Saturday, November 19, 2022

इमामबाड़ा शाहनजफ का नाम बदलकर ग़ाजी उद्दीन हैदर का मक़बरा किए जाने पर शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास साहब ने जताई नाराज़गी

लखनऊ ।  मौलाना यासूब अब्बास साहब ने कहा की एएसआई और हुसैनाबाद ट्रस्ट के ज़िम्मेदार हमारी इबादतगाहों और ऐतिहासिक इमारतों के साथ खिलवाड़ कर रहे है जिनकी हालत आज दिन-ब-दिन बिगड़ती चली जा रही है जबकि हुसैनाबाद ट्रस्ट इन ऐतिहासिक इमारतों से करोड़ों की आमदनी करता है फिर इनकी हालत इतनी जर्जर क्यों है।

मौलाना यासूब अब्बास साहब ने कहा कि जब इस इबादतगाह को बनवाने वालों ने इसका नाम अपने नाम पर नहीं रखा तो आज इसकी देखरेख करने वाले इसका नाम बदलकर क्या साबित करना चाहते हैं।

मौलाना ने कहा कि अगर हमारी इबादतगाहों पर सरकार या हुसैनाबाद ट्रस्ट का यही रवैया रहा तो बहुत जल्द इसके ख़िलाफ़ तहरीक शुरू की जाएगी।


( Report : next media )

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को अटेवा ने मनाया पेंशन संकल्प दिवस के रूप में

लखनऊ :  विजय कुमार "बन्धु" जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS एवं प्रदेश अध्यक्ष अटेवा)की अध्यक्षता में एवं आदरणीय डॉ नीरजपति त्रिपाठी जी (राष्ट्रीय सचिव NMOPS एवं प्रदेश महामंत्री अटेवा ), आदरणीय श्री विक्रमादित्य मौर्य जी (प्रदेश कोषाध्यक्ष अटेवा), आदरणीय श्री नरेन्द्र कुमार यादव जी( प्रदेश विधिक सलाहकार अटेवा ),आदरणीय श्री रजत प्रकाश यादव जी (प्रदेश संगठन महामंत्री अटेवा), आदरणीय श्री अमित कुमार यादव जी (प्रदेश महामंत्री व्यावसायिक संघ), आदरणीय श्री रामेन्द्र श्रीवास्तव जी (प्रदेश महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ) की गरिमामई उपस्थिति में तथा आदरणीया श्रीमती लता जी (जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अटेवा लखनऊ) के नेतृत्व में लखनऊ अटेवा महिला प्रकोष्ठ द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की जयंती को एनपीएस/निजीकरण भारत छोड़ो संकल्प दिवस के रूप में गंगा सिंचाई विभाग तेलीबाग के प्रांगण में मनाया गया । 

कार्यक्रम में मातृशक्तियों ने मैं भी झाँसी की रानी हूं  के नारे लगाए। आदरणीय अध्यक्ष जी के साथ सभी बहनों एवं भाईयों ने  रानी लक्ष्मी बाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर  दीप दान किया और संकल्प लिया कि पेंशन बहाली आंदोलन में आदरणीय विजय कुमार बन्धु जी के नेतृत्व में अटेवा के साथ तब तक संघर्षरत रहेंगे जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती है स्वयं की जागरूकता ही है पेंशन आंदोलन की मजबूती। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदरणीय बन्धु जी ने महिला नेतृत्व को कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए बधाई दी और सभी मातृशक्तियों एवं जांबाज अटेवा के सिपाहियों को आगे भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा।

इस कार्यक्रम में श्री विजय कुमार यादव जी (जिला उपाध्यक्ष), श्री नरेन्द्र कुमार (जिला कोषाध्यक्ष), श्री विवेक गुप्ता जी ( जिला आई टी सेल सह सहप्रभारी), श्री सुरेश प्रसाद जी (जिला संगठन मंत्री), श्री मिथुन वर्मा जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य), श्री प्रदीप जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) श्री रमेश जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) श्री रिजवान अहमद जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) श्री धीरेन्द्र जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य)के साथ साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में मातृशक्तियों के साथ अटेवा के जांबाज सिपाहियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंचाई विभाग के समस्त मातृशक्तियों एवं कर्मचारी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार।





