Thursday, November 25, 2021

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर मूर्ति, गुस्साए दलितों ने लगाए प्रशासन विरोधी नारे

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत मोती नगर में स्थापित अंबेडकर मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरी मूर्ति लगाकर अराजक तत्वों को चिन्हित कर कारवाई करने के आश्वासन पर दलित शांत हुए।

         बताते हैं कि बड़ेरी चौकी क्षेत्र के मोती नगर में दलित बस्ती के पास अंबेडकर मूर्ति स्थापित है। गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब अंबेडकर मूर्ति की पार्क की तरफ गए तो अंबेडकर मूर्ति की सिर और पैर का भाग अराजक तत्वों ने तोड़ कर गिरा दिया था। मूर्ति टूटी हुई देखते ही वहां सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अर्चना ओझा, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय और थानाध्यक्ष रामसरिख गौतम मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों को अंबेडकर की नई मूर्ति मंगवा कर लगवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी अराजक तत्व मूर्ति को नुकसान पहुंचाए हैं उनको चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा। जिसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में मूर्ति को मंगवा कर लगवाया 

    आपको बता दें कि 2019 में यही मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ी थी जिसे प्रशासन ने उस समय भी दूसरी मूर्ति लगवाई थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मूर्ति दूसरी लगवाने के बाद गांव के नीरज कुमार, रामजियावन, धीरज समेत 18 लोगों ने मिलकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्रवाई चल रही है।

Wednesday, November 24, 2021

पुलिस अभिरक्षा में पुजारी यादव की हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिस कर्मियों पर सीबीआई ने 25-25 हजार का इनाम किया घोषित, हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही जांच

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना अंतर्गत क्षेत्र चकमिर्जापुर ग्राम निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में जिन नौ पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है वह अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके है, मंगलवार को सीबीआई ने फरार चल रहे इंस्पेक्टर समेत उन नौ पुलिस वालों पर इनाम घोषित कर दिया, अब इन फरार पुलिस वालों के बारे में सूचना देने वाले को पच्चीस हजार का इनाम दिया जाएगा, उन सभी नौ पुलिस वालों पर सीबीआई द्वारा इनाम की राशि रखी गई हैं की सूचना परिवार के लोगों को लगी तो उनमें न्याय की आस जग गयी।

       जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित चकमिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ 'पुजारी' को 11 फरवरी 2021 की रात 8 बजे पुलिस और एसओजी की टीम लूट के मामले में पकड़कर थाने पर लायी थी। दर्ज मुकदमें के आधार पर थाने ले जाकर पुलिस वालों ने उसे मारा-पीटा था, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही उसकी मौत हो गयी, 8 सितंबर 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में हुई कृष्णा यादव के मौत की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी।

         इस मामले में पुलिस ने उन सभी नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, पुजारी यादव की मां सत्ता देवी उस मंजर को याद कर आज भी रो पड़ती हैं, सूत्रों की माने तो कोर्ट ने काफी कड़़ा तेवर अपनाया है, उसी का परिणाम है कि सीबीआई ने फरार चल रहे आरोपितों की तस्वीर भी समाचार पत्रों में जारी करते हुए घोषणा किया है।

Tuesday, November 23, 2021

नए बीईओ का हुआ स्वागत


गोण्डा : झंझरी शिक्षा क्षेत्र के नए बीईओ कोमल यादव का मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर में शिक्षकों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।मूल रुप से आजमगढ़ के करनपुर एहरौली के निवासी श्री यादव इससे पहले प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, सम्भल जिलों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य करचुके है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सरकार की योजनाओं का लाभ सभी छात्रों को समय से मिले इस पर योजनाबद्ध तरीके से काम होगा। एआरपी हेमंत कुमार, मोहम्मद अनीस, राहुल वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, जहां आरा, बांके प्रसाद, इरशाद अली, रिजवान, मुन्नी सिंह, आयशा, परवीन बानो, अफरोज, नूरी खानम, शहनाज रहीं।



