Saturday, September 12, 2020

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल संग अमेरिका रवाना

नई दिल्ली, 12 सितम्बर । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।''


उन्होंने कहा, ''इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।''  विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की।


Thursday, September 10, 2020

हर बड़े आंदोलन व परिवर्तन का सूत्रधार है अधिवक्ता: प्रशांत सिंह अटल

जौनपुर- दीवानी अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



जौनपुर-आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण एवं आज तक हर बड़े आंदोलन का सूत्रधार अधिवक्ता होता है।वह महावत की तरह सब को नियंत्रित करता है।यह बात उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने दीवानी अधिवक्ता संघ सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अब टीन शेड व झोपड़ी में नहीं बैठेगा।जूनियर से लेकर सीनियर अधिवक्ताओं को मेडिक्लेम,मृत्यु उपरांत धनराशि इत्यादि योजनाओं के बारे में बताया।कहा कि अधिवक्ता विवश होकर मांग पूरी करने के लिए हड़ताल व आंदोलन करता है।लाइब्रेरी के लिए तथा कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं को धन मुहैया कराने की बात कही।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं नवनिर्वाचित लेखाधिकारी शरद कुमार जयसवाल ने स्वागत गीत गाके प्रशांत सिंह अटल जी को संबोधित किया।


 


मंगलवार को संघ सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष समर बहादुर यादव,उपाध्यक्ष अरुण प्रजापति,वेद भूषण शर्मा,मंत्री भूपेंद्र चंद्र रघुवंशी, लेखाधिकारी शरद कुमार जायसवाल, संयुक्त मंत्री कमलेंद्र यादव, उपमंत्री दान बहादुर यादव, शैलेश मिश्र,सदस्य कार्यकारिणी मंजीत कौर, विनोद प्रजापति,अनिल गुप्ता,आशीष उपाध्याय, विकास चतुर्वेदी,राजकुमार यादव,रामदेवल यादव को चुनाव अधिकारी आरपी सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष समर बहादुर यादव ने कहा कि बार का एक पैसा भी मेरे लिए हराम है।हड़ताल पर रोक लगाई जाएगी।वरिष्ठ अधिवक्ता मामलों का निस्तारण करेंगे।शौचालय, लाइब्रेरी,पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। अधिवक्ता ऐसा कार्य न करें जिससे गरिमा को ठेस पहुंचे। वकीलों के बैठने के लिए प्रस्ताव कर कार्यवाही की जाएगा।महामारी में सहयोग के लिए संघ व बार काउंसिल कार्यवाही करेगी।डीएम और एसपी से बराबर वार्ता की जाएगी जिससे थाने पर वकीलों से दुर्व्यवहार न हो। बार एक मंदिर है इसे अपवित्र करने वाला कभी सुखी नहीं रह सकता।मंत्री भूपेश सिंह ने कहा सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं के सहयोग से चाहे वह आर्थिक मदद की बात हो चाहे बैठने इत्यादि के लिए भूमि की बात हो हर मुद्दे को सदन के माध्यम से निबटाया जाएगा।देशभर के अधिवक्ताओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने की बार काउंसिल से मांग की तथा प्रदेशभर के अध्यक्ष,मंत्री को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर अधिवक्ताओं को 100 करोड़ का बजट दिलवाने की बात कही जिससे कोर्ट व तहसील स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके।इस अवसर पर बीडी सिंह,प्रेम शंकर मिश्र,संतोष श्रीवास्तव, डीपी सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,राजन तिवारी, अजीत सिंह,अजय गुप्ता, सूर्यमणि पांडेय,बृजेश निषाद, विनोद श्रीवास्तव,शहंशाह हुसैन आदि अधिवक्ता उपस्थित थे व विचार व्यक्त किए।


रिपोर्ट - राजवर्धन जायसवाल


Wednesday, September 9, 2020

देश में कोरोना वायरस के मामले पौने 44 लाख के करीब, 24 घंटे में 89,706 नए केस


नई दिल्ली, 09 सितम्बर। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर माह की शुरुआत में कोरोना वायरस और भी कहर मचा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 88 हजार से अधिक केस सामने आए, जिससे कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा पौने 44 लाख के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा, कोरोना से मौतों की संख्या भी 73,890 पहुंच चुकी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 89,706 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, वहीं  1,115 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 43,70,129 हैं, जिनमें से 8,97,394 एक्टिव केस हैं और 33,98,845 रिकवर होने वालों की संख्या है ।


