Friday, January 2, 2026
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत
Wednesday, December 31, 2025
थाना ठाकुरगंज पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही।
जिलाधिकारी के आदेश पर 11 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका
Sunday, December 28, 2025
अनशुमान की बल्लेबाजी और अमन–काज़िम की घातक गेंदबाजी से सीएसडी सहारा बीकेटी की बड़ी जीत
Saturday, December 27, 2025
ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन 28 दिसंबर को बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में आयोजित
सलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन
बहन अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ पहुंचीं। क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टी में शामिल हुए। सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे।
पार्टी में एक स्पेशल सरप्राइज भी था – सलमान के दोस्तों, परिवार और उनसे काम कर चुके डायरेक्टर्स ने उनके लिए एक खास वीडियो ट्रिब्यूट तैयार किया, जिसमें उनके सिनेमाई सफर और अनुभवों को दिखाया गया। वहीं, अभिनेता सलमान खान के 60वें जन्मदिन के अवसर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशनी से सजाया गया है।
आज आ सकता है 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट
लेकिन फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा अभी बाकी है! सूत्रों के अनुसार, सलमान आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म का टीजर या कोई महत्वपूर्ण एसेट होगा, जो फैंस के लिए जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट साबित होगा।
'बैटल ऑफ गलवान' अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही है और यह 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
Wednesday, April 2, 2025
ज़हीर अब्बास को बंगाल बाढ़ के दौरान बचाव व राहत कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु DG Disk से किया गया सम्मानित
संभल सिरसी निवासी श्री कमर रजा के बेटे श्री जहीर अब्बास को एनडीआरएफ के डीजी श्री पीयूष गोयल के द्वारा बंगाल फ्लड 2024 के दौरान बचाव और राहत कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 29 मार्च 2025 को सेकेंड बटालियन एनडीआरएफ के प्रांगण में निदेशक कमांडेंशन रोल टाटा डीजी डिस्क से सम्मानित किया गया ।
जहीर अब्बास इस समय कोलकाता में एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका मूल निवास सिरसी है। वह सन 2001 से देश की सेवा कर रहे हैं। जहीर अब्बास के पिता कमर रजा रिटायर्ड एएसआई आरपीएफ अधिकारी हैं।
Tuesday, March 25, 2025
ईद के खास मौके पर एचएसजे ने लॉन्च की ‘चांद बाली’- द क्रेसेंट कलेक्शन
लखनऊ : ईद का चांद सिर्फ आसमान की खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि इस बार वह आपके अंदाज़ में भी अपनी झलक दिखाएगा। एचएसजे ने ईद के त्योहार को और भी रौशन करने के लिए अपनी नई ‘चांद बाली’ - द क्रेसेंट कलेक्शन लॉन्च की है।
‘चांद बाली’, ईद की चमक और नज़ाक़त से प्रेरित है। यह कलेक्शन सोना, हीरा और चांदी में बनी क्लासिकल और बेहतरीन डिज़ाइनों का संगम है, जो पहनने वालों को शाही एहसास देगा।
ईद के चाँद की दिलकश खूबसूरती ‘चांद बाली’ कलेक्शन में उतारी गई है कि ईद पर महीन सा दिखने वाला चांद अब सिर्फ आसमान की ही खूबसूरती नहीं बढ़ाएगा बल्कि आपके कानों पर सज कर सबके मन को भी लुभाएगा।
इस कलेक्शन में चांदी की ज्वेलरी की रेंज मात्र ₹2,500 से शुरू हो रही है, ताकि हर ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक कुछ खास चुन सके। साथ ही सोने और हीरे की ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
