Thursday, May 7, 2020

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ने से भरेगा सरकार का खजाना, 1.7 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई रिकॉर्ड बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में सरकार को 1.6 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। उत्पाद शुल्क और दिल्ली में राज्य सरकार के वैट बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल-डीजल पर कुल कर उनकी कीमत का 70 प्रतिशत हो गया। इससे सरकारों को कोरोना वायरस संकट के चलते लॉकडाउन (बंद) से हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलने की उम्मीद है।



मंगलवार देर रात सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये बढ़ा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो दशक के निचले स्तर पर चली गयी हैं। इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने इस शुल्क बढ़ोत्तरी को अपने सर पर रही रखने का निर्णय किया। इसमें उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में आयी कमी से हो रहे लाभ से मदद मिलेगी।


उत्पाद शुल्क और दिल्ली सरकार के वैट में बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी में पेट्रोल और डीजल पर कुल कर इनकीकी कीमत का 70 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की लागत 18.28 रुपये प्रति लीटर बैठती है. लेकिन इस पर 32.98 रुपये का उत्पाद शुल्क, 3.56 रुपये का डीलर कमीशन और 16.44 रुपये का वैट है. इस प्रकार यह कीमत 71.26 रुपये प्रति लीटर हो जाती है।


इसी तरह राजधानी में डीजल की लागत 18.78 रुपये प्रति लीटर है. इस पर 31.83 रुपये का उत्पाद शुल्क, 2.52 रुपये का डीलर कमीशन और 16.26 रुपये का वैट है. इससे यह कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होती है।


औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक दो महीने से कम की अवधि में यह दूसरी बार उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया है। वित्त वर्ष 2019-20 के बराबर उपभोग होने पर इससे सरकार को 1.7 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।


Wednesday, May 6, 2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेनः अबतक 83 ट्रेनें चलाईं गई, 80,000 से प्रवासियों को लेकर गईं


नई दिल्ली। रेलवे ने बताया कि उसने एक मई से अबतक 83 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें 80,000 से ज्यादा फंसे हुए लोगों को ले जाया गया है। रेलवे ने मंगलवार को बताया कि उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के कारण कार्यस्थलों पर फंस गए प्रवासी कामगारों के लिए मंगलवार शाम तक 76 ट्रेनें चलाई।


प्रत्येक विशेष ट्रेन में 24 डिब्बे हैं और हर डिब्बे में 72 बर्थ हैं। सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो, इसके लिए लेकिन रेलवे एक डिब्बे में 54 यात्रियों को ही जगह दे रहा है।


कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को अगले पांच दिनों में राज्य से चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया। बहरहाल, राज्य सरकार ने कहा कि बेंगलुरु से बिहार के लिए तीन ट्रेने रवाना होंगी। मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 13 ट्रेनें बिहार गई हैं और 11 ट्रेनें रास्ते में हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 10 ट्रेने उत्तर प्रदेश गई हैं और पांच ट्रेने रास्ते हैं।


महाराष्ट्र में अचानक मामले बढ़ने से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार


नई दिल्ली। देश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ कोविड-19 के रोगियों की कुल संख्या 50 हजार को पार कर गई है, वहीं पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में संक्रमण से मौत के मामले बड़ी संख्या में आने से अधिकारी चिंतित हैं। 



केरल से अच्छी खबर आई जहां बुधवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों पर अर्थव्यवस्था का प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है। इस बीच कई राज्यों ने शराब की बिक्री पर भारी-भरकम कर की घोषणा की है। देश के विभिन्न हिस्सों से उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि उन्हें लॉकडाउन रहने तक कर्मचारियों, पूर्तिकर्ताओं, ट्रांसपोर्टरों तथा विक्रेताओं की आवाजाही को लेकर अपने प्रतिष्ठान खोलने के संबंध में थोड़ी चिंता है।



 

सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण को 17 मई तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए औद्योगिक तथा कृषि संबंधी गतिविधियों को पुन: शुरू करने के मकसद से कई रियायतों की घोषणा की थी, लेकिन धरातल पर ज्यादा फर्क नहीं दिखाई दे रहा, जहां कुछ ही कंपनियों ने सीमित तरीके से कामकाज बहाल किया है जिनमें विनिर्माण क्षेत्र की ज्यादा हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अपने हरियाणा के मानेसर स्थित संयंत्र में 12 मई से परिचालन फिर से शुरू करेगी। इस बात की भी आशंकाए हैं कि लॉकडाउन के उपायों में ढील के साथ वायरस का प्रकोप बढ़ सकता है क्योंकि इस समय भी देश के अधिकतर शहरी केंद्रों में मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 



