Friday, January 28, 2022

BJP नेता की पुलिसवाले को धमकी- वर्दी उतरवा दूंगी, चौकी इंचार्ज हो उसी हैस‍ियत से रहो

उत्‍तर प्रदेश के मथुरा जिले में भाजपा की जिलाध्‍यक्ष मधु शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक पुलिसवाले को खुलेआम धमकाती दिख रही हैं. वह चौकी इंचार्ज को वर्दी उरवाने तक की धमकी दे रही हैं. वीडियो में उनके पति को भी तैश में आते हुए देखा जा सकता है. वहीं, पुलिसवाले पास में ही खड़े दिख रहे हैं. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में इस वक्‍त चुनावी माहौल चरम पर है और राज्‍य में आचार संहिता भी लागू है. इसके बावजूद नेताओं के सिर पर सत्‍ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है.


दरअसल, मथुरा में पुलिसवाले चेकिंग अभियान चला रहे थे. उसी वक्‍त बीजेपी की मथुरा जिलाध्‍यक्ष मधु शर्मा वहां पहुंच गईं और किसी बात को लेकर आगबबूला हो गईं. वह इस कदर नाराज हुईं कि उन्‍होंने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली. यह मामला जिला अध्यक्ष तक ही नहीं रुका. वीडियो में उनके पति भी दारोगा को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं.


वाइरल वीडियो में सुना जा सकता है कि मधु शर्मा वर्दीधारी से बोल रही है कि यदि एक जुबान भी अब आगे बोला तो वर्दी उतरवा दूंगी. बीजेपी की जिला अध्यक्ष का क्रोध इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने कहा की चौकी इंचार्ज हो चौकी इंचार्ज की तरह रहो. मैं जब तक चुप रहती हूं तब तक ही चुप रहती हूं.

Thursday, January 27, 2022

बीआरसी पर लगा बूस्टर डोज का कैम्प

गोण्डा -   27 जनवरी।  बीआरसी वजीरगंज पर गुरुवार को शिक्षकों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प लगाया गया। सरकार व निर्वाचन आयोग के चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है। सीएचसी वजीरगंज के स्वास्थ्य कर्मी एएनएम सीमा, एएनएम रेखा देवी, मिथिलेश विश्वकर्मा, शिवनाथ, बृजभूषण यादव ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया। एएनएम ने बताया कि 150 चुनाव में डयुटी करने वाले शिक्षकों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया है। बीईओ हर्षित पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, आनन्द देव सिंह, राजन, प्रकाश श्रीवास्तव, जानू व बीआरसी कर्मी ब्लाक के  शिक्षकों ने वैक्सीनेशन कराया। बीईओ श्री पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के सभी अध्यापकों को चुनाव के पहले बूस्टर डोज लगवा लेने का निर्देश दिया गया है।

(रिपोर्ट - टीम नेक्स्ट मीडिया गोण्डा )

Wednesday, January 26, 2022

गया में नाराज छात्रों ने यार्ड में खड़ी बोगी में लगाई आग, श्रमजीवी एक्सप्रेस पर किया पथराव

 

बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा परिणाम में कथित धांधली के विरोध में आज तीसरे दिन भी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बुधवार को गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान छात्रों ने गया जंक्शन के करीमगंज यार्ड में खड़ी एमटी कोच में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से एक कोच जलकर राख हो गया।

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। अभ्यर्थियों के उग्र स्वरूप को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में जवान मुस्तैद हैं। कोच में लगी आग पर किसी प्रकार काबू पा लिया गया। अन्य दूसरे कोच आग की चपेट में आने से बच गए। जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

स्टेशन परिसर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा

करीब तीन से चार सौ की संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर आए हुए हैं। कुछ आंदोलनकारी स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में भी जमे हुए हैं। हालांकि अभी तक आंदोलनकारी स्टेशन प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाए हैं। स्टेशन परिसर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आंदोलन के कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित है। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव किए जाने की भी खबर है।

छात्रों ने कल भी काटा था बवाल

इससे पहले मंगलवार को छात्रों ने पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर में जमकर बवाल काटा था। सीतामढ़ी में तोड़फोड़ और पथराव कर रही उग्र भीड़ को पुलिस ने हवाई फायरिंग के जरिए तितर-बितर किया था। भारी प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने बुधवार को परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। 