Reporter - Anjum Rizvi 


Friday, September 4, 2020

सुशांत केस में मिल गया बड़ा सुराग? NCB को ड्रग पैडलर्स, सैमुअल और रिया के भाई के बीच लिंक मिला


सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में बड़ा डेवलपमेंट सामने आ रहा है। सुशांत सिंह राजूपत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की टीम को अहम सुराग हाथ लगे हैं। एनसीबी ने दावा किया है कि उसे सैमुअल, ड्रग पैडर्स और रिया के भाई शॉविक के बीच डायरेक्ट लिंक मिले हैं। एनसीबी ने ड्रग्स की तस्करी मामले में जैद विलात्रा से पूछताछ के आधार पर बांद्रा से बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविक के नामों का खुलासा किया है।


 


यही वजह है कि एनसीबी की टीम ने आज सुबह ही सैमुअल और रिया चक्रवर्ती के घर पर पर छापा मारा और फिर पूछताछ के लिए दोनों को समन जारी किया। सैमुअल को पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम अपने साथ ही ले गई। बता दें कि रिया के घर सुबह सात बजे से पहले ही टीम पहुंच गई और छापमारी करने लगी।


 


एनसीबी के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने कहा कि परिहार को बीती रात गिरफ्तार किया गया और उसे आज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। छापेमारी के दौरान सैमुअल और शॉविक के घर से कुछ अहम सबूत भी मिले हैं। क्योंकि जांच अभी बहुत ही शुरुआती दौर में है और ऐसी स्थिति में सबूतों का विवरण नहीं दिया जा सकता है।


बता दें कि इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर जैद विलात्रा को गुरुवार को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। आरोपी जैद विलात्रा (21) को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे आगे की जांच के लिये सात दिन की मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।


 


एनसीबी ने अदालत को बताया कि विलात्रा ने कई व्यक्तियों के नाम बताए हैं जिन्हें उसने मादक पदार्थों की आपूर्ति की। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाना जरूरी है क्योंकि वह मादक पदार्थों की तस्करी में मुख्य शख्स हो सकता है। यही वजह है कि मिरांडा को आज हिरासत में लिया गया है, जिससे आज पूछताछ हो रही है। 


 


एनसीबी अधिकारियों की मानें तो एजेंसी सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की हकीकत सामने लाने के लिए विलात्रा और परिहार से लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने विलात्रा के पास से 9,55,750 रुपये की भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा (2,081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड, 15 दिरहम) बरामद की हैं। एजेंसी का दावा है कि उसके पास से बरामद पैसा 'मादक पदार्थों की तस्करी से कमाया गया है।'


Wednesday, September 2, 2020

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चुने गये दयाशंकर प्रजापति


गोंडा - शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के शिक्षक दयाशंकर प्रजापति को राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। मूल रुप से अम्बेडकर नगर के निवासी श्री प्रजापति को इससे पहले विज्ञान शिक्षण पुरस्कार, इननोवेटर पुरस्कार, कूड़ा प्रबंधन माडल व जल प्रबंधन के लिए पुरस्कार मिल चुका है। पिछले वर्ष वर्ष 2019 का राज्य शिक्षक पुरस्कार भी जनपद के वजीरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के शिक्षक डाक्टर राजेश प्रताप सिंह को मिला था। बीईओ ममता सिंह, तिलकराज सिंह, आनन्द शुक्ला, प्रदीप यादव व जिले भर के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।


