Thursday, March 26, 2020

यूपी में फुटकर किराना दुकानें पूरे टाइम खुलेंगी, जोमैटो और स्विगी को भी देंगे अनुमति : योगी

लखनऊ - किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं और दवाओं की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने मोहल्लों की फुटकर किराना और दवा दुकानों को स्थानीय प्रशासन की इजाजत से खोलने के निर्देश दिए हैं। निर्देश हैं कि इस मामले में डीएम अपने स्तर से फैसला कर लें। ध्यान रखा जाए कि ऐसा करते समय कहीं कोई अव्यवस्था न होने पाए। 



वहीं ऑनलाइन होम डिलिवरी के लिए ज़ोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों को भी इजाजत दी जाएगी। प्रदेश भर में खाद्य सामग्री की घर-घर सप्लाई के लिए 12 हजार सप्लाई वैन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री आदि की सप्लाई सुचारु बनाए रखने के लिए बुधवार को आला अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्थानीय प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि मोहल्लों में किराना दुकानें पूरे समय खुली रहें। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि शहरों में घर-घर डिलिवरी के लिए हर मोहल्ले में दो से चार वाहनों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने बंदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए कमेटी बना दी है।


कालाबाजारी में दो एफआईआर दर्ज, 1400 छापे


 प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के मद्देनजर कालाबाजारी व जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाबाजारी व जमाखोरी के दो मामलों में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे प्रदेश में 1400 छापे डाले गए हैं। लखनऊ के कई इलाकों में थोक एवं फुटकर विक्रेताओं ने कालाबाजारी  शुरू कर दी है। दुबग्गा थोक सब्जी मंडी में थोक और फुटकर  विक्रेताओं के बीच इसे लेकर बुधवार को झड़प भी हो गई। वहीं घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था पटरी पर आ  गई है। 
   उधर, पूर्वांचल के सभी जिलों में बाजार से  सैनिटाइजर तथा मास्क गायब हैं। वाराणसी में आटा और सब्जी की किल्लत रही। दुकानदार ऊंचे  दामों पर सामान बेच रहे हैं। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने शाम तक सभी जरूरी सामानों के रेट तय करने का निर्णय किया है !


वायरस से बचाव के लिए घेरा बनाकर वितरित किया दवा


गोंडा - पाण्डेयपुर बाजार के न्यू पब्लिक मेडिकल एजेन्सी पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्राहकों से दूरी बनाए रखने के लिए जमीन पर चूने से घेरा बनाकर दवा खरीददारों को दूर दूर खड़ा किया गया। एक के बाद एक मरीज को दवा लेने के लिए दुकान पर बुलाया गया। व्यवस्थित तरीके से एक के बाद एक को बुलाया गया। दवा विक्रेता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दवा अमरजेनसी सेवा से जुड़े होने के कारण दुकान पर आना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए सोसल डिसटेनस ही एक मात्र तरीका है। स्थानीय बाजार के किराना दुकानदार गिरीश पाण्डेय व शक्ति प्रसाद पाण्डेय ने भी दूरियां बनाए रखने के लिए जमीन पर गोला बनाकर ग्राहकों को उसमें खड़ा होने की बात बराबर कहते रहे। सभी ने माना कि इस महामारी का तरीका सामाजिक दूरी ही है। दुकानदार सबकों इस वायरस के बारे में जागरुक भी करते रहे।


Wednesday, March 25, 2020

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 605, पिछले 24 घंटे मिले 87 नए मामले

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में इससे 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई।



कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में आज से लॉकडाउन शुरू हो गया है। यह लॉकडाउन 21 दिनों का है। पीएम मोदी ने मंगलवार रात लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा ही होगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसको लेकर गृहमंत्रालय ने छह पन्नों वाली गाइडलाइन भी जारी की है !



देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब 605 हो गई है। 42 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि देश में 10 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 553 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कुल कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना पर मंत्रियों के समूहों के साथ बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उसके बाद यह कहा गया कि 118 सरकारी लैब में रोजाना टेस्ट कोरोना का किया जा रहा है। इसके साथ ही, रोजाना 12 हजार लोग कोरोना का टेस्ट करा सकते हैं। 


 कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से 65 साल की महिला की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण की यह पहली मौत है।


कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामले में स्पेन ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और यहां अब तक कुल 3,434 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन ने रातभर में 700 लोगों के मौत की पुष्टि की है। 


 पंजाब में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू कर्फ्यू में बुधवार को थोड़ी ढील दी गई, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में दूध सब्जी, फल खरीदने के लिये सुबह छह बजे से नौ बजे तक और फिर किराने का सामान और दवाएं खरीदने के लिये सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।


पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के एक अस्पताल को पूरी तरह से पृथक वार्ड में बदल दिया गया है। इस अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को छुट्टी दी जा रही है और नए मरीजों को भी नहीं लिया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का यहां इलाज किया जा सके।


कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो चुकी है। कोरोना वायरस के चलते ईरान के तेहरान से 277 भारतीयों को वापस लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने लैंड किया


Lucknow police breaking

ब्रेकिंग लखनऊ


थाना तालकटोरा इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह ने जनता कर्फ्यू के दौरान  किया एक बहुत ही सरहानीय कार्य । कोरोना वायरस को देखते हुए चल रहा पूरे लखनऊ में लॉक डाउन व जनता कर्फ्यू। PM और CM व तालकटोरा पुलिस के आदेशों का पालन कर रहे तालकटोरा क्षेत्र के क्षेत्रवासी जो कि अपने किसी भी जरूरी काम से भी बाहर नही रहे निकल। एक बुजुर्ग को उनकी जिंदगी के लिए एक दवा की बहुत सख्त जरूरत थी जिस की सूचना तालकटोरा प्रभारी धनन्जय सिंह को मिली। थाना प्रभारी ने धनन्जय सिंह ने स्वम खुद उनके घर जाके पर्चा लेकर खुद ही दवा लाके उनके घर पर उनके हाँथो में दिया । बुजुर्ग ने दवा को पाकर थाना प्रभारी धनन्जय सिंह का किया तहे दिल से धन्यवाद व कहा कि आप ही के जैसे ऑफिसर  होने चाहिए पूरे पुलिस विभाग में ।



Tuesday, March 24, 2020

21 दिन का लॉकडाउन, लंबा समय है, लेकिन आपके जीवन की रक्षा के लिए, उतना ही महत्वपूर्ण है - PM Modi

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया। पीएम मोदी इससे पहले भी बीते गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किए थे, जिसमें उन्होंने देश से रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी।पीएम मोदी के ऐलान पर लोगों ने इसे ना सिर्फ सफल बनाया, बल्कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही कोरोना संक्रमण के बीच आवश्यक सेवाओं सेवाओं में जुटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ, पुलिस के जवान, सफाईकर्मियों सहित अन्य लोगों के प्रति ताली बजाकर आभार प्रकट किया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि मुझे विश्वास है हर भारतीय संकट की इस घड़ी में सरकार के, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगा। 21 दिन का लॉकडाउन, लंबा समय है, लेकिन आपके जीवन की रक्षा के लिए, आपके परिवार की रक्षा के लिए, उतना ही महत्वपूर्ण है।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता, सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए, हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिए।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि साथियों, ये भी ध्यान रखिए कि ऐसे समय में जाने-अनजाने कई बार अफवाहें भी फैलती हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि इससे कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, Isolation Beds, ICU beds, ventilators, और अन्य जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए, देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बनी स्थितियों के बीच, केंद्र और देशभर की राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही है। रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं।


-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि संकट की यह घड़ी गरीबों के लिए मुश्किलें लेकर आई है। गरीबों की मदद के लिए अनेकों लोग साथ आ रहे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी, आपके मोहल्लों, आपकी सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं, जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि उन डॉक्टर्स, उन नर्सेस, पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए, जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए, दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं।


यह समय कदम-कदम पर संयम बरतने का है। आपको याद रखना है कि जान है तो जहान है।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है- हमें घर से बाहर नहीं निकलना है। चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा किकोरोना से निपटने के लिए उम्मीद की किरण, उन देशों से मिले अनुभव हैं जो कोरोना को कुछ हद तक नियंत्रित कर पाए।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि साथियों, यही वजह है कि चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली-ईरान जैसे देशों में जब कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता। इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए।


निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।


यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए होगा। यह 21 दिन देश के लिए बहुत जरूरी है। आप घर में ही रहें। यह बहुत जरूरी है। 


 देश को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। आप देश में जहां हैं, वहीं रहें। देश में लॉकडाउन तीन सप्ताह का होगा। देश के लिए यह बहुत जरूरी है। यह जनता कर्फ्यू से भी शख्त होगा।


 आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है।


 बीते दो दिनों में राज्य सरकारों ने लॉक डाउन किया गया।


कुछ लोगों की गलत सोच आपको और आपके बच्चों को आपके परिवार को आगे चलकर पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर देश के नाम दूसरे संबोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।


 दुनिया के समर्थ से समर्थ देश को इस महामारी ने विवस कर दिया है। कोरोना वायरस इती तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियों के बावजूद चुनोती बढ़ती जी रही है।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से महज दस मिनट के बाद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर राष्ट्र को दूसरी बार संबोधित करने जा रहे हैं।


 अब से कुछ ही देर में यानी रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के संक्रमण पर देश को संबोधित करेंगे।


 पीएम नरेंद्र मोदी छह दिन में दूसरी बार को देश को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे देश में जारी मेडिकल इमरजेंसी का अंदाजा लगाया जा सकता है।  


पीएम मोदी के पिछले संबोधन के कुछ अंश:


 देशवासियों से आग्रह है कि आने वाले कुछ सप्ताह तक ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। हो सके तो ऑफिस का काम भी घर से ही करें।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई मुक्कमल उपाय नहीं मिला है न ही कोई टीका विकसित हुआ है। यह मानना गलत है कि भारत पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ेगा, ऐसी महामारी में 'हम स्वस्थ, जगत स्वस्थ मंत्र काम आ सकता है। 


 प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में भी इतने देश प्रभावित नहीं हुए थे, जितना की कोरोना वायरस से हुए हैं। पूरा विश्व संकट से गुजर रहा है और हमें सतर्क रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मानना गलत है कि भारत पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ेगा, ऐसी महामारी में 'हम स्वस्थ, जगत स्वस्थ मंत्र काम आ सकता है


पार्टी के सभी लोग लॉकडाउन में अति जरूरतमंदों की मदद करें - मायावती


बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि पार्टी के सभी सामर्थ्यवान लोग लॉकडाउन में अति जरूरतमंदों की भरसक मदद करें। उन्होंने कहा है कि मदद के लिए पूरा-पूरा प्रयास करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को परेशानियों का सामना न पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी को लेकर देश व यूपी में भी जबर्दस्त लॉकडाउन से आमजनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। करोड़ों गरीब व दैनिक मेहनतकश लोगों के सामने भूखमरी जैसी विपत्ति का सामना है। अतः यह बहुत जरूरी है कि केंद्र व राज्य सरकारें उनकी तत्काल समुचित आर्थिक मदद करें !



कोरोना: CM योगी ने शुरू की नई योजना, 20 लाख मजदूरों को मिली एक हजार रुपए की पहली किस्त

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को लॉकडाउन कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। इसी को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रमिक भरण-पोषण योजना की शुरुआत की है। मंगलवार को इस योजना के तहत 20 लाख से अधिक मजदूरों को एक हजार रुपए की पहली किस्त भेजी गई। विपरीत परिस्थितियों में दिहाड़ी मजदूरों को खाने पीने की दिक्कत न हो, इसके लिए सीएम योगी ने पिछले दिनों राहत पैकेज का ऐलान किया था।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहली किस्त डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत लोगों के खाते में भेज दे दी गई। उन्होंने कहा कि राहत राशि सिर्फ दिहाड़ी मजदूरों तक सीमित नहीं रहेगी। हम जल्द ही पल्लेदारों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, रेहड़ी, ठेला और खोमचा लगाने वालों को भी भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपए का भत्ता देंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से श्रमिक भरण-पोषण योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने चार श्रमिकों को प्रतीकात्मक तौर पर 1 हजार रुपये का चेक भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंस बनाने और होम क्वारंटाइन के कारण लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से यह व्यवस्था की जा रही है !


CM योगी ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक, निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निर्माण श्रमिक और प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को हम नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके तहत 20 किलो गेंहू और 15 किलो चावल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो लोग भी इससे वंचित रह जाएंगे और किसी भी योजना से आच्छादित नहीं है, उन्हें भी 1 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सभी जनपदों को पर्याप्त धनराशि भेजी जा चुकी है !


आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी , 30 जून तक भर सकते हैं ITR

भारत में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 499 मामले सामने आ चुके हैं। पूरे देश इसके संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। केंद्र सहित हर प्रदेश सरकार इससे निपटने के लिए कारगर कदम उठा रहा है। इस सबके बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई महत्वूपूर्ण घोषणा की।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में कहा कि मोदी सरकार कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की तैयारी में हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि इनकम टैक्स और जीएसटी फाइल करने के समय में छूट दी गई है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न भड़ने की अंतिम तारीख को 31 मार्च से  बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लेट फाइन करने पर पर 12 की जगह सिर्फ 9 प्रतिशत ब्याज देना होगा !


