Friday, January 14, 2022

UP Election:वर्चुअल रैली के नाम पर जुटाई भारी भीड़, 2500 सपा नेताओं पर FIR दर्ज

 


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर रोक लगाई गई है. ये पाबंदी 15 जनवरी तक जारी रहने वाली है. लेकिन आज सपा लखनऊ कार्यलय के बाहर लोगों का भारी हुजूम देखने को मिला. सपा ने इसे नाम जरूर वर्चुअल रैली का दिया लेकिन वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं और किसी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ. अब सपा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कुल 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.


जानकारी दी गई है कि CrPC की धारा 144 के तहत सपा के खिलाफ ये एक्शऩ लिया गया है. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा ढाई हजार समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें 269 270 144 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के द्वारा पहले वीडियोग्राफी कराई गई जिसके बाद उन को चिन्हित किया गया है और फिर मुकदमा दर्ज किया गया.


 अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से इस विवाद पर कोई सफाई पेश नहीं की गई है लेकिन बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जोर देकर कहा है कि सपा ने कोरोना काल में चुनाव आयोग के नियमों का मखौल उड़ाया है, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तार-तार किया गया है.


इस पूरे मामले पर लखनऊ के जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने भी साफ कर दिया है कि सपा द्वारा इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी. जब इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तब पुलिस को सपा दफ्तर भेजा गया और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि आज सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम किया था. स्वामी ने बीजेपी का दामन छोड़ सपा की सदस्यता ली. ऐसे में बड़ा सियासी संदेश देने के लिए भारी भीड़ भी जुटाई गई और बीजेपी पर भी बड़ा हमला बोला गया.


उस कार्यक्रम में स्वामी से लेकर अखिलेश यादव तक, हर दिग्गज ने अपने विचार रखे. बीजेपी के सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी की और आगामी चुनाव में सपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने का दावा पेश किया. अखिलेश यादव ने यहां तक कह दिया कि किसी ने नहीं सोचा था कि चुनाव ऐसा भी होगा. अब वर्चुअल रैली की बात है, कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से हमें अपनी बात कहनी है. ये सही है कि वर्चुअल और डिजिटल में भी हम चीजों को जानते हैं लेकिन जो ताकत हमारे कार्यकर्ताओं में फिजिकली है, उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता.

Thursday, January 13, 2022

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बिना अनुमति निजी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश यादव पहुंचे, अज्ञात पर मुकदमा

 


जनेश्वर मिश्र पार्क में निजी चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था,कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने की वजह से लखनऊ विकास प्राधिकरण की सूचना पर पुलिस वहां पहुँची, इसी बीच अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए, पुलिस ने उन्हें नियम का हवाला देते हुए रोकने की कोशिश की, वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का हवाला दिया और भीतर दाखिल हो गए...इस दौरान एलडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पूर्व मुख्यमंत्री व उनके समर्थकों को पार्क के भीतर जाने के लिए रोका, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वह कुछ न कर सके,काफी देर तक हंगामा चलता रहा और अखिलेश कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौट गए....

इसके बाद बुधवार देर रात गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने एलडीए के अधिशासी अभियंता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन की एफआइआर दर्ज की है, पुलिस के कहना है कि वीडियोग्राफी कराई गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है...

Wednesday, January 12, 2022

नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी को दस साल की सजा व 50 हजार का अर्थदण्‍ड

 


           गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम विष्णुचंद्र वैश्य की अदालत ने बुधवार को नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद परवेज उर्फ विक्की निवासी  राईनी कालोनी मिश्रवलिया थाना कोतवाली को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है और साथ ही अर्थदंड की धनराशि से आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश हुआ है।

       अभियोजन के अनुसार कोतवाली थाना के राईनी कॉलोनी मिश्रवलिया की एक महिला ने थाने में तहरीर दिया कि मेरी नाबालिक लड़की हमारे साथ घर पर रहती हैं 9 मार्च 2019 को शाम से ग़ायब थी काफी खोजबीन किया पता नहीं चला बाद में जानकारी हुई कि पड़ोस का ही परवेज उर्फ विक्की मेरी लड़की को बहलाफुसला करके भगा ले गया वादनी कि सूचना पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस हरकत में आई और विवेचना के दौरान उसकी नाबालिक पीड़िता को बरामद किया और न्यायालय में पेश किया जहां पर पीड़िता अपनी आप बीती बताई।

