Tuesday, November 12, 2024

समाज कल्याण में युवा शक्ति सबसे आगे


 लखनऊ। थाना क्षेत्र ठाकुरगंज के मल्लाही टोला प्रथम में युवा शक्ति समाज कल्याण में जनता की समस्याओं का समाधान करने में अव्वल है। युवा शक्ति के दीपक सिंह (DK) की अध्यक्षता में पूरी टीम काम कर रही है जैसे सबमर्सिबल, पानी की टंकी, नाली, नाली की सफाई, सीवर, सीवर लाइन की सफाई, बिजली, गरीब लड़की की शादी करवाना व स्वास्थ्य संबंधी सभी तरह की समस्याएं!

आज युवा शक्ति की टीम ने लाल कॉलोनी मिश्री बाग जल निगम रोड बालागंज में सबमर्सिबल मोटर जो कि पिछले कई दिनों से खराब था जिससे यहां की आम जनता को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था जिसको युवा शक्ति द्वारा नया सबमर्सिबल का मोटर, पाइप व नया पैनल लगाया गया! डा0 एच.अब्बास द्वारा नल की टोटी खोल कर शुभआरंभ किया गया जिसमें युवा शक्ति के भैय्यु , राजा, फैयाज, सलमान, इमरान, तालिब, आसिफ, हैदर मरियम, चांद, अरशद, समीर, दिलीप सिंह, कुलदीप सिंह, डा0 राम सहाय, आमिर, निज़ाम, शहजाद, रिजवान, उस्मान, इस्लाम, इन्तिज़ार, रंजीत सक्सेना, धीरूभाई, डॉक्टर फहीम, विनोद, एडवोकेट उदय प्रताप सिंह, युनुस, शीबू शामिल रहे !




देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

Next media हिन्दी दैनिक

 





Tuesday, October 8, 2024

अवैध कब्ज़ादारी पर चला बुलडोज़र

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में अवैध कब्जादारों के खिलाफ चलाया गया अभियान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससपन क्षेत्र में अवैध कब्जे दरों के चुंगल से मुक्त करायी गई सरकारी जमीन पुलिस फोर्स व राजस्व टीम के साथ की मदद से देवस्थान व अन्य भूमि पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त कराया गया !

महिलाबाद में खाली कराया कब्जा : तहसीलदार विकास सिंह के निर्देश पर मलिहाबाद तहसील की टीम ने सोमवार को ग्राम अटेर मजरा ससपन गांव में देवस्थल व रास्ते की भूमि से कब्जा हटवाया। लेखपाल लल्लू ने बताया कि अटेर निवासी धीरेंद्र ने देवस्थल की जमीन पर कब्जा किया था। तहसीलदार की कोर्ट से आदेश मिलने के बाद अतिक्रमण हटाया गया है!



Next media Report : Mohd. Salman 

Thursday, September 26, 2024

आक्रोश मार्च में उमड़ा जन सैलाब, लोगो मे दिखा भारी गुस्सा

लखनऊ  :  NMOPS के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यो में आक्रोश मार्च निकाला गया। पूरे देश मे आक्रोश मार्च में रेलवे, डिफेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, PWD सफाई कर्मी समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला मुख्यालयो में जो जन सैलाब उमड़ा उर उसमें एनपीएस/ यूपीएस के प्रति गुस्से का इजहार था, शिक्षक कर्मचारियों में भारी आक्रोश था कि हमारे भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। सभी लगातार नारे लग रहे थे एनपीएस यूपीएस वापस करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, शिक्षक कर्मचारी एकता जिंदाबाद अर्द्धसैनिक बलो की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस आक्रोश मार्च की सबसे बड़ी खासियत महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थित रही। कई तो अपने परिवार के साथ शामिल हुए क्योंकि वह कहते हैं कि जो यह लड़ाई है कि पूरे परिवार की सुरक्षा का है  हम सभी किसान, मजदूर, दुकानदार के बच्चे सरकारी नौकरियों में आते हैं निम्न और मध्य वर्ग का सबसे बड़ा सहारा सरकारी नौकरी और उसकी सामाजिक सुरक्षा है और सरकार पूंजीपतियों के चक्कर में इस वर्ग के साथ अन्याय कर रही हैं। उनके साथ छल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली ,पंजाब,हिमाचल,तमिलनाडु, राजस्थान, उड़ीसा ,हरियाणा झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, अरुणाचल, लद्दाख, कर्नाटक , आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना व असम सहित देश के प्रत्येक कोने में आक्रोश मार्च सफल रहा। इस सफल प्रदर्शन में तमाम केंद्रीय संगठन और प्रदेश के संगठनों सहित रक्षाक्षेत्र व रेलवे की प्रमुख भूमिका रही।