Tuesday, January 25, 2022

"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

 लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें: संजय गुप्ता 

वोट की चोट से अबकी चुनाव में व्यापारी अपनी समस्याओं पर करेंगे प्रहार: संजय गुप्ता 

जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं : संजय गुप्ता



 "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने इस विधानसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ

 इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारियों को इस चुनाव में जाति धर्म  में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान  हेतु जागरूक करना होगा 

संजय गुप्ता ने कहा इस चुनाव में प्रदेश के एक करोड़ व्यापारी अपने परिजनों के साथ चार करोड़ों  वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखेंगे उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए


 शपथ कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर उपाध्यक्ष मसीहउजजमा  गांधी, मोहम्मद आदिल मोहम्मद सलीम, ट्रांस गोमती  चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, लवलेन मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद कमर (मून), लव लेन  मार्केट महामंत्री सचिन मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, मोहम्मद रिजवान  अनुज गुप्ता, जितेंद्र नकरा, भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल थे ! 

Monday, January 24, 2022

जौनपुर: नाना की तेरहवीं में जाना पड़ा महंगा, घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 15 लाख के आभूषण नकदी


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मंगरा चौर गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद घर के अंदर घुस कर 15 लाख रुपए की आभूषण समेत नगद चोरी कर फरार हो गए। चोरी की सूचना आसपास के लोगों ने मकान मालिक को दिया। सूचना पाकर सोमवार की अपराहन पहुंचे मकान मालिक ने 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई।

        थाना क्षेत्र के मंगरा चौर गांव में जितेंद्र पाल एवं नरेंद्र पाल गांव से बाहर खेत में पक्का मकान बनाकर रहते हैं। दो दिन पूर्व अपने वृद्ध माता प्रेमा देवी को लेकर नाना की तेरहवीं में भदोही जनपद के मोड़ लाखा तिवारी गांव गए थे। घर पर कोई नहीं था, पूरी तरह ताला बंद किया गया था। 

      रविवार की रात चोरों ने सामने के दरवाजे का कुंडी तोड़कर अंदर घुस कर चार कमरों का ताला तोड़कर जितेंद्र पाल एवं नरेंद्र पाल की पत्नियों का रखा आभूषण सोने का कंगन, सिकड़ी, अंगूठी, करधन, मांग टीका, नथिया, पैजनी, मंगलसूत्र कुल लगभग 15 लाख रुपए का आभूषण और 20 हजार नगद चोरी कर फरार हो गए।

        सोमवार की सुबह दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ देख पड़ोसियों ने सूचना जितेंद्र पाल को दिया। सूचना के बाद एक बजे परिवार के साथ घर पर पहुंचे तो दंग रह गए।

      रामपुर थाना की जमालापुर चौकी प्रभारी राम सुंदर मौर्य ने बताया कि चोरी की सूचना है लेकिन तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कारवाई किया जाएगा।

Sunday, January 23, 2022

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भीषण ठंड की चेतावनी दिया

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई ज़िलों में 'सिवीयर कोल्ड डे' के आसार जताए गए है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश भर में अगले 48 घंटों तक शीतलहर चल सकती है। साथ ही बारिश भी होगी इससे लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़ आदि जिले भीषण ठंड की चपेट में आ सकते हैं !



Saturday, January 22, 2022

मछली व्यवसाई की पिटाई कर बदमाशों ने रुपए लूटे

 


 जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघरा मोहल्ले में शनिवार की शाम चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने मछली व्यवसायी की पिटाई कर उसके पास का 1.10 लाख रुपये लूट लिया। पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं, वाहन से टक्कर को लेकर मारपीट की है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

               नखास (जोगियापुर) निवासी मछली के थोक व फुटकर कारोबारी प्रेमचंद्र निषाद का पुत्र विनोद निषाद निजी पिकअप से बदलापुर मछली की आपूर्ति करने गया था। लौटते समय करीब पांच बजे कटघरा में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सड़क किनारे दो दोपहिया वाहन लेकर खड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और वाहन से उतारकर विनोद की पिटाई करने लगे। 

     आरोप है कि बदमाशों ने विनोद निषाद के पास मौजूद एक लाख नौ हजार 850 रुपये लूटकर भाग गए। घायलावस्था में विनोद निषाद ने सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर जाकर घटना की सूचना दी।

       चौकी प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि वाहन में टक्कर लगने को लेकर मारपीट का है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Friday, January 21, 2022

भाजपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की चौथी सूची,अदिति सिंह, असीम अरूण, रामवीर उपाध्‍याय, नितिन अग्रवाल को मिली हरी झंडी


लखनऊ। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है.