     पीड़िता के बयान के आधार पर विवेचक ने दुष्कर्म का मामला पाते हुए आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने कुल 6 गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाया।

Tuesday, January 11, 2022

साइबर अपराधियों ने पूजा सिंह के बैंक खाते से उड़ा दिए नौ हजार रुपये



 जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के टकटैया गांव की एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने नौ हजार रुपये उड़ा दिए। उक्त गांव की पूजा सिंह का भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की बरसठी शाखा में बचत खाता है। उसके खाते में नौ हजार रुपये जमा थे। महिला के मोबाइल फोन पर रविवार को अपरिचित नंबर से किसी की काल आई। उसने पूजा सिंह से कहा कि आपके एटीएम कार्ड की वैधता अवधि खत्म हो गई है। एटीएम सेवा चालू रखने के लिए आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगी। उसे बताना होगा। झांसें में आ गईं पूजा सिंह ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके तुरंत बाद महिला के खाते से नौ हजार रुपये गायब हो गए। सोमवार को वह बैंक में पैसा निकलने गईं तो खाता से रुपये गायब होने का पता चला। बैंक कर्मियों ने छानबीन कर बताया कि नौ हजार रुपये की खरीदारी हुई है। महिला ने मंगलवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

Monday, January 10, 2022

चंडीगढ़ में उलटफेर, बीजेपी नेता बनीं मेयर, जमकर हंगामा-AAP के पार्षदों का धरना

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने मेयर के पद पर कब्जा कर लिया है. बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं. निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली AAP ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. चुनाव के बाद मेयर की कुर्सी के पीछे ही आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं. डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया है. नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए हैं, धक्का-मुक्की जारी है.  AAP की पार्षद भी मेयर के बगल की कुर्सी पर बैठ गई हैं. 


बता दें कि चंडीगढ़ निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं. जबकि AAP के खाते में 14 सीटें आई थीं. कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह बबला अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है. इस तरह से बीजेपी के पास 14 वोट हो गए थे. 

*किसी को नहीं मिला था बहुमत*

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीटें हैं. निकाय चुनाव 24 दिसंबर को हुए थे जिसमें कोई भी दल बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था. लेकिन पहली ही बार आई AAP ने 14 सीटें जीतकर तहलका मचा दिया था. जबकि बीजेपी के 12, कांग्रेस के 8 पार्षद और अकाली दल के 1 पार्षद ने जीत दर्ज की थी. 

*BJP-AAP के बीच था मुकाबला*

भाजपा ने पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी सरबजीत कौर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था. वहीं आप ने अंजू कत्याल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस ने चुनाव में शामिल नहीं होने की घोषणा की है, उन्होंने अपने प्रत्याशी का नामांकन मेयर के लिए नहीं कराया.


सभी पार्टियों को खरीद फरोख्त का डर था. इसलिए कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को राजस्थान के जयपुर भेज दिया था. जो आज ही लौटे हैं. AAP के पार्षद पहले दिल्ली में रहे बाद में कसौली आए फिर चंडीगढ़ आए. 


वहीं भाजपा ने अपने पार्षदों को शिमला भेज दिया था. शुक्रवार शाम को ये सभी वापस लौटे.  बता दें कि एक जनवरी को सभी नए 35 पार्षद शपथ भी ले चुके हैं.