पुलिस ने मनाया झण्डा दिवस


गोण्डा : कोतवाली देहात व खोरहंसा चौकी पुलिस ने मंगलवार को पुलिस दिवस /झण्डा दिवस मनाया। कोतवाल देहात संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस बल का झण्डा फहराया। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को पुलिस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएससी को  23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधान मंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने पुलिस कर्मियों के शौर्य और उच्च कोटि के कर्तव्यपरायण के लिए फ्लेग प्रदान किया था।ध्वज कर्तव्य, मूल्यों के   के लिए  संघर्ष समर्पण को सिखाता है। माना जाता है कि आज की पुलिस भी समाज में बुराइयों को खत्म करने, अच्छाइयों को जीवित रखने संघर्ष करती है। पुलिस कर्मियों के कारण ही समाज में बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। कोतवाल देहात, चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, एसएसआई केदारनाथ, राहुल यादव, नागेन्द्र, रोहित, रंजीत, राघवेन्द्र रहे ।



पुलिस ने नहीं लिया चोरी की तहरीर

गोण्डा : पुलिस अपने शौर्य व उच्च कोटि के कर्तव्यपरायण के लिए एक ओर जहां मंगलवार को झण्डा दिवस मना रहीथी। वही दूसरी ओर पुलिस ने चोरी की एक घटना की तहरीर ही नहीं ली। पुलिस ने चौकी से सैकडों सलाह व अन्य दूसरे विकल्प समझाकर  पीडित को चौकी से वापस कर दिया।

कोतवाली देहात के दर्जीकुंआं चौकी क्षेत्र के प्राथमिक  विद्यालय कोयली जंगल में मंगलवार की रात में चोरों ने रसोई घर का ताला तोडकर गैस सेलेणडर उठा लेगये। सुबह जब प्रधानाध्यापक एहसान रसूल विद्यालय पहुंचे तो रसोइयों ने बताया कि ताला तोडकर चोर सेलेणडर गैस चोर उठा लेगये है। प्रधानाध्यापक व कोयली जंगल के प्रधान बलराम सिंह स्कूल में चोरी की लिखित सूचना देने चौकी दर्जीकुंआं गये। वहां पुलिस ने दर्जीकुंआं चौकी का प्रभार इन दिनों प्रभार देख रहे खोरहंसा चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के पास भेजा। चौकी प्रभारी ने यह कहते हुए उन लोगों को बिना तहरीर लिए वापस करदिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में चोरी की न तो तहरीर ली जाती है और न ही एफआईआर न एनसीआर दर्ज किया जाता है। चौकी प्रभारी ने सैकड़ों उदाहरण सुनाए, दूसरे विकल्प व सलाह मशविरे देकर वापस कर दिया।

Monday, November 22, 2021

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत से कोहराम

मिर्ज़ापुर : मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र  रविवार की देर रात हर्ष फायरिंग में एक युवक की दुखद मौत हो गई जिससे बरातियों व घरातियों में हड़कंप मच गया।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रात एक बारात कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी अमरदीप सिंह की बारात सरजू उद्यान मैरिज लान में गई  थी। 

  जिसमें बाराती नाचने गाते लान में पहुंचे वहीं इसी बारात में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वारसलीगंज चौकी स्थित सांई मंदिर का निवासी  लगभग पच्चीस वर्षीय आशीष गुप्ता पुत्र शम्भू नाथ गुप्ता भी आमंत्रित थे, कि बारात में  ही किसी के द्वारा की गयी हर्ष फायरिंग के दौरान आशीष के पेट में गोली लग गई जिससे वहां हड़कंप मच गया और युवक तड़पने लगा, वहां उपस्थित रहे अन्य बरातियों द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को फौरन  इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय सदर  भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा अत्यधिक हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर  के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां रास्ते में ही आशीष  की मृत्यु हो गयी। 

    इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और इस घटना जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई जिस पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, संजय कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली कटरा मय पुलिस बल के साथ मौजूद थे, कटरा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

(जिला संवाददाता राजकुमार)

Sunday, November 21, 2021

आजमगढ़ पुलिस ने बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी अफशां अंसारी की करोड़ो की जमीन को किया कुर्क

 लखनऊ। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के नाम से लखनऊ में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को आजमगढ़ पुलिस ने रविवार को कुर्क कर दिया। कुर्क की गई जमीन 194 वर्ग मीटर है और यह जमीन विधानसभा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के बगल में स्थित है। जमीन भी पहले पेट्रोल पंप चल रहा था। जमीन नजूल की है, जिसे अवैध रूप से खरीदा गया था।