 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार से कोविड-19 के आंकड़े शाम को देना बंद कर दिया है, वहीं इसके सुबह के अपडेट में मौत के मामलों की संख्या 1,694 और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 49,391 बताई गई। इसमें मंगलवार सुबह से क्रमश: 126 मौत के मामलों तथा 2,958 संक्रमण के मामलों की वृद्धि हुई है। आंकड़ों में यह भी बताया गया कि अब तक देश में 15 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं और लोगों के संक्रमण से उबरने की दर करीब 29 प्रतिशत है। हालांकि रात नौ बजे की स्थिति के अनुसार विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के आंकड़ों का संकलन कर पीटीआई द्वारा तैयार की गई तालिका में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 51,435 पहुंच गई है और मौत के मामले 1,694 पर पहुंच गए हैं।



 

देशभर में जहां संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं, वहीं गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक तथा पंजाब भी घातक वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। केरल में अब तक संक्रमण के 500 से अधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन बुधवार को राज्य में इस महामारी का एक भी मामला सामने नहीं आया और राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार अब केवल 30 रोगियों का इलाज चल रहा है और बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो चुके हैं।



 



महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ जिलों में कोविड-19 के मरीजों में अधिक मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को राज्यों से कहा कि वे प्रारंभिक निगरानी, संपर्कों का तेजी से पता लगाने और शुरू में ही रोग निदान जैसे कदमों पर ध्यान केंद्रित करें ताकि इन क्षेत्रों में मौत के मामलों में कमी आ सके। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,233 नए मामले सामने आए हैं जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक हैं। राज्य में संक्रमित रोगियों की संख्या 16,758 पहुंच गई है वहीं एक दिन में मौत के 34 नए मामले सामने आने के साथ कुल मृतक संख्या 651 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। मुंबई में अकेले 10,500 से अधिक मामले सामने आए हैं।



 



गुजरात में बुधवार को 380 नए मामले संक्रमण के आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कुल रोगियों की संख्या 6,625 हो गई और मृतकों की संख्या 396 पहुंच गई। अकेले अहमदाबाद में एक दिन में संक्रमण के 291 मामले आए हैं और 25 रोगियों की मृत्यु हो गई है।



 

उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में जांच की दर बहुत कम होने और 13.2 प्रतिशत की अति उच्च मृत्युदर से कोविड-19 को लेकर उठाए गए कदम झलकते हैं। मंत्रालय ने बाजारों में भीड़ और लोगों के बिना मास्क के बड़ी संख्या में निकलने पर चिंता जाहिर की है। उसने लोगों के नदियों में नहाने, क्रिकेट और फुटबॉल खेलने, निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन के कदमों में ढील बरतने आदि पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सामाजिक दूरी के नियम का गंभीरता के साथ उल्लंघन हो रहा है।



 



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के 92 हजार मामले चिह्नित किए हैं और राज्य में श्वसन संबंधी गंभीर रोगों से ग्रस्त 870 लोगों की पहचान की है। बनर्जी ने कहा कि ये  परिणाम उनकी सरकार के पिछले एक महीने में घर-घर सर्वेक्षण के लिए किए गए गहन प्रयासों के हैं जिसमें 5.5 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचा गया और यह कवायद वायरस को पूरी तरह हराने तक जारी रहेगी।



 



आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देशभर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 548 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय राजधानी के 69 डॉक्टर शामिल हैं। हालांकि इस आंकड़े में वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड, लैब सहायक, रसोई सहायक आदि कर्मचारी शामिल नहीं हैं और इन सभी के संक्रमण के मामले जोड़ने के बाद संख्या अधिक हो सकती है।



 


बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के 85 जवान संक्रमित मिले और बल के कुल संक्रमित जवानों की संख्या कम से कम 154 हो गई है। इनमें 60 से अधिक जवान दिल्ली के जामिया और चांदनी महल इलाकों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के तहत तैनात सुरक्षाकर्मियों से हैं, वहीं 6 जवान उस अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल के साथ गई एस्कॉर्ट टीम से हैं जिसने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा कर वहां कोरोना वायरस के हालात का जायजा लिया था।  कम से कम 37 संक्रमित जवान बल के त्रिपुरा स्थित केंद्र से हैं।