रिपोर्ट: next media team lucknow



Saturday, November 12, 2022

"व्यापारी मंगल दिवस" में कई सालों पुराना भोपाल हाउस किराया प्रकरण का हुआ निपटारा

 लखनऊ 12 नवंबर : लालबाग नगर निगम में पहला व्यापारी मंगल दिवस आयोजित हुआ जिसमें महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह ,अपर नगर आयुक्त गण एवं सभी   जोनल अधिकारी और टैक्स ऑफिसर मौजूद रहे इस मौके पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के विभिन्न बाजारों के व्यापारी भी भारी संख्या में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे !

प्रथम "व्यापारी मंगल दिवस" के आयोजन पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी!

 "व्यापारी मंगल दिवस" के अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महापौर से उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नगर निगम द्वारा पुरानी दर से भोपाल हाउस के किरायेदारों का किराया ना जमा करने का विषय रखा महापौर एवं नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों का किराया तत्काल जमा करने के निर्देश दिए !

व्यापारी नेता संजय गुप्ता की मौजूदगी में भोपाल हाउस के व्यापारी संचित गर्ग द्वारा व्यापारी मंगल दिवस में भुगतान का पहला चेक रुपए 26208/- महापौर को सौंपा!

 भोपाल हाउस के अन्य व्यापारी भी सोमवार को किराया जमा करेंगे हलवासिया मार्केट के महेश सावलनी ने हलवासिया मार्केट के व्यापारियों के गलत बिल आने की समस्या रखी !

महा महापौर ने हलवासिया मार्केट के व्यापारियों के बिल सही किए जाने का भी निर्देश दिया तथा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भूतनाथ मार्केट में पिंक टॉयलेट बनाए जाने का पत्र भी महापौर को दिया 

 महापौर ने भूतनाथ में पिंक टॉयलेट बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए!

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , जूते वाली गली, अमीनाबाद के पदाधिकारी सुधीर केसरवानी ने हाउस टैक्स बिल में गलत नाम चढ़ने की शिकायत की समस्या का समाधान करते हुए महापौर ने नाम संसोधन हेतु  निर्देश दिए !

 व्यापारी मंगल दिवस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मसी उज्ज जमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, विवेक श्रीवास्तव, हलवासिया मार्केट के अध्यक्ष दीपक रामचंदानी महेश सावलांनी, भोपाल हाउस के संचित गर्ग, सुधीर केसरवानी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न बाजारों के व्यापारी पहुंचे !

Friday, November 11, 2022

यातायात के नियमों के बारे में किया जागरुक

गोण्डा। झंझरी के जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को तिवारी बाजार चौकी प्रभारी अजय तिवारी व राजेन्द्र कनौजिया ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीटवेलट पहनने की सलाह दी। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बंध में भी जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों से ही सड़क पर वाहन चालकों से वाहन की चेकिंग करायी। चालान की जगह बच्चों ने  लोगों  को फूल देकर  यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालक व बिना हेलमेट लगाए कार चालकों ने बच्चों से फूल पाकर शर्मिंदा हुए और आगे फिर कभी यातायात के नियमों को न तोड़ने का वादा किया। स्कूल के प्रधानाचार्य शिव जनम मिश्र, सर्वेश मिश्र, सुजीत तिवारी, राहुल इकबाल रहे।




 

नहीं रहे सलमान अली खां, शोक की लहर

 

गोण्डा । गरीबों के हमदर्द, मजलूमों के मसीहा, सभी का दुख दर्द बांटने वाले सलमान अली खां  का शुक्रवार को लम्बी  बीमारी के बाद  फैजाबाद रोड़ स्थिति आवास पर इन्तकाल होगया। वे 48 वर्ष के थे। 

