प्रयागराज मे पिकअप की टक्कर से घायल सिपाही की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सराय इनायत थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पिकअप वाहन की टक्कर से एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से घायल सिपाही को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अस्पताल मे इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही सहसों पुलिस चौकी में तैनात था। सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौराहे के समीप फूलपुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सहसों चौकी में तैनात सिपाही को तेज गति पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह सिपाही मुनील चौबे गश्त पर थे। इसी दौरान फूलपुर की तरफ से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मुनील को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सहसों चौकी के सिपाही एवं पीआरबी के सिपाहियों ने तत्काल इलाज के लिए एसआरएन ले गए। जहां पर इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मुनील कुमार चौबे की मौत से सहसों पुलिस चौकी सहित सराय इनायत थाने के समस्त स्टाफ दुखी हैं। सिपाही की मौत की सूचना उनके परिवार के लोगों को दे दी गई है। गाजीपुर जनपद गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी 45 वर्षीय मुनील कुमार चौबे पुत्र स्वर्गीय वशिष्ठ चौबे लगभग तीन माह पूर्व पुलिस लाइन से सराय इनायत में तैनात हुए थे। वहां से सहसों पुलिस चौकी में कार्यरत थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment