Thursday, July 1, 2021

संचारी रोगों पर अंकुश के लिए शुरू हुई जागरूकता रैली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोगों के रोकथाम हेतु दिनांक 1जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ करते हुए  कलेक्ट्रेट परिसर में जन जागरूकता प्रभातफेरी को आवास व शहरी नियोजन राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

    राज्यमन्त्री ने कहा कि इस अभियान में लोगो को जागरूक करने के साथ साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दवाई का छिड़काव व फागिंग जल जमाव न होने पाए।

जिससे संचारी रोगों को रोका जा सके। इस अभियान को नगर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों मे भी चलाया जायेगा।

           इस अवसर जिलाधिकारी मनीष वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश सिंह, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राज्य मंत्री के मीडिया प्रतिनिधि सभासद मनीष श्रीवास्तव, संतोष मौर्य सभासद मौजूद आदि रहे।



Wednesday, June 30, 2021

टीचर ने सूदखोरों से परेशान होकर किया आत्महत्या

 



बरेली के मीरगंज थाना छेत्र के गाँव सजरपुर एक टीचर ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो वायरल किया है। जिसमें उन्होंने खुदकुशी के लिए बरेली के रहने वाले तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

मीरगंज में संजरपुर गांव के रहने वाले चंद्रपाल फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पटबईया में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। उन्होंने बरेली में रेशमा हॉस्पिटल के पास रहने वाली गुड़िया, शास्त्री नगर के रहने वाले संतोष कुमार उर्फ पप्पू उनकी ग्रेटर कैलाश के पास दुकान है।


इसके अलावा कपिल होजरी के मालिक कपिल छाबड़ा से रुपए लिए थे। आरोपियों ने उनसे चेक से पर साइन करवा लिए थे। सूदखोर टीचर को उसकी पत्नी को उठवा लेने की धमकी दे रहे थे। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रोज दिन में कई बार फोन कर परेशान किया धमकाया जा रहा था। इससे परेशान होकर चंद्रपाल ने बुधवार को जहर खा लिया।


आत्महत्या से पहले उन्होंने आरोपियों के नाम लिखकर सुसाइड नोट लिखा है । इसमें उन्होंने कहा कि सूदखोरो के उन पर कोई रुपए नहीं आ रहे हैं। मेरे बच्चे उन्हें कोई रुपए ना दें। पुलिस प्रशासन से भी उन्होंने गुहार की कि सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। गंभीर हालत में परिवार वाले बुधबार की सुबह उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई।


रिपोटर : विकास वर्मा बरेली

Monday, June 28, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के लखनऊ दौरे पर

लखनऊःराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार को वह प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री  बृजेश पाठक  ने महामहिम जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया महामहिम राष्ट्रपति जी ने कानून मंत्री बृजेश पाठक  का अभिनंदन स्वीकार किया!

रिपोर्टर - नवीन वाजपेई

बृजेश पाठक ने धर्मांतरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए

 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने धर्मांतरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए ! जो भी इस तरह का घिनौना कृत्य कर रहा है उसे  किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा! चाहे वह धरातल में जाकर छुप जाए लेकिन हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस ! हमारी स्पेशल टास्क फोर्स उन लोगों को वहां से भी निकाल कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य करेगी ! श्री पाठक जी ने बताया कि इस तरह के अपराध पर हम इतना कड़ा एक्शन लें रहे है की उनकी सात पुस्ते भी कांप जाएंगी! किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा!

Repote@naveen bajpai lucknow

जनता की समस्याओं को सुना - ब्रजेश पाठक

 


लखनऊ : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने  सरकारी आवास पर हर रोज की तरह सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना!

