Wednesday, May 29, 2019

नए मंत्रियों पर मंथन, सामने आएंगे चौंकाने वाले नाम !

  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात की. गुरुवार को नई सरकार शपथ ग्रहण करने वाली है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों नेताओं के बीच में क्या बातचीत हुई लेकिन संभवत: दोनों ने कैबिनेट बनाने को लेकर बातचीत की है. अमित शाह ने मंगलवार को भी प्रधानमंत्री के साथ बैठक की थी ! बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 7 लोककल्याण मार्ग पर लगभग 4 घंटे तक बैठक चली. दिन में 2 बजे अमित शाह प्रधानमंत्री के आवास पर बैठक के लिए गए थे और यह बैठक 6 बजे शाम में संपन्न हुई. फिलहाल सबकी निगाहें अब कैबिनेट पर हैं, क्योंकि कई नाम हवा में तैर रहे हैं !



   बीजेपी सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, सुरेश प्रभु, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी और जे.पी. नड्डा को फिर से कैबिनेट में रखा जा सकता है. अकाली दल बादल की हरसिमरत कौर बादल और एलजेपी के रामविलास पासवान भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं !  इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की. जेडीयू के एक नेता ने बताया कि नीतीश ने सुबह शाह से मुलाकात की और मोदी सरकार के मंत्री पद को लेकर चर्चा की. लोकसभा 2019 के चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़े थे, जबकि एलजेपी ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. इसमें बीजेपी ने सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जेडीयू ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. एलजेपी ने भी सभी छह सीटों पर जीत का परचम लहराया !


सूत्रों ने कहा कि कई नए चेहरे सरकार में जूनियर मंत्रियों के रूप में शामिल किए जा सकते हैं, जबकि कुछ पूर्व राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में बरकरार रखा जा सकता है. गौरतलब है कि बीजेपी के नवनिर्वाचित 303 सदस्यों में से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मिलाकर 131 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने हैं. इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ फिल्म जगत से लेकर खेल जगत तक के सितारे शामिल हैं. इनमें सनी देओल, रवि किशन, गौतम गंभीर और हंस राज हंस शामिल हैं. प्रताप सिंह सारंगी (बालासोर), तेजस्वी सूर्या (दक्षिण बेंगलुरु), राजदीप रॉय, ज्योतिर्मय सिंह महतो (पुरुलिया) आदि सूची में कई ऐसे हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से उभरे हैं और उन्होंने चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की है !


मोदी जी सॉरी, शपथ ग्रहण में नहीं आऊंगी - ममता

    ममता ने एक चिट्ठी जारी कर लिखा है कि भाजपा ने इस कार्यक्रम में मृत बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को बुलाया है और इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है. ममता ने कहा है कि ये राजनीतिक हत्या नहीं है, बल्कि आपसी रंजिशों के मसले हैं !


नरेंद्र मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सियासी हलचल बढ़ने लगी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में आने से इनकार कर दिया है, जबकि पहले उन्होंने हामी भरी थी. ममता ने एक चिट्ठी जारी कर लिखा है कि भाजपा ने इस कार्यक्रम में मृत बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को बुलाया है और इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है. ममता ने कहा है कि ये राजनीतिक हत्या नहीं है, बल्कि आपसी रंजिशों के मसले हैं !



ममता बनर्जी ने चिट्ठी में लिखा है, 'बधाई, नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. आपके संवैधानिक आमंत्रण को मैंने स्वीकार कर लिया था और आपके शपथ ग्रहण समारोह में मैं आने को तैयार थी. लेकिन पिछले कुछ समय में मैंने रिपोर्ट्स देखी हैं कि भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि उन्होंने भाजपा के उन 54 कार्यकर्ताओं के परिवार को भी न्योता दिया है जिनकी बंगाल में राजनीतिक हत्या कर दी गई है


Tuesday, May 28, 2019

Lucknow

 


ब्रेकिंग, लखनऊ।


भाजपा नेता व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव से समाजवादी युवजन सभा के सचिव सचिन सिंह ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी,


हज़रतगंज में आरोपी सपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर हज़रतगंज पुलिस ने आरोपी सपा नेता को किया गिरफ्तार।


(हिमांशु त्रिपाठी)


Lucknow breaking

ट्रक के नीचे फसी स्कूटी को 20 किलोमीटर तक खींचता ले गया ट्रक ड्राइवर------------------लखनऊ काकोरी थाना क्षेत्र मे दुबग्गा कानपुर बाइपास चौराहे पर ट्रक ने स्कूटी सवार हेमू और भंडारी नामक युवको ट्रक चढ़ाने का प्रयास दोनो युवक ने स्कूटी से कूद कर बचाई जान ट्रक के नीचे फसी स्कूटी को खींच ले गया मलिहाबाद चौराहे तक पुलिस की सतर्कता से पकड़ा ट्रक मलिहाबाद मे पकड़ा गया। स्कूटी मालिक का मो. न.6394673746



बीएसपी नेता की गोली मारकर हत्या !

