Saturday, December 18, 2021

भाषा और गणित में अब निपुण होंगे बेसिक शिक्षा के बच्चे :एडी बेसिक

गोण्डा : डायट दर्जीकुंआं पर चलरहे पांच दिवसीय फाउन्डेशन लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी विषय पर आधारित प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। आयोजक  डायट प्राचार्य व एडी बेसिक विनय मोहन वन ने संदर्भदाताओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत योजना पर आधारित इस प्रशिक्षण के बाद बेसिक शिक्षा के बच्चे भाषा और गणित में निपुण होंगे ।इस प्रशिक्षण से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में एसआरजे कमलेश पाण्डेय, विनीता कुशवाहा, केवी लाल ने संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य भाषा और गणित पर आधारित गतिविधि के माध्यम से समझाया। एडी श्री वन ने बताया कि जनपद के एआरपी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए है। अब यही प्रशिक्षण प्राप्त एआरपी अपने ब्लाक में प्राथमिक के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। डायट प्राचार्य ने सभी एआरपी को अपने ब्लाक में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने का निर्देश भी दिया है। प्रशिक्षण प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार यादव, सोमित सिंह, घनश्याम मौर्य, अशोक मौर्य, मोहम्मद अनीस, गंगेशवर प्रसाद, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, हेमन्त सिंह, जावेद अहमद, उषा कुमारी रहीं।



Friday, December 17, 2021

पीएम मोदी आज करेंगे 'नाश्ते पर चुनावी चर्चा

 


यूपी-उत्तराखंड के सांसदों के साथ पीएम मोदी आज करेंगे 'नाश्ते पर चुनावी चर्चा'-

चुनावों के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड के करीब 45 सांसदों के साथ बैठक करेंगे

पीएम मोदी सुबह 9 बजे सभी सांसदों से नाश्ते पर मिलेंगे

कहा जा रहा है कि इस दौरान यूपी के सांसद होने के नाते गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी मौजूद रहेंगे

Thursday, December 16, 2021

तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड एवं गोली कांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया


लखनऊ : तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड एवं गोली कांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया तथा पुलिस अधिकारियों एवं टीम की प्रशंसा करते हुए फरार दो लुटेरों को शीघ्र पकड़ने एवं लूटा गया पूरा माल शीघ्र बरामद करने की मांग की !

अलीगंज के सर्राफा व्यापारी तिरुपति ज्वेलर्स के वहां पिछले सप्ताह हुई लूट एवं गोलीकांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता  के साथ भुक्तभोगी व्यापारी निखिल अग्रवाल ,ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश  अवस्थी, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ज्वाइंट कमिश्नर श्री नीलाब्जा चौधरी एवं ए डी सी पी सुश्री प्राची सिंह से उनके कार्यालय में मिले व्यापारियों ने खुलासे के लिए  पुलिस अधिकारियों एवं खुलासे में शामिल टीम की प्रशंसा की एवं बधाई दी तथा साथ ही व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से अन्य फरार लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा लूटा गया माल बरामद करने की मांग की ! 

Wednesday, December 15, 2021

पीएम मोदी 23 दिसंबर को आयेंगे वाराणसी, जिसकी तैयारी में हुई बैठक



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को दो दिवसीय वाराणसी के दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था, अब पीएम मोदी 23 दिसंबर को परियोजनाओं की सौगात देने वाराणसी आ रहे है उसी को लेकर हुई तैयारी बैठक सल्तनत बहादुर पी जी कालेज में हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री राजेश्वरी सिंह ने की, बैठक को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ धाम लोकार्पण के लिए काशी आए पीएम नरेंद्र मोदी 30 घंटे के प्रवास के बाद मंगलवार की शाम दिल्ली लौट गए, अब 23 दिसंबर को उनका फिर काशी आगमन होगा,इस दौरान वह काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, इसमें छह वार्डों के सुंदरीकरण, फोरलेन सड़कों के शिलान्यास सहित कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि वह खिड़किया घाट में छह वार्डों के सुंदरीकरण कार्य, बेनियाबाग में मल्टी लेवल पार्किंग सहित 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, इसके अलावा मोहनसराय-लहरतारा व चांदपुर फोरलेन सहित 700 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिसमे प्रत्येक शक्ति केंद्र से 100 कार्यकर्ता का सम्मिलित होने का लक्ष्य लिया गया है, वाहन प्रमुख बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर पहुचा कर कार्यक्रम को सफल बनाए, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया, उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलवीर गौड़, विनोद मौर्य, यादवेन्द्र सिंह लवकुश आई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tuesday, December 14, 2021

