Tuesday, July 16, 2019

Breaking!!

Lucknow


ईडी की टीम पहुंची गायत्री प्रजापति से पूछताछ करने


लखनऊ जेल में बंद गायत्री प्रजापति से ed की टीम माइनिंग लीज में करेगी पूछताछ


फिलहाल बीमारी के नामपर kgmu में महीनों से भर्ती है गायत्री प्रजापति


बीते महीने गायत्री के अमेठी और लखनऊ स्थित घर पर सीबीआई ने की थी छापेमारी


अवैध खनन मामले में सीबीआई ने दर्ज कर रखी है पूर्व खनन मंत्री पर एफआईआर


गायत्री के साथ 7 अफसरों पर भी सीबीआई और ed ने दर्ज की है एफआईआर !!


Monday, July 15, 2019

वर्ल्ड कप जीतने के बाद अंग्रेज कप्तान बोले, 'अल्लाह हमारे साथ था'


वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ने ही अंत तक हार नहीं मानी लेकिन शायद किस्मत इंग्लैंड की टीम के ही साथ थी. लॉर्ड्स मैदान में हुए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई.


इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम की 'अविश्वसनीय जीत' क्रिकेट के जन्मदाता देश की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी. रविवार को लॉर्ड्स के मैदान में पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले का अंत टाई रहा और उसके बाद सुपर ओवर कराया गया. सुपर ओवर में भी दोनों के बराबर रन बने जिसके बाद मैच का फैसला बाउंड्री के आधार पर किया गया. 



'अल्लाह हमारे साथ है'

डबलिन में पैदा हुए मोर्गन से जब पूछा गया कि क्या उनका 'आयरिश लक' काम कर गया. मोर्गन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, अल्लाह भी हमारे साथ था. मैंने आदिल (इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद) से बात की तो उसने मुझसे कहा कि अल्लाह पक्के तौर पर हमारे ही साथ है !

 


Sunday, July 14, 2019

एक लाख लोगों को मिल रहा गलत बिजली बिल


लखनऊ के बिजली उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हर महीने गलत बिलिंग के शिकार करीब एक लाख लोग अपना बिल सुधरवाने के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं। संबंधित उपकेंद्र पर आने जाने में धन और समय तो बर्बाद हो ही रहा है, ऊपर से जिम्मेदार लोगों की बेपरवाही से एक बार में किसी का बिल सुधर भी नहीं रहा। बिल सुधरवाने वालों की कतार में बुजुर्ग और महिलाएं भी परेशान हो रही हैं। और यह सब हो रहा है मीटर रीडर की मनमानी से।


नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से अब तक 32 लोगों की मृत्यु

नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से अब तक 32 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. जबकि 12 लोग घायल हुए हैं व गुरुवार शाम से लगभग 18 लोग लापता हो गए हैं. देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में हो रही भीषण बारिश के कारण 21 जिले बाढ़ व भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं.



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सड़कों पर पानी भरा हुआ है. बचाव दल बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं. सड़कों पर नावें चल रही है.नेपाल पुलिस मुख्यालय ने बोलाकि शनिवार दोपहर तक 831 लोगों को निकाला गया है. नेपाल पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि देशभर में कुल 27,830 पुलिस कर्मचारी बचाव काम में लगे हुए हैं.


लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश


इस बीच, शनिवार को केंद्रीय आपदा राहत व बचाव समिति की मीटिंग हुई. गृह विभाग के सूत्र के मुताबिक, मीटिंग के दौरान गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने सचिवों व सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर राहत-बचाव काम तेज करने व लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं.


संचारी रोग से सावधानी पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता


Gonda -  प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने संचारी रोग के बारे में बच्चों को जागरुक करने के लिए बेहतरीन तरीका निकाला। अध्यापक ने पहले कई दिनों तक बच्चों को इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचारी रोग से होने वाले नुकसान से बच्चों को सावधान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय ढोढियापारा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजमल खां ने शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों के बीच पोसटर प्रतियोगिता करायी। बच्चों ने पोस्टर में संचारी रोग के बारे में चित्र के माध्यम से समझाने की कोशिश की। इस रोग के होने के कारण व बचाव को भी बच्चों ने खूबसूरत चार्ट में पिरोकर समझाया। अज्ञानता ही बीमारी है। समय से बीमारियों जानकारी व उससे सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। इनसभी चीजों को चार्ट के माध्यम से बच्चों ने सभी को समझाने की कोशिश की। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छे तरीके से इस बीमारी के बारे में समझाने वाले छात्र संजय, बबली, करन, शाहीन मोहित, स्वाती, कोमल को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर बच्चों का हौंसला बढ़ाया। बीईओ ममता सिंह ने अध्यापक के इस पहल की सराहना की है। शिक्षक मोहम्मद सुफियान, नीलम गुप्ता, तरुण कुमार, अंजू सिंह रहीं।


Saturday, July 13, 2019

डॉक्टर ने नहीं दी दवा तो मां ने 7 साल के मासूम का गला घोंटकर मारा

कन्नौज में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक मां अपने सात माह के बीमार बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस दौरान उसकी चार साल की बेटी उसके पास खड़ी थी. यह भी बताया जा रहा है कि महिला की उसके सास ने अनबन चल रही थी. 