          उ0प्र0 में अटेवा/NMOPS के बैनर तले प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर NPS/UPS के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों ने तख्तियों पर  NPS धोखा है तो UPS महाधोखा है, नो एन0पी0एस0 नो यू0पी0एस ओनली ओ0पी0एस0, स्लोगनों के माध्यम से मोदी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और सरकार से NPS व UPS समाप्त करने की मांग की। जिलों- जिलों में भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे इससे अंदाजा लगाया सकता है कि  यूपीएससी /यूपीएस को लेकर के कर्मचारी कितने गुस्से में है।

        NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* के नेतृत्व लखनऊ में आक्रोश मार्च निकाला गया। उ0 प्र0 की राजधानी लखनऊ में बी0 एन0 सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ होकर आक्रोश मार्च शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न संगठनो के नेतागणों और शिक्षक कर्मचरियों ने  भाग लिया।

       इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* ने कहा कि  पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। तत्कालीन सरकार ने NPS लाकर कर्मचारियों व शिक्षकों को धोखा दिया था । वर्तमान सरकार ने तो UPS लाकर कर्मचारियों को महाधोखा दिया है। इसलिए सरकार हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करे। अटेवा/NMOPS का  संघर्ष पुरानी पेंशन की बहाली तक जारी रहेगा क्योंकि यह हमारा संवैधानिक हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक के पूर्व महामंत्री डॉ0राजेन्द्र वर्मा व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन शिक्षक व कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है वह इसे लेकर रहेगा।राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार व  उ० प्र लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने कहा कि देश के 90 लाख कर्मचारियों के लिये UPS लाकर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0मनोज पांडेय व नर्सेज संघ की अध्यक्ष लता सचान ने कहा देश के नेता 4-4 पेंशन लेते हैं लेकिन शिक्षकों व कर्मचारियों को एक भी पेंशन देने को तैयार नहीं। रेलवे से राघवेन्द्र सिंह एव राकेश वर्मा तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता श्रवण सचान ने कहा कि आज देश व प्रदेश का पूरा कर्मचारी अटेवा के साथ है। उ0प्र0जल संस्थान के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव एवं पी० एस० पी० एस० ए० के विनय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण समाप्त करे।अटेवा के महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी व विशिष्ट बी0टी0सी0 एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता त्याग कर पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा जिस प्रकार लोकसभा के चुनावों में कर्मचारियों व शिक्षकों ने वोट फ़ॉर OPS की ताकत दिखाई है उसी प्रकार देश के कई राज्यों में होने वाले चुनावों में भी कर्मचारी अपनी ताकत दिखायेगा। मिनिस्ट्रीयल एसो ऑफ सर्किल ऑफिसेज के प्रदेश अध्यक्ष पवन गौतम महामंत्री अमित कुमार, अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ के सुनील मिश्रा, योगेश वर्मा, के जी एम० यू० से शैलेन्द सिंह रावत, आक्रोश मार्च में स्वास्थ्य, सिंचाई, रेलवे, लोक निर्माण, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कर्मचारी व शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। 