 


सूत्रों के मुताबिक इस बीच दिल्ली सरकार ने 4,000 तबलीगी जमात सदस्यों को छुट्टी देने का आदेश दिया जो राजधानी के विभिन्न केंद्रों में क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं।


इनमें से करीब 900 दिल्ली के ही हैं और बाकी अन्य राज्यों से हैं तथा उन्हें उनके गृह राज्यों में भेजा जाएगा। इनमें से अधिकतर तमिलनाडु और तेलंगाना के हैं।




एक प्राइवेट डॉक्टर की कलम से।


सरकारी आदेश, सिद्धांत और ज़िमेदारी से बंधे हुए डॉ मित्र, क्लिनिक/अस्पताल बंद नहीं कर सकते। स्टाफ निकाल नहीं सकते।
मरीज़ आते नहीं, क्योंकि सड़क पर परिवहन बिल्कुल बन्द है। मरीज़ आये तो PPE, सैनिटाइजर इत्यादि का इस्तेमाल पर आने वाले खर्च उनसे ले नहीं सकते क्योंकि वो बेचारा पहले से ही बेरोज़गार या कम से कम लाचार ज़रूर हो चुका है। कितना बोझ डालियेगा?
आमदनी बन्द, खर्चा चालू, सरकारी डंडा तेज़, 
जांच की व्यवस्ता है नहीं।
इलाज़ केलिए दवाई मिल नहीं रही है।
सामान्य दवाई, मास्क, सैनीटाइजर इत्यादि की काला बाज़ारी हो रही है। 
चीनी वायरस से टकरा गए तो आपको सील किया जाएगा। मीडिया आपको ऐसे पेश करेगी जैसे आपका क्लिनिक क्लिनिक नहीं मरकज़ हो गया हो..
इन सब के बाद भी हिम्मत कर के काम पर डटे रहिये तो भी समाज की निगाह में...
..लोभी डॉक्टर ..अभी भी पैसा का मोह नहीं जा रहा है....
सरकारी अस्पतालों में कोरोना के अलावा अन्य मरीज़ों को कोई सुविधा नही।
अब प्राइवेट डॉक्टर काम करे तो आफ़त ना करे तो आफ़त , प्रशासन की भयंकर उपेक्षा .अन्य मरीज़ फिर कहाँ जाएँ , प्राइवेट डॉक्टर स्वयं जौखिम में काम कर रहा है , मौत का डर सबको लगता है , किंतु कर्तव्य आड़े आ जाता है।


शारजाह: आवासीय अपार्टमेंट में लगी भयानक आग, 10 से 47वीं मंजिल तक चपेट में।

बिल्डिंग से 250 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग के गोले ऊपर से नीचे गिरे, इससे पार्किंग में खड़ी कारें भी चपेट में आ गईं।


शारजाह: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर शारजाह (Sharjah) में एक आवासीय बिल्डिंग में भयानक आग लग गई. बिल्डिंग से दर्जनों लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया. 250 परिवारों को बिल्डिंग से निकाला गया. अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है. कुछ लोगों ने सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत की, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10वीं मंजिल से लगी आग की लपटें 47वीं मंज़िल तक पहुंच गईं. 47वीं मंजिल तक के फ्लैट चपेट में आ गए.  तेज़ हवा के कारण आग तेजी से फैली. इसका वीडियो और तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हो रहा है. इस अपार्टमेंट में कोई भारतीय परिवार भी था या नहीं ये अभी ये पता नहीं लग पाया है।खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार शारजाह में अल-नहदा नाम का आवासीय परिसर है. ये ताज बंगलौर रेस्टोरेंट के पास है. मंगलवार को शाम करीब 9 बजे 10वें फ्लोर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग ने कई और फ्लोर को चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि बिल्डिंग से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. कुछ लोगों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


शारजाह सिविल डिफेंस के डायरेक्टर जनरल कर्नल समी अल नकबी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. आग की लपटें 47वें फ्लोर तक पहुंच गईं. कई फ्लोर आग की चपेट में आ गए. बिल्डिंग के ठीक नीचे पार्किंग में खड़ी कारें भी आग की चपेट में आ गईं


Tuesday, May 5, 2020

जिनके पास पैसे हैं उनकी पहले होगी विदेश से वापसी...

