Sunday, March 13, 2022

इराक में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, ईरान से दागी गईं 12 मिसाइलें, एक के बाद एक हुए कई धमाके और लगी भीषण आग

इराक (Iraq) के इरबिल में स्थित अमेरिकी दूतावास पर 12 मिज़ाइल दागी (Missiles Fired on US Consulate) गई हैं. इस बात की जानकारी अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने दी है. अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इरबिल शहर पर ये मिसाइलें पड़ोसी देश ईरान (Iran) से दागी गई थीं. इराक और अमेरिका दोनों की ही तरफ से इस मिसाइल हमले को लेकर बयान जारी किया गया है. एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही कोई हताहत हुआ है.

इराक के अधिकारियों ने कहा कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है. दूतावास की ये इमारत नई है और हाल में ही यहां स्टाफ शिफ्ट हुआ है. अमेरिकी अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि अभी ये पता नहीं चल सका है कि कुल कितनी मिसाइल दागी गई हैं और उनमें से कितनी लैंड हुईं. ये घटना आधी रात के तुरंत बाद हुई है और इसमें भारी नुकसान होने की आशंका भी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं.

संजय गुप्ता ने कैंट क्षेत्र से विजयी बृजेश पाठक को पुष्प गुछ भेट किया


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को कैंट क्षेत्र से विजयी श्री बृजेश पाठक  से उनके निवास पर मुलाकात की तथा श्री बृजेश पाठक को शुभकामनाएं एवं बधाई दी

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शुभकामनाएं देने वाले पदाधिकारियों में व्यापारी नेता मनीष पांडे,अनिरुद्ध निगम ,मनीष जैन ,उमेश सनवाल, राजा राम रावत, प्रवीण मिश्रा आदि प्रमुख थे  !

Friday, March 11, 2022

बैंक ने लगाया खाताधारकों के लिए कैम्प


बीआरसी व दयानन्द इण्टर कालेज में इण्डियन बैंक ने खाता धारकों के लिए कैम्प लगाकर अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ट प्रबंधक अखिलेन्दर सिंह व वेदप्रकाश ने नये ज्वाइनिंग वाले शिक्षकों से खाता खोलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने व्यक्तिगत ऋण, ओडी, हाउसिंग लोन से सम्बंधित शिक्षकों से प्रश्नों का उत्तर दिया। घनश्याम मौर्य, संजय, प्रदीप सिंह, एहसान रसूल, संतोष पाण्डेय, राम बहादुर, गौरव रहे।



सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, होली से पहले ले सकते हैं शपथ

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार के गठन से पहले परंपराओं को निभाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार की दोपहर मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। नई सरकार के गठन से पहले तक योगी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। माना जा रहा है कि होली से पहले वह शपथ ले लेंगे। 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में मिली जीत से उनके नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है। अब विधायक दल की बैठक में नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली में अन्य मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 मार्च को नई सरकार का गठन हो सकता है।

यूपी में बीजेपी गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटें मिली हैं। 37 साल बाद प्रदेश में कोई सरकार रिपीट हुई और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

यूपी की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 275 सीटें जीती हैं, जबकि प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को 124 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी महज एक सीट पर सिमट गई है और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई हैं जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो सीटें मिली हैं।

इस विधानसभा चुनाव की जीत से न सिर्फ योगी का कद बढ़ा बल्कि वे एक ऐसे नायक के रूप में उभरे, जिसने तमाम विषम परिस्थितियों पर काबू पाते हुए जीत का तोहफा भाजपा की झोली में डाल दिया। यूपी के चुनावी नतीजों ने न सिर्फ योगी की बुलडोजर बाबा की छवि और उनके सुशासन मॉडल पर मुहर लगा दी बल्कि विरोधियों के मंसूबे भी ध्वस्त कर दिए।

योगी की बेदाग छवि और पूरे पांच साल बिना रुके, बिना थके उनकी मेहनत के आधार पर प्रदेश की जनता ने उन्हें ही यूपी के लिए सबसे उपयोगी माना। भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्मसिंह दिग्गज भी धराशायी हो गए। हालांकि प्रदेश के कई मंत्री भी चुनाव हार गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर ही यूपी चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया था कि पार्टी यूपी की कानून-व्यवस्था को ही मुख्य चुनावी हथियार बनाएगी। भाजपा उसी एजेंडे पर आगे बढ़ी। विरोधियों ने कभी जाति, कभी ठोको नीति तो कभी अन्य मुद्दों को लेकर योगी को घेरा लेकिन कोई भी रणनीति काम नहीं आई।