      चौथी सूची में 85 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, जिसमें कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को रायबरेली सदर, पूर्व आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज, बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद और हरिओम यादव को सिरसागंज से टिकट दिया गया है.

       इसके अलावा सपा छोड़कर बीजेपी में आये नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट मिला है. 

   अब तक बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी की चौथी सूची में 15 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है. 

    इसके अलावा हाथरस समेत कई सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के टिकट भी काटे हैं. इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों का भी टिकट दिया गया है. 

   पार्टी ने एक बार फिर से ज्यादातर पुराने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया है।

Thursday, January 20, 2022

आरएम ने प्रबंधक को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

गोण्डा - प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक चौक शाखा के प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ल को क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज कुमार मांगलिक ने कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया है। आरएम ने बताया कि अक्टूबर माह से एनपीए वसूली का लक्ष्य सभी मैनेजर को दिया गया था। उन्होंने बताया कि चौक ब्रांच के मैनेजर सुधीर शुक्ल ने टीम भावना के साथ समय से दिये गये लक्ष्य को पूरा किया है। इनके अलावा बालेशवरगंज शाखा के राघवेन्द्र सिंह, दर्जीकुंआं के चौधरी कृष्ण पाल, खोरहंसा के अर्जुन सिंह, अलावल देवरिया के आशीष चौरसिया गिर्द गोण्डा के घनश्याम उमरी के वीरेन्द्र प्रताप को भी उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मांगलिक ने सभी प्रबंधकों को खाताधारकों की समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही का सख्त निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि खाताधारकों की हर तरह से सेवा ही बैंक कर्मियों का उद्देश्य होना चाहिए

Wednesday, January 19, 2022

मुंबई मे 13 बच्चों के अपहरण और 9 की हत्या की आरोपी बहनों की फांसी उम्रकैद में बदली

 Mumbai - दो दशक पुराने अपहरण और हत्या के मामले की दोषी रेणुका शिंदे और सीमा गावित की फांसी की सजा को बॉम्बे हाइकोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया है। करीब 8 साल से दोनों बहनों की दया याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी जिसे आधार मानते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। क्या था मामला मामले में रेणुका शिंदे और सीमा गावित को 1990 से 1996 के बीच कोल्हापुर जिले और उसके आसपास के इलाके में 13 बच्चों का अपहरण करने और उनमें से 9 की हत्या करने के लिए दोषी ठहराया गया था। कथित तौर पर बच्चों के अपहरण और हत्या में दोनों की मां अंजनाबाई भी शामिल थी। हालांकि, मुकदमा शुरू होने से पहले ही साल 1997 में मां की मौत हो गई थी। बच्चों की मां भी हत्याओं में थी शामिल कथित तौर पर वर्षों से दोनों बहनें अपनी मां के साथ मिलकर मासूम बच्चों की किडनैपिंग कर उनसे अपराध करवाती थीं और मकसद पूरा हो जाने पर उनकी बेरहमी से हत्या कर देती थीं। पकड़े जाने तक तीनों महिलाएं 13 बच्चों की किडनैपिंग और 9 बच्चों की हत्या को अंजाम दे चुकी थी। मां अंजनीबाई गावित की पकड़े जाने के एक साल बाद ही मौत हो गई थी, जबकि दोनों बहनों को साल 2001 में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। क्यों हुई सुनवाई में देरी राष्ट्रपति के पास से दया याचिका खारिज होने के करीब 8 साल बाद दोनों बहनों ने एक बार फिर हाई कोर्ट में गुहार लगाई। दोनों बहनों ने आठ साल के समय को अनुचित बताया और दलील दी कि इस दौरान उनको अत्यधिक मानसिक यातना झेलनी पड़ी। इसी पर हाई कोर्ट ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा ‘तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद दया याचिकाओं को मंजूरी दे दी जाए। इतनी देरी के लिए हम पूरी तरह से अधिकारी, सरकारें, खासकर