Sunday, January 9, 2022

यूपी सरकार ने शहरी विद्युत उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, बिजली दरों में कमी का बड़ा एलान

लखनऊ। यूपी सरकार ने किसानों को बिजली के बिल में बड़ी राहत देने के बाद अब अन्य बिजली उपभोक्ताओं के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। 

      विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के साथ अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ा उपहार दे दिया है।

     प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बिजली दरों में कमी का बड़ा एलान किया। इसके तहत शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर छह रुपए प्रति यूनिट से घटाकर तीन रुपए प्रति यूनिट किया है। इसके साथ फिक्स चार्ज 130 रुपए प्रति हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपए प्रति हॉर्स पावर किया गया है। एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपए प्रति यूनिट से घटकर 83 पैसे प्रति यूनिट तथा फिक्स चार्ज 70 रुपए प्रति हॉर्स पावर की जगह 35 रुपए प्रति हॉर्स पावर होगी। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि निजी नलकूप के नये बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपए प्रति यूनिट से घटकर एक रुपए यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपए प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपए प्रति हॉर्स पावर होगा। अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपए प्रति हॉर्स पावर की जगह 85 रुपए प्रति हॉर्स पावर होगा।

       श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निजी नलकूप कनेक्शनों की विद्युत दरों में 50 प्रतिशत की कमी कर बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन है।

Saturday, January 8, 2022

शिक्षकों ने दी सांसद को जन्म दिन की बधाई


गोण्डा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय की अगुवाई में शनिवार को लोक सभा कैसरगंज के सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और एशिया कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनके आवास बिसनोहरपुर जाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पुन:बहाल करने करवाने के लिए अपनी बात रखी। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बिना कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के संरक्षण प्रमोद कुमार सिंह, मन्त्री आनन्द देव सिंह, राजन द्विवेदी, बीएन सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, अवनीश द्विवेदी रहे।



Thursday, January 6, 2022

15 वर्ष तक के विद्यार्थियों का हुआ वैक्सीनेशन

गोण्डा :  झंझरी के सीएचसी काजीदेवर के अंतर्गत ताज इण्टर कालेज में गुरुवार को 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। एएनएम चन्द्र किरन सिंह ने बताया कि कालेज में 141 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। आशा समासुलताना, आंगनवाड़ी कार्यकत्तरी नुजहत जमील, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद ताज, प्रबंधक अजीजुर्रहमान, कायम अली, साबिरा, आयशा बेगम, रोशन जहां रहीं।

Wednesday, January 5, 2022

UP में ब्राह्मणों हालात मुस्लिम मतदाताओं जैसे हो गई , जाएं तो कहां जाएं

 


उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण मतदाता भाजपा आरएसएस से खासे नाखुश हैं। इसकी कुछ ठोस वजहें हैं।

1 ब्राह्मण वर्ग का मुख्य काम नौकरी और ठेकेदारी है। इस सरकार में नौकरियां गायब हैं। जो भी सरकारी वैकेंसी आई, वहां बेईमानी से नियुक्तियां हुई और आम, गैर राजनीतिक ब्राह्मणों के बच्चे नौकरी का मुंह ताकते रह गए। ब्राह्मण वर्ग जिस लेवल की ठेकेदारी करता है, वह अब कम्पनियों को दिया जा रहा है और उसकी कमाई बन्द है।

2 भाजपा ने टेनी जैसे लम्पट अपराधी ब्राह्मणों को प्रमोट किया। इससे उनकी शालीन छवि खराब हुई। साथ ही अगर किसी जाति में कोई गुंडा विकसित होता है तो सबसे पहले वह अपने पट्टीदार की लड़की से छेड़छाड़ करता है, उसकी सम्पत्ति कब्जिया लेता है। भाजपा द्वारा गुंडों को ब्राह्मण नेता के रूप में विकसित करने का नुकसान ब्राह्मणों को उठाना पड़ रहा है।

3 पहले उत्तर प्रदेश में मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी वाजपेयी, कलराज मिश्र, केसरी नाथ त्रिपाठी जैसे बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में थे जो ब्राह्मण हितों की रक्षा के लिए सरकार से लेकर कोर्ट तक जी जान लगा देते थे। ओबीसी को त्रिस्तरीय आरक्षण न मिलने पाए, उसकी पूरी लड़ाई कोर्ट में पण्डित केसरी नाथ त्रिपाठी ने लड़ी। इन नेताओं को मोदी योगी ने खत्म कर दिया। ओबीसी में केशव प्रसाद मौर्य और स्वतन्त्र देव सिंह जैसे ओबीसी नेता हैं, जिनके पास पूरब से लेकर पश्चिम तक का कोई ओबीसी नेता सीधे पहुँचता है और ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर छोटे मोटे ठेके पट्टे के काम हाथ पकड़कर करा लेता है। लेकिन भाजपा में ब्राह्मणों में एक भी नेता नहीं जो अपना छोड़कर दूसरे किसी का काम करा पाए।