घटना कन्नौज के छिबरामऊ में बिरतिया की है, यहां रुखसार अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है. उसका पति शाहिद मुंबई में मजदूरी करता है. रुखसार के छोटे बच्चे को तीन दिन से बुखार था. शनिवार को वह बेटे को लेकर वह डॉक्टर के पास पहुंची तो पुराना उधार चुकाए बिना डॉक्टर ने दवा नहीं दी.


इसके बाद घर पहुंची रुखसार ने बेटी के सामने ही बच्चे का गला दबा दिया और बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद जब मौके पर लोगों कोई भीड़ जमा हुई तो रुखसार ने खुद पूरी कहानी बताई. वह बच्चे के पास ही बैठी हुई थी.



एडी के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Gonda -  सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विनय मोहन वन ने शनिवार को करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहीं एमडीएम नहीं बनरहा था तो कहीं बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं थी। एडी ने शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए व डीपीआरओ को विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। एडी बेसिक श्री वन ने करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय कनजेमऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनजेमऊ, प्राथमिक विद्यालय कचनापुर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडियनपुरवा का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। खाद्यान्ह की कमी से कहीं एमडीएम नहीं बनरहा था। तो कहीं बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आभाव रहा। कई विद्यालयों में तो बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी की भी व्यवस्था नहीं है। एडी ने डीपीआरओ को विद्यालयों में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराये जाने के लिए पत्र लाखा। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी, हिन्दी की पुस्तक पढवाकर देखा। गणित के प्रश्न ब्लेक बोर्ड पर लगवाया। छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी पाकर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने अध्यापकों से शिक्षण में लापरवाही न करने का निर्देश दिया है।



Friday, July 12, 2019

Breaking

*ब्रेकिंग*



एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशों पर काम कर रही नाका पुलिस सुरक्षा व शांति-व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये थाना नाका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे सभी चौकी प्रभारियों द्वारा मय फ़ोर्स के क्षेत्रो में की जा रही है पैदल गश्त।



सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों व क्षेत्र में होटलो के आस-पास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है नज़र व उनकी की जा रही है चेकिंग


शराब के ठेकों के पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से की जा रही है पूछताछ।


पैदल गश्त के दौरान बाज़ारो में गलत तरीके से वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर की जा रही है कार्यवाही


(विजय चावला)


Wednesday, July 10, 2019

टूट गया भारत के वर्ल्ड कप का सपना


मैनचेस्टर में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हरा दिया. इसी के साथ ही भारत का तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना भी टूट गया. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में उसी न्यूजीलैंड टीम ने मात दी, जिसने उसे वॉर्म-अप मैच में शिकस्त दी थी.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए और भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा. यह छोटा-सा टारगेट भी टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 49.3 ओवर में 221 रन पर ही ऑलआउट हो गई.


ट्री कटिंग न किये जाने से हो रही समस्या


अधिकारियों की लापरवाही से ट्री कटिंग न होने के कारण बरसात के मौसम में बिजली उपभोगताओं को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी भी तेज हवा व बारिश होने पर बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। कई वर्षों से इस क्षेत्र में ट्री कटिंग किया ही नहीं गया है।. 220 जेल रोड के टाउन नम्बर तीन के बिजली उपभोगताओं को विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते बराबर बिजली नहीं मिल पारही है। टाउन नम्बर 3 के घोसियाना, शुकलनपुरवा, पूरेशिवाबकतावर, सिटी हास्पिटल, इमामबाडा, कमल टंकी, पराग डेयरी, हड्डी मील, दुलहापुर, ठाकुर द्वारा, पेरीपोखर, गनेशनगर इस प्रकार के प्वाइंट हैं जहां ट्री कटिंग की आवश्यकता है। जहां या तो बिजली तार पेंड के बीच से होकर गया है या फिर पेंडों की डाल तार के ऊपर टच कररहा है।कई वर्षों से ट्री कटिंग न होने से तेज हवा व थोड़ी भी बारिश के होने पर पेंड की टहनियां बिजली तार को छूने लगती हैं। जिससे पूरी सप्लाई प्रभावित होने लगती है।शायद विभाग किसी बड़े अनहोनी के इन्तजार में है। विभाग के जानकार लोगों ने बताया कि साल में कमसे कम दो बार सभी रुटों पर ट्री कटिंग नियमित रूप से होना आवश्यक है। इसके लिए ऊपर से अच्छी खासी रकम भी आती है। बड़ी समस्या आने पर अधिकारी उस जगह पर ट्री कटिंग करवाके कुछ समय के लिए बड़ी समस्या को टाल कर अपना काम चला लेते हैं। जेई पवन कुमार इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देसके वहीं एक्सईएन अशोक यादव का फोन रिसीव ही नहीं हुआ।


पाकिस्तान में सरेआम पत्रकार की हत्या


पाकिस्तान में एक न्यूज एंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कराची के लोकल कैफे खयाबान-ए-बुखारी के नजदीक मंगलावर शाम पत्रकार मुरीद अब्बास की हत्या कर दी गई. हत्या मामूली कहासुनी के बाद हुई. हत्या के बाद पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो उसने खुद को भी गोली मार ली. आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है.