इस ईद, एचएसजे के साथ ज़िंदगी में अपने अंदाज़ में चांद की रोशनी भरें और हर महफिल में सबकी नज़रों का केंद्र बनें।
रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने मनया फगुआ उत्सव
लखनऊ: होलिया मे उड़े रे गुलाल की धुन पर महिलाओं ने जम कर ठुमके लगाये .मौका था रोटी कपड़ा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित फगुआ उत्सव 02 का. फैजाबाद रोड इंदिरा नगर मे ह्यू इस कार्यक्रम की शुरूवात गणेश वंदना से हुई फिर महिलाओं की टोली ने होली के फिल्मी गानों पर जम कर नाच किया.आधुनिक साज सज्जा से सराबोर बैंक्वेट हॉल मे जमकर फूलो से होली खेली गई.गुलाब गेंदा और सफ़ेद गार्डिनिया के फूलो के साथ साथ गुलाल से महिलाओं ने एक दूसरे को सराबोर कर दिया.रैम्पवॉक जुगल नृत्य से भरे रंगारंग कार्यकर्म के पश्चात महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ गुजिया और मिष्ठान का भी आनंद उठाया
कार्यकर्म की संयोजिका और फाउंडेशन की उपाध्यक्ष आकांक्षा आनंद ने बताया की ये फगुआ उत्सव सिजन (02).2025 है.फाउंडेशन की तरफ से इस कार्यक्रम की शुरुआत 2024 मे की गई थी.सिर्फ महिलाओं के इस कार्यकर्म में शहर के विभिन्न कॉलोनी से कामकाजी के साथ-साथ गृहणी महिलाएं भाग लेती हैं.कई बुज़ुर्ग महिलाएं इस कार्यकर्म की मुख्य आकर्षण हैं. उन्होने बताया कि भाग दौड़ की इस जिंदगी मे ऐसे उत्सव बड़ा ही सुकून देते है जहाँ महिलाएं खुलकर मौज मस्ती करती हैं और फिर से तरोताजा होकर अगले उत्सव की तैयारी मे जुट जाती है
शब-ए-गम और शब-ए-कद्र का आयोजन
लखनऊ मरकज़-ए-तालीम व तरबियत ट्रस्ट की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में खास तारीखों पर छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद और कर्बला दयानतउद्दौला बहादुर में मजलिसें आयोजित की गईं। शब-ए-कद्र की रातों में दुआ-ए-जौशन कबीर का खास इंतजाम किया गया, जिसमें महदवी समाज से आए उस्तादों ने खूबसूरत आवाज में अल्लाह के कई नामों से दुआ की। उस्तादों ने अपनी तकरीरों में अल्लाह के वलियों की मुनाजात पर ध्यान दिलाया और युवाओं को खास तौर पर इस बात की नसीहत की कि वे अपने पैदा करने वाले से मजबूत रिश्ता बनाए रखें, क्योंकि वही एक ऐसी हस्ती है जो हमेशा अपने बंदों के साथ रहती है।
अल्लाह का दरवाजा हमेशा अपने बंदों के लिए खुला रहता है और वह गलतियों के बावजूद अपने बंदों को दुत्कारता नहीं, बल्कि उनकी तौबा को कुबूल कर लेता है। शब-ए-कद्र को तक़दीर की रात मानते हुए, लोगों ने पूरी रात इबादत में जागकर इमाम-ए-ज़माना (अ.स.) के ज़हूर और देश की भलाई की दुआ मांगी। इसी दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ।
(रिपोर्ट : सज्जाद बाकर)
Monday, March 17, 2025
युवा शक्ति के अध्यक्ष डी.के. सिंह की जनता से अपील
लखनऊ : युवा शक्ति टीम के सभी सदस्यों एवं मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के सम्मानित सदस्यों वा आम जनता से सादर अनुरोध की कार्यालय युवा शक्ति में आकर जो की मेरे द्वारा एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है चूंकि जलकल विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा वार्तालाप किया जा चुका है इस सन्दर्भ में मल्लाही टोला प्रथम के सदस्यों से युवा शक्ति के कार्यालय में आकर अपना वॉटर टैक्स व सीवर टैक्स का निस्तारण करने का कार्य,कैंप लगा कर किया जा रहा है ! पूरी युवा शक्ति टीम के सदस्यों से अनुरोध है कि जिस किसी का भी वॉटर टैक्स या सीवर टैक्स जमा नहीं है वह जल्द ही युवा शक्ति के कार्यालय में संपर्क करें और ब्याज माफ़ सहित बिल जमा करें और अपने आस पड़ोस व जानने वालों को सूचना देने का कष्ट करें!