        आजमगढ़ पुलिस ने तरवां थाने में मुख्तार के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे के तहत यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लखनऊ जिला प्रशासन से तहसीलदार सदर, तहसीलदार एलडीए, इंस्पेक्टर हुसैनगंज अजय कुमार सिंह और आजमगढ़ स्वाट टीम प्रभारी एवं मामले के विवेचक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कुर्क की गई जमीन की सर्किल रेट के अनुसार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। वहीं, सामान्य बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

        कुर्क की गई जमीन का प्रशासक एडीएम और कस्टोडियन इंस्पेक्टर हुसैनगंज अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय से कागजी कार्रवाई पूरी करके रविवार दोपहर बाद करीब 3:55 बजे पहुंची। इसके बाद वहां पर डुगडुगी पिटवाई गई।

     तहसीलदार सदर ने माइक से कुर्की की कार्रवाई का एनाउंस किया। इसके बाद प्लाट पर तारों की बैरीकेडिंग कर नोटिस चस्‍पा की गई। कार्रवाई में शामिल टीम के मुताबिक गाजीपुर मुम्मदाबाद के यूसुफनगर में रहने वाला माफिया मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। मुख्तर ने अपराधिक एवं अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से यह जमीन पत्नी अफशां अंसारी के नाम से खरीदी थी। इसकी भूखंड संख्या एक है। मामले के विवेचक एवं आजमगढ़ स्वाट टीम प्रबारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आजमगढ़ के तरवां थाने में मुख्तार के खिलाफ वर्ष 2020 में गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई थी। 

      अधिकारियों के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने 22 अगस्त 2007 को पत्नी के नाम से यह जमीन अवैध तरीके से खरीदी थी। जमीन नजूल की थी। सुनील चक ने नजूल की इस जमीन का एक हिस्सा मुख्तार अंसारी को बेचा था। कुर्की की कार्रवाई के बाद जमीन पर प्रशासन की ओर से बोर्ड भी लगा दिया गया।

Saturday, November 20, 2021

मुरादाबाद : मुर्दा हुआ ज़िंदा !!

मुर्दा बताकर शवगृह में रखा वो शख्स निकला जिंदा, ऐसे खुली लापरवाही की पोल !

                             काल्पनिक फ़ोटो

 मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद में अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने लापरवाही की सारी हदें पाक कर दीं। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर मुर्दाघर के फ्रीजर में रख दिया। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस और परिजन मौके पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन घायल को दोबारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा,“अस्पताल लाने पर डॉक्टर द्वारा ठीक से जांचा गया था जिसके बाद मरीज को मृत घोषित किया। कुछ मामलों में मरीज की साँसे दोबारा चलने लगती हैं, ये वही मामला है।”

लेकिन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे दरोगा परिजनों को साथ मोर्चरी पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान देखने को मिला कि घायल की सांसें चल रही थीं। जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फिर से भर्ती करा दिया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Friday, November 19, 2021

खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए एक दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए

इसमें कोई शक नही कि पानी हमारे लिए खाना खाने जितना ही जरूरी है. हमारे शरीर के कुल वजन का दो तिहाई हिस्सा पानी ही होता है. इसके द्वारा हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं. साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी इसके द्बारा आसानी से बाहर निकल जाते हैं. मानव शरीर में 60 प्रतिशत पानी होता है. ये हाइली रिकमेंडेड है कि एक व्यक्ति को खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए एक दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए. हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना हुआ है, जिसकी कमी कई सारे रोगों की वजह बन सकती है. पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट और हेल्दी रखता है, लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के भी अपने अलग ही फायदे हैं. पानी न केवल आपके पाचन बल्कि, फेफड़े और दिमाग के कार्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आपको पता है कि दिनभर में हमें कितनी बार पानी पीना चाहिए.