नई दिल्ली। विदेशों में फंसे उन भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए सरकार ने अभी कोई योजना नहीं बनाई है, जिनकी आर्थिक स्थिति वाकई दयनीय हो गई है और वे हवाई किराए का खर्च वहन नहीं कर सकते। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक ऑनलाइन प्रेसवार्ता में बताया कि 7 से 13 मई के बीच 12 देशों में फंसे तकरीबन 14 हजार 800 लोगों को 64 विशेष उड़ानों से भारत लाया जाएगा। इन यात्रियों को हवाई यात्रा और आने के बाद 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन का खर्च स्वयं वहन करना होगा।


File photo 


यह पूछे जाने पर कि जो लोग ‘कोविड-19’ महामारी के कारण 3-4 महीने से विदेशों में बेरोजगार हैं और उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वे हवाई यात्रा का खर्च वहन कर सकें क्या उनके बारे में कोई योजना है, पुरी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले उन लोगों का मामला अलग है, जिनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है और जिनकी आर्थिक स्थिति गंभीर है। लेकिन अभी अगर हम यह घोषणा कर दें कि सभी उड़ानें नि:शुल्क हैं तो कई ऐसे लोग जो (किराया) दे सकते हैं वो भी इसका फायदा उठाएंगे। आप जिनकी बात कर रहे हैं उनको देखा जाएगा, लेकिन इस संबंध में जवाब देना मेरे दायित्व क्षेत्र में नहीं है। मैं विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जुड़ा मंत्री नहीं हूं। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि हमारे हवाई परिवहन के ढांचों का हम कैसे उपयोग कर सकते हैं।



 


 

उल्लेखनीय है कि पुरी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता वाले उस मंत्री समूह के भी सदस्य हैं, जो कोविड-19 को लेकर स्थिति की निगरानी कर रहा है और सभी महत्त्वपूर्ण फैसले ले रहा है। पुरी ने बताया कि कम से कम एक लाख 19 हजार लोगों ने अपने खर्च पर स्वदेश वापसी की इच्छा जताई है और पहले सप्ताह में 15 हजार लोगों को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से आने वाले यात्रियों को तकरीबन एक लाख रुपए, ब्रिटेन से आने वालों को 50 हजार रुपए, फिलिपींस से आने वालों को 30 हजार रुपए, सऊदी अरब से आने वालों को 25 हजार रुपए, मलेशिया से आने वालों को 20 हजार रुपए, सिंगापुर से आने वालों को 18 से 20 हजार रुपए, कुवैत से आने वालों को 14 से 20 हजार रुपए, संयुक्त अरब अमीरात से आने वालों को 13 से 15 हजार रुपए और बांग्लादेश से आने वालों को 12 से 15 हजार रुपए प्रति यात्री किराया देना होगा।



 

इन 14,800 लोगों में 3150 केरल, 3100 दिल्ली-एनसीआर, 2150 तमिलनाडु, 1900 महाराष्ट्र, 1750 तेलंगाना,  1100 गुजरात, 650 कर्नाटक, 600 जम्मू-एवं कश्मीर और दो-दो सौ पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के हैं अमेरिका से 2100, संयुक्त अरब अमीरात से 2 हजार, मलेशिया और ब्रिटेन से 1750-1750, बांग्लादेश से 1400, फिलिपींस और सिंगापुर से 1250-1250, सऊदी अरब और कुवैत से एक-एक हजार, ओमान से 450 तथा कतर और बहरीन से 400-400 भारतीयों को वतन वापस लाया जाएगा।



क्या आ गई खुशखबरी? इजरायल का दावा, हमने बना ली कोरोना की वैक्सीन

यरुशलम।  कोरोना का संकट दुनिया में बढ़ता जा रहा है। जिसे रोकने के लिए तमाम देश वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। अलग-अलग देशों के वैज्ञानिक वैक्सीन को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं। इन सब के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्‍नेट ने सोमवार को दावा किया कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्‍टीट्यूट ने कोरोना वायरस का टीका बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि इंस्‍टीट्यूट ने कोरोना वायरस के एंटीबॉडी को तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 



रक्षा मंत्री बेन्‍नेट ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्‍सीन के व‍िकास का चरण अ‍ब पूरा हो गया है और शोधकर्ता इसके पेटेंट और व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन के लिए तैयारी कर रहे हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू के कार्यालय के अंतर्गत चलने वाले बेहद गोपनीय इजरायल इंस्‍टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रीसर्च के दौरे के बाद बेन्‍नेट ने यह ऐलान किया। 