Tuesday, January 18, 2022

पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सिपाही को एसआरएन मे कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान मौत

प्रयागराज मे पिकअप की टक्कर से घायल सिपाही की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सराय इनायत थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पिकअप वाहन की टक्‍कर से एक सिपाही गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। पुलिस की मदद से घायल सिपाही को स्‍वरूपरानी नेहरू अस्‍पताल मे भर्ती कराया गया। अस्पताल मे इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही सहसों पुलिस चौकी में तैनात था। सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौराहे के समीप फूलपुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सहसों चौकी में तैनात सिपाही को तेज गति पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह सिपाही मुनील चौबे गश्त पर थे। इसी दौरान फूलपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मुनील को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सहसों चौकी के सिपाही एवं पीआरबी के सिपाहियों ने तत्काल इलाज के लिए एसआरएन ले गए। जहां पर इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मुनील कुमार चौबे की मौत से सहसों पुलिस चौकी सहित सराय इनायत थाने के समस्त स्टाफ दुखी हैं। सिपाही की मौत की सूचना उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। गाजीपुर जनपद गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी 45 वर्षीय मुनील कुमार चौबे पुत्र स्वर्गीय वशिष्ठ चौबे लगभग तीन माह पूर्व पुलिस लाइन से सराय इनायत में तैनात हुए थे। वहां से सहसों पुलिस चौकी में कार्यरत थे।

Monday, January 17, 2022

आईआईटी प्रो.मणींद्र अग्रवाल का दावा: यूपी में 19 जनवरी को पीक पर होगा कोरोना, जल्द मिलेगी मुक्ति

 


अधिकतर प्रदेशों में संक्रमण की तीसरी लहर का पीक जल्द आ जाएगा। इसके बाद लगातार संक्रमण का खतरा कम होगा और पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र की स्टडी के आधार पर पेश की है।


कोरोना संक्रमण की चपेट में चल रहे उत्तर प्रदेश में जल्द ही पीक आने वाला है। आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल के गणितीय सूत्र मॉडल की माने तो उतर प्रदेश में 19 जनवरी को पीक आ जाएगा। तब रोजाना 40 से 50 हजार तक केस आएंगे। लेकिन संक्रमण हल्का होने की वजह से 1 फीसदी ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।


अगले कुछ दिनों में अधिकतर प्रदेशों में संक्रमण की तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। इसके बाद लगातार संक्रमण का खतरा कम होगा और पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र की स्टडी के आधार पर पेश की है।


प्रो. अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण में बहुत अधिक दिक्कत न होने से मरीजों की संख्या में कमी आई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब पीक की ओर बढ़ रही है। उतर प्रदेश में 19 जनवरी, बिहार में 18 जनवरी, हरियाणा में 20 जनवरी को संक्रमण का पीक होगा। दिल्ली में दो दिन पहले ही संक्रमण का पीक आ चुका है। वहाँ अब लगातार केस भी कम हो रहे हैं।


आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने तीसरी लहर के आने से पहले ही अपनी स्टडी शुरू कर दी थी। देश के अलावा साउथ अफ्रीका, यूएसए, यूके, डेनमार्क समेत कई देशों के कोरोना संक्रमित आंकड़ों के आधार पर पीक व घटते-बढ़ते कोरोना केस को लेकर भविष्य की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। अब प्रो. अग्रवाल ने नई स्टडी कर देश के प्रदेशवार कोरोना संक्रमण की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आएगी और मार्च में लगभग पूरी तरह स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। 

 

*होम आइसोलेशन में ठीक हुए मरीज*


प्रो. अग्रवाल ने कहा कि लगातार हो रहे वैक्सीन के साथ संक्रमण हल्का होने की वजह से कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अधिकतर लोग लक्षण प्रतीत होने पर बिना जांच कराए खुद ही होम आइसोलेशन से ठीक हो रहे हैं। 


प्रदेश            पीक  

          