  • सुबह जब आप जागते हैं तो सबसे पहले एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए. सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीने से बॉडी में मौजूद विषैले पदार्थ बहुत ही आसानी से बाहर निकल जाते हैं. इसके साथ ही ये ब्लड को भी क्लीन कर देता है, जिससे सबसे पहला असर आपको अपने चेहरे पर देखने को मिल सकता है.
  • कई लोग भोजन करने के दौरान पानी बिल्कुल नहीं पीते हैं. ऐसा करना पूरी तरह गलत है. भोजन के साथ पानी पीने से पाचन क्रिया सही रहती है. वहीं हाई फाइबर फूड के साथ पानी पीना महत्वपूर्ण है.
  • सुबह नहाने के बाद एक गिलास पानी पीना चाहिए. इस समय पानी पीने से आपको कभी भी ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होगी. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहेगा. इससे आपका एनर्जी लेवल हमेशा बना रहेगा.
  • कई बार सिरदर्द होना डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है. ऐसे में आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए. इससे आपके सिरदर्द में आराम मिलेगा. वहीं अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है.
  • खाना खाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. यदि आप खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पी लेते हैं तो आप पेट भरा हुआ महसूस करेंगे. ऐसें में आप जरूरत से ज्यादा खाना खाने से बच जाएंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा.
  • सोने से पहले आपको हर रोज आधा गिलास पानी पीना चाहिए. इस आदत से आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा. माना जाता है कि इससे हार्ट अटैक की आशंका 99 फीसदी तक कम हो जाती है. दरअसल समय-समय पर पानी पीते रहने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती. वहीं ब्लड सर्कुलेशन भी सामान्य रहता है. लीवर को न खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी होती है, न ही दिल को ब्लड सर्कुलेट करने में, वहीं ऑक्सीजन की पूर्ति से दिमाग भी एक्टिव बना रहता है.

Thursday, November 18, 2021

गाजीपुर: शराब पीने के लिए रूपये न मिलने पर दामाद ने की सास की हत्‍या, हत्यारा दामाद गिरफ्तार, गया जेल

गजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातमा उर्फ साल्हर खां गांव निवासी सास शारदा देवी की बुधवार की रात शराब पीने के लिए रुपये न देने के मामूली विवाद में दामाद संतोष गुप्ता ने ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार को हुई। उसकी पत्नी संगीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मुहम्मदाबाद स्टैंड से संतोष को गिरफ्तार कर लिया। घटना से स्वजन में कोहराम मचा रहा। 

       चकफातमा उर्फ साल्हर खां निवासी शारदा देवी अपनी पुत्री संगीता की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा निवासी संतोष गुप्ता से की थी। संतोष के सात पुत्र हैं। करीब दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी व सभी बच्चों के साथ अपने ससुराल चकफातमा उर्फ साल्हर खां गांव आया था। बुधवार की रात शराब पीने के लिए उसने सबसे पहले अपने बड़े पुत्र से पैसे मांगा, जिसने मना कर दिया। इसके बाद पत्नी से भी मांगा, उसने भी जब मना किया तो फिर सास शारदा देवी से मांगा। शारदा देवी के मना करने पर उसने एक बड़े से पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गईं और जमीन पर गिर पड़ीं। स्वजन आनन-फानन शारदा को लेकर बाराचवर स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

       इधर, मौके की नजाकत को भांपते हुए वह फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने कुछ घंटों में ही करीब एक बजे मुहम्मदाबाद स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे मुझे घटना की सूचना मिली, इसके बाद से ही गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई थी। वह मुहम्मदाबाद स्टैंड से कहीं भागने की फिराक में था। आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर निःशुल्क दवा वितरण


लखनऊ : राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर फरमान नैचुरोपैथी एवं योगा सेंटर द्वारा मरीज़ों का नेचुरल पद्धति द्वारा फ्री इलाज किया गया इसमे सामान्य मरीज़ों के साथ साथ कई जटिल एवं पुराने रोगों का भी इलाज किया गया ! यहां उपस्थित रोगियों तथा उनके तीमारदारों को इस नेचुरोपैथी के बारे में भी डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई! इस मुफ़्त कैम्प में बताया गया के जहाँ आज लोग अंग्रेज़ी दवाओं के सहारे अपना जीवन काट रहे हैं अगर योगा और नेचुरोपैथी का सहारा ले तो इन एलोपैथ दवाओं से भी छुटकारा मिल सकता है ! आपको बता दे के यह चिकित्सा शिविर को लखनऊ के दुबग्गा में फरमान नैचुरोपैथी एवं योगा सेंटर में आयोजित किया गया ! 