Friday, August 28, 2020

अवैध व चोरी के वाहन चलवाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश


कानपुर - पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ श्री विजेंदर सिंह कानपुर नगर द्वारा चोर एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी घाटमपुर श्री रवि कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह द्वारा गठित टीम उ. नि. दिवाकर पांडे व शिव प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक 28 8 2020 को समय लगभग 4:31 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र सकरापुर मोड़ पास से शहर में सीएनजी ऑटो बैटरी रिक्शा चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट व इंजन नंबर चेचिस नंबर मिटाकर अवैध टेंपो चलवाने व बेचने वाले गिरोह के सदस्यों में इरफान अहमद, कुलदीप चौरसिया,आकाश तिवारी, विष्णु गौतम,मानसिंह को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से चोरी के 11 ऑटो रिक्शा और दो ई-रिक्शा बरामद किया गया।


 रिपोर्टर - आरती सिंह 


 


 


Thursday, August 27, 2020

देवीपाटन मण्डल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल प्रारम्भ!

गोण्डा -  मुख्यमंत्री योगी ने गोण्डा में जिला अस्पताल में 3237.54 लाख की लागत से निर्मित 300 शैय्यायुक्त उच्चीकृत चिकित्सालय भवन का लोकार्पण तथा 160 शैय्यायुक्त कोविड-19 अस्पताल का शुभारम्भ किया! 



देवीपाटन मण्डल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल प्रारम्भ हो जाने से मण्डल व आस-पास के जनपदों के कोरोना संक्रमित लोगों को उच्च गुणवत्ता का इलाज व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी! 


मुख्यमंत्री ने जनपद श्रावस्ती व बलरामपुर में कोविड लेवल-2 अस्पताल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए! 


 


मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मण्डल में कोविड-19 एवं बाढ़ की 


स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की! 


 


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगामी 15 सितंबर तक विशेष रूप से सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बरती जाए! 


मण्डल के प्रत्येक जनपद में बाढ़ राहत सामग्री व किट युद्धस्तर पर वितरित कराने के निर्देश प्रदेश में कृत्रिम अभाव दिखा कर यूरिया की किल्लत पैदा करने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश!


पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने तथा गौ तस्करी की घटनाओं पर NSA के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश


Wednesday, August 26, 2020

बस - कार में एक्सीडेंट दो की मौत कई चोटिल

Gonda - फैजाबाद हाईवे पर परसपुर पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार को बस व कार में एक्सीडेंट होने से कार सवार पति - पत्नी की मौत हो गई। बस में सवार सवार दर्जनों लोगों को चोटें आयी। बस का ड्राइवर व कन्डक्टर भाग निकले।लोग घण्टों तक जाम मे जूझते रहे।


प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेमरा के मैनेजर कन्हैया लाल गौड मूल रूप से मऊ निवासी अपनी पत्नी शकुन्तला देवी के साथ अपने गृह जनपद मऊ से वैगनआर कार से गोण्डा वापस आरहे थे। जब वे कोतवाली देहात के खोरहसा चौकी के परसपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे सामने से आरही फैजाबाद जाने वाली अनुवंधित बस ने सामने से भिड़ गयी।बस और कार की टक्कर इतनी जोर दार थी कि कार के परखच्चे उठगये।दोनों पति पत्नी कार की सीट से चिपक गये। सूचना पर पहुंची चौकी प्रभारी एमपी सिंह, एसआई घीसूराम सरोज, रोहित मौर्या व स्थानीय आदिल तलत, अनिल श्रीवास्तव, लाल मोहम्मद ने दोनों को बेहोसी की हालत में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन दिन पहले दोनों लोग छुट्टी लेकर अपने गृह जनपद मऊ गये थे। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक संगठन के अध्यक्ष रहचुके कन्हैया लाल गौड के सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से शहर के बहराइच रोड़ स्थिति सीतारामपुरम कालोनी में शोक व्यक्ति करने वालों की भीड़ लग गयी। सदैव मिलनसार व खुश मिजाज रहने वाले कनहैया लाल बैंक कर्मियों की परेशानियों को दूर करवाने की कोशिश करते थे। अनिल कुमार गुप्ता, राम सेवक महतो, चौधरी केपी सिंह, मनोज कुमार, जयराम सुमन, संजीव गुप्ता, काली चरन, मनोज सिंहा ने गहरा दुख व्यक्ति किया है।


श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे यह हमारे लिए परम सौभाग्य का छड़ है - स्वामी अभयानंद सरस्वती