रक्षा मंत्री के मुताबिक यह एंटीबॉडी मोनोक्‍लोनल तरीके से कोरोना वायरस पर हमला करती है और बीमार लोगों के शरीर के अंदर ही कोरोना वायरस का खात्‍मा कर देती है। बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के वैक्‍सीन के विकास का चरण अब पूरा हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा, डिफेंस इंस्‍टीट्यूट अब इस टीके को पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है। इसके अगले चरण में शोधकर्ता अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों से व्‍यवसायिक स्‍तर पर उत्‍पादन के लिए संपर्क करेंगे। बेन्‍नेट ने कहा, 'इस शानदार सफलता पर मुझे इंस्‍टीट्यूट के स्‍टाफ पर गर्व है।' रक्षा मंत्री ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि क्‍या इस वैक्‍सीन का इंसानों पर ट्रायल किया गया है या नहीं।


अमेरिका ने रेमडेसिवीर को माना मददगार।


अमेरिका में इबोला वायरस के मरीजों के लिए बनाई गई रेमडेसिवीर दवा कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार साबित हुई है। इसके साथ ही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन दवाओं से कोरोना के संक्रमण पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। इन सब के बीच अमेरिकी सरकार ने इलाज के लिए इन दवाओं को मंजूरी दे दी है।


Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब, 1683 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और सोमवार शाम से मंगलवार तक रिकॉर्ड 3835 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब पहुंच गई तथा इसके कारण 194 और लोगों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1583 हो गई है। देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक कुल 46711 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं।



कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1399 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 13161 पहुंच चुकी है। देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 31967 सक्रिय मामले हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से सबसे अधिक गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है और पिछले एक दिन में 1567 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14541 पर पहुंच गई है और इस दौरान 35 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 583 हो गई है। राज्य में 2465 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।


देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में संक्रमण के 127 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2869 हो गई है तथा मृतकों की संख्या आठ बढ़कर 53 हो गई है। राज्य में अभी तक 944 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Monday, May 4, 2020

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में फिर आतंकी हमला, सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद और 7 घायल

File photo


श्रीनगर, 04 मई । जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि सात जवान घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर गोलियां चलायीं। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूढने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी वहां भेजे गये हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 


 इससे पहले शनिवार और रविवार को उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और दो आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज और जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं।


Corona : पूरे विश्व में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत।

नई दिल्ली।  दुनियाभर में सोमवार की रात तक कोरोना वायरस से ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार चला गया है। दुनिया में 11 लाख 85 हजार से भी ज्यादा मरीज घातक कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ हुए हैं। भारत में कोरोना संक्रमण से अब तक 1,389 लोगों की मौत। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,836 पर पहुंची।




‍‍‌‌दिल्ली में कोरोना वायरस के 349 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,898 पहुंचा। दिल्ली में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत 'विशेष कोरोना शुल्क'।



 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14,541 हुई। संक्रमण के 711 नए मामले, 35 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कोरोना के मामले 9 हजार के पार, 18 और मरीजों की मौत। मुंबई में 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 510 नए मामले। शहर में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 361 हुई।





विभिन्न अस्पतालों में 436 नए मरीजों को भर्ती कराया गया। मुंबई में अब तक 1,908 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त।



 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2766 मामले। सोमवार को प्रदेश में 22 नए मामले सामने आए। यूपी में कोरोना से अब तक 50 लोगों की मौत।



सबसे अधिक 14 लोगों की मौत आगरा में हुई।



 


पहले से ही आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे  व्यापारियों की लॉक डाउन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है : संजय गुप्ता