टीम युवा शक्ति अध्यक्ष
दीपक कुमार (डी.के.सिंह)
मो०न० 91404 56851
(ब्यूरो रिपोर्ट नेक्स्ट मीडिया लखनऊ)
मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा
लखनऊ : उर्दू अदब के शहर लखनऊ में गुज़िशता रोज़ रस्में इजरा की तक़रीब मस्जिद ए ज़हरा हाता मिर्ज़ा अली ख़ान में मुनक़्क़िद हुई । मारुफ़ मुअलिफ़ अलहाज इंजीनियर बशीरुल हसन ख़ान की एक और नई किताब तफ़हीम अल सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा इक पुर वेकार तक़रीब में मुनक्किद हुई इस मौके पर उर्दू अदब से वाबस्ता मुख्तलिफ़ इलमी व अदबी शख्सियतों ने शिरकत की और मुअललिफ़ की इल्मी व अदबी ख़िदमात को ख़िराजे तहसीन पेश किया। तक़रीब की सदारत हुज्जतुल इस्लाम मौलाना मन्ज़र सादिक साहब ने की ! जब की मेहमान ए ख़ुसूसी के तौर पर हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद गुलज़ार हुसैन जाफ़री (तारागढ़) अजमेर। इसके अलावा सलमान अब्बास साहब, और दिगर मुक़ामी मोमिनीन भी तक़रीब में शरीक रहे।
तक़रीब का आगाज़ तिलावते कुरान ए पाक और हदीस ए किसा से हुआ जिसके बाद हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मौलाना सैयद गुलज़ार हुसैन जाफरी साहब ने किताब की अहेमियत और मोअललिफ़ की ख़ुसूसी तारीफ़ की और तख़लीक़ी सलाहियतों पर रौशनी डाली। उन्हों ने कहा अलहाज बशीरुल हसन ख़ान साहब की ये किताब उर्दू अदब में एक ख़ुशशगवार इज़ाफ़ा है।
तफ़हीम अल सहीहीन में मुअललिफ़ ने इस्लाम के मुख्तलिफ़ पहलुओं को बड़ी ख़ूबसूरती से पेश किया है। जो क़ारेईन के लिए निहायत फ़िक्रअंगेज़ है।
हुज्जतुल इस्लाम मौलाना मन्ज़र सादिक़ साहब ने अपने ख़िताबत मे कहा कि ये किताब उर्दू अदब के मैदान मे नये रुझान की निशानदेही करती है ।
बाद अज़ रस्मे इजरा इंजीनियर बशीरूल हसन ख़ान साहब ने हाज़रीन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये किताब सहीह बुखारी,सहीह मुस्लिम दवाहम किताबों का आदिलाना जाएज़ा की अक्कासी करती है। मैं उम्मीद करता हूँ के क़ारईन इससे मुस्तफ़ीद होगे, और इसे पसंद भी करेंगे।
बताते चलें कि गुज़िश्ता कुछ सालों में बशीरुल हसन ख़ान साहब ने दो और नायाब किताबों की भी तालीफ़ कर चुके हैं, मफ़ातेह अल क़ुरआन, और जिला ए अलईमान जो कि मंजरे आम पर आ चुकी हैं जो काफ़ी मारुफ़ रही हैं ।
तकरीब के इख़्तेताम पर शोरक़ा के लिए ज़ियाफ़त का ऐहतेमाम भी किया गया। हाज़रीन ने मुअल्लिफ़ को किताब की इशाअत पर मुबारकबाद पेश की और किताब को उर्दू अदब के लिए एक क़ीमती सरमाया क़रार दिया।
नोट: किताब के दस्तियाबी के लिए नीचे लिखे नंबर पर राब्ता क़ायम करें ।
जनाब क़ासिम हसन ख़ान
मो०नं० 9125371021
(नेक्स्ट मीडिया संवाददाता : डॉo एचo अब्बास)
Tuesday, February 18, 2025
निपुण आकलन के लिए विद्यालय पहुंचे डीएलएड प्रशिक्षु