4 ब्राह्मणों की नई पौध की मन्दिर या पंडागीरी जैसे काम में कोई रुचि नहीं है। वहां कमाई इतनी सीमित और भीड़ इतनी ज्यादा है कि पेट भरना मुश्किल है। पहले से इस काम में लगे लोग जमे हैं और उधर धंधा मंद है। ब्राह्मण के बच्चे अगर एटीएम पर गार्ड की अच्छी नौकरी पा जाएं तो पंडागीरी से बेहतर उसे समझते हैं। मेरे ऑफिस के सामने पान बेचने से लेकर अखबार बेचने और पार्किंग में गाड़ी लगवाने तक के छोटे छोटे काम ब्राह्मण कर रहे हैं। उन्हें इस बात में कोई रुचि नहीं कि कौन सा मन्दिर कितना विकसित हो रहा है। यह नई पौध भाजपा शासन में पहले से बुरे आर्थिक हालात में पहुँच गया है।

5 ब्राह्मण कोई बुद्धिजीवी वगैरा नहीं हैं। वह भी भारत के सामान्य नागरिक की तरह जातिवादी, धार्मिक, स्वार्थी हैं। उसे भी भूख लगती है, प्यास लगती है। बच्चों की स्कूल फीस देनी होती है। वह भी खोज रहे हैं कि उनका अपना नेता हो, जो उनका काम करा पाए।

इन ठोस 5 वजहों के अलावा भी तमाम वजहें हैं, जिसके चलते यूपी के कम से कम 60% ब्राह्मण मौजूदा शासन से नाराज हैं। यह ब्राह्मण मित्रों से बातचीत के आधार पर मैंने लिखा है। 40% ब्राह्मण, जो नहीं नाराज हैं, वो ओबीसी वर्ग की तरह ही निरीह और भोले भाले हैं।

यूपी में आज की तारीख में सबसे बड़े व सुलझे, पढ़े लिखे नेता सतीश मिश्र हैं, उनके कद का कोई नहीं है। लेकिन बसपा मरणासन्न है। सपा में जनेश्वर मिश्र व बृज भूषण तिवारी के कद का कोई विद्वान नेता नहीं बचा है, जिसकी भरपाई सपा फरसा थामकर करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी भी जनेऊ उठाकर खुद को ब्राह्मण साबित कर रहे हैं। ब्राह्मणों की हालत इस समय मुसलमान मतदाताओं जैसी हो गई है कि वह जाएं तो कहां जाएं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यूपी के 2022 चुनाव में ब्राह्मण मत एकतरफा किसी दल को नहीं मिलने जा रहा है।

Tuesday, January 4, 2022

प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार

 


प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार 2011 बैच के आईपीएस

उत्तर प्रदेश के कुछ आईपीएस अफसरों की गिनती हमेशा अलग होती है। उनमें से ही एक मेहनती तेज़ तर्रार और ईमानदार आईपीएस अफ़सरों में शुमार किये जाने वाले आईपीएस अजय कुमार पांडे हैं।

मूलत: अयोध्या के निकटवर्ती ज़िला बस्ती के एक छोटे से गाँव देवापार में जन्मे, पले-बढ़े और पढ़े अजय कुमार अपने किसान पिता श्री वंश बहादुर पाण्डेय की पाँचवीं संतान हैं।

Monday, January 3, 2022

प्रमुख राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रो में प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को शामिल कराने हेतु मांग पत्र


ई-कॉमर्स :-

1.