दिल्ली        15 जनवरी

उतर प्रदेश        19 जनवरी        

बिहार            18 जनवरी        

महाराष्ट्र        19 जनवरी        

गुजरात        19 जनवरी

हरियाणा        20 जनवरी        

कर्नाटक        23 जनवरी        

तमिलनाडु        25 जनवरी        

असम            26 जनवरी        

आंध्र प्रदेश        30 जनवरी

Sunday, January 16, 2022

चुनाव से पहले आरएसएस की मुस्लिम शाखा ने जारी की अपील


 भाजपा शासन में मुसलमान 'सबसे सुरक्षित और खुश' हैं, जबकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उन्हें केवल 'वोट बैंक' मानती हैं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय से भाजपा को वोट देने की शुक्रवार को अपील करते हुए कहा कि भाजपा शासन में मुसलमान 'सबसे सुरक्षित और खुश' हैं, जबकि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उन्हें केवल 'वोट बैंक' मानती हैं। एमआरएम ने समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि पार्टी देश में मुसलमानों की 'सबसे बड़ी शुभचिंतक' है।


संगठन के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद सईद ने बताया कि एमआरएम का 'निवेदन पत्र' पर्चे के रूप में प्रकाशित हुआ है और इसे चुनाव वाले राज्यों में वितरित करने के लिए यहां एक बैठक में (इसे) जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता इसके (MRM के) संस्थापक और मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए पर्चे को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के बीच बांटा जाएगा। यह जिक्र किया गया, 'नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 से अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए नयी रोशनी, नया सवेरा, नयी उड़ान, सीखो और कमाओ, उस्ताद और नयी मंजिल सहित 36 योजनाएं शुरू की हैं।'

Saturday, January 15, 2022

तंबाकू व्यापारी के घर पर सेंट्रल जीएसटी टीम का छापा

 


शाहाबाद (हरदोई) : नगर के बरूआ बाजार में तंबाकू व्यापारी के घर, आफिस व फैक्ट्री पर गुरुवार की सुबह सेंट्रल की जीएसटी टीम ने छापा मारा। छापे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने कई घंटों तक छापेमारी कर कंप्यूटर सहित कई अभिलेख कब्जे में लिए हैं। पाली गोदाम पर पहुंचकर भी जांच पड़ताल की। क्या मिला और क्या कार्रवाई की, यह टीम के सदस्यों ने नहीं बताया।

शाहाबाद के मुहल्ला बरुआ बाजार में नूर मोहम्मद उर्फ नूरी ने तीन दशक पहले अपने आवास में ही बंगाली तंबाकू बनाने का कार्य शुरू किया था। उसके बाद नगर के माहीबाग, घंटाघर, पाली तिराहा समेत दर्जन से अधिक गोदामों पर बंगाली तंबाकू बनाने का काम शुरू कराया। उनकी तंबाकू प्रदेश के अलावा लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और उत्तराखंड के टनकपुर समेत कई जिलों में आपूर्ति होती है। नूर मोहम्मद के निधन के बाद उनका कारोबार उनके पुत्र शान मोहम्मद, इरफान और इमरान संभाल रहे हैं। गुरुवार की सुबह उनके ही घर और कारखाना पर जीएसटी अधिकारियों की टीम ने छापामारा। टीम ने कारखाना बंद कर अभिलेखों और तथ्यों का परीक्षण करने में जुटी गई। कानपुर से टीम सेंट्रल जीएसटी की 11 सदस्यीय पहुंची थी बताते हैं कन्नौज से भी तंबाकू का सेंट आता है। टीम के छापे के कारण घर व आफिस के बाहर पुलिस टीम तैनात रही टीम के सदस्य जांच पड़ताल कर रहे है। उन्होंने कंप्यूटर समेत कई अभिलेख कब्जे में लिए है। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर राकेश कुमार ने बताया कि उनके विभाग को टीम के छापेमारी की कोई जानकारी नहीं थी। कन्नौज से हो सकता है छापामारी का कनेक्शन : शाहाबाद में बंगाली तंबाकू बनाए जाने में जो सेंट इस्तेमाल किया जाता है। वह कन्नौज से आता है। संभावना है कि कन्नौज में इत्र कारोबारी के यहां छापेमारी से इस छापेमारी का कनेक्शन हो सकता है। टीम के सदस्य कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...