सलमान अली खां डा महमूद अली खान के बेटे थे। शुरुआती शिक्षा जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज से ली। उन्होंने एलबीएस पीजी कालेज से स्नातक किया। वहीं से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। सपा नेता राजेश दिक्षित याद करते हुए बताते हैं कि सलमान भाई ने अपने दमपर डिग्री कालेज में बेला प्रताप वर्मा को अध्यक्ष बनवाया था। उसके बाद समाज सेवा  के क्षेत्र में सलमान अली का कदम बढ़ता चला गया। पूर्व विधायक फजलुल्बारी उर्फ बन्ने भाई के सम्पर्क में आगये। जुल्म और नाइन्साफी के खिलाफ सलमान अली खान हर जगह गरीबों कमजोरों की मदद करते थे। वे एक बेहतरीन वक्ता भी थे। उनके बड़े भाई डा उस्मान अली खान ने बताया कि उनको लम्बे समय से किडनी की बीमारी थी। शुक्रवार दोपहर में उनके इन्तकाल से शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व चेयरमैन कमरुददीन, आफाक वारसी, नजमी कमाल, लतीफुरर्रलमान, मुश्फिक अहमद खां, अब्दुल रशीद, मसऊद अहमद शम्सी, शेख शम्स, इबरार अहमद ने शोक व्यक्त किया है।

चेयरमैन ने किया वरिष्ट प्रबंधक को सम्मानित


गोण्डा । प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के चेयरमैन राकेश कुमार अरोड़ा ने जनपद के वरिष्ट प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ल को उनके बैंकिंग सिस्टम जमा,  एमपीए वसूली, ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ती पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया है। चेयरमैन श्री अरोडा ने बताया कि जनपद में प्रबंधक सुधीर अकेले मैनेजर हैं जिन्होंने बैंक के सभी पैरामीटर को पूरा करते हुए लक्ष्य को हांसिल किया है। चेयरमैन ने अर्द्ध वार्षिक लेखाबंदी की समीक्षा बैठक  में 91 प्रबंधकों की  कार्ययोजना व बैंकों के लाभ के लक्ष्य प्राप्त करने  के लिए अकेले सुधीर शुक्ल को सम्मानित किया गया है। इस दौरान वरिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार गंधर्व, केके सिंह संजीव श्रीवास्तव, वैभव त्रिवेदी अम्बुज श्रीवास्तव , अरुण कुमार, मनीष कुमार रहे।




Tuesday, November 8, 2022

देश के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल


कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में भी नजर आएगा। जिसके चलते देश में सूतक काल मान्य होगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नजर आएगा।  चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है

किस राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि व भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा लेकिन भारत में शाम 05 बजकर 20 मिनट पर दिखना शुरू होगा। इसका समापन शाम 06 बजकर 20 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 2 मिनट पर लग जाएगा।

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण-

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी पौराणिक कथा-

समुद्र मंथन के दौरान स्वर्भानु नामक एक दैत्य ने छल से अमृत पान करने की कोशिश की थी। तब चंद्रमा और सूर्य की इस पर नजर पड़ गई थी। इसके बाद दैत्य की हरकत के बारे में चंद्रमा और सूर्य ने भगवान विष्णु को जानकारी दे दी। भगवान विष्णु ने अपने सुर्दशन चक्र से इस दैत्य का सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत की कुछ बंदू गले से नीचे उतरने के कारण ये दो दैत्य बन गए और अमर हो गए ! सिर वाला हिस्सा राहु और धड़ केतु के नाम से जाना गया। माना जाता है कि राहु और केतु इसी बात का बदला लेने के लिए समय-समय पर चंद्रमा और सूर्य पर हमला करते हैं। जब ये दोनों क्रूर ग्रह चंद्रमा और सूर्य को जकड़ते लेते है तो ग्रहण लगता है और इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और दोनों ही ग्रह कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है

Monday, November 7, 2022

साहित्य में नाम रोशन कर रहे हैं अयन श्रीवास्तव

गोण्डा । शहर के गायत्री पुरम के अभिनव श्रीवास्तव उर्फ अमन श्रीवास्तव साहित्य के क्षेत्र में गोण्डा जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। छोटे बड़े कवि सम्मेलन व मुशायरों में उन्हें न केवल बुलाया जाता है बल्कि सम्मानित भी किया जाता है। राम स्वरुप विश्वविद्यालय से सिविल इन्जीनियरिंग से वीटेक कर रहे  21 वर्षीय अमन श्रीवास्तव ने बताया कि " मां" पर उन्होंने एक बेहतरीन कविता लिखी है जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है। अभी हाल में राम स्वरुप विश्व विद्यालय में हुए आल इण्डिया मुशायरा /कवि सम्मेलन में भी अमन को सम्मानित किया गया है। अमन के पिता विनय श्रीवास्तव अध्यापक हैं।  उनके बेटे के साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किये जाने पर  अवनीश पाण्डेय, सुशील मिश्र, आनन्द देव सिंह, मनोज शर्मा, शमभूदत्त त्रिपाठी, घनश्याम मौर्य, नूर मोहम्मद, नीना दूवे, छाया श्रीवास्तव  ने बधाई दी। 