प्रदेश में ई "कॉमर्स नीति" बनाई जाए 

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न प्रकार के छदम तरीके अपनाते हुए किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु तथा उन्हें नियम कानूनों का अनिवार्य रूप से पालन  कराने हेतु प्रदेश में "ई कॉमर्स नीति" बनाई जाए( ई-कॉमर्स नीति निर्मात्री समिति में प्रमुख व्यापारी संगठनों के व्यापारी प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं)


2. प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को ई-कॉमर्स के माध्यम से बढ़ाने हेतु राज्य स्तर पर सरकार द्वारा स्वयं अथवा पीपीपी मॉडल पर व्यापारियों के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वदेशी "ई-कॉमर्स पोर्टल" तैयार किया जाए जिसमें प्रदेश के व्यापारियों को निशुल्क व्यापार करने की सुविधा हो ( यह पोर्टल व्यापारियों को केवल मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने के मॉडल पर आधारित हो, पोर्टल द्वारा स्वयं बिक्री न की जाए) पोर्टल के प्रचार प्रसार के लिए सरकार अपने बजट में प्रावधान करें 


व्यापारी नीति आयोग:-


 3.प्रदेश में व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने हेतु "व्यापारी नीति आयोग" का गठन किया जाए तथा इसमें प्रदेश के प्रमुख अनुभवी व्यापारियों को मुख्य भूमिका में रखा जाए तथा अधिकारियों को सदस्य के रूप में ही रखा जाए एवं "व्यापारी नीति आयोग" को सशक्त करते हुए प्रभावी अधिकार दिये जाए ,जिससे प्रदेश के व्यापार को बढ़ावा देने वाली नीतियां बन सके 


 गुड्स एंड सर्विस टैक्स :-

4.प्रदेश स्तरीय "जी एस टी सुझाव समिति "का गठन हो जिसमें प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के अनुभवी विशेषज्ञ व्यापारी प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए जिन के सुझावों को जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की ओर से भेजा जाए तथा भेजें गए सुझावों के क्रियान्वयन की जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी की जाए 


बीमा :-

5.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए का "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा" सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से दिया जाए 6.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की परिभाषा में बदलाव करते हुए दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 15 लाख रुपए करते हुए उसके दायरे में कोविड- 19 व अन्य महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु को भी जोड़ा जाए



कॉमर्शियल विद्युत:- 


7.कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन की दरें कम हो तथा कॉमर्शियल उपभोक्ता द्वारा जितनी विद्युत का उपयोग किया गया हो, सिर्फ उतनी विद्युत के मूल्य ही लिए जाएं डिमांड चार्ज, फिक्स चार्ज ,मिनिमम चार्ज आदि समाप्त हो, अर्थात जितनी बिजली उतने दाम


कामर्शियल हाउस टैक्स:-


8.कामर्शियल हाउस टैक्स की दरें आवासीय हाउस टैक्स की दर से मात्र दुगनी निर्धारित की जाए वर्तमान में आवासीय दर से 5 गुना तक यह दरे प्रभावी हैं)


 जलकर:-

9.जिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर वाटर कनेक्शन नहीं लिया गया हो तथा उनके प्रतिष्ठान में शौचालय मूत्रालय का प्रयोग ना हो रहा हो उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जल कर के भुगतान से मुक्त रखा जाए केवल उन्हीं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से जलकर वसूला जाए जो जल का कनेक्शन अथवा शौचालय मूत्रालय का प्रयोग करते हो



 नगर विकास:-

 10.जनता की आवश्यकता के अनुसार स्वाभाविक रूप से प्रदेश के महानगरों में 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर जिन आवासीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में 80% से अधिक व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हो उन बाजारों को बाजार मार्ग/ मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए 

11.प्रदेश के महानगरों में मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए

12. व्यापारी सुरक्षा:- 

प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए "व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ" को वास्तविक रूप से प्रभावी बनाया जाए तथा प्रदेश के हर थाने पर व्यापारी हेल्पडेस्क बने

इंस्पेक्टर राज:-

13.व्यापारियों के वहां किसी भी तरह के सर्वे छापे की कार्यवाही पर पूर्णतया प्रतिबंध हो,विशेष  परिस्थितियों में केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही छापे पड़े (कुछ प्रदेशों में यह व्यवस्था लागू है)