सबसे कम उम्र के विधायक बने हिमांशु यादव

 


बदायूं : जिले की शेखूपुर विधानसभा से विजयी हुए हिमांशु यादव प्रदेश के सबसे कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायक हैं। हिमांशु यादव अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उनके पिता इसी सीट से 2012 में विधायक बने थे। वहीं उनके बाबा बनवारी लाल यादव भी पूर्व में विधायक और मंत्री रह चुके हैं। हिमांशु ने निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 5661 वोटों से पराजित किया है।

शेखूपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हिमांशु यादव को कुल 104920 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 99259 वोट ही मिले। हिमांशू ने 5661 वोटों से जीत हासिल की। पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे हिमांशु !

गंगा की कटरी के इलाका शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा के हिमांशु यादव पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे। सपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव और भाजपा के पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के बीच यहां वर्षों से मुकाबला होता रहा। दोनों परिवारों के बीच इस बार भी मुकाबला हुआ और इस बार सपा ने भाजपा से सीट छीन ली।

बनवारी सिंह यादव ने यहां से 2012 में अपने पुत्र आशीष यादव को विधायक बनवाया था। जबकि 2017 में यहां से भगवान सिंह शाक्य अपने पुत्र धर्मेंद्र शाक्य को विधायक बनवाने में कामयाब हो गए थे। भाजपा से फिर धर्मेंद्र शाक्य मैदान में थे, जबकि आशीष यादव ने इस बार अपने पुत्र हिमांशु यादव को चुनावी समर में उतारा था। मौर्य-शाक्य, यादव और मुस्लिम वोटरों की बाहुल्यता के बीच लड़ाई तो बहुत करीबी रही, लेकिन हिमांशु यादव ने चुनाव जीतकर अपने बाबा और पिता से मिली राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए अपनी पारी की शुरूआत कर दी है। बसपा ने यहां से पूर्व विधायक मुस्लिम खां को मैदान में उतारा था, भाजपा उम्मीद लगाए बैठी थी कि मुस्लिम वोटरों का बंटवारा हो जाएगा और वह बाजी जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

सपा से फूफा-भतीजे जीते चुनाव

जिले में फूफा और भतीजे ने एक ही पार्टी से जीत हासिल की है। यह फूफा भतीजे हैं सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव और शेखुपुर से हिमांशु यादव। ब्रजेश यादव क्षेत्र के निवर्तमान विधायक ओंकार सिंह यादव के पुत्र हैं, जो कि मंत्री रहे स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के दामाद हैं। ब्रजेश यादव के साले आशीष यादव जो कि उसे क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं शेखूपुर से जीते सपा के हिमांशु यादव आशीष यादव के पुत्र हैं। इस तरह इस चुनाव में फूफा और भतीजे की जीत चर्चा में बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी !

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा से उनके आईटी कॉलेज स्थित आवास पर मिलकर  उनको भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया  बधाई देने वालों में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, फुल अंदर के अध्यक्ष उमेश संनवाल मुख्य रूप से रहे !

Thursday, March 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर व्यापारियों में खुशी

भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर प्रदेश के व्यापारियों में अपार खुशी व्याप्त हुई ! उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या को जीत की बधाई दी !

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जीत में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का है

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा , ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल ,प्रभाकर श्रीवास्तव, उमाकांत गुप्ता, दुर्गेश पांडे  सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे !

Tuesday, March 8, 2022

विश्व महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया

"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई" के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के इंडिया अवध होटल, सप्रू मार्ग लखनऊ में "विशिष्ट महिला सम्मान समारोह "का आयोजन हुआ 

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों व्यापार,

 चिकित्सा, शिक्षा, नगर निगम प्रशासन, खेल जगत, साहित्य ,पत्रकारिता,  पुलिस प्रशासन, राजनीति, समाज सेवा ,रंगमंच, काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया 

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता  मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत संगठन की महिला नगर इकाई की अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल एवं प्रभारी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया इस अवसर पर बोलते हुए संजय गुप्ता ने कहा महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं सशक्त हो गई हैं यदि अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से समाज मजबूत होगा!

 संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल  ने बताया साहित्य क्षेत्र से पदम श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं साहित्य क्षेत्र से ही डॉ. अर्चना मिश्रा ,चिकित्सा क्षेत्र से राजधानी के पीजीआई अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. मंदाकिनी प्रधान एवं मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. रुचिता शर्मा नगर निगम प्रशासन से नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह , शिक्षा क्षेत्र से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह, राजनीति के क्षेत्र से राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल, काव्य के क्षेत्र से कवित्री श्रीमती व्याख्या मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र से श्रीमती नम्रता पाठक (कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक जी की पत्नी) एवं श्रीमती कस्तूरी सिंह ,फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से श्रीमती शिखा सूरी ,वास्तु शास्त्र के क्षेत्र से डॉ. लिपिका मेहरोत्रा, रंगमंच के क्षेत्र से अनन्या ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र से  हिंदुस्तान समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अरशाना आनंद एवं पोर्टल पत्रकार श्रीमती अर्चना कश्यप एवं एंकरिंग के क्षेत्र से कुमारी ऐश्वर्या ठाकुर, व्यापार जगत से श्रीमती अनुपमा सिंह एवं श्रीमती अंजलि रस्तोगी को "विशिष्ट महिला सम्मान "से नवाजा गया !

 इस अवसर पर व्यापार के क्षेत्र से संगठन की  30 महिला पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया संगठन के पदाधिकारियों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कु. शिखा मिश्रा ,श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती अंजलि मौर्या, श्रीमती मीनू सक्सेना, कु. दीक्षा सक्सेना, श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती वर्तिका शुक्ला, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती रीमा अग्रवाल, श्रीमती  प्रीति गुप्ता, श्रीमती अंतरा शर्मा, श्रीमती नेहा रस्तोगी, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती रेनू सिंह ,श्रीमती रितु ठाकुर ,श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती आरती कपूर, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती दीपमाला केसरवानी, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती सुनीता चंद्रा, श्रीमती समीना खातून, श्रीमती अन्नपूर्णा अवस्थी, श्रीमती रूपाली गुप्ता श्रीमती प्रेरणा त्रिपाठी, श्रीमती सुष्मिता सिंह, प्रियम पांडे, तृप्ति मिश्रा, आस्था ,श्रेया केसरवानी  दिव्या  मोनिका सिंह, कंचन यादव रही !

Monday, March 7, 2022

चोरी की तहरीर लेकर भटक रहा पीड़ित


गोण्डा : इण्टर कालेज में हुए चोरी की तहरीर लेकर पीड़ित प्रबंधक 15 दिन से एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दर दर भटक रहा है। खोरहंसा चौकी पुलिस पीडित को हर दिन मीठी गोली देरही है।

कोतवाली देहात के खोरहंसा चौकी क्षेत्र फिरोजपुर ग्राम पंचायत के बाबा इण्टर कालेज में 15 दिन पहले चोरों ने कालेज के दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा चार कम्प्यूटर, एक लेपटाप, एलईडी टीवी, प्रिंटर, साउंड सिस्टम, कालेज का एसआर रजिस्टर, मानीटर, इन्वर्टर मशीन व बैटरी चोर उठा लेगये। कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी चोरों ने छेडछाड़ की है। प्रबंधक अब्दुल्ला शेख ने  खोरहंसा चौकी पर चोरी की तहरीर दी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं किया है। चौकी प्रभारी केके सिंह सिर्फ पीड़ित को लालीपाप ही देरहे है। कोतवाल देहात मनोज पाठक से सम्पर्क किया गया पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ ।

Friday, March 4, 2022

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्पताल में भर्ती

 


रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक भारतीय छात्र की जान जाने के कुछ दिनों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इसकी जानकारी दी। वीके सिंह ने एएनआई को बताया, "कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने कहा, "भारतीय दूतावास ने पहले ही प्राथमिकता से इस बात को साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।"

नवीन की हो गई थी मौत
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई थी। बताया गया कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

आपको बता दें कि भारतीय छात्र वर्तमान में युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। चार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह यूक्रेन से सटे देशों में रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख कर रहे हैं।

