Wednesday, June 30, 2021

टीचर ने सूदखोरों से परेशान होकर किया आत्महत्या

 



बरेली के मीरगंज थाना छेत्र के गाँव सजरपुर एक टीचर ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो वायरल किया है। जिसमें उन्होंने खुदकुशी के लिए बरेली के रहने वाले तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

मीरगंज में संजरपुर गांव के रहने वाले चंद्रपाल फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पटबईया में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। उन्होंने बरेली में रेशमा हॉस्पिटल के पास रहने वाली गुड़िया, शास्त्री नगर के रहने वाले संतोष कुमार उर्फ पप्पू उनकी ग्रेटर कैलाश के पास दुकान है।


इसके अलावा कपिल होजरी के मालिक कपिल छाबड़ा से रुपए लिए थे। आरोपियों ने उनसे चेक से पर साइन करवा लिए थे। सूदखोर टीचर को उसकी पत्नी को उठवा लेने की धमकी दे रहे थे। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रोज दिन में कई बार फोन कर परेशान किया धमकाया जा रहा था। इससे परेशान होकर चंद्रपाल ने बुधवार को जहर खा लिया।


आत्महत्या से पहले उन्होंने आरोपियों के नाम लिखकर सुसाइड नोट लिखा है । इसमें उन्होंने कहा कि सूदखोरो के उन पर कोई रुपए नहीं आ रहे हैं। मेरे बच्चे उन्हें कोई रुपए ना दें। पुलिस प्रशासन से भी उन्होंने गुहार की कि सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। गंभीर हालत में परिवार वाले बुधबार की सुबह उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई।


रिपोटर : विकास वर्मा बरेली

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...