लखनऊ, 4 मई। व्यापारियों ने बैंकों के ऋण खातों के चार माह के  ब्याज माफ किए जाने, वाणिज्य विद्युत कनेक्शन के  फिक्स चार्ज चार माह के लिए पूरी तरह माफ किए जाने तथा व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्रियाशील पूंजी का आसानी से बिना सिक्योरिटी ऋण उपलब्ध कराने की  मांग की। किरायों के भुगतान , कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान का 50% का रोड मैप बनाते हुए दिशा निर्देश जारी करने  की  सरकार से मांग की । राजधानी के व्यापारियों ने प्रदेश एवं केन्द्र  सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की मांग की।पहले से ही आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे  व्यापारियों की लॉक डाउन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है"ट्रेडर्स वेबिनार" मे बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारियों ने हिस्सा लिया  मुख्य वक्ता के रूप में "ट्रेडर्स वेबिनार"को संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संबोधित  किया। वेबिनार  में व्यापारियों ने ने शराब की दुकानों को खोलने के सरकार के निर्णय का भी विरोध किया, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सरकार का यह गैर जिम्मेदाराना निर्णय है।4 मई, सोमवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले  " ट्रेडर्स  वेबिनार " का आयोजन किया गया,   "ट्रेडर्स वेबिनार" मे राजधानी की विभिन्न बाजारोे के व्यापारियो एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा व्यापारियों ने वर्तमान में एवम भविष्य में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों और समस्या के मुद्दे गर्मजोशीी  से उठाएं   "ट्रेडर्स वेबिनार" को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया गया।व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा
पहले से ही आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे  व्यापारियों की लॉक डाउन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
व्यापारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है तथा व्यापारियों को सरकार से भी सहयोग की उम्मीद है उन्होंने कहा सरकारे  भी व्यापारियों का सहयोग करें और व्यापारियों की पीड़ा समझे।
 वेबिनार में व्यापारियों ने बैंकों के ऋण खातों के चार माह के  ब्याज माफ किए जाने, वाणिज्य विद्युत कनेक्शन के  फिक्स चार्ज चार माहके लिए पूरी तरह माफ किए जाने तथा व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्रियाशील पूंजी का आसानी से बिना सिक्योरिटी ऋण उपलब्ध कराने की  मांग की, व्यापारियों ने कहा जिस प्रकार से सरकार ने अपने सांसदो और विधायकों की सेलरी में 30 प्रतिशत  कटोती की है उसी प्रकार से व्यापारियों के लिए भी किरायों के भुगतान , कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान के लिए 50% कटौती करते हुए भुगतान करने का  रोड मैप बनाते हुए दिशा निर्देश जारी करे    व्यापारियों ने प्रदेश एवं केन्द्र  सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की भी मांग की।"ट्रेडर्स वेबिनार" को संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी,   नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा , महामंत्री संजय त्रिवेदी ,महामंत्री विजय कनोजिया, डॉ. साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे,  चेयरमन अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा ,महामंत्री नरेंद्र शर्मा, उमेश संनवाल, मोहन वर्मा, राजाराम रावत, जगदेव यादव ने  भी संबोधित किया।


वेबिनार में अलग-अलग   समस्या उठाने वालों में सेनेटरी व्यापारी नरेश अग्रवाल, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रभारी अशोक भाटिया, ब्रांडेड गारमेंट इंडस्ट्री से आशीष राठी ,विवेक माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी ,चश्मा उद्योग से गिरीश भागॅव , कपड़ा व्यापार से गोपाल जालान ,अमित गुरनानी किराना क्षेत्र से राकेश गुप्ता, प्लास्टिक फर्नीचर उद्योग से उद्योगपति सुनील बंसल, होटल उद्योग से अभिषेक अग्रवाल, रेस्टोरेंट क्षेत्र से अविनाश चंदा, फूड एवं बेकरी से रचल कपूर, मोबाइल व्यापार से कमल अरोरा, राजेंद्र सिंह इलेक्ट्रॉनिक से आनंद रस्तोगी, टाइल इंडस्ट्री से संजय गुप्ता ,हार्डवेयर से संजय अग्रवाल, सरिया सीमेंट  से सर्वेश अग्रवाल, आदेश अग्रवाल ने अपनी समस्याएं उठाई।