Thursday, March 3, 2022

बनारस में अखिलेश यादव के रोड-शो पर जिला प्रशासन ने चलाई कैंची, सपाई आक्रोशित

 


यूपी में अब केवल सातवें और अंतिम चरण का मतदान बचा है। अंतिम चरण में सात मार्च को बनारस और इसके आसपास की सीटों पर वोटिंग होनी है। सभी दलों ने बनारस में प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी और सपा की तरफ से अध्यक्ष अखिलेश यादव का बनारस में चार मार्च को रोड-शो प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के रोडशो के लिए रात आठ से 10 बजे तक की अनुमति दी है। जबकि सपा की ओर से शाम चार से रात आठ बजे के बीच इजाजत मांगी गयी थी। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। अब चार की जगह केवल दो घंटे की अनुमति ने सपा नेताओं को आक्रोशित कर दिया है। 

महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चार मार्च को भारतमाता मंदिर से सिगरा से रोड-शो रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर तक के लिए अनुमति अनुमति गई मांगी थी। शाम पांच से रात आठ बजे तक के लिए रोड शो का समय निर्धारित था। इसके लिए शाम चार से आठ बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने रात आठ से दस बजे की अनुमति दी है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय लाठर ने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि पहले रूट बदलवाया गया औ अब समय में भी कटौती की गई है। इसकी निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी।

चार मार्च को ही पीएम मोदी का भी रोड-शो बनारस में होने जा रहा है। पीएम मोदी का रोड-शो मलदहिया से काशी विश्वनाथ मंदिर तक होगा। मलदहिया पर सरदार पटेल की मूर्ति से रोड-शो शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा।

Wednesday, March 2, 2022

हजरत इमाम हुसैन के सफर की याद में मजलिस आज

 


लखनऊ। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अ.स. के सफर की याद में कर्बला दियानुतद्दौला में दो मार्च को शाम मजलिस होगी। मजलिस को मौलाना एजाज अतहर खिताब करेंगे। इसके बाद कर्बला परिसर में जुलूस की जियारत करायी जायेगी। इसी दिन दरगाह हजरत अब्बास अ.स. रुस्तम नगर में अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास खिताब करेंगे। महिलाओं की मजलिस दोपहर इमामबाड़ा कसरे हसनैन काजमैन रोड में होगी जिसे जाकिरा मरजिया बेगम खिताब करेंगी।

Tuesday, March 1, 2022

Russia Ukraine News: यूक्रेन के ओखटिरका में सैन्य ठिकाने पर रूस का बड़ा हमला, 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए

 


Russia Ukraine News : यूक्रेन के ओखटिरका में एक सैन्य ठिकाने पर रूसी सैनिकों की तरफ से भारी गोलाबारी में यूक्रेन के 70 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने ‘टेलीग्राम’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने जली हुई चार मंजिला इमारत और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि रविवार को युद्ध के दौरान कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। इस रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। यह शहर कीव और खारकीव के बीच है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के बेहद करीब पहुंच चुकी है।  करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं।


न्यूयॉर्क-- तीन बड़े हॉलीवुड स्टूडियो ने ‘द बैटमैन’ समेत रूस के सभी थियेटर में अपनी फिल्मों की रिलीज रोक दी है।‘वार्नर ब्रदर्स’, ‘द वॉल्ट डिजनी कंपनी’ और ‘सोनी पिक्चर्स’ ने सोमवार को कहा कि वे रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज़ ‘‘रोक’’ रहे हैं।

कैनबरा-- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को पांच करोड़ डॉलर की मिसाइल, हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा। मॉरिसन ने कहा, ‘‘इन हथियारों में से अधिकतर घातक श्रेणी में आते हैं।’’ इससे पहले मॉरिसन ने यूक्रेन को पिछले सप्ताह केवल गैर-घातक सैन्य उपकरण मुहैया कराने का ही वादा किया था। 

कीव-- ‘मैक्सर टेक्नोलॉजी’ द्वारा उपलब्ध कराई गई उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंकों, तोपों और अन्य सहायक वाहनों का 40 मील की दूरी तक फैला रूसी काफिला कीव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