UP: बीएसपी नेता की गोली मारकर हत्या, मिठाई के डिब्बे में पिस्टल छिपाकर लाए थे हमलावर !!


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बसपा नेता हाजी एहसान और उनके भांजे शादाब की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को आज मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मामा-भांजे नजीबाबाद में गुरुद्वारे के सामने स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक करीब पौने तीन बजे यहां पहुंचे, दो युवक ऑफिस के अंदर गए। युवकों के हाथ में मिठाई का डिब्बा था, जिसके अंदर पिस्टल रखी हुई थी। युवकों ने अंदर जाकर पूछा कि हाजी एहसान कौन है और डिब्बे में से पिस्टल निकालकर दोनों पर गोलियां बरसा दी, गोलियां बरसाकर तीनों युवक कोटद्वार की दिशा में बाइक से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एडीशनल एसपी ने कहा, 'अज्ञात हमलावरों ने बीएसपी नेता पर उस समय गोली चलाई, जब वह अपने भतीजे के साथ दोपहर 3 बजे अपने कार्यालय में थे। प्रथम दृष्टया यह दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है, जांच जारी है।



मैं PM मोदी के शपथ ग्रहण में जाऊंगी - ममता

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के सिलसिले के बीच सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। 30 मई को होने वाले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अन्य मुख्यमंत्रियों से भी कहा है। क्योंकि यह एक संवैधानिक कार्यक्रम है, समारोह में उपस्थित होने की कोशिश करूंगी। हां मैं जाऊंगी। बता दें कि पीएम मोदी 30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं और इसमें बिमस्टेक के नेता भी शामिल होने वाले हैं।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ''राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।" भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। बिम्सटेक देशों में भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने जब 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उस समय मोदी के शपथ र्ग्रहण समारोह में शिरकत की थी। 


ब्रिटेन का PM बनने की रेस में शामिल हुआ पाक बस ड्राइवर का बेटा, भारतीयों का भी समर्थन

49 साल के साजिद जाविद के पिता 1960-61 में जब पाकिस्तान आए तो वे मुफलिसी की हालत में थे ! उनकी जेब में तब एक मात्र पाउंड था ! उन्होंने ब्रिटेन में बस चलानी शुरू की और इसी के साथ शुरू हुआ विलायत में खुद को स्थापित करने का सफर !  साजिद जाविद अपने पिता के संघर्ष की इस कहानी को अक्सर दोहराते हैं ! ब्रिटेन में चल रहे प्रधानमंत्री पद की रेस का भारत और पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़ गया है !  पाकिस्तानी मूल के ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावीद इस रेस में शामिल हो गए हैं ! इस वक्त ब्रिटेन के गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता साजिद जाविद ने कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव में शामिल होने की मंशाल जाहिर की है ! साजिद के पिता भारतीय थे जबकि उनकी मां पाकिस्तानी थीं ! हालांकि देश की आजादी के साजिद का परिवार पाकिस्तान चला गया ! 1960 के दशक में साजिद जाविद के पिता ब्रिटेन चले गए और वहीं पर अपना करियर संवारा !



ब्रिटेन की कैबिनेट में सबसे सीनियर मंत्री का पद संभाल रहे साजिद जाविद ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया और इस बात की घोषणा की. साजिद जाविद के मुताबिक, ''मैं अगले कंजर्वेटिव नेता के चुनाव और अपने महान देश के प्रधानमंत्री पद के लिये खड़ा होने जा रहा हूं. हमें विश्वास को बहाल करने, एकजुटता लाने और समूचे ब्रिटेन में नये अवसरों को पैदा करने की आवश्यकता है. सबसे पहले तो हमें ब्रेक्जिट की आवश्यकता है. मेरी मदद के लिये 'टीम साज' का हिस्सा बनें."


बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और ब्रिटेन की पीएम टेरेसा मे ने 7 जून  को अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है. थेरेसा मे देश को यूरोपियन यूनियन से बाहर ले जाना चाहती हैं, लेकिन इस प्रयास में उन्हें मनमाफिक सफलता नहीं मिली है. इसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुन रही है. साजिद जाविद की दावेदारी के साथ ही वे कंजर्वेटिव पार्टी में पीएम रेस के रेस के लिए किस्मत आजमा रहे नौवें उम्मीदवार हो गए हैं. पीएम रेस में शामिल दूसरे कैंडिडेट हैं, बोरिस जॉनसान, माइकल गोव, रोरी स्टीवर्ट, जर्मी हंट, मैट हैनक और पूर्व मंत्री डॉमिनिक राब, एस्थर मैकवे और एंड्रिया लीडसम.