अमन की कविता - - -

कहीं ईश्वर कही अल्लाह कही भगवान लिखेंगे।

कही होली दीवाली तो कही रमजान लिखेगें।

जहां पर हो हमारे मुल्क के पहचान की बातें।

वहां पर तीन रंगों से हम हिन्दुस्तान लिखेगे।।

(2) इस परिंदे के खातिर गगन देदिया। 

मां की ममता दुआ का असर देदिया। 

शब्द के भाव से बांधते महफिलें। 

दिल में बस जाने का ये हुनर देदिया।।

Monday, October 31, 2022

लखनऊ में डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ी, घातक बुखार का कहर तेज

लखनऊ में डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं घातक बुखार का कहर जारी है। बुखार सात से 10 दिनों तक मरीजों को बेहाल कर रहा है। तेज बुखार, शरीर में दर्द व जोड़ों में सूजन जैसे गंभीर लक्षण लेकर मरीज अस्पताल आ रहे हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। इन मरीजों की पहले हफ्ते की डेंगू, मलेरिया, टायफाइड व चिकनगुनिया की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ रही है।

अस्पतालों में बुखार पीड़ित बढ़े
बलरामपुर, लोहिया, सिविल, केजीएमयू, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई, महानगर भाऊराव देवरस समेत ज्यादातर अस्पतालों के मेडिसिन विभाग के 90 फीसदी बेड पर बुखार पीड़ित भर्ती हैं। इन अस्पतालों में लगभग 300 बुखार पीड़ित भर्ती हैं। ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक बुखार पीड़ित आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 80 फीसदी मरीज वायरल फीवर की चपेट में हैं। रोजाना 50 से अधिक बुखार पीड़ितों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है

बुखार आने पर घबराएं नहीं
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक पांच फीसदी बुखार पीड़ित बुखार संग बदन दर्द और जोड़ों में सूजन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। लिहाजा लक्षणों के आधार पर मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। बुखार आने पर मरीज घबराएं नहीं। खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें।

15 दिन में ठीक हो रही समस्या
केजीएमयू मेडिसिन विभाग के डॉ. केके सावलानी बताते हैं कि बुखार संग शरीर में भीषण दर्द और जोड़ों में सूजन चिकनगुनिया के लक्षण हैं। ज्यादातर मरीज बुखार आने के दो से तीन दिन में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत दूसरी जांच करा रहे हैं। जबकि चिकनगुनिया की सटीक पहचान बुखार आने के कम से कम एक सप्ताह बाद होती है। लिहाजा डॉक्टर की सलाह पर जांच कराएं। वे बताते हैं कि चिकनगुनिया भी कई मरीजों में देखने को मिला है। डॉ. सावलानी बताते हैं कि डेंगू के मुकाबले चिकनगुनिया कम घातक है। पर, इसमें बदन दर्द बहुत होता है। 10 से 15 दिन में मरीज को राहत मिलती है।

प्रतापगढ़: देल्हूपुर की अंकिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

प्रतापगढ़। जिले के देल्हूपुर बाजार निवासी प्रयागराज एसटीएफ के उपनिरीक्षक अनिल सिंह की सुपुत्री अंकिता सिंह ने गत 24 से 26 अक्टूबर तक गुजरात के उका तारासाडिया यूनिवर्सिटी बारडोली न्यू सूरत गुजरात में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की उपस्थिति में 14 वीं अंतर्राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में अंकिता सिंह ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर अपने परिजनों, अपने गांव देल्हूपुर का नाम जिला, प्रदेश और देश में रोशन कर दिया। 

              फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के हाथों पुरस्कृत अंकिता सिंह की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने बेटी अंकिता सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

           उल्लेखनीय है कि अंकिता सिंह इससे पूर्व भी कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। उक्त जानकारी अंकिता सिंह के भाई सूरज सिंह ने दी है।

Sunday, October 30, 2022

आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

 

आमिर खान की मां जीनत को हार्ट अटैक आया है। वह पंचगनी स्थित अपने घर पर थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। खबरें हैं कि आमिर खान दिवाली के मौके पर पंचगनी वाले घर पर ही थे। जब उनकी मां को हार्ट अटैक आया तो वह उन्हें लेकर ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए हैं। फिलहाल आमिर की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आमिर खान और उनके परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया है कि आमिर की मां का इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है। उनकी नब्ज स्थिर है और इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रही हैं। आमिर और उनके परिवार ने यह सुनिश्चित किया है कि अभी कोई भी जानकारी बाहर नहीं जाए। स्थिति को देखते हुए खान परिवार चाहता है कि जीनत के स्वास्थ्य लेकर अफवाहें ना फैलें।

फ्लॉप रही थी ‘लाल सिंह चड्ढा’


आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि ओटीटी पर इसे काफी देखा गया। फिल्म बायकॉट ट्रेंड को लेकर भी चर्चा में रही। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई थी

Saturday, October 29, 2022

पूर्व विधायक की पुत्री समेत सात पर एफआईआर दर्ज

जौनपुर।कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक की पुत्री समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। 

         आशिफ महबूब पुत्र महबूब आलम निवासी बरहदुवरिया थाना कोतवाली का निवासी है। न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अफसा खानम पत्नी सरफराज अहमद पुत्री अफजाल अहमद खान निवासी उमर खां पेशा अध्यापन और चंदा बेगम पत्नी आफताब अहमद मोहम्मद हसीन पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासीगण मोहल्ला मीरमसत और अबरार अहमद नबी हसन मोहल्ला रशीदा बाद अंसार अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी तमरसापुर थाना सराय ख्वाजा निशा कांत दिनेश कुमार सिंह शिशिर सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी गोधना के खिलाफ न्यायालय में 156 बटे तीन का प्रार्थना पत्र दिया की मदरसा कोरनिया गोपालापुर शायरी में बतौर अध्यापक एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर सेवारत है।

          विद्यालय के प्रबंधक जाबिर महबूब पुत्र महबूब आलम खान है। उक्त विद्यालय में शासनादेश 1938 दिनांक 19 मई 1993 व शासनादेश संख्या 20:46 दिनांक 25 जून 1993 के अनुसार फुरकानिया जूनियर कक्षा 6 से 8 तक अध्यापकों का कुल पद 5 स्वीकृत रहा।‌ जिसमें अमीर अहमद फिरदौस अहमद समसुद्दीन आलम नियाज अहमद बिस्मिल्लाह कार्यरत रहे तथा विद्यालय में तह तानिया पद के लिए कुल 18 पद सुरजीत है। जिसमें मोहम्मद अमीन असरार अहमद सरवर निजाम मोहम्मद उमर निसार अहमद फखरुल इस्लाम सुल्तान अहमद वास सुल्तान अहमद के स्थान पर आसिफ महबूब कार्यरत हैं। 

          उस समय विद्यालय के प्रबंधक अफजाल अहमद जो सामाजिक क्रियाकलापों में सक्रिय तथा सदर विधायक भी रहे। पिता का कार्य उनकी पुत्री अफशा करती रही। अफसा खाना अनुचित लाभ की प्रत्याशा में कई लोगों की फर्जी नियुक्ति भी उक्त स्थान में कराई। जिसे समय-समय पर पत्राचार करके रोका गया था। सलाउद्दीन निवासी मोहल्ला मुन्ना टोला जो उक्त मदरसे में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे ने अफशा खानम की साजिश में स्वयं को विद्यालय का कार्यवाहक प्रधानाचार्य घोषित करके विद्यालय का काफी रुपया बैंक द्वारा आहरित किया, जिन्हें कमेटी द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 25 मार्च 2021 को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।