14.-पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल  उत्पादन इकाई से ही लिए जाए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नहीं लिया जाए नाही उन्हें मुकदमे में पार्टी बनाया जाए एवं खाद्य पदार्थ विक्रेता ओं के सैंपल की हुई द्विस्तरीय जांच की व्यवस्था हो तथा प्रदेश के सभी जिलों में टेस्ट लैब की स्थापना की जाए

15. प्रदेश में मंडी शुल्क व्यवस्था पूरी तरीके से समाप्त किया जाए

CM योगी को टक्कर देने के लिए अखिलेश भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी।

इसके पहले अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था पर माना जा रहा है कि योगी के एलान के बाद ही उन्होंने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वह अभी आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं।

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है क्या आप भी लड़ेंगे? तो इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। हमारे लोग और पार्टी तय करेगी मैं इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा। जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।

सरकार बनने पर संस्कृत व समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी सपा

इसके पहले, अखिलेश यादव ने एलान किया कि सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वे रविवार को समाजवादी विजय रथयात्रा के 10वें चरण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण समारोह को भी संबोधित किया।


‘सर्व समाज की राजनीति करती है सपा’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। जिस भी समाज के साथ अहित हुआ, सपा उसके साथ खड़ी नजर आई है और भविष्य में भी समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आईटी सिटी, कैंसर संस्थान बनाया, ताकि लोगों को रोजगार और इलाज के लिए चेन्नई, हैदराबाद ना जाना पड़ा।

Sunday, January 2, 2022

अगले महीने पूरी होगी एस-400 की पहली रेजीमेंट की तैनाती


भारतीय वायुसेना द्वारा एस-400 ट्राइम्फ मिसाइल रक्षा प्रणालियों की पंजाब में एक एयरबेस पर तैनाती फरवरी तक पूरी होने की संभावना है. सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रणाली की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और तैनाती पूरी होने में और छह हफ्ते का वक्त लगेगा.


रूस से भारत एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की कुल पांच इकाई प्राप्त करेगा.


रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, S-400 मिसाइल के आने से भारतीय सेना मजबूत होगी और इसके आने से पाक और चीन की चिन्ताएं बढ़ जाएगी क्योंकि S-400 मिसाइल की मारक क्षमता 400 किलोमीटर है और कहा कि पाक के जितने भी एअरफिल्ड है इस रेंज के अन्दर है.


 उन्होंने कहा कि पाक S-400 मिसाइल के आने से बैकुफुट पर चला जाएगा और हमारी सेना इस मिसाइल के माध्यम से पाक के एअरबेस का आसानी से सफाया कर सकते हैं.

Saturday, January 1, 2022

7 जनवरी को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी 'RRR', कोरोना बना कारण

 

'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली  में बनी,आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' (RRR) की रिलीज टल गई है। 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए अब दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है।  इस बात की जानकारी 'आरआरआर' के ऑफिशल एकाउंट पर दी गई है।

'आरआरआर' के ऑफिशियल ट्वीट में फिल्म टालने की वजह कोरोना को बताया गया है। 'आरआरआर' के ट्विटर में लिखा है -  'सभी पार्टियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी फिल्म की रिलीज को टालना पड़ रहा है। हमारा फैन्स और सभी दर्शकों का उनके प्यार के लिए आभार।

फिल्म निर्माताओं ने भारत में ओमीक्रोन वैरिएंट के बढ़ते केस की वजह से फिल्म को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सिनेमाघर बंद हैं, वहीं महाराष्ट्र भी केवल 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चल रहा है। वहीं देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लागू है। इन बाधाओं के कारण, निर्माताओं ने फिल्म की सिनेमाघरों में 7 जनवरी को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है।

महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों  की है कहानी

'आरआरआर' फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। जिसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म के कई गाने और ट्रेलर  रिलीज हो चुके हैं। वहीं ये सभी सितारे मूवी का प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं इसकी रिलीज को लेकर फैंस में भी तगड़ा बज बना हुआ है, लेकिन फिल्म के पोस्ट होने खबर से फैंस को झटका लगा है।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...