Lucknow - अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर बात करते हुए महामंडलेश्वर पंचायती निर्माणी अखाड़ा के स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि भारतीय समाज प्रसन्न है इसका भी एक कारण होता है कोई भी समाज हो समाज के दो स्तर होते हैं एक है सभ्यता दूसरी होती है संस्कृति सभ्यता हम उसको कहते हैं जो हमको किसी समाज से प्राप्त होती है हमारा बोलचाल का तरीका रहन सहन हमारे व्यवहारिक धरातल की बातें और संस्कृति वह होती है जो सनातन परंपरा से प्राप्त होती है पूर्वजों से प्राप्त होती है अगर हमारे भारतीय समाज से मंदिर नृत्य वाद्य संगीत यह सब को निष्कासित कर दिया जाए तो भारतीय समाज शून्य हो जाएगा इसलिए समाज में हमारी संस्कृति बनी रहनी चाहिए 


 


इसके लिए प्राचीन काल से मंदिर की परंपरा ऋषि यों के द्वारा चलाई जा रही है जगह-जगह मंदिर की स्थापना की जा रही है उसके साथ ही उसके अन्य समाज के उद्धार के लिए बहुत सारे तरीके के प्रकल्प चला करते है तो यह हमारा केंद्र है भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान भगवान शिव हमारे आराध्य देव हैं उनके स्थान की सुरक्षा होनी चाहिए उनका विकास होना चाहिए और अगर हमारी सरकार के प्रयास से समाज के सहयोग से और न्यायालय के सहयोग से राम जन्म भूमि का पुनरुद्धार हो रहा है 


 


 यह बहुत ही आनंद का विषय है हमारा सारा समाज सुखी है इससे हमारे समाज की न्यू सुदृढ़ होगी मजबूत होगी भारतीय समाज जागेगा हिंदू समाज का उद्धार होगा यह एक ऐतिहासिक मुद्दा था जिसको भाजपा सरकार के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पूर्ण किया जा रहा है इससे जितने भी ऋषि मुनि है उनको अति प्रसन्नता हो रही है हम सब के अग्रज हम सबके पूजनीय सृष्टि के रचयिता भगवान श्री राम जो इतने वर्षों से एक त्रिपाल के नीचे रह रहे थे यह हम लोगों के लिए बहुत ही दुख का विषय था आज भगवान श्री राम को मंदिर में विराजमान होंगे यह हमारे लिए परम सौभाग्य का छड़ है इसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे!


रिपोर्टर - नवीन वाजपेई


Tuesday, August 25, 2020

नये चौकी प्रभारी का हुआ स्वागत


Gonda - कोतवाली नगर के नये सद्भावना चौकी प्रभारी हयात मोहम्मद ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नये चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून का पालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोग बिना डर और संकोच के अपनी परेशानियां उनसे साझा करे। कोशिश कीजाएगी कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो। उन्होंने स्थानीय लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग भी मांगा।कांसटबिल सचिन मौर्य, नरेन्द्र सिंह, पवन कुमार यादव, सत्यजीत, लंकेश वर्मा रहे।


Photo by next media 



Visit us for news and information


https://nextmedia.page


Sunday, August 23, 2020

गुमशुदा लड़के को पुलिस ने किया परिवार के हवाले


गोंडा - तीन दिन से अपने घर से गायब एक लड़के को दर्जीकुंआं चौकी पुलिस ने लड़के के परिवारीजनों को बुलाकर गुमशुदा लड़के को उनके सूपुर्द कर दिया। लोगों ने दर्जीकुंआं चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह की सराहना कर रहे है।


