केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां अपने करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव को रविवार को कंधा दिया। सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया था। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद स्मृति सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची, और सुरेंद्र सिंह की शव-यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें कंधा भी दिया। ईरानी इससे पहले सुरेंद्र सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी, बेटियों और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "अब इस परिवार को संभालने की जिम्मेदारी मेरी है। सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। यह मेरी लड़ाई है मैं सर्वोच्च न्यायालय तक जाऊंगी।" पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा, "मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। यह बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...
No comments:
Post a Comment