        निशा कांत सिंह शिशिर कुमार सिंह फर्जी ढंग से विद्यालय में साजिश करके विद्यालय में नियुक्ति लेकर करोड़ों रुपए सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इसलिए उनके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 29 बटा 21 धारा 419 420 467 468 471 एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। अबरार अहमद अंसार अहमद जो दबंग किस्म के व्यक्ति पूर्व विधायक अफजाल अहमद की पुत्री अप्सा खनन की साजिश में उपरोक्त अबरार अहमद अंसार अहमद दूरभिसधि करके बिना किसी पद सुरजन के जाली फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार किया तथा अध्यापक कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में सबसे अंतिम कालम में कई पत्रों पर अपना गलत ढंग से हस्ताक्षर बनाया एवं स्वयं को विद्यालय का सहायक अध्यापक घोषित करते हुए करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया। 

        पूर्व प्रबंधक अफजाल अहमद कि उक्त कूट रचना धोखाधड़ी के कारण उन्हें दिनांक 14 नो 2000 19 को मैनेजर पद से विद्यालय कमेटी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया। अबरार एवं अंसार अहमद आदित्य फर्जी नियुक्ति एवं अन्य कार्यवाही के बाबत शासन में जाबिर महबूब द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। शासन द्वारा श्री एसएम पांडे संयुक्त निदेशक जांच अधिकारी के आदेश रिपोर्ट दिनांक 30 नौ 2020 को तहत प्रबंधक की शिकायत सही पाई गई तथा संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच उपरांत मामले में कूट रचना करके अभियुक्त गण द्वारा 17 साल का वेतन प्राप्त करने का प्रयास किया गया तथा अंसार व अबरार अहमद द्वारा उपस्थित पंजिका पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं लिपिक के पद पर फर्जी जाली कूट रचित हस्ताक्षर बनाया हुआ पाया गया। 

        दिनांक 13 अगस्त 2020 को निदेशक श्री इंदुमती के पत्रांक संख्या अट्ठारह सौ इक्यावन के तहत अनियमित रूप से हुई नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश हुआ। अफसा खानम पत्नी सरफराज अहमद पुत्री पूर्व बकवास मैनेजर अफजाल अहमद आधुनिक टीचर के रूप में मानदेय पर उपरोक्त विद्यालय में अपनी नियुक्ति करा लिया। अपने पिता की बर्खास्तगी के कारण वादी से रंजिश रखने लगी एवं अनुचित ढंग से दबाव बनाकर स्थाई रूप से विद्यालय में अध्यापक के पद पर नियुक्त होना चाहती थी। 

          दूसरी तरफ वादी ने अपने दावे में यह भी कहा है कि अफशा अपने पिता अफजाल अहमद की फर्जी हस्ताक्षर इत्यादि बनाकर अन्य अभियुक्तों को नौकरी आदि से प्राप्त धन का हिसाब किताब रखती रही । चंदा बेगम पत्नी आफताब अहमद बर्खास्त मैनेजर अफजाल अहमद के भाई की पत्नी है तथा दबंग किस्म की महिला है। चंदा के बारे में यह भी लिखा गया है कि वह विधायक की पुत्री अफशा की कूट रचना में मदद करती रही। मोहम्मद हसीन पुत्र मोहम्मद हनीफ विद्यालय में प्रबंध समिति के सदस्य हैं। मोहम्मद हसीन जो समय-समय पर विद्यालय के गोपनीय कागजात अफसा खानम को उपलब्ध कराते रहें तथा अफशा खानम अपने पिता के प्रबंधक होने का दुरुपयोग करते हुए अपनी चाची चंदा बेगम व सदस्य मोहम्मद नसीम की शादी एवं सहयोग से अपने पिता अफजाल अहमद को गुमराह करके अनुचित लाभ की प्रत्याशा में बिना किसी पद सूजन के जाली फर्जी एवं कूट रचना के आधार पर उक्त विद्यालय में कई अध्यापकों की नियुक्ति किया।

      इस बात की शिकायत जब वादी ने कोतवाली पुलिस से किया किसी बात की रंजिश रखते हुए अभियुक्त गणों ने 24 अगस्त 2021 समय लगभग दिन के 3:00 बजे अभियुक्त गणों ने वादी को जान से मारने की नियत से रोक लिया और भद्दी भद्दी गाली देते हुए उन पर हमला किया जिस के संबंध में पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर कोई कार्यवाही ना होने के कारण न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। 

        कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 419,420,46, 468, 471 120 वा 504 506 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी पुरानी बाजार आफताब आलम को सौंप दिया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Friday, October 28, 2022

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ


शशिराज सिन्हा रिपोर्टर

जौनपुर। लोक आस्था का पर्व डाला छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ रू हो गया। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है। छठ पर्व संतान की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और षष्ठी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रती लोग स्नान कर नए वस्त्र पहनकर पूजा के पश्चात चना, दाल, कद्दू की सब्जी का सेवन करेंगे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है।

        चार दिनों तक चलने वाला यह छठ त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं तीन दिन तक उपवास रखती हैं और सूर्य भगवान की पूजा करती हैं। पर्व के तीसरे दिन मुख्य पूजा छठ माता की होती है।

         आज से प्रारंभ हुए छठ महापर्व के तहत कल यानी शनिवार को खरना होगा। व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। शाम के समय खरना पूजन करेंगी। चूल्हे पर गुड़ की खीर बनाकर उसका प्रसाद ग्रहण करेंगी। ठेकुआ बनाकर उसका प्रसाद कुल देवता और छठ मइया को अर्पित किया जाएगा। छठ मईया का अखंड दीप घरों में जलाकर मनौती की जाएगी।

        मान्यता है कि खरना के बाद से ही षष्ठी मइया का घर में आती हैं। 30 अक्टूबर को नदियों और पोखरों के विभिन्न घाटों पर व्रती लोग डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को उदित होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। पर्व को लेकर हर घर में उत्साह का माहौल है। छठ मईया की पूजन सामग्री की साफ-सफाई और प्रसाद बनाने की तैयारी पूरी हो गयी है। महिलायें व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंची और सूप सहित अनेक प्रकार के सामानों की खरीददारी की।

           उधर नगर पालिका ने भी नगर के हनुमान घाट एवं पूजन का अर्घ्य देने वाले घाटों पर सफाई और अन्य व्यवस्था का इन्तजाम किया है। पौराणिक राणिक कथा के अनुसार, एक राजा था जिसका नाम प्रियंवद था। राजा की कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए राजा ने यज्ञ करवाया। यह यज्ञ महर्षि कश्यप ने संपन्न कराया और यज्ञ करने के बाद महर्षि ने प्रियंवद की पत्नी मालिनी को आहुति के लिए बनाई गई खीर प्रसाद के रुप में ग्रहण करने के लिए दी। यह खीर खाने से उन्हें पुत्र प्राप्ति हुई लेकिन उनका पुत्र मरा हुआ पैदा हुआ। यह देख राजा बेहद व्याकुल और दुखी हो गए। राजा प्रियंवद अपने मरे हुए पुत्र को लेकर शमशान गए और पुत्र वियोग में अपने प्राण त्यागने लगे। इस समय ब्रह्मा की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं। देवसेना ने राजा से कहा कि वो उनकी पूजा करें। ये देवी सृष्टि की मूल प्रवृति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हैं। यही कारण है कि ये छठी मईया कही जाती हैं। जैसा माता ने कहा था ठीक वैसे ही राजा ने पुत्र इच्छा की कामना से देवी षष्ठी का व्रत किया। यह व्रत करने से राजा प्रियंवद को पुत्र की प्राप्ति हुई।

         कहा जाता है कि छठ पूजा संतान प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन के लिए किया जाता है।

Saturday, October 15, 2022

जन्म दिन पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति कलाम

गोण्डा : पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम शनिवार को जन्म दिन पर याद किये गये। प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा के प्रधानाध्यापक विनय श्रीवास्तव ने कलाम साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को गरीब परिवार में पैदा हुए मिसाइल मैन, भारत रत्न व राष्ट्रपति के पद तक के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को  देश सेवा के लिए कलाम साहब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन की कठिनाइयों से हार न मानने वाले कलाम सदैव याद किये जाएंगे। शिक्षिका छाया श्रीवास्तव, रहमान खां, धर्मवती देवी, राहुल राज, अवनीश प्रसाद रहे।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...