Monday, June 17, 2019

Next media breaking!!

थाना नाका क्षेत्र में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान।




सीओ कैसरबाग अमित कुमार राय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नाका विश्वजीत सिंह व एसएसआई रणजीत सिंह व एस आई शशि त्रिपाठी व सभी चौकी प्रभारियों ने चलाया चेकिंग अभियान


चेकिंग के बाद नाका पुलिस टीम को ले कर एसएसआई रणजीत सिंह ने पैदल गस्त किया



गस्त के दौरान दारू की दुकान के बाहर खड़े संदिग्धों से पूछताछ के साथ रास्ते मे तीन सवारी गाड़ियों को रोक कर तलाशी लेते हुए चालान किये गए


सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाते हुए दुकानदारों को गाड़ी रोड पर खड़ी न करने की हिदायत दी गई व हटा कर रोड के जाम से लोगो को निजाद दिलाई गई


(रिपोर्टर शादाब आलम )


Sunday, June 16, 2019

पत्रकारों को धमकी देने वाले जायेंगे जेल

लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला पत्रकारों को धमकी देने वाले अब 24 घण्टे के अंदर जायेगे जेल 50 हजार का अर्थ दंड जुर्माना भी देना होगा और 3 साल की कैद प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत ,पत्रकारों में खुशी की लहर!!



 


दबंगो का कहेर !!

बाराबंकी - बाराबंकी तहसील फतेहपुर के थाना बडडूपुर क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर में चकबंदी की जमीन के विवाद को लेकर दबंगो ने एक 19 वर्ष के युवक को मार कर गाँव के बाहर नीम के पेड़ से लटकाने का आरोप। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद !!



ब्रेकिंग, लखनऊ।

युवा पीढ़ी को नशे की आगोश में धकेलने वाला पादक पदार्थों का तस्सकर साथी सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे !!आरोपियों के पास से आधा कुंतल गांजा बरामद !! एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस टीम को मिली सफलता !!गुडम्बा इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबोचा !!



(हिमांशु त्रिपाठी)


Saturday, June 15, 2019

ईद मिलन में बरसे सौहार्द के फूल

Gonda - खोरहंसा! मुस्लिम इन्टलेक्चुवल फोरम की जानिब से गुरुवार को मुन्नन खां चौराहे के पास स्थित एक रिजारट में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले भरके सभी धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय के लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। ईद मिलन के माध्यम से सदियों से भारत की खूबसूरती रही विविधता में एकता प्रेम, भाई चारा व सौहार्द के फूल बरसे।देखने से तो मालूम होरहा था जैसे पूरा हिन्दुस्तान अपने गंगा जमुनी तहजीब के साथ एक हाल में मौजूद हो। मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष कुमार ने इस तरह के प्रोग्राम को आज के समाज के लिए जरुरी व प्रेरणा दायक बताया। उन्होंने कहा एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य की सेवा ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद व रमजानुल मुबारक दूसरों के दुख दर्द भूख प्यास का एहसास कराते हैं। यह हम सबको दूसरे लोगों के सेवा करने के लिए प्रेरणा देते हैं। मौलाना जमील सिद्दीकी ने कहा कि हम सब एक ही मालिक के बनाए हुए इंसान हैं इसलिए जरुरी है कि हमसब एक दूसरे के दुख सुख में बराबर के हिस्सेदार हों। यही रमजान, ईद और आज के इस ईद मिलन समारोह का मतलब व उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि डा ओएन पाण्डेय व उप श्रमायुक्त शमीम अहमद अंसारी, पूर्व चेयरमैन कमरुददीन, कामरेड सुरेश चन्द तिरपाठी, सरदार तिरलोचन सिंह, दीनानाथ तिवारी ने भी अपने सम्बोधन में आयोजकों की तारीफ की। सभी ने कहा इस तरह के प्रोग्राम समाज के एकता, अखण्डता व मजबूती के लिए जरुरी है। एमआईएफ उपाध्यक्ष मुश्फिक अहमद खां व डा सादिर खां ने आये हुए महमानों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संरक्षक हाजी लतीफुररहमान खां ने इस समारोह के उद्देश्य के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। एमआईएफ सदर डा महमूद आलम ने सभी आये हुए महमानों का शुक्रिया अदा किया। नजमी कमाल के संचालन में होरहे इस कार्यक्रम में जमशेद वारसी, राजीव रस्तोगी, महेन्द्र सिंह, रमन तिवारी सचिन कुमार, कल्पना देवी, हरजीत सिंह छाबड़ा, एसपी मिश्र, राघवराम मिश्र, अमजद खां, दिनेश तिवारी एडवोकेट, पवन जयसवाल,डा डीके राव, शैलेश कुमार पाण्डेय, राजेश जयसवाल, जमीलुरहमान, हरकेश मिश्र रहे।


नीति आयोग की बैठक में बना न्यू इंडिया का रोडमैप,

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू हो गई है. नीति आयोग की पांचवीं बैठक में प्रधानमंत्री  मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को पूरा करने में नीति आयोग की अहम भूमिका है. आय और रोजगार बढ़ाने के लिए निर्यात क्षेत्र महत्वपूर्ण है, राज्यों को निर्यात प्रोत्साहन पर ध्यान देना चाहिए.


नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की शुरुआती बैठक को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर यानी कि 34,94,00,00 करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य रखा है. पीएम ने राज्य के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये लक्ष्य चुनौतीपूर्ण भले ही है, लेकिन इसे राज्य सरकारों की मेहनत से हासिल किया जा सकता है. पीएम ने कहा कि राज्यों को अपनी आर्थिक क्षमता पहचाननी होगी और जीडीपी टारगेट बढ़ाने पर जोर देना होगा, उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्तर से काम करने की जरूरत है.



डॉक्टरों के आगे झुकीं -ममता

 


पश्चिम बंगाल में एक रेजीडेंट डॉक्टर की पिटाई के बाद डॉक्टरों की हड़ताल से दबाव में आई राज्य सरकार ने आखिरकार पांचवें दिन आपात बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार नकारात्मक नहीं है और ना ही अब तक कोई नकारात्मक कदम उठाया है. उन्होंने उत्पन्न संकट के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय प्रयास का दावा करते हुए कहा कि वार्ता के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं. ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें: 


1. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि बीमार मरीजों के परिजन इंतजार कर रहे हैं. हमने डॉक्टरों की अधिकांश मांगें मान ली हैं


2. उन्होंने कहा कि कोलकाता के सभी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी


3. ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा. गाली दी गईं, धक्का दिया गया. मैंने चंद्रिमा भट्टाचार्य को भेजा था. वह फोन से मेरी बात डॉक्टरों से कराना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया. इतने अनादर के बाद भी मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश लगातार करती रही


4. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को मैंने 5 घंटे बात करने के लिए डॉक्टरों का इंतजार किया. उन्होंने हमें सूचित किया कि वे शुक्रवार को नहीं, शनिवार को आ सकते हैं और हम आज भी इंतजार करते रहे लेकिन वे नहीं आए


5. उन्होंने कहा कि मेरे दरवाजे वार्ता के लिए हमेशा खुले हैं. सरकार आपको वार्ता के लिए लगातार बुलाती रही और आप ना आने पर अडिग रहे. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने भी तीन घंटे तक समझाया, लेकिन वह तब भी नहीं माने.


6. ममता ने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं कैपेबल नहीं हूं, तो आप राज्यपाल से बात कीजिए


7. ममता ने कहा कि 2009 में गुजरात सरकार ने आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम (ESMA) लगाकर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराई थी. तब मुख्यमंत्री मोदी ही थे. चिकित्सा जैसी महान सेवा के लिए हमने इस तरह के कदम नहीं उठाए और ना ही कोई गिरफ्तारी की


8. व्यक्तिगत इस्तीफा अलग है, सामूहिक इस्तीफे का कानून में कोई मूल्य नहीं है


9.गृह मंत्रालय को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए एडवाइजरी जारी करनी चाहिए. केंद्र को पूछना चाहिए कि एनकाउंटर में कितने लोग मारे गए


10. राष्ट्रीय मीडिया द्वारा देश में बंगाल का कुप्रचार किया जा रहा है. प्रदेश की छवि खराब की जा रही है.


 


 


 


Friday, June 14, 2019

Lucknow

*ब्रेकिंग*


एसएसपी लखनऊ के निर्देशो पर काम कर रही आलमबाग पुलिस पूरी तरह सतर्क


क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत आलमबाग पुलिस ने किया पूरे पुलिस बल के साथ गस्त



आलमबाग थाना क्षेत्र में सीओ आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एस आई राय बहादुर एस आई वैभव सिंह व सभी चौकी इंचार्ज ने मिल कर किया गस्त चन्दन नगर मार्केट से टेडी पुलिया पटेल नगर क्षेत्र में बनी पार्को तक किया गस्त।


थाना क्षेत्र के सभी इलाके में गश्त में सभी दरोगाओं के साथ आलमबाग पुलिस टीम मौजूद


(रिपोर्टर शादाब आलम )



 


Thursday, June 13, 2019

सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ में प्रदर्शन

लखनऊ. सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर आज  लखनऊ के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में उलमा, खुतबा, जाकरीन, मातमी अंजुमनों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर सऊदी अरब में मोहम्मद साहब की बेटी और खानदान वालों के ध्वस्त कब्र का निर्माण कराने की मांग की गई।




लखनऊ मे आज सऊदी अरब सरकार के खिलाफ कब्रिस्तान मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा और इमामों की कब्र को  ध्वस्त किये जाने के विरोध में शिया समुदाय ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर  रहे हैं यासूब अब्बास ने कहा आज रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा  का सऊदी अरब के मदीने में उनकी मजार गिरा दी गई है उसको बनवाने की मांग को लेकर हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं मजार गिराकर जिस तरह से सऊदी अरब ने  यह काम किया है इससे यही और सऊदी अरब अपने आप को इस्लामी देश कहता है सऊदी अरब का दूर-दूर तक इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवादी देश है हम इस जुल्म के खिलाफ आज हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी भारत सरकार से केवल एक ही मांग है भारत की सरकार सऊदी अरब,अरब में वह मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा की मजार को सऊदी अरब की हुकूमत पर दबाव बनाएं और बताया कि मांगे नहीं पूरी हुई तो हम लोग का यहाँ प्रदर्शन लगातार इसी तरह चलता रहेगा !