आक्रोश मार्च में प्रमुख रूप से डॉ0 रमेश चंद्र त्रिपाठी,  विक्रमादित्य मौर्य, नरेंद्र कुमार , रजत प्रहरी, प्रेमचंद, पंकज गुप्ता, दयाशंकर, राकेश कुमार, सुनील वर्मा, जिला महामंत्री विजय कुमार विश्वास, नरेंद्र कुमार श्री राम यादव, धीरेन्द्र, सुरेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, मीना कुशवाहा, रमेरा कुमार, विवेक कुमार,  संगीता, डॉ0 वीना स्वामी, डा० इमरान, अजय सरोज, ए० पी० यादव,  डॉ0 अब्दुल रहीम सचिन पाण्डेय, समेत कई कर्मचारी नेता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Report: Zaheer Abbas 

Wednesday, September 18, 2024

मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी का इंतकाल -समाज ने खोया एक नेक और बाअख़लाक़ रहनुमा

लखनऊ : मौलाना सैयद नज़र हसन आबिदी साहब का इंतकाल हो गया है। मौलाना साहब 52 साल के थे और अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। उनका मूल निवास साहोसावं, बिहार में था, जहां उनके माँ- वालिद फजले हसन साहब  ज़ोहर बाद होने वाली मिश्री की बगिया कब्रिस्तान में शिरकत के लिए आ रहे है ।


मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी एक इल्म-ओ-तालीम के अलमबरदार थे, जिन्होंने अपनी तालीम जावादिया कॉलेज, बनारस से हासिल की और फिर सुलतानुल मदरसा में इस्लामी तालीम को मुकम्मल किया।

 इसके बाद वह पेशे इमामत से जुड़ गए मद्रास  में और लखनऊ की अमीनाबाद मस्जिद के पेश इमाम रहे,नमाज अली कॉलोनी की मस्जिद में 17  साल तक बतौर इमाम नमाज़ पढ़ाई। 

मौलाना साहब का मस्जिद से यह जुड़ाव न सिर्फ इबादतगुज़ारों के लिए एक रूहानी ताक़त था, बल्कि उन्होंने मजलिसों में भी अपने इल्मी और दीन-ओ-तकरीरी हुनर से लोगों के दिलों को रोशन किया।


मौलाना साहब के दो बेटे और एक बेटी हैं:


1. मोहम्मद हम्माद, जिन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) में तालीम हासिल की है।

2. अली जवाद, जो बी.एससी आई ई.टी मद्रास से पढ़ाई कर रहे है उनकी एक  बेटी है जो 12  में पढ़ रही है,


 मौलाना साहब की शरीक-ए-हयात भी अरसे से बीमार चल रही हैं, और इस मुश्किल घड़ी में परिवार के लिए सब्र का इम्तेहान है।


इखलास और इंसानियत की मिसाल


मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब की शख्सियत हमेशा से इखलास, मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल रही है। वह बेहतरीन जाकिर थे, जो मजलिसों में अहलेबैत का पैग़ाम और शोहदा-ए-कर्बला का मकसद बयान करते थे। उनकी तकरीरें न सिर्फ इल्म की गहराइयों में डूबी होती थीं, बल्कि उसमें एक ऐसी दिलकशी होती थी, जो लोगों के दिलों पर गहरा असर डालती थी। उन्होंने हमेशा अपने मजलिसों में इंसानियत, खिदमत और इस्लामी तालीमात पर जोर दिया।


मौलाना साहब की जिंदगी का हर पहलू इखलास और सादगी से भरा हुआ था। वह न सिर्फ एक आलिम-ए-दीन थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जो हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उनकी शख्सियत एक रहनुमा की तरह थी, जिनसे लोग रूहानी और इल्मी फायदा उठाते थे। उनके अच्छे अखलाक, मोहब्बत और खूलूस का बेहतरीन मयार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।


शिया कॉलेज के लेक्चरर सैयद नज़र सिब्तेन रिज़वी ताज़ियत पेश करते हुए कहते है मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब का इंतकाल उनके परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 