वॉशिंगटन--अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मारकारोवा ने अमेरिकी सीनेटरों से कहा कि उनके देश को और सैन्य अधिकारों की आवश्यकता है। अमेरिकी संसद संकट के दौरान यूक्रेन की मदद करने के लिए पूरक निधि मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस 6.4 अरब डॉलर की सैन्य एवं मानवीय सहायता चाहता है। अमेरिकी खुफिया समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मार्क वार्नर ने कहा, ‘‘उन्हें (यूक्रेन को) और हथियार चाहिए।’’ 

इससे पहले रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर जबर्दस्त बमबारी की।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।

Monday, February 28, 2022

यूक्रेन में फसे भरतीय का दर्द : ईरान-इराक यूक्रेन में घुसकर प्लेन से अपने लोगों को ले गए, हमारी फ्लाइट्स अंदर क्यों नहीं आ रहीं

 


‘ईरान-इराक के हमारे दोस्तों को उनकी सरकार यूक्रेन से ले गई। उनकी सरकारों ने प्लेन भेजे, जो सीधे कीव में उतरे और वहां फंसे हुए अपने लोगों को निकाल ले गए। हमारी सरकार कीव में फ्लाइट्स क्यों नहीं भेज रही?’

यह दर्द यूक्रेन में फंसे शुभम पाठुले का है। वे यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 500 किलोमीटर दूर लवीव शहर में फंसे हुए हैं। शुभम के साथ भारत के 50 अन्य स्टूडेंट्स भी हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं।

ये सभी लवीव में एक हॉस्टल में रुके हुए हैं। युद्ध शुरू होने से पहले ही इन्होंने राशन खरीद लिया था। अब खुद ही खाना बनाकर खा रहे हैं। खाना एक बार ही बनता है, क्योंकि राशन ज्यादा नहीं है।

सायरन बजते ही बंकर में घुसना होता है
शुभम ने दैनिक भास्कर को बताया कि हमारे हॉस्टल के पास ही एक चर्च है, उसके बेसमेंट को बंकर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे ही कोई खतरे की आशंका होती है, सिटी पुलिस सायरन बजाती है। सायरन की आवाज आते ही सभी को हॉस्टल से निकलकर बंकर की तरफ दौड़ना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि फिर पुलिस का सिग्नल मिलने के बाद ही कोई भी बंकर से बाहर निकल सकता है। ऐसा दिन में कई दफा हो रहा है। ग्रुप में 8 लड़कियां भी शामिल हैं। बार-बार बंकर में घुसना-निकलना और फिर हॉस्टल में डरकर रहना मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल रहा है। यहां कई स्टूडेंट्स मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान हो चुके हैं।

माइनस 4 डिग्री है टेम्प्रेचर, बंकर में और कम हो जाता है
जिस एरिया में यह ग्रुप फंसा हुआ है, वहा का टेम्प्रेचर माइनस 4 डिग्री तक पहुंच रहा है। बंकर में जाने के बाद टेम्प्रेचर और ज्यादा कम हो जाता है। स्टूडेंट्स एम्बेसी से लगातार कॉन्टैक्ट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी हॉस्टल में ही रुकने के लिए कहा जा रहा है।

एम्बेसी की तरफ से ये भी कहा गया है कि किसी को तुरंत निकलना ही है तो वे अपने रिस्क पर बॉर्डर एरिया पहुंचे। फिर वहां से जो फ्लाइट्स अवेलबल होंगी, उसमें वे भारत आ सकते हैं। शुभम कहते हैं, हमारे कई दोस्त बॉर्डर पर फंसे हुए हैं, वहां हालात यहां से भी ज्यादा खराब हैं।

स्टूडेंट्स यह सोच रहे हैं कि रिस्क लेकर वहां पहुंच भी गए तो क्या पता वहां से फ्लाइट मिलेगी भी या नहीं। शुभम ने कहा, हमारे ईरान-इराक वाले दोस्तों को उनकी सरकार फाइटर प्लेन से निकालकर घर ले गई। फिर हमारी फ्लाइट्स यूक्रेन में क्यों नहीं घुस रहीं? हमें पोलैंड, हंगरी और रोमानिया बॉर्डर पर जाने के लिए कहा जा रहा है

पुलिस ने वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाया
स्टूडेंट्स को अलर्ट करने के लिए यूक्रेन की पुलिस ने वॉट्सऐप पर भी ग्रुप बना दिया है। लोकल लेवल पर बनाए गए इन ग्रुप्स के जरिए ही स्टूडेंट्स को इन्फॉर्म किया जा रहा है।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...