 


PAK आतंक पर ले एक्शन - PM मोदी

शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव का नाम शामिल है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO समिट से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वार्ता की !



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंच चुके हैं. जहां पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की!!


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग को दोनों के संबंधों से अवगत कराया और जिनपिंग भी इस बात से सहमत हुए कि दोनों देशों को संबंध मजबूत करने की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने उन्हें (जिनपिंग) अगले अनौपचारिक समिट के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने भी कहा कि वह इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं.


विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक संचार में सुधार हुआ है. भारत में बैंक ऑफ चाइना की शाखा खुलना और लंबे समय से लंबित पड़े मसूद अजहर को आतंकी सूची में शामिल करना भी इसी का नतीजा है.


विजय गोखले ने कहा कि पाकिस्तान पर संक्षिप्त चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान से संबंध सुधारने के कई प्रयास किए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पाक को आतंक मुक्त वातावरण बनाने की जरूरत है और इस स्तर पर हम ऐसा होते नहीं देख सकते. हमें इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए !


 


तालकटोरा पुलिस का सराहनीय कार्य

 


लखनऊ।


तालकटोरा पुलिस का सराहनीय कार्य।


गुमशुदा हुए दो बच्चों को कुछ ही घंटों में थाना चौक क्षेत्र की पार्क से इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह ने सकुशल किया बरामद।


परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह ने मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई और पुलिस टीम के साथ कुछ ही घंटे में बच्चों को सकुशल किया बरामद।


12साल का कृष्णा गुप्ता दूसरा बच्चा 7 साल का सात्विक गुप्ता दोनो बच्चों को सकुशल किया बरामद और बरामद कर उनके घर वालो को सौंपा घर वालो से मिल के बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।


परिवार वालों ने तालकटोरा पुलिस और इंस्पेक्टर के कार्य की की सराहना।


Report-shadab aalam



Wednesday, June 12, 2019

कैबिनेट से नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी

कैबिनेट से नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी, JK में और 6 महीने के लिए बढ़ा राज्यपाल शासन !!


केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी दे दी गई. इसके अलावा मंत्रिमंडल ने जम्मू और कश्मीर में छह महीने के लिए राज्यपाल शासन के विस्तार को मंजूरी दी है ! मुस्लिम महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार संसद सत्र में तीन तलाक बिल पेश करेगी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पुराने अध्यादेश को ही बिल को तब्दील किया जाएगा !



200 प्वाइंट रोस्टर के लिए बिल होगा पेश


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट रोस्टर के हिसाब से नियुक्ति के लिए सदन में बिल लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने 13 प्वाइंट रोस्टर का जो फैसला दिया था, उससे अनुसूचित जाति और जनजाति के वर्ग के लोगों को नुकसान हो रहा था. इसलिए केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला किया है कि 200 प्वाइंट रोस्टर बहाल करने के लिए सरकार जो अध्यादेश लाई थी, उसे अब बिल के तौर पर सदन में पेश किया जाएगा !


मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन बिल 2019 को मंजूरी दे दी है, जिससे जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आरक्षण के लिए वहां 1954 के राष्ट्रपति आदेश में बदलाव कर आरक्षण के प्रावधान में बदलाव किया है. इसके तहत जहां जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के साथ-साथ अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को भी रिजर्वेश का लाभ मिलेगा. अब तक वहां केवल नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध थी ! इसके अलावा केंद्र सरकार ने आधार और अन्य कानूनों (संशोधन) विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी. अब किसी भी व्यक्ति को आधार नंबर मुहैया कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है !


 


16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म

लखनऊ - राजधानी में बेखौफ दरिंदो का आतंक लगातार जारी ! 16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म ! दुबग्गा चौकी के सामने रहने वाली नाबालिग लड़की से पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय के मनीष ने किया दुष्कर्म। पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी !  जब पीड़िता के घर वाले जा रहे थे थाने उसी समय आरोपी मनीष व 4 से 5 लोगो ने पीड़िता के घर पहुच कर युवती की घर वालो को बुरी तरह पीटा ! थाना काकोरी क्षेत्र के दुबग्गा का मामला !!


रिपोर्ट - विजय चावला 



पत्रकार प्रशांत कनौजिया को किया गया रिहा

ब्रेकिंग, लखनऊ।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकार प्रशांत कनौजिया को किया गया रिहा,


प्रशांत पर था सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने का आरोप,


यह अपराध दोबारा न करने की शर्त पर मजिस्ट्रेट ने दिए रिहाई के आदेश।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...