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता दरबार लगा कर 

 जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल निवारण करने का आदेश दिया

जनता की समस्या को सुन के सम्बधिक अधिकारियों को 

फोन कर  तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिया



Sunday, June 27, 2021

आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ का बढ़ा क़द, बनाए गए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी



जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वा प्रवक्ता इंजीनियर इमरान लतीफ को पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने शिक्षित युवा नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ को प्रदेश भर में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि देश का पढ़ा-लिखा तबका आम आदमी पार्टी को अपनी पहली पसंद के तौर पर देखता है। ऐसे में इमरान लतीफ को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ा जिम्मा सौंपा है। 


इमरान लतीफ को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की घोषणा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दरमियान की। संजय सिंह ने कहा कि पेशे से वैज्ञानिक इमरान लतीफ़ राजनीति में आने से पहले देश के प्रतिष्ठित सरकारी व निजी शोध संस्थानों से जुड़े रहे हैं, उन्होंने कहा कि इमरान लतीफ़ के संगठन कौशल को देखते हुए इन्हे यह महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

इमरान लतीफ़ ने कहा कि वह नये दायित्व के तहत बड़ी संख्या मे वक़ीलों, चिकित्सको, इंजीनियर, सेवानिवृत अधिकारीयों, चार्टेड एकाउंटेंट्स जैसे बुद्धजीवियो को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाएंगे। 


आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में इमरान लतीफ शाखा दखल रखते हैं उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल तथा संजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। 


इमरान को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बब्बन, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी एन खरे, महासचिव डॉ अमित त्रिपाठी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शरर नक़वी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दलितों को लुभाने में जुटी भाजपा, लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाएगी सरकार

लखनऊ:-उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने वोटर को साधने की जुगत में है। इसी क्रम भारतीय जनता पार्टी दलित वोट को अपने पाले में करने के लिए लखनऊ में अंबेडकर स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग  45 करोड़ का खर्च करने का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा है कि बसपा के परिवर्तन स्थल के जवाब में योगी सरकार यह निर्णय लिया है। बताया जा राह है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जून को इसका शिलान्यास कर सकते है।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन स्थल, अंबेडकर पार्क को बनाया है। उसी की तर्ज पर भाजपा भी दलित वोट को लुभाने के लिए राजधानी लखनऊ में अंबेडकर कल्चरल सेंटर की स्थापना करने जा रही है। इसके लिए ऐशबाग में स्थान का चयन हो गया है। इसमें प्रेक्षागृह में पुस्तकालय, संग्रहालय समेत अन्य सुविधाएं होंगी। 

Friday, June 25, 2021

आम जानता के समस्या का समाधान



 लखनऊ : कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने  सरकारी आवास पर हर रोज की तरह !

 सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना!

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता दरबार लगा कर 

 जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल निवारण भी किया!

जनता की समस्या को सुन के सम्बधिक अधिकारियों को 

फोन कर  तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिया!


Report@Naveen Bajpai Lucknow

Thursday, June 24, 2021

दबंग ने घर मे घुस कर कि परिवार वालों कि पीटाई



लखनऊ : ठाकुरगंज थाने के मुफ्तीगंज के मुखबीर ने घर में घुसकर तीन युवकों का फोड़ा सर। पीड़ित का कहना अपना प्रभुत्व इलाके में जमाने के लिए हुक़्क़ी  नाम का दबंग करता रहता है दबंगई। घर में घुसकर दबंग ने महिला और तीन युवकों जमकर पीटा तीनों युवक के फुटे सर महिला को आई चोट। पीड़ित परिवार का कहना 6 महीने पहले भी उनके ऊपर कर चुका है दबंग हमला पुलिस करती है खानापूर्ति। पीड़ित ने लगाया आरोप दबंग थाने का है मुखबिर और इससे पहले थाने की पुलिस नहीं करती कोई कार्यवाही। पीड़ितों का मेडिकल कराकर और तहरीर लेकर खानापूर्ति करते नजर आ रही है पुलिस दबंग पुलिस के हाथ से है बाहर। थाना ठाकुरगंज से दर्जनों मुकदमों बताया जा रहा है दर्ज है दबंग पर।पीड़ित परिवार लगा रहा न्याय की गुहार पुलिस खानापूर्ति करते हुए आ रही नजर अपराधी है पुलिस के हाथ से बाहर।

Report : yashendra partap singh

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लगाया दरबार



 लखनऊ : हर रोज की तरह कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता दरबार लगा कर  जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल निवारण भी कर रहे हैं ! जानता की समस्या को सुन के सम्बधिक अधिकारियों को फोन कर तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिया!

