सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ में प्रदर्शन
लखनऊ. सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर आज लखनऊ के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में उलमा, खुतबा, जाकरीन, मातमी अंजुमनों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर सऊदी अरब में मोहम्मद साहब की बेटी और खानदान वालों के ध्वस्त कब्र का निर्माण कराने की मांग की गई।
लखनऊ मे आज सऊदी अरब सरकार के खिलाफ कब्रिस्तान मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा और इमामों की कब्र को ध्वस्त किये जाने के विरोध में शिया समुदाय ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं यासूब अब्बास ने कहा आज रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा का सऊदी अरब के मदीने में उनकी मजार गिरा दी गई है उसको बनवाने की मांग को लेकर हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं मजार गिराकर जिस तरह से सऊदी अरब ने यह काम किया है इससे यही और सऊदी अरब अपने आप को इस्लामी देश कहता है सऊदी अरब का दूर-दूर तक इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवादी देश है हम इस जुल्म के खिलाफ आज हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी भारत सरकार से केवल एक ही मांग है भारत की सरकार सऊदी अरब,अरब में वह मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा की मजार को सऊदी अरब की हुकूमत पर दबाव बनाएं और बताया कि मांगे नहीं पूरी हुई तो हम लोग का यहाँ प्रदर्शन लगातार इसी तरह चलता रहेगा !
Comments
Post a Comment