उनके जाने से जो खला पैदा हुआ है, उसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा। समाज ने एक ऐसे नेक इंसान, बेहतरीन आलिम और बाअखलाक़ शख्सियत को खो दिया, जिसने अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत की खिदमत, दीन की तालीम और अहलेबैत के पैग़ाम को फैलाने में गुज़ारी।


मौलाना साहब के बेटों मोहम्मद हम्माद और अली जवाद के लिए यह वक्त बेहद मुश्किल है, लेकिन उनके वालिद की तालीम और रहनुमाई उनके लिए हमेशा एक रास्ता दिखाने वाली मशाल रहेगी। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि वह मौलाना सय्यद नज़र हसन आबिदी साहब को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सब्र-ए-जमील अता करे।

Thursday, September 12, 2024

समीक्षा बैठक कर परखा निपुण लक्ष्य की हकीकत, दिया सख्त निर्देश

  


गोण्डा। डायट दर्जीकुंआ पर बेसिक शिक्षा के निपुण लक्ष्य की हकीकत जानने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य हिफज़ुर्रहमान के निर्देशन पर संस्थान में   खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट प्रवक्ता, डायट मेंटर्स, एसआरजी व एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक की गई | एजेंडा बिंदुओं के अनुसार विकास खंड स्तर पर चार दिवसीय एफ.एल.एन प्रशिक्षण की समीक्षा, शिक्षक संकुल की बैठक की समीक्षा मेंटर कैडर द्वारा शत प्रतिशत मेंटरिंग, एवं खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी एकेडमिक बैठक, खंड शिक्षा अधिकारीएवं हेड मास्टर्स की ब्लॉक स्तरीय बैठक, निपुण लक्ष्य ऐप पर किये जा रहे आकलन, वार्षिक निपुण कार्य योजना, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गई | एवं निर्देश दिए गए कि निपुण लक्ष्य ऐप पर आकलन अवश्य किया जाए जिससे कि निपुण बच्चों की संख्या और अनिपुण   बच्चों की संख्या निर्धारित हो सके |बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि सभी लोग मिल कर टीम भावना से काम करें जिससे ससमय निपुण लक्ष्य को पूरा किया जा सके। 

 डायट प्राचार्य ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए सभी की प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व निर्धारण की बात करते हुए  खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट मेंटर को निर्देशित किया कि अक्टूबर माह में होने वाले निपुण आकलन की सारणीबद्ध तैयारी की जाए जिससे की अपेक्षित परिणाम मिल सके | 

   डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने विभाग द्वारा विद्यालयों को प्राप्त कराई गई अधिगम सामग्री एवं शिक्षक डायरी का शत प्रतिशत उपयोग करने का आवाहन  किया | इस अवसर पर  बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय, हर्षित पाण्डेय, प्रवक्ता सौमित्र सिंह, राम तेज वर्मा, मोहम्मद शरीफ, बीबी सिंह, ओमकार नाथ चौधरी, गणेश कुमार, एसआरजी कमलेश पाण्डेय, विनीता कुशवाहा, केवी लाल, एआरपी संजय कुमार, अशोक मौर्य, जावेद कमर, रखाराम गुप्ता,मोहम्मद अनीस, गंगेश्वर प्रसाद, घनश्याम मौर्य, संजय रहे।



Friday, May 31, 2024

प्रैक्टिकल में नंबर देने के बदले छह हजार मांगने का आरोप

 


आगरा के बल्केश्वर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई ) में शिक्षक द्वारा प्रैक्टिकल में बढ़िया अंक लाने के एवज़ में छात्र - छात्रों से ₹6000 की मांग की गई. शिक्षक विवेक लवानिया पर पूर्व में भी छात्रों से इस प्रकार की डिमांड की बात सामने आ चुकी है. बेखौफ़ शिक्षक पहले भी छात्रों से यूपीआई और पेटीएम जैसे माध्यम से सीधे अपने खाते में रकम स्थानांतरित करवाता रहा है. आरोपी शिक्षक की  शिकायत मंडल स्तरीय अधिकारी से की गई थी, लेकिन जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई.  नतीजा शिक्षक का हौसला बढ़ता गया. 