चौकी प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को थाना मनकापुर के धर्मपुरा महादेव निवासी 14 वर्षीय राजकुमार अपने घर से घूमने टहलने के लिए गांव से बाहर आग्या। रास्ता भटकने के कारण वह घर वापस नहीं लौट सका। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि दर्जीकुंआं चौराहे पर एक अनजान लड़का एक दुकान पर बैठा हुआ है। हमराहियों के साथ चौकी प्रभारी उस दुकान पर पहुंचे। लड़के से बात चीत किया। तीन दिन से भूखे प्यासे लड़के को कुछ खिलाया पिलाया। लड़के गायब होने की सूचना उन्होंने जिले के पुलिस आफीसर्स वाटसअप ग्रुप पर डाल दिया। तीन दिन पहले मनकापुर थाने में उसी लडके के लिए गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। वहां से डिटेल लेकर वीपी सिंह ने लड़के के पिता जानकी प्रसाद को दी। चौकी प्रभारी श्री सिंह ने राजकुमार को मनकापूर के एसआई शिवलखन यादव व लड़के के पिता जानकी प्रसाद के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने चौकी इनचार्ज की इस काम के लिए सराहना की है।


Saturday, August 22, 2020

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में शोक व्याप्त


मीरजापुर। पड़री थाना में नियुक्त एक महिला सिपाही की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल महिला कांस्टेबल को उपचार हेतु मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जनपद के पुलिस महकमें में शोक का माहौल व्याप्त है। 


        बताया जाता है कि थाना पड़री पर नियुक्त महिला कांस्टेबल उज्ज्वल सेंगर पुत्री विजय सेंगर निवासी जगमनपुर, थाना रामपुर, जनपद जालौन जो कि जुलाई माह में पड़री थाने पर स्थानांतरण के तहत तैनात थी।


     मृत महिला कांस्टेबल थाना पड़री में चन्द्रिका धाम ड्यूटी पर स्कूटी से जा रही थी कि रास्ते में भरपूरा पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। 


       शव को प्रभारी निरीक्षक पड़री वेंकटेश्वर तिवारी द्वारा अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए महिला कांस्टेबल के परिजनों को घटना के बाबत सूचना दे दी गयी है।


      वहीं महिला कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस बल के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे।


Thursday, August 20, 2020

अभिभावकों के निडर सेनापति राकेश मिश्रा के संघर्षों का मिला फल


कानपुर - अभिभावकों के संघर्षों के सुखद प्रणाम देखने को मिला आज कानपुर सिविल लाइन स्थित हड्रड हाई स्कूल ने अभिभावकों के दबाव के आगे झुकते हुए 50% फीस माफी की घोषणा कर दी। अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष एवं अभिभावकों के सेनापति राकेश मिश्रा का कहना है की जब शिक्षा ऑनलाइन है उस परिस्थिति में भी पचास प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है, लेकिन ऐसे में शहर के निजी विद्यालय जहां अभिभावकों को कोई भी राहत नहीं दे रहे थे ऐसे में उक्त स्कूल का प्रयास सराहनीय है ऑनलाइन शिक्षा का शुल्क राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा मान्य शुल्क पर ही होना चाहिए। वह शुल्क विधिक रुप से मान्य होने के साथ-साथ मानवीय भी है। अभिभावकों के सेनापति राकेश मिश्रा द्वारा टोल फ्री नंबर 9839940989 जारी किया गया जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि जिन बच्चों के नाम स्कूलों से काट दिए गए हैं या स्कूलों द्वारा ऑनलाइन शिक्षा से बाधित किया गया है वह अपने प्रार्थना पत्र को संबंधित नंबर पर व्हाट्सएप करें जिससे कि संबंधित विभाग व जिले के जिलाधिकारी को अवगत कराया जा सके।


Report @ Parbhat Trivedi 


Wednesday, August 19, 2020

सुशांत मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश का बयान, ये न्याय की जीत है


पटना, 19 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को सीबीआई को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित बताया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से न्याय की जीत हुई है। 


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे, जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है। मुझे भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र ही न्याय मिलेगा।


 


सीएम ने कहा कि, सुशांत के पिता द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद, सरकार ने बिना समय गंवाए जरूरी कदम उठाए और जो उचित था, वही किया गया। उन्होंने कहा कि, अब पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बिहार सहित राज्य के बाहर के लोगों में भारी खुशी और उत्साह है।


नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार और पूरा देश इस वक्त सुशांत के परिजनों के दुख में शामिल है। सीएम ने कहा कि उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मुंबई पुलिस सीबीआई जांच में सहयोग करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए और मुंबई पुलिस को इस मामले में अब तक एकत्र किए गए सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंपने को कहा है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...