ट्रेन की चपटे में आने से 36 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

 


भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के समीप ग्राम अजरका के निकट रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर  मौत हो गई।मौके पर मौजूद जीआरपी ने बताया कि मृत व्यक्ति ने आसमानी कलर की इनर व ब्लैक जैकेट पहन रखा है।मौके पर पहुंचे कोतवाली रुदौली के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मृतक का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक व्यक्तित की पहचान राजेश कुमार यादव पुत्र जियालाल निवासी कोपाकाप के रूप में हुई।राजेश की आयु लगभग 36 वर्ष है जो मानसिक रुप से बीमार था।


अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट


Monday, December 13, 2021

पीटेट की परीक्षा अब जनवरी 22 में इस तारीख को कराने का प्रस्ताव


सोमवार, दिसंबर 13, 2021 उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 परीक्षा के जनवरी 2022 में आयोजन की प्राप्त हो रही जानकारियों के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। 

       नए परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की तारीख निर्धारित करने के लिए विमर्श और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के इंतजामों पर गहन तैयारियां जोरों पर हैं। 

      प्राप्त जानकारियों के मुताबिक यूपीटीईटी का आयोजन अब जनवरी में 23 तारीख को किया जा सकता है। हालांकि, यूपीटीईटी की इस नई तिथि को लेकर आखिरी फैसला किया जाना अभी बाकी है और जो कि राज्य शासन एवं बेसिक शिक्षा मंत्री के विमर्श के बाद ही निर्धारित होगी।

Sunday, December 12, 2021

दूसरी डोज के नौ महीने बाद ही बूस्टर डोज की पड़ेगी जरूरत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संसद को दी जानकारी


लोकसभा में एक सवाल के जवाब ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि पूरी दुनिया में 60 से अधिक देशों में बूस्टर डोज दी जा रही है। भारत में अभी तक इसके लिए जरूरी वैज्ञानिक डाटा जुटाने का काम चल रहा है।

कोरोना के नए ओमिक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद देश में वैक्सीन की बूस्टर डोज की जरूरत पर बहस तेज हो गई है। सरकार की तरफ से अभी पर कोई निर्णय नहीं किया गया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के नौ महीने बाद ही बूस्टर डोज लगाने की जरूरत पडे़गी। कोरोना संक्रमण को लेकर उपलब्ध वैज्ञानिक डाटा के आधार पर मंत्रालय ने संसदीय समिति के सामने यह बात कही है।

Saturday, December 11, 2021

जो क़ुरआन का संदेश है वही गायत्री मंत्र का संदेश है : डॉ० अखिलेश पांडे

 

लखनऊ। देश की प्रसिद्ध शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्था तनज़ीमुल मकातिब की तरफ से गोलागंज स्थित तनज़ीमुल मकातिब परिसर में "एक ईश्वर की इबादत और मानवता की सेवा क़ुरआन और मोहम्मद साहब का संदेश" के  शीर्षक से तीन दिवसीय अखिल भारतीय अंतरधार्मिक महासम्मेलन के दूसरे दिन सुबह, दोपहर और रात में बैठकें आयोजित हुई। 

जिसमें जामिया इमामिया के उपदेशक और अध्यापक मौलाना मोहम्मद अब्बास मारूफी और मौलवी मोहम्मद तकी छात्र जामिया इमामिया ने पवित्र क़ुरआन की तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत किया।

अखिल भारती परिवार के प्रतिनिधि डॉ अखिलेश पांडे ने कहा कि जिस चीज़ का संदेश पवित्र क़ुरआन देता है उसी चीज़ का संदेश गायत्री मंत्र भी देता है।

उन्होंने कहा कि मुस्लमान होने का मतलब ही यह है कि जिसकी आस्था पूरी हो और जिस व्यक्ति की आस्था पूरी नहीं वह मुस्लमान तो मुस्लमान इंसान भी नहीं है।

तनज़ीमुल मकातिब के अध्यक्ष मौलाना सय्यद शमीमुल हसन ने कहा क़ुरआन मोमिनीन के लिए उपचार और लाभ है और उत्पीड़कों के लिए नुकसान है।  पवित्र क़ुरआन पर हमला करना कोई नई बात नहीं है, यह हज़रत मोहम्मद साहब के समय से चल रहा है और यह जारी रहेगा लेकिन जिस ईश्वर ने इसे प्रकट किया वह इसका रक्षक था, है और रहेगा और उत्पीड़कों के लिए नुकसान के अलावा कुछ नहीं है।