डॉ0 एम. एच. सिद्दीकी , डॉ0 ए. एच. सिद्दीकी , डॉ0 अरविंद सिंह , डॉ0 अमन कुमार , डॉ0 डी. के. सोनवानी , डॉ0 मनीषा , डॉ0 प्रमोद कुमार व डॉ0 मेराज द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर को सफ़ल किया गया ! 

Wednesday, November 17, 2021

आज से शुरू हुई वाराणसी -लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस

जौनपुर। वाराणसी से चलकर जौनपुर होते हुए लखनऊ के लिए सुपर फास्ट एक्सप्रेस वाराणसी -लखनऊ सेवा के रूप में नई ट्रेन की सौगात मिली है।

      वरुणा एक्सप्रेस कोरोना काल से ही बंद कर दी गई थी। जिसके चलते जिले के लोगो को प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जिले में आने जाने के लिए भारी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए एक दिन पहले रिजर्वेशन कराना कराना होगा। इसमें कुल 1170 सामान्य श्रेणी की सीटे है, जिसका किराया 120 रूपये है तथा 43 सीट ऐसी चेयर कार की है इसका भाड़ा 420 रूपये लगेगा।  

       वाराणसी को लखनऊ से जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 20401 / 20402 यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 6 बजकर 58 मिनट पर जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची। 

         यह नियमित ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से चलकर महज 4 घंटे 10 मिनट में लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 साधारण श्रेणी, 1 वातानुकुलित श्रेणी, 2 एसएलआर समेत कुल 17 कोच लगाए जा रहे हैं। ट्रेन वाराणसी के कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे ट्रेन चली, जो जौनपुर सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 06:58 बजे पहुंची।

     इसके बाद ट्रेन सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। जहां ट्रेन निर्धारित समय  सुबह 07:56 बजे है, जबकि निहालगढ़ में सुबह 08:38 बजे होते हुए लखनऊ 10 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी। जहां से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10:10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

      इसके पहले यह ट्रेन निहालगढ़ में शाम 07:16 बजे, सुल्तानपुर में रात 07:56 बजे और जौनपुर में रात 08:55 बजे पहुंचेगी।

Tuesday, November 16, 2021

मरने के बाद मुझे दफनाए नहीं, मेरा अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से हो– वसीम रिजवी

 वसीम रिजवी की अनोखी वसीयत - मरने के बाद मुझे कब्र‍िस्‍तान में दफन न करें, श्‍मशान घाट पर जलाएं..

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी 【Waseem Rizvi】आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। इस बार वह अपनी अनोखी वसीयत को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 

    दरअसल वसीम र‍िजवी ने अपनी वसीयत बनाई है जिसमें उन्होंने अपने मरने के पश्चात कब्र‍िस्‍तान में दफन होने की बजाए श्‍मशान घाट पर जलाए जाने की इच्‍छा व्यक्त की है ।


_»»» इस वसीयत में उन्होंने__ डासना मंद‍िर के महंत "नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती को मुखाग्‍न‍ि देने का अध‍िकार भी दिया है।" अपनी इस अनोखी वसीयत को लेकर रिजवी ने एक वीडियो भी जारी किया है जो अब हर न्यूज चैनल पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


_»»» वसीम रिजवी ने अपने वीडियो में__ आरोप लगाया है कि मुसलमान उनकी हत्या और गर्दन काटने की साजिश रच रहे हैं। यही वजह है कि वह मरने के बाद अपने शव को अपने हिंदू दोस्तों को सौंपना चाहते हैं, ताकि वे उनका हिंदू रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार कर सके। रिजवी ने अपने वीडियो में कहा :-