49 साल के साजिद जाविद के पिता 1960-61 में जब पाकिस्तान आए तो वे मुफलिसी की हालत में थे. उनकी जेब में तब एक मात्र पाउंड था. उन्होंने ब्रिटेन में बस चलानी शुरू की और इसी के साथ शुरू हुआ विलायत में खुद को स्थापित करने का सफर. साजिद जाविद अपने पिता के संघर्ष की इस कहानी को अक्सर दोहराते हैं.


साजिद जाविद को थेरेसा मे ने मई 2018 में ब्रिटेन का गृह मंत्री बनाया था.  जाविद पहली बार 2010 में ब्रॉम्सग्रोव इलाके से सांसद बने थे. इससे पहले वह कम्युनिटीज, लोकल गवर्नमेंट और हाउसिंग मंत्री का पद संभाल चुके हैं. साजिद जाविद चर्चा में तब आए जब उन्होंने 19 साल की ब्रिटेन की मुस्लिम लड़की शमिमा बेगम की नागरिका छीन लेने का फैसला लिया था. शमिमा बेगम ब्रिटेन से सीरिया भाग गई थी और आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ शामिल हो गई थी.


राजनीति में आने से पहले साजिद जावीद इंवेस्टमेंट बैंकर थे. पीएम पद के लिए उनकी दावेदारी का ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय भी समर्थन कर रहे हैं. हाल ही साजिद जावीद ने भारत के साथ मजबूत संबंधों की पैरवी की थी.


TMC के 2 MLA बीजेपी में शामिल

     देश में चुनाव भले ही खत्म हो गए हो, लेकिन दल-बदल का खेल जारी है. पश्चिम बंगाल से तीन विधायक मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए !इसमें बीजेपी नेता मुकुल राय के बेटे शुभ्रांशू राय शामिल हैं ! लोकसभा चुनाव में प्रभावकारी प्रदर्शन के बाद बीजेपी राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत बनाने में लगी है. शुभ्रांशू राय को आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था ! हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में 36 का आंकड़ा देखने को मिला. कई बार ऐसी स्थिति बनी कि जब दोनों दलों के दिग्गज नेताओं के बीच काफी तनावपूर्ण बयान देखने-सुनने को मिले और लगा कि दोनों पार्टियों के नेताओं में रिश्ते सामान्य होने में काफी वक्त लग जाएगा !



हालांकि चुनावी तनाव को दरकिनार करते हुए ममता बनर्जी 30 मई को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ लेने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और इसके लिए वह 29 मई को दिल्ली पहुंच जाएंगी ! पश्चिम बंगाल से तीन विधायक मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. इसमें बीजेपी नेता मुकुल राय के बेटे शुभ्रांशू राय शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में प्रभावकारी प्रदर्शन के बाद बीजेपी राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत बनाने में लगी है. शुभ्रांशू राय को आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था !


अली अली की सदाओं के साथ निकला ताबूत

हज़रत अली अ0 स0 की शहादत पर सोमवार को रौज़ा -ऐ -शबीह नजफ़ से इमाम अली का ताबूत निकाला गया ! इस जलूस में हज़ारों की तादात में महिलाएं ,बच्चे, जवान व बुज़ुर्ग अज़ादार मौजूद थे ! 


सुबह की नमाज़ के बाद मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अशफाक साहब ने मजलिस को खिताब किया जिसमे अज़ादार सर पीट पीट कर रोने लगे और अपने इमाम की शहादत को याद किया , फिर जुलूस ग़मगीन माहौल व अली-अली की सदाओं के साथ बिल्लौचपुरा , टुरियागंज , हैदरगंज होते हुए तालकटोरा की कर्बला पंहुचा ! जहाँ पूरे दिन अज़ादारों ने ताबूत की ज़ियारत की और पूरे दिन मजलिस मातम का सिलसिला चलता रहा ! पूरे जुलूस में सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम थे तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी भी हुई !


रिपोर्ट - ज़हीर अब्बास 


Monday, May 27, 2019

दरोगा को पीटा, सर्विस रिवाल्वर छीनने का प्रयास

जैदपुर थाना क्षेत्र के सतावां ग्राम पंचायत में हुई घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रुपये के लेनदेन की शिकायत पर दरोगा गया था जांच करने दरोगा पर महिलाओं से अभद्रता व लूट का aarop 


समझौते के बाद भी रुपया न दिए जाने संबंधी आवेदन की जांच करने जैदपुर के दरोगा सोमवार को दूसरे के हलके में पहुंच गए। इस पर दरोगा की पिटाई हुई। आरोप है कि दबंग ने दरोगा से सर्विस रिवाल्वर तक छीनने का प्रयास किया। पिटाई की सूचना मिलते ही थाने में हड़कम्प मच गया। दरोगा का मेडिकल चेकअप सीएचसी जैदपुर में कराया गया। उधर, भुक्तभोगी ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर दरोगा ने महिलाओं से अभद्रता की, मारापीटा और रुपए लूट लिया। इसे लेकर तहरीर भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