आगरा के आईटीआई बलकेश्वर के इलेक्ट्रीशियन ब्रांच में करीब दो दर्जन छात्रों ने प्रधानाचार्य मान सिंह भारती को लिखित शिकायत भेजी. जिसमें आरोप लगाया गया कि शिक्षक 250 अंको के प्रेक्टिकल में 240 अंक देने की बदले में 6 हज़ार रू० प्रति छात्र डिमांड कर रहा है. जबकि इस फैसले का कुछ छात्रों ने विरोध भी किया. रुपए की मांग का ऑडियो भी वायरल हुआ है. छात्रों की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने जांच कमेटी बनाई है. कमेटी के सदस्यों ने छात्र छात्राओं से वार्ता भी की है. 

इसके अलावा इस पूरे प्रकरण में  आईटीआई के संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह के नेत्रत्व में एक अन्य कमेटी का भी निर्माण हुआ है. बीते वर्ष भी  तमाम छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक दिलाने के नाम पर ₹4000 वसूलने का आरोप लग चुका है लेकिन कार्रवाई न होने से शिक्षक के हौसले बढ़े और वसूली की रकम भी चार हजार से बढ़कर 6 हज़ार  कर दी गई. इस संबंध में प्रधानाचार्य मान सिंह भारती का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि जिस संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह ने अपने नेत्रत्व में जांच कमेटी बनाई है आरोपी शिक्षक विवेक लवानिया उसी का खासमखास बताया जा रहा है.


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Tuesday, May 28, 2024

प्रबंधक के विदाई में भावुक हुए सहयोगी


गोंडा :प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक  चौक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ल के स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक के विदाई समारोह में सहयोगी भावुक होगये। साथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सुधीर कुमार शुक्ल का स्थानान्तरण प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बालपुर शाखा पर किया गया है। इस दौरान ओपी तिवारी, केके पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव, उदित झा, सौरभ कुमार, जय, रिया, आकांक्षा, दूधनाथ, गुलाम रब्बानी, अभिषेक, मीना रहीं ।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3 

Tuesday, April 16, 2024

थाना हसनगंज पुलिस द्वारा अमर सिंह गिरफतार

 

लखनऊ:  आज दिनांक 15.04.2024 को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन मंे अमर सिंह पुत्र एन0एल0 वर्मा, जो कि संविदा कर्मचारी आपदा विशेषज्ञ के पद पर कलेक्ट्रेट, लखनऊ में है, को दबिश देकर गिरफतार किया गया। अमर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारी अभिषेक से जनवरी, 2022 में मारपीट व गाली गलौज की गयी थी, जिसका संज्ञान मा0 न्यायालय द्वारा लिया गया था। अमर सिंह के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा अन्तर्गत धारा-323 व 504 में गैरजमानटी वांरट जारी किया गया था। थाना हसनगंज पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया।


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=i04wRuUrjhwvdIoT

Wednesday, April 10, 2024

जाति धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी वर्ग वोट करें : संजय गुप्ता

लखनऊ 10 अप्रैल, बुधवार : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत प्रगति बाजार कपूरथला में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 संगठन की कपूरथला इकाई के पदाधिकारियो ने प्रगति बाजार, कपूरथला में अनिवार्य मतदान की शपथ ली

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कपूरथला के व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई तथा सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया

  तथा व्यापारियों ने स्वयं वोट देने तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया

 शपथ कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारियो ने प्रगति बाजार, कपूरथला की दुकानों पर पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया तथा व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक किया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट देने का अधिकार है सभी नागरिकों को इस हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने व्यापारियों से जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की तथा कहा व्यापारियों को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा

ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रयास है कि लोकसभा के इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया शत- प्रतिशत मतदान के लिए आदर्श व्यापार मंडल राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में "मतदाता जागरूकता अभियान" चलाएगा उन्होंने बताया 15 अप्रैल से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, मशाल जुलूस, पैदल मार्च मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी 

प्रगति बाजार ,कपूरथला में आयोजित अनिवार्य मतदान शपथ कार्यक्रम में संगठन के ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ,कपूरथला इकाई के अध्यक्ष राजवीर सिंह महामंत्री सुशील कुमार वर्मा ,महावीर प्रसाद मित्तल, राज लालवानी, निखिल लालवानी, मोहन मेघानी, किशोर जी, बाबू भाई, मोहित चनदानी, विक्की, चिंटू भाई,आशीष मिश्रा ,सनी आदि व्यापारी शामिल थे !

======================================

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Sunday, March 24, 2024

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में राजधानी के व्यापारियों ने खेली, फूलों की होली

लखनऊ  24 मार्च ,रविवार  :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर राजधानी के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मनङल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली प्रेम , आपसी भाईचारे का त्यौहार है तथा सभी से सुरक्षित होली खेलने की अपील की इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , महामंत्री मोहित कपूर ,अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, आर के रावत ,सर्वेश अग्रवाल, मनीष बंसल भूतनाथ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, सुमित सिंह , उमेश संवाल,राजाराम रावत, नरेनद शर्मा, सर्वेश मिश्रा राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा ,दीपक चौहान, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे , व्यापारियों ने हवा में अबीर गुलाल उङाया!


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3


Monday, March 11, 2024

मिनिस्टीरियल एसो० ऑफ सर्किल आफिसेज, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग चुनाव में पवन कुमार गौतम, प्रांतीय अध्यक्ष एवं अमित कुमार, प्रान्तीय महामंत्री पद पर विजयी हुए

लखनऊ : मिनिस्टीरियल एसोसियेशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय पदाधिकारियों का द्विवार्षिक निर्वाचन / चुनाव अमर पब्लिक स्कूल, नियर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, भीखापुर, अयोध्या में दिनॉक 10-03-2024 को चुनाव अधिकारियों सर्वश्री ई० हिमांशु वर्मा, मण्डल अध्यक्ष-इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ एवं ई० संतोष कुमार राठौर, जूनियर इंजीनियर, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान खण्ड, सिंचाई भवन एनेक्सी, लखनऊ द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें निम्न प्रान्तीय पदाधिकारी आगामी द्विवार्षिक सत्र हेतु निर्वाचित किये गयेः-

चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रान्तीय उपर्युक्त विजयी घोषित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ् दिलायी गयी। नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा सदन से अनुमोदन प्राप्त कर पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वश्री कैलाश चन्ट यादव एवं प्रान्तीय महामंत्री आनन्द कुमार बाजपेयी को संघ का प्रान्तीय संरक्षक एवं सर्वश्री भानू प्रताप सिंह एवं हरीश चन्द्र श्रीवास्तव को वरिष्ठ परामर्शी नामित किया गया।

अन्त में 18वें प्रान्तीय निर्वाचन को सफलता पूर्वक आयोजन कराने के लिए प्रान्तीय अध्यक्ष एवं प्रान्तीय महामंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया गया।________________________________________________

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Saturday, March 9, 2024

अखिलेश का पीएम मोदी पर तंज - यूपी की जनता स्वागत और विदाई दोनों अच्छी तरीके से करती है