इसके अलावा केंद्र सरकार ने जीएसटी फाइल करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है। जीएसटी फाइल करने की देरी पर कोई फाइन नहीं देना होगा। साथ ही टीडीएस पर भी 18 की जगह नौ प्रतिशत ही ब्याज देना होगा।


वित्त मंत्री ने कहा कि विवाद से विश्वास योजना की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून की गई है। कर विवाद से जुड़ी मूल राशि के भुगतान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा आधार को पैन से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।


भारत में कोरोना के मामले 492 हुई
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 492 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हो गए हैं जिनमें से 446 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी !


 


Monday, March 23, 2020

आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों के संगठन नीमा ने लखनऊ पुलिस की प्रशंशा की !!

लखनऊ 23 मार्च 2020 - आज लखनऊ के आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों के संगठन नीमा लखनऊ और हेल्थी वेव एंड हरमास डॉक्टर्स अकादमी की तरफ से यूनानी दवा सब्ज़म का मुफ्त वितरण ठाकुरगंज एरिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिस में किया गया ।

इस अवसर पर डॉ अलाउद्दीन जनरल सेक्रेटरी नीमा लखनऊ ने सब्ज़म जो कि एक यूनानी दवा है जिसका उपयोग सीज़नल इंफेक्शन से बचने समेत कई बीमारियों में किया जाता है के इस्तेमाल का तरीका पुलिस को बताते हुए कहा कि इस दौर में जब पूरी दुनिया घरों में कैद है तब हमारी पुलिस पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी पर तैनात है जिसकी हम प्रशंशा करते हैं ।


इसी सिलसिले में नीमा लखनऊ के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र व जनरल सेक्रेटरी डॉ अलाउद्दीन ने मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ से मुलाकात की और उन्हें इस महामारी से लड़ने में नीमा लखनऊ की तरफ से हर संभव सहयोग का वादा किया जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय ने संगठन के निर्णय पर आभार जताया और जरूरत पड़ने पर संगठन का पूर्ण सहयोग लेने की बात कही ।

 

(रिपोर्ट  - नेक्स्ट मीडिया हिन्दी दैनिक टीम)

U.P Gov. & Lucknow police breaking!!


बिग ब्रेकिंग न्यूज़ - लॉकडाउन का पालन न करने वालो पर होगी कानूनी कार्यवाई ! लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किए आदेश ! लॉकडाउन का उलंघन करने वालो पर दर्ज होगी FIR ! IPC की धारा 188 और 271 के तहत दर्ज होगी FIR ! अब लॉकडाउन में बेवजह घूमना किसी को भी पढ़ सकता है महंगा !  आज लॉकडाउन का उलंघन कर कई लोग निकले थे घरों से बाहर  ! सिर्फ इमरजेंसी और मेडिकल संबंधी सेवा  में ही घर से निकाले कदम ! लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश !


प्रशासन,पुलिस,चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर


कोरोना मेडिकल के लिए 05552230688,05222230691,05222230333


खाद्य आपुर्ति के लिए 05222622627,9810346713,9415005006


पुलिस के लिए 112


जिला प्रशासन और लखनऊ पुलिस ने जारी किए कंट्रोल रूम के नंबर ।


Guidelines for journalist - Next media

सभी पत्रकार बन्धु ध्यान दें -



जिन जिलों में लॉकडाउन किया गया है 25 मार्च तक, इस बीच यथासंभव घर पर रहें। कवरेज के लिए निकलते समय सभी एहतियात बरतें। मास्क और दस्ताने पहनें, जेब में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। कवरेज के दौरान अपना प्रेस कार्ड भी जरूर से साथ में रखें, चेक अवश्य कर लें कि प्रेस कार्ड एक्सपायर तो नहीं हो गया है। यदि माइक आईडी है आपके पास तो उसको साथ में रखें। हो सके तो मोबाइल से कवरेज न करके कैमरे का उपयोग करें। 
कोई पुलिस कर्मी यदि आपको रास्ते में रोके टोके तो उसको सबसे पहले अपना पूरा परिचय दें, मांगे जाने पर अपने अखबार, पोर्टल या चैनल का आईकार्ड दिखाएं। बेवजह बहस न करें। ज्यादा दिक्कत होने पर संबंधित CO या SHO को फोन करके जानकारी दें। किसी भी प्रकार के सीधे टकराव से बचें। अनावश्यक घूमने फिरने से भी बचें। केवल बेहद जरूरी होने पर ही कहीं जाएं। 
मात्र अपनी ताकत दिखाने के लिए बेवजह कहीं घूमने न जाएं। और सरकारी आदेश का पालन आपको भी करना आवश्यक है आप भी समाज के अंग है
ये सब सावधानी आपकी अपनी सुरक्षा के लिए हैं। कृपया याद रखें कि कोरोना पत्रकारों को भी बख्शता नहीं है, पत्रकार भी कोरोना संक्रमित हो सकता है और बाद में अपने परिवार को भी बीमार कर सकता है।


( Next media team )


Lucknow police breaking


नाका पुलिस ने किया लोगो को सैन्टाइज़र व मास्क लगाने को लेकर जागरूक ! इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में एसएसआई रणजीत सिंह ने नाका चौराहे पर पुलिस बल के साथ लोगो को किया जागरूक !


जरूरी काम से निकले लोगो को जल्द से जल्द काम निपटा कर घर पहुचने की अपील की ! साथ ही जो लोग मास्क नही लगाए थे उनको मास्क लगाने व खुद सैन्टाइज़र लोगो को दे कर कॅरोना जैसी महामारी से बचने को कहा ! नाका एसएसआई के साथ एसआई देवेंद्र सिंह सेंगर व नाका पुलिस टीम नाका चौराहे पर मौजूद !



( रिपोर्ट- विजय चावला)


Sunday, March 22, 2020

बनारस में भी कोरोना का कहर, दुबई से लौटा 30 साल का युवक संक्रमित


वाराणसी - 22 मार्च । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दुबई से लौटे एक व्यक्ति के कोरोना वारयस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।


इसके बाद जिला प्रशासन ने उसके परिवार समेत पूरे गांव को पृथक कर दिया है। जिला प्रशासन ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उसकी थर्मल स्कैनिंग भी की गई थी। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति वाराणसी की पिंडरा तहसील के छितौरा गांव का रहने वाला है।


वह सात मार्च को दुबई गया था, लेकिन वहां काम बंद होने की वजह से वह 17 मार्च को भारत वापस आ गया और दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से 18 मार्च को ट्रेन से वाराणसी आया और ऑटो से अपने गांव गया। शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति खांसी जुकाम की शिकायत लेकर 19 मार्च को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गया था, जहां उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार रात उसकी रिपोर्ट आई जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


उन्होंने बताया कि पीड़ित में गले में खराश के अलावा कोई और लक्षण नहीं दिख रहा है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उसका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उसके पूरे गांव में आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। गांव में अधिकारियों को तैनात किया गया है और वहां अन्य लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। शर्मा ने बताया कि उसके परिवार में माता पिता, पत्नी, एक बेटे और दो अन्य रिश्तेदार रहते हैं। उसके घर के लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा गांव के सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी।


कोरोना: CM योगी ने किया UP के 15 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इन जिलों में मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, पीलीभीत, बरेली, आगरा, मुराबाबाद, बाराबंकी, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर शामिल है।



इस बात की घोषणा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 15 जिलों में लॉकडाउन 23 मार्च से 25 मार्च तक लागू रहेगा। वहीं जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है लेकिन फिलहाल अभी तीन दिनों के लिए ये घोषणा की गई है।


यूपी सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमने पहले ही कई ऐलान किए थे। राज्य सरकार इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में ही रहे। इस बीमारी से बचाव के लिए यह बेहद जरूरी है !


जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के जांच और उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था कर रही है। इस समय में प्रदेश में 2000 से ज्यादा आइसोलेशन बेड हैं। आने वाले दो दिनों के अंदर यह संख्या 10 हजार से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की हम सबकी सामूहिक लड़ाई है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रदेश में 27 थी। जिनमें से 11 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। शेष सभी लोगों में तेजी से सुधार हो रहा है। कोरोना पर जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है !


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना वायरस एक सक्रांमक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर यह बीमारी अन्य लोगों में फैल सकती है। इसलिए आवश्यक यह है कि हम सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। डॉक्टर्स द्वारा जो भी सुझाव दिए जा रहे हैं, उन सबका हम ध्यान रखें !


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...