_»»» भारत और भारत के बाहर मेरी हत्या__ करने एवं गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है और साथ ही मुझ पर इनाम रखा गया है। मेरी गलती बस इतनी है कि मैंने सुप्रीम कोर्ट में २६ आयतों को चुनौती दी थी। ऐसा मैंने इसलिए किया था क्योंकि ये २६ आयतें इंसानियत के प्रति नफरत फैलाती है। मैंने पैगंबर ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद पर एक किताब लिखी है, इसलिए कट्टरपंथी मुझे मारना चाहते हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि मुझे कब्रिस्तान में भी जगह नहीं देंगे ।

*चिता बनाकर मेरा अंतिम संस्कार हो*


_»»» वसीम रिजवी ने अपने वीडियो में आगे कहा कि :-__

मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद भी शांति बनी रहे। इसलिए मैंने एक वसीयतनामा लिखा है। मरने के बाद मेरे शरीर को लखनऊ में स्थित मेरे हिंदू दोस्तों को दे दिया जाए। मेरी चिता बनाकर ही मेरा अंतिम संस्कार कर किया जाए। इस चिता में अग्नि हमारे यति नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती जी द्वारा दी जाएगी। यह काम मैंने उन्हें दिया है ।


_»»» मुस्लिम संगठन चाहता है वसीम रिजवी की गिरफ्तारी__

बताते चलें कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की।

Monday, November 15, 2021

अली जैदी निर्विरोध चुने गए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन

बता दें कि इस चुनाव में वसीम रिजवी के सामने अली जैदी थे. उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में 8 में से किसी एक सदस्य को अध्यक्ष बनाया जाना था. इसे लेकर आज 5 सदस्य ही बापू भवन पहुंचे. इनमें कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, अधिवक्ता कोटे से सय्यद शबाहत हुसैन, समाज सेवी कोटे से अली जैदी, धर्मगुरु के कोटे से मौलाना रजा हुसैन और सरकारी अधिकारी डॉ नूरुल हसन नकवी ने चुनाव में भाग लेकर अली जैदी के पक्ष में वोट किए.

लखनऊ. पिछले काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का चुनाव आज आखिरकार हो गया. समाजसेवी अली जैदी शिया वक्फ बोर्ड के नए चेयरमैन चुने गए. इससे पहले हमेशा अपने विवादित बयानों के जरिए चर्चाओं में बने रहने वाले वसीम रिजवी चेयरमैन थे.

वसीम रिजवी लगभग 15 साल तक शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे. सोमवार को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में अली जैदी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. यह चुनाव 8 सदस्यों में होना था. इनमें पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी भी शामिल थे. हालांकि मुतवल्ली कोटे से चुनकर आए सैयद वसीम रिजवी और सैयद फैजी ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया.

बता दें कि इस चुनाव पर सबकी निगाह लंबे अरसे से लगी थीं. क्योंकि एक तरफ शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व कद्दावर और भाजपा के करीबी माने जाने वाले वसीम रिजवी थे, तो दूसरी तरफ अली जैदी, जिन्हें मंत्री मोहसिन रजा का संरक्षण प्राप्त है. उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में 8 में से किसी एक सदस्य को अध्यक्ष बनाया जाना था. इसे लेकर आज 5 सदस्य ही बापू भवन पहुंचे. इनमें कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, अधिवक्ता कोटे से सय्यद शबाहत हुसैन, समाज सेवी कोटे से अली जैदी, धर्मगुर के कोटे से मौलाना रजा हुसैन और सरकारी अधिकारी डॉ नूरुल हसन नकवी ने चुनाव में भाग लेकर अली जैदी के पक्ष में वोट किए. वहीं, अमरोहा से अधिवक्ता जरिया जमीन के साथ मुतवल्ली सैयद फैजी और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हिस्सा नहीं लिया.

हाल फिलहाल के दिनों में कुरान और पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद पर वसीम रिजवी की विवादित टिप्पणियों से मुस्लिम समाज में उनके प्रति नाराजगी देखी जा रही थी. यही वजह रही कि वसीम रिजवी का किसी ने भी समर्थन नहीं किया और आखिरकार वसीम रिजवी को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चुनाव जीतने के बाद अली जैदी पर शिया वक्फ बोर्ड के विवादों को खत्म करना, वहां की चीजें दुरुस्त करना और वक्फ बोर्ड की जमीनों को खुर्दबुर्द होने से बचाने में तेजी लानी होगी.

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...