रिपोर्ट : नवीन बाजपाई

Tuesday, June 22, 2021

किसानो ने टोल प्लाजा पर की महापंचायत

 


बरेली- कृषि कानून को लेकर  किसानो ने टोल प्लाजा पर की महापंचायत

सैकड़ो की संख्या में किसान महापंचायत करने टोल प्लाजा पहुचे

टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस रही मौजूद

किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

नेशनल हाइवे 24 पर फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन।




बृजेश पाठक ने आज पूजन अर्चन किया और भंडारे का प्रसाद वितरित किया



 लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री  श्री बृजेश पाठक ने आज हजरतगंज दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया और भंडारे का प्रसाद वितरित किया जिसमे  मनीष शुक्ला ने भी साथ में रहकर प्रसाद वितरण किया!

कानून मंत्री  श्री बृजेश पाठक ने यह भी प्राथना किया के भारत से कोरोना वायरस का जल्द से जल्द खात्मा हो और आम जनता को इस महामारी से निजात मिले !





आरोप: पत्नी ने पति कि दूसरी शादी रोकी

 


बरेली के बरादरी छेत्र की रहने बाली एक महिला ने अपने पति के दूसरी शादी के सपने को पुलिस की मदद से तोड़ दिया, महिला ने बताया कि उसे अपने सूत्रों से सूचना मिली है कि उसका पति किसी मंदिर में दूसरी शादी कर रहा है, महिला ने तुरंत बरेली एसएसपी रोहित से सम्पर्क किया और अपने पति की दूसरी शादी रुकबाने की गुहार लगाई, महिला ने बताया कि बह दो बच्चों की माँ है अगर उसका पति दूसरी शादी कर लेगा तो तीन जिंदगीयो का भबिष्य बर्बाद हो जाएगा, एसएसपी ने मामले की गभीरता को देखते हुये शादी को रोकने के आदेश थाना बरादरी पुलिस को दिये, महिला थाना बरादरी पुलिस के साथ रॉयल बेकेट हाल पहुंची जहाँ शादी की तैयारी जोरों से चल रही थी, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सारी तैयारियां रुकवा दी, महिला अर्चना गुप्ता ने बताया कि उसका पति गौरब गुप्ता से उसकी शादी पांच साल पहले बरादरी छेत्र में हुई थी, मगर पति की हरकतों से बह पिछले दो साल से अलग बरेली से बाहर रह रही है और नोकरी कर बच्चों को पाल रही है, दो दिन पहले अचानक उसके किसी जानकार ने बताया कि उसका पति गौरब दूसरी शादी कर रहा है, तभी उसने बरेली पहुँच कर पुलिस अधिकारियों से संम्पर्क कर शादी रुकबाई, हालांकि पति गौरब पुलिस के हत्ते नही चढ़ा, एसएसपी बरेली रोहित ने गौरब गुप्ता का मोबाइल फोन सर्बिलायस पर लगबा दिया, लोकेशन पता लगते ही अर्चना बताया जाजायेगा।



Monday, June 21, 2021

शरर नकवी को अहम जिम्मेदारी - आप



लखनऊ : आम आदमी पार्टी के रियासती दफ्तर पत्रकार पुरम में आयोजित प्रोग्राम में मौलाना शरर नकवी को अहम जिम्मेदारी दी गई पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने मौलाना शरर नकवी को प्रदेश बुद्धजीवी प्रकोष्ट का वाइस प्रेसीडेंट की जिम्मेदारी दी. बुद्ध जीवी प्रकोष्ठ के प्रेसीडेंट जनाब डीएन खरे ने कहा कि, इस वक्त दानिशवरों को आगे आने की जरुरत है. इस वक्त देश हकीकतन बड़ी मुसिबतों से घिरा पड़ा है. कुछ तो मौजूदा हुकूमत की गलत कार्यशैलियां और कोविड जैसे महामारी की मार झेल रह है. मैं समझता हूं कि समाज को इस वक्त बुद्ध जीवी लोग ही ठीक कर सकते हैं. इस नजरिये को देखते हुए हमने मौलाना शरर नकवी को जिम्मेदारी सौंपी है. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान नतीफ साहब ने कहा कि, इनसे हम लोगों को बहुत उम्मीद है. मैं दुआं करता हूं की मौलाना शरर नकवी अपने मकसद में कामयाब हों. मौलाना शरर नकवी ने खिताब करते हुए कहा. पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा.

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...