Gonda - सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विनय मोहन वन ने शनिवार को करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहीं एमडीएम नहीं बनरहा था तो कहीं बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं थी। एडी ने शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए व डीपीआरओ को विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। एडी बेसिक श्री वन ने करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय कनजेमऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनजेमऊ, प्राथमिक विद्यालय कचनापुर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडियनपुरवा का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। खाद्यान्ह की कमी से कहीं एमडीएम नहीं बनरहा था। तो कहीं बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आभाव रहा। कई विद्यालयों में तो बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी की भी व्यवस्था नहीं है। एडी ने डीपीआरओ को विद्यालयों में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराये जाने के लिए पत्र लाखा। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी, हिन्दी की पुस्तक पढवाकर देखा। गणित के प्रश्न ब्लेक बोर्ड पर लगवाया। छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी पाकर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने अध्यापकों से शिक्षण में लापरवाही न करने का निर्देश दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
No comments:
Post a Comment