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी में  लगातार नेताओं का आना जारी है। आज बसपा , जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर आये नेताओं का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वागत किया। 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारा पीडीए परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कभी समुंदर मंथन हुआ ठीक उसी तरह ये चुनाव संविधान मंथन का है। अखिलेश ने कहा कि एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म करना चाहते है और दूसरी तरफ हम लोग है जो संविधान को बचाना चाहते है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हो रही विपक्ष की निजी टिप्पणियों से संबंधित सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते है और जब विदाई करेंगे तो वो भी अच्छी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग 2014 में आये थे वो 2024 में जाने वाले है और दस साल हिटलर का भी समय था इनका भी 10 साल पूरा हो चुका है। अखिलेश ने कहा कि सवाल ये है कि नौकरियां मिलेगी या नही। उन्होंने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से कहना चाहेंगे कि भाजपा हटाओ नौकरी पाओ। 

चुनाव आयोग पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा की चुनाव आचार संहिता हम तब मानेगें जब उत्तर प्रदेश के डीजीपी और अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी  हटाये जायेंगे। अखिलेश ने पहले जब अचार संहिता लगती थी तो सालों से जमें अधिकारियों को हटाया जाता था देखते है इस बार कितने अधिकारियों को हटाया जायेगा। 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकार छीने है। उन्होंने कहा कि अभी वॉइस चांसलर की नियुक्तियां हुई पीडीए कितना है उसमें। उन्होंने कहा कि कभी गवर्नर हाउस से ये सवाल उठता था कि कितने कौन कौन से पदों पर कितने जॉइन हुए। उन्होंने कहा कि कई ऐसे जिले जिसमे पीडीए के अधिकारी तैनात ही नही हुए। सपा प्रमुख ने कहा कि ये तो सिर्फ एक बात है कि यूनिवर्सिटीज में जो 34 नियुक्तियां हुई है उनमे पीडीए है ही नही कहीं। 

इन नेताओं ने जॉइन की सपा

आज जिन नेताओं ने सपा जॉइन की उनमे जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आये पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुबोध यादव, पूर्व विधायक मदन गौत्तम, बसपा छोड़कर आये इलियास अंसारी, परवेज आलम , तिलक चंद वर्मा सहित हजारो कार्यकर्ताओं ने सपा जॉइन की।

________________________________________________


देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇

https://youtube.com/@nextmedianews?si=ueP8jO5xN5l8GoW3

Tuesday, March 5, 2024

मिनीस्टीरियल एसोसियेशन ऑफ सर्कल आफिसेज लखनऊ शाखा के अध्यक्ष बने विजय कुमार यादव


लखनऊ । मिनिस्ट्रील एसोसियेशन आफ सर्किल आफिसेज सिंचाई एवं जल ससाधान विभाग उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ । मतदान में जनपद शाखा-लखनऊ के 288 सदस्यों में से 260 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अध्यक्ष विजय कुमार यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा और राजेश कुमार तथा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रावत और उत्कर्ष सिंह तथा उपाध्यक्ष महिला लता और सचिव श्रीपाल सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह व उप कोषाध्यक्ष रामचंद्र टकरू और मीडिया प्रभारी इंद्रपाल कनौजिया तथा संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह और संजय कुमार तथा सर्वेश कुमार और संयुक्त सचिव महिला सुषिमिता पांडेय बनाई गई है। वही संगठन मंत्री विनय कुमार वर्मा और बाबूलाल और नीरज यादव और संगठन मंत्री महिला संतोष कुमारी तथा उप मंत्री क्रीड़ा एवं संस्कृति राजेश कुमार शुक्ला व आडिटर मोहम्मद अशरफ बनाए गए है।


मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिचाई एंव जल संसाधन विभाग, उ. प्र. जनपद शाखा लखनऊ के पदाधिकारियों का दिवार्षिक चुनाव 4 मार्च 2024 को चुनाव अधिकारी अमित यादव, प्रान्तीय अध्यक्ष, सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश एवं संतोष कुमार राठौर, जूनियर इंजीनियर, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान खण्ड, सिंचाई भवन एनेक्सी, लखनऊ तथा प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अभिषेक कुमार प्रान्तीय अतिरिक्त महासचिव पूर्व की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

______________________________________________

देश और दुनिया के ख़बरों के लिए next media यूट्यूब चैनल को subscribe करें! नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...