Thursday, March 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर व्यापारियों में खुशी

भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर प्रदेश के व्यापारियों में अपार खुशी व्याप्त हुई ! उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या को जीत की बधाई दी !

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जीत में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का है

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा , ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल ,प्रभाकर श्रीवास्तव, उमाकांत गुप्ता, दुर्गेश पांडे  सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे !

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...