Sunday, June 27, 2021

आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ का बढ़ा क़द, बनाए गए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी



जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वा प्रवक्ता इंजीनियर इमरान लतीफ को पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने शिक्षित युवा नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ को प्रदेश भर में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि देश का पढ़ा-लिखा तबका आम आदमी पार्टी को अपनी पहली पसंद के तौर पर देखता है। ऐसे में इमरान लतीफ को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ा जिम्मा सौंपा है। 


इमरान लतीफ को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की घोषणा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दरमियान की। संजय सिंह ने कहा कि पेशे से वैज्ञानिक इमरान लतीफ़ राजनीति में आने से पहले देश के प्रतिष्ठित सरकारी व निजी शोध संस्थानों से जुड़े रहे हैं, उन्होंने कहा कि इमरान लतीफ़ के संगठन कौशल को देखते हुए इन्हे यह महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

इमरान लतीफ़ ने कहा कि वह नये दायित्व के तहत बड़ी संख्या मे वक़ीलों, चिकित्सको, इंजीनियर, सेवानिवृत अधिकारीयों, चार्टेड एकाउंटेंट्स जैसे बुद्धजीवियो को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाएंगे। 


आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में इमरान लतीफ शाखा दखल रखते हैं उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल तथा संजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। 


इमरान को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बब्बन, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी एन खरे, महासचिव डॉ अमित त्रिपाठी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शरर नक़वी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...