Friday, November 11, 2022

यातायात के नियमों के बारे में किया जागरुक

गोण्डा। झंझरी के जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को तिवारी बाजार चौकी प्रभारी अजय तिवारी व राजेन्द्र कनौजिया ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीटवेलट पहनने की सलाह दी। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बंध में भी जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों से ही सड़क पर वाहन चालकों से वाहन की चेकिंग करायी। चालान की जगह बच्चों ने  लोगों  को फूल देकर  यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालक व बिना हेलमेट लगाए कार चालकों ने बच्चों से फूल पाकर शर्मिंदा हुए और आगे फिर कभी यातायात के नियमों को न तोड़ने का वादा किया। स्कूल के प्रधानाचार्य शिव जनम मिश्र, सर्वेश मिश्र, सुजीत तिवारी, राहुल इकबाल रहे।




 

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...