लखनऊ, 4 मई। व्यापारियों ने बैंकों के ऋण खातों के चार माह के ब्याज माफ किए जाने, वाणिज्य विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज चार माह के लिए पूरी तरह माफ किए जाने तथा व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्रियाशील पूंजी का आसानी से बिना सिक्योरिटी ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। किरायों के भुगतान , कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान का 50% का रोड मैप बनाते हुए दिशा निर्देश जारी करने की सरकार से मांग की । राजधानी के व्यापारियों ने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की मांग की।पहले से ही आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे व्यापारियों की लॉक डाउन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है"ट्रेडर्स वेबिनार" मे बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारियों ने हिस्सा लिया मुख्य वक्ता के रूप में "ट्रेडर्स वेबिनार"को संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संबोधित किया। वेबिनार में व्यापारियों ने ने शराब की दुकानों को खोलने के सरकार के निर्णय का भी विरोध किया, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सरकार का यह गैर जिम्मेदाराना निर्णय है।
4 मई, सोमवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले " ट्रेडर्स वेबिनार " का आयोजन किया गया, "ट्रेडर्स वेबिनार" मे राजधानी की विभिन्न बाजारोे के व्यापारियो एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा व्यापारियों ने वर्तमान में एवम भविष्य में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों और समस्या के मुद्दे गर्मजोशीी से उठाएं "ट्रेडर्स वेबिनार" को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया गया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा
पहले से ही आर्थिक सुस्ती की मार झेल रहे व्यापारियों की लॉक डाउन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
व्यापारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है तथा व्यापारियों को सरकार से भी सहयोग की उम्मीद है उन्होंने कहा सरकारे भी व्यापारियों का सहयोग करें और व्यापारियों की पीड़ा समझे।
वेबिनार में व्यापारियों ने बैंकों के ऋण खातों के चार माह के ब्याज माफ किए जाने, वाणिज्य विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज चार माहके लिए पूरी तरह माफ किए जाने तथा व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्रियाशील पूंजी का आसानी से बिना सिक्योरिटी ऋण उपलब्ध कराने की मांग की, व्यापारियों ने कहा जिस प्रकार से सरकार ने अपने सांसदो और विधायकों की सेलरी में 30 प्रतिशत कटोती की है उसी प्रकार से व्यापारियों के लिए भी किरायों के भुगतान , कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान के लिए 50% कटौती करते हुए भुगतान करने का रोड मैप बनाते हुए दिशा निर्देश जारी करे व्यापारियों ने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की भी मांग की।"ट्रेडर्स वेबिनार" को संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा , महामंत्री संजय त्रिवेदी ,महामंत्री विजय कनोजिया, डॉ. साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, चेयरमन अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा ,महामंत्री नरेंद्र शर्मा, उमेश संनवाल, मोहन वर्मा, राजाराम रावत, जगदेव यादव ने भी संबोधित किया।
वेबिनार में अलग-अलग समस्या उठाने वालों में सेनेटरी व्यापारी नरेश अग्रवाल, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रभारी अशोक भाटिया, ब्रांडेड गारमेंट इंडस्ट्री से आशीष राठी ,विवेक माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी ,चश्मा उद्योग से गिरीश भागॅव , कपड़ा व्यापार से गोपाल जालान ,अमित गुरनानी किराना क्षेत्र से राकेश गुप्ता, प्लास्टिक फर्नीचर उद्योग से उद्योगपति सुनील बंसल, होटल उद्योग से अभिषेक अग्रवाल, रेस्टोरेंट क्षेत्र से अविनाश चंदा, फूड एवं बेकरी से रचल कपूर, मोबाइल व्यापार से कमल अरोरा, राजेंद्र सिंह इलेक्ट्रॉनिक से आनंद रस्तोगी, टाइल इंडस्ट्री से संजय गुप्ता ,हार्डवेयर से संजय अग्रवाल, सरिया सीमेंट से सर्वेश अग्रवाल, आदेश अग्रवाल ने अपनी समस्याएं उठाई।
No comments:
Post a Comment