जैदपुर थाना क्षेत्र के गांव पाटमऊ निवासी अजय से ट्रैक्टर खरीदवाने के नाम पर ग्राम सतावां के सुरेंद्र कुमार ने तीन लाख 35 हजार रुपये कुछ माह पहले लिए थे। लेकिन उसने अजय को ट्रैक्टर खरीदवाकर नहीं दिया। अजय ने कई बार अपने रुपए की मांग की मगर सुरेन्द्र उसे टालता रहा। इस पर अजय ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस की मौजूदगी में सुरेंद्र ने 19 हजार रुपए वापस करते हुए लिखापढ़ी की कि टमाटर की फसल बिकते ही वह अजय के रुपए वापस कर देगा। फसल की बिक्री के बाद भी सुरेंद्र ने बकाया धनराशि वापस नहीं की। इतना ही वह अजय को धमकाने लगा। इस पर अजय ने दोबारा पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी थी।


अजय की दोबारा शिकायत मिलने पर जैदपुर में तैनात दरोगा प्रमोद खरवार मातहत सिपाही को लेकर जांच के लिए सतावां पहुंच गए। घर में सुरेंद्र मौजूद था। दरोगा प्रमोद खरवार ने अजय की शिकायत का हवाला देकर पूछताछ शुरू की। दरोगा ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही सुरेंद्र, उसका बेटा अमृत लाल व भाई शैलेंद्र हमलावर होकर मारपीट करने लगे। पहले तो इन लोगों ने घर की महिलाओं को आगे किया। मगर जब सरकारी काम में बाधा डालने पर जेल भेजने की बात उन्होंने कही तो महिलाएं हट गईं। लेकिन सुरेंद्र, अमृतलाल व शैलेंद्र ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सर्विस रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने उसके ऊपर लाठी से वार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल जैदरपुर थाने में दी गई। फोर्स पहुंची तो उनकी जान बची मगर हमलावर भाग खड़े हुए।


इस मामले को लेकर थाना प्रभारी व अन्य लीपापोती में जुटे रहे। उल्लेखनीय है कि चोट खाए दरोगा प्रमोद खरवार ने सीएचसी जैदपुर में मेडिकल कराया। जिसमें उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई। मगर इस मामले की एफआईआर देर शाम तक नहीं लिखी गई।


 


24 पशुओं को बरामद किया

बाराबंकी । वध के लिए ले जाए जा रहे ट्रक भरकर प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक से 24 पशुओं को बरामद कियाहै और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार अलस सुबह को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। महार मोड़ पर प्रतिबंधित पशु भरकर ले जाए जा रहे एक ट्रक को रोका। जिसकी तलाशी में पुलिस ने 24 गोवंशीय पशु बैल व सांड़ बरामद किए। पुलिस ने ट्रक के चालक अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदरौली निवासी शोहराब पुत्र मुक्तदिर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी पुलिस के अनुसार आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में महादेवा चौकी इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ला सहित एसआई घनश्याम पाठक, सिपाही लोकेश सेन, राजेंद्र वर्मा और मोनू यादव भी शामिल थे।


Sunday, May 26, 2019

30 मई को दूसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ 30 मई को लेंगे. इस बावत राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर अकाउंट से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी को 30 मई की शाम 7 पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे !



इमरान खान ने फोन कर दी जीत की बधाई तो मोदी बोले- आतंकवाद मुक्त माहौल बनाएं

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इसी साल हुए पुलवामा हमले के बाद इमरान खान और नरेंद्र मोदी के बाद यह पहली बातचीत है ! लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इसी साल हुए पुलवामा हमले के बाद इमरान खान और नरेंद्र मोदी के बाद यह पहली बातचीत है. वहीं इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी !पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके बताया कि इमरान खान ने मोदी को लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी इच्छा दोहराते हुए खान ने कहा कि वे इन उद्देश्यों को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं. फैसल ने कहा कि खान ने इच्छा जताई कि अपने लोगों की बेहतरी के लिए दोनों देश मिलकर काम करें. इससे पहले इमरान खान ट्वीट के जरिए भी पीएम मोदी को बधाई दे चुके हैं



अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा


केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां अपने करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव को रविवार को कंधा दिया। सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया था। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद स्मृति सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची, और सुरेंद्र सिंह की शव-यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें कंधा भी दिया।  ईरानी इससे पहले सुरेंद्र सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी, बेटियों और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "अब इस परिवार को संभालने की जिम्मेदारी मेरी है। सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। यह मेरी लड़ाई है मैं सर्वोच्च न्यायालय तक जाऊंगी।" पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा, "मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। यह बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।"


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...