ने कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारद पवार जी के आदेश के क्रम के धनंजय शर्मा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए सिद्दकी ने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारे विकास और रोजगार के मुद्दे पर फेल है। एनसीपी इंडिया गठबंधन के बैनर तले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेगी।
प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी में कोई फूट नही है कुछ लोग जून के महीने में सत्ता की लालच में अजीत पवार के नेतृत्व में एनसीपी छोड़कर चले गये थे क्योंकि एनसीपी और इसके मुखिया हमारे नेता शरद पवार जी भाजपा की शोषण वाली नीतियों की हमेशा खिलाफत की है। उन्होंने एनसीपी छोड़ने वाले लोगों ने एक दल।का गठन भी किया पर उनके साथ जाने वालों की संख्या काफी कम है। उन्होंने एनसीपी आज भी पहले की तरह ही मजबूत है।
इंडिया गठबंधन की बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की उन्मादी राजनीति को हरायेगा। हमारे नेता शरद पवार इंडिया गठबंधन के सबसे सीनियर नेता है। सिद्दकी ने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का उदघाटन होने जा रहा है। राम मंदिर का उद्घाटन भव्यता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोजगार और विकास पर भी बातें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा 2024 का चुनाव धार्मिक उन्माद पर लड़ेगी पर इंडिया गठबंधन अपने विकास और रोजगार के एजेंडे से उसे परास्त करेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का फार्मूला बिल्कुल स्पष्ट है गठबंधन शामिल दलों में जो दल जिस राज्य में सबसे ज्यादा मजबूत होगा वहाँ उसके नेतृत्व मे इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा।
एनसीपी के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि हम जल्द ही यूपी में एनसीपी के संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि मै 2009 से एनसीपी से जुड़ा रहा हूं। एनसीपी के विभिन्न पदों पर रहा हूँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अब मुझ पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस पद की जिम्मेदारियों का मैं निर्वाहन करूँगा और पार्टी को यूपी में एक नये मुकाम पर ले जाने का काम करूँगा।
Please visit us : nextmedia.page
Please visit us: on Youtube next media lucknow
Tuesday, November 21, 2023
एकतरफ़ा कार्रवाई से व्यापारियों का हो रहा है उत्पीड़न : संजय गुप्ता
Lucknow : आम्रपाली मार्केट इंदिरा नगर में निगम की टीम द्वारा छापे की जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने एक बयान जारी करके कहा इस प्रकार की कार्रवाई से छोटे व्यापारियों को उत्पीड़न हो रहा है नगर निगम विभाग जिला प्रशासन एवं शासन को चाहिए की 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाली कैरी बैग या अन्य उत्पाद बनाने वाली उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जाए ताकि प्रदेश में इस प्रकार का निर्माण ना हो यदि उत्पादन ही नहीं होगा तो बाजार में 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले उत्पाद उत्पादित ही नहीं होंगे
उन्होंने कहा एक तरफा कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है तथा उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है साथ ही साथ उन्होंने कहा मल्टीनेशनल कंपनियों एवं बड़ी घरेलू कंपनियों के अनेक उत्पाद रीसायकल ना हो पाने वाली पैकेजिंग मैटेरियल में आते हैं जो नष्ट भी नहीं होते सरकार को उन पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए!
साथ ही साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के व्यापारियों से यह भी अपील की, कि 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले पॉलिथीन को खरीदने बेचने से बचे ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े!
साथ ही साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के व्यापारियों से यह भी अपील की, कि 50 माइक्रोन से कम घनत्व वाले पॉलिथीन को खरीदने बेचने से बचे ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े!
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...






