गोंडा : डायट दर्जीकुआं के डीएलएड प्रशिक्षु बच्चों का निपुण आकलन करने के लिए चिन्हित विद्यालयों में पहुंचे। विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दो व कक्षा एक के विद्यार्थियों का 17 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आकलन किया जाना है।निपुण आकलन आनलाइन मोबाइल से किया जाना है। उसी समय मोबाइल पर प्रश्न आनलाइन ही उपलब्ध होते हैं। इस काम के लिए जरुरी है कि इंटरनेट बराबर काम करे। कुछ विद्यालयों में तो आसानी से आकलन का कार्य हुआ वहीं कुछ विद्यालयों में प्रशिक्षु नेटवर्क की समस्या से जूझते रहे। अपना कार्य पूरा न होते देख प्रशिक्षु विभाग के जानकारों व उच्च अधिकारियों से सम्पर्क किये। कमपोजिट विद्यालय चेतपुर में विजय लक्ष्मी व ललित वर्मा प्रशिक्षु को आकलन की जिम्मेदारी दी गई थी। दो कक्षा में से एक ही कक्षा का आकलन होसका है। कई डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्कूलों में आनलाइन आकलन की समसया को साझा किया। एडी बेसिक राम सागरपति त्रिपाठी ने कहा कि आकलन में आरही समस्या के समाधान करने के लिए पंतनगर बीएसए आफिस में कंट्रोल रुम बनाया गया है।
रिपोर्ट : संचित वर्मा (ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा)
Wednesday, January 22, 2025
निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
गोरखपुर। भटहट ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आबादी सखनी प्रधान उदय चन्द के सहयोग से पंचायत भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया।जिसमें गोरखपुर के चिकित्सक विशेषज्ञ द्वारा कैंसर, यूरो,जनरल मेडिसिन,महिला रोग, एंव हड्डी रोग बीमारियों से सम्बन्धी लोंगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एंव दवाए वितरित किया गया। सिनर्जी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग हेड अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि यह निःशुल्क जांच शिविर सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी के द्वारा आयोजित किया गया है। शिविर में 220 से ज्यादा लोंगो ने रजिस्ट्रेशन कराया।
चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको उचित परामर्श देते हुए उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें सिनर्जी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल गोरखपुर से आए हुए डॉ0 आलोक तिवारी सर्जिकल कैंसर, डॉ0 सौरभ मिश्रा मेडिकल अंकोलजिस्ट, डॉ इला तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ अंजली जैन गाइनी अंकोलजिस्ट, डॉ0 साक्षी मिश्रा मेडिसिन स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ0 आरिफ जनरल, डॉ गौरव जी , डॉ0 हर्षित मिश्रा फिजिशियन, डॉ प्रतीक कुमार हड्डी रोग, एंव डॉ0 रोहित सिंह यूरोलॉजिस्ट के द्वारा लोंगो को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इंसिट्यूट के एरिया मैनेजर अरविंद त्रिपाठी और प्रियव्रत पांडे की मौजूदगी में राजमंगल पासवान, गीता, अंचल, वसीम भीम यादव ने शिविर में आए लोंगो की जांच कर दवा वितरित किया गया। शिविर में सन्तोष,राजेन्द्र शर्मा,ओमप्रकाश, झिनकू, लालबहादुर, इरफान,अतहर, शमा, रामनरेश,सरवन, साधु, राजेन्द्र गुप्ता, हरि, किष्मति देवी, अजय गुप्ता,रामनेवास,बबलू सहित सैकड़ो लोंगो ने शिविर का लाभ उठाया।इस मौके पर अर्जुन रामावती अकीला जूही ज्योति मानवी मनुमानीशा पद्मावती उदय चन्द जी अपने प्रतिनिधि के साथ उपस्थित रहे। प्रचार प्रसार क्या कार्य पंकज मोदनवाल संभाले हुए रहे।
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...

.jpeg)