स्वास्थ्य के लिए नेअमत है रोज़ा : डाॅ0 सादिर खां

गोण्डा। रमजान के रोजे जहां एक तरफ रहमत -व - बरकत से भरे हुए होते हैं। रोजेदारों को गुनाहों से रोकते हैं। रोजे के दौरान भूख व प्यास के एहसास से भूखे - प्यासे रहने वालों की परेशानियों का अंदाजा होता है। वहीं दूसरी ओर रोजे स्वास्थ्य के लिए नेअमत हैं। रमजानुल मुबारक के रोजे रोजेदारों को अनेकों बीमारियों से बचाते हैं।
शहर के वरिष्ट फिजीशियन डाक्टर मोहम्मद सादिर खां ने बताया कि रोजा रखने से पेट की बीमारी कम होजाती है। आंतें तन्दुरुसत होजाती हैं। पेट के जहरीले कीटाणु नष्ट होजाते है। रोजे के समय कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटती है। इससे शरीर का वजन कम होजाता है। ब्लडप्रेशर कन्ट्रोल रहता है। डाक्टर श्री खां ने बताया कि रोजाना हम सभी अपने दैनिक जीवन में बहुत अधिक कैलोरी खाते हैं। कभी कभी शरीर में आवश्यकता से अधिक कैलोरी शरीर को अन्य कार्यों से रोक सकता है। रोजे के दौरान इसे सही किया जाता है। जिससे शरीर अन्य कार्यों पर ध्यान देसके। रमजान का रोजा शरीर को स्वस्थ्य बनाने, संक्रमण से रोकने और बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को फायदा पहुंचाता है।उन्होंने कहा कि रोजे के दौरान जोड़ो के दर्द खत्म होजाते हैं। दिमाग तेज और शान्ति रहता है। खांसी, सर्दी, बुखार, हाईपरटेंशन से रोजेदार को रोजे के दौरान निजात रहती है। उन्होंने कहा कि नशीली चीजें शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। रोजे के समय रोजेदार नशीली चीजों से दूर रहते हैं।उन्होंने बताया कि दिन में रोजेदार दातून का इस्तेमाल करते है। जिससे दातों और मसूड़ों को ताकत मिलती है। डाक्टर खान ने बताया कि रोजेदार के पूरे दिन भूंखा रहने के कारण शरीर चर्बी को एनर्जी के रुप में इस्तेमाल करता है। वसा कम होती है। मैटापा घटता है। लीवर किडनी शरीर के जहरीले तत्व को बाहर निकाल देता है जिससे रोजेदार अनेकों बीमारियों से बचाता है। शरीर को विटामिन, प्रोटीन व मिनिरल को सोख नहीं पाता है। जिससे आगे चलकर हमारे शरीर में कई बीमारियां पैदा होजाती है। पर जब हम रोजा रखते हैं तो शरीर जरुरी तत्वों को सोखने के काबिल होजाता है। रोजे के दौरान हमारा शरीर ग्लूकोज को एनर्जी में बदल देता है जिससे हमारे शरीर में बढ़ा हुआ शुगर कम होजाता है।डाक्टर सादिर खां ने कहा कि एक अध्ययन से यह भी मालूम हुआ है कि रमजान के एक माह के रोजा रखने वाले को कैंसर का खतरा कम होजाता है।


शाहरुख खान के पास आया बेटे अबराम की शादी का रिश्ता


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपने घर पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर AskSRK के जरिए फैंस से बात की। इस दौरान उनसे कई मजेदार सवाल किए गए।


इसी सेशन में दिलचस्प बात यह रही की एक यूजर ने अपनी भतीजी के लिए शाहरुख के क्यूट बेटे अबराम का हाथ मांग लिया। फैन की ओर से आए इस रिश्ते का जवाब बॉलीवुड सुपरस्टार ने बेहद खास अंदाज में दिया। यूजर ने अपनी नन्ही भतीजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सर मेरी भतीजी अबराम से बहुत प्यार करती है। क्या वह उससे शादी कर सकती है? वह पिछले महीने ही एक साल की हुई है। मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप उसे विश कर सकें और आशीर्वाद दे सकें।'



 

फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने ज्यादा तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने इस छोटी सी बच्ची को आशीर्वाद जरूर दिया। उन्होंने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'भगवान उसे सलामत रखे। वो बहुत ही सुंदर है।'


Sunday, May 3, 2020

कोई भी व्यक्ति गांव में चोरी छुपे न घुसने पाए - जिलाधिकारी जौनपुर


जौनपुर - जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा बक्शा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मुलाकात की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी रखें। जो लोग बाहर से आए उन्हें संभव हो सके तो स्कूल में 21 दिन के लिए को क्वॉरेंटाइन में रखें अथवा वह अपने घर में ही क्वॉरेंटाइन में रहें, उन्हें घर से बाहर न निकलने दे। सभी प्रधान यह ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति गांव में चोरी छुपे न घुसने पाए। प्रधानों की अध्यक्षता में गांव में निगरानी समिति बनाई जाएगी जो बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, इरफान खान, भारत यादव, महेश मौर्य, रामबुझारत यादव, आलोक यादव, जिलेदार आदि मौजूद थे।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...