पत्रकार का नाम मुरीद अब्बास है जो 'बोल न्यूज' में कार्यरत था. उसे एक लोकल कैफे खयाबान-ए-बुखारी के बाहर गोली मारी गई. हमलावर की पहचान आतिफ जमां के रूप में हुई है. जियो न्यूज के मुताबिक जमां ने एक सफेद कार के अंदर से गोली मारी. साउथ डीआईजी शर्जिल खराल के मुताबिक, अब्बास के एक दोस्त ने बताया कि हमलावर के साथ पैसे रुपए को लेकर कुछ अनबन थी. इसी के चलते पत्रकार की हत्या कर दी गई.




 


जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के कार्यकारी निदेशक सीमिन जमाली ने कहा कि अब्बास को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो गई थी. न्यूज एंकर को छाती और पेट में कई गोलियां लगी थीं जिस कारण उनका काफी खून बह गया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पत्रकार अब्बास के दोस्त खैजर हयात को भी इस घटना में गोली मारी गई. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई.


पाकिस्तानी समाचार पत्र द डॉन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावर ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी करनी चाही लेकिन उसी वक्त सुरक्षा बलों ने उसके घर पर धावा बोल दिया. हमलावर ने अपनी छाती में गोली मारी थी जिसे पुलिस प्रशासन ने गंभीर हालत में बगल के एक अस्पताल में भर्ती कराया.


घटना सामने आने के बाद सिंध इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कलीम इमाम ने संबंधित डीआईजी को मामले की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है. आईजीपी ने अधिकारियों से कहा है कि घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जाएं.


Tuesday, July 9, 2019

ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से छात्र की मौत


Gonda -  डडवाकानूनगो में ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ड्राइवर व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली देहात के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाण्डेय के कक्षा 6 का छात्र आकाश मंगलवार को छुट्टी के बाद डडवाकानूनगो अपने घर पैदल ही वापस जारहा था। प्रत्यक्ष दरशियों ने बताया कि आकाश घर पहुचने ही वाला था कि सामने आरही ईंट भटठे की ट्रैक्टर ट्राली में उसका बैग फंस गया। आकाश चक्राकार गिरगया। आसपास के लोगों ने तेज आवाज के साथ ड्राइवर को बताना चाहा तबतक ट्राली आकाश के पैर पर चड गयी। घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 व कोतवाली देहात की पुलिस ने शव को पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई मोहम्मद जावेद अकबर ने बताया कि चिश्तीपुर निवासी ड्राइवर इरफान व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाण्डेयपुर की इनचार्ज शबीहा नईम, विभादास, वंदना सिंह, फरहद सिद्दीकी, सुनीता देवी ने छात्र के मौत पर गहरा शोक व्यक्ति किया है।



Monday, July 8, 2019

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


लगभग सभी प्रदेशों में दस्तक दे चुका मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।
इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता के आसार हैं।
रविवार शाम तक देश में 12.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह सामान्य (8.7 मिमी) से 39% से ज्यादा है।
रविवार को 13 राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा और 2 राज्यों में ज्यादा बारिश हुई। 6 राज्यों में सामान्य बारिश हुई। 9 राज्यों में सामान्य से बहुत कम और 6 राज्यों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई।
पिछले महीने मानसून की बारिश कम होने से खरीफ फसलों की बुआई का रकबा 27 फीसदी घटकर 234.33 लाख हेक्टेयर रहा है।
हालांकि, मौसम विभाग ने जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के खरीफ सीजन में पिछले सप्ताह तक बुआई का रकबा 234.33 लाख हेक्टेयर रहा। यह पिछले साल 319.68 लाख हेक्टेयर था।


बीईओ ने किया बीआरसी पर पौधरोपण


गोण्डा - बीईओ ममता सिंह ने सोमवार को बीआरसी वजीरगंज पहुंचकर पौधरोपण किया। शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। एबीआरसी व एनपीअरसी की बैठक कर स्कूल चलो अभियान, पुस्तक व जूता वितरण की समीक्षा की। नये सत्र के चिन्हांकन और नये नामांकन के बारे में जानकारी ली। बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, ठहराव, नि:शुल्क ड्रेस वितरण, संचारी रोग जागरुकता के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये। बीईओ श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक समय से गुणवत्तापूर्ण ड्रेस वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षकों को आगाह किया कि एमडीएम का संचालन बराबर होना चाहिए।एबीआरसी बृजेश सिंह, आनन्द देव सिंह, सूर्यमणि पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, विपिन व प्रकाश श्रीवास्तव, बालक राम, राजनाथ, रवीन्द्र मौर्या रहे।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...