Tuesday, May 5, 2020

Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब, 1683 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और सोमवार शाम से मंगलवार तक रिकॉर्ड 3835 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब पहुंच गई तथा इसके कारण 194 और लोगों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1583 हो गई है। देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक कुल 46711 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं।



कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1399 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 13161 पहुंच चुकी है। देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 31967 सक्रिय मामले हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से सबसे अधिक गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है और पिछले एक दिन में 1567 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14541 पर पहुंच गई है और इस दौरान 35 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 583 हो गई है। राज्य में 2465 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।


देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में संक्रमण के 127 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2869 हो गई है तथा मृतकों की संख्या आठ बढ़कर 53 हो गई है। राज्य में अभी तक 944 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...