मौलाना सय्यद नामदार अब्बास, मौलाना नाज़िम अली खैराबादी, मौलाना कौसर नदवी, डॉ. कल्बे सिबतैन नूरी, डॉ० सय्यद मोहम्मद कामिल रिज़वी, मौलाना सय्यद रज़ा हुसैन ने भी सभा संबोधित किया।

कार्यक्रम में संस्था तनज़ीमुल मकातिब के सचिव मौलाना सय्यद सफी हैदर ज़ैदी, संस्था तनज़ीमुल मकातिब के उपाध्यक्ष मौलाना मुमताज़ अली, मौलाना सय्यद सबीहुल हुसैन सदस्य मजलिसे इंतेज़ाम तनज़ीमुल मकातिब और संस्था तनज़ीमुल मकातिब के संयुक्त सचिव मौलाना फ़िरोज़ अब्बास के साथ साथ धर्मगुरुओं एवं बुद्धिजीवी भी सम्मिलित थे।

तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड एवं गोलीकांड : संजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को डीसीपी उत्तरी देवेश पांडे से मिले व्यापारी

लखनऊ : तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड के खुलासे और अपराधियों को पकड़ने तथा माल बरामदगी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले भुक्तभोगी व्यापारी सहित संगठन के पदाधिकारी डीसीपी उत्तरी से मिले !

डीसीपी उत्तरी ने शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया

कपूरथला मार्केट के तिरुपति ज्वेलर्स के लूट कांड एवं गोलीकांड के अपराधियों को पकड़ने एवं लूटे गए सोने के आभूषणों की बरामदगी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले भुक्तभोगी व्यापारी निखिल अग्रवाल उनके परिजन एवं आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को डीसीपी उत्तरी देवेश पांडे से मिले ,व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने डीसीपी उत्तरी से सर्राफा व्यापारी के वहां हुई लूट कांड एवं गोलीकांड प्रकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा उनसे अपराधियों को शीघ्र पकड़ने एवं माल बरामदगी की मांग की डीसीपी उत्तरी देवेश पांडे ने व्यापारियों को घटना के शीघ्र अनावरण का आश्वासन दिया तथा बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित हो कर  काम कर रही हैं उन्होंने भुक्तभोगी व्यापारी सहित व्यापारी नेताओं को शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलने की आशा जताई !

 इस मौके पर तिरुपति ज्वेलर्स के मालिक निखिल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, कपूरथला मार्केट के अध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह, आदित्य अग्रवाल एवं भुक्तभोगी व्यापारी के परिजन मौजूद रहे !



Friday, December 10, 2021

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के सख़्त रुख के बाद दागी वकीलों की गिरफ्तारी शुरू

 


उत्तर प्रदेश - आज लखनऊ में दो वकील जेल भेजे गये- अभिषेक सिंह और एतमाद हसन जेल गये.

कोर्ट ने वकीलों के खिलाफ विचाराधीन मुकदमों पर सुनवाई करते हुये कहा था कि कुछ कलंकित वकीलों के कारण पेशे को बदनाम नहीं होने दिया जा सकता,कुछ वकीलों का संगठित समूह धन उगाही,मनी लॉन्ड्रिंग, ब्लैकमेलिंग आदि में लिप्त है,वकालत के पेशे को बदनाम करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती. कोर्ट के सख्त रुख के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आ गयी है.

HC ने DJ लखनऊ से भी दागी वकीलों की लिस्ट तलब की है !!

अगली तारीख़-13 दिसम्बर !!

Thursday, December 9, 2021

आदर्श व्यापार मंडल ने सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्शव्यापार मंडल, भूतनाथ मार्केट के तत्वाधान में भूतनाथ बाजार में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा प्रार्थना सभा में सीडीएस श्री विपिन रावत एवं उनकी पत्नी तथा अन्य सभी सैनिकों को मोमबत्ती  जलाकर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी 

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल ,अरशद सफी पुरी, सौरभ अरोड़ा, राजेश गुप्ता सर्वेश गुप्ता, इकबाल, अंशु दुबे सहित अनेक व्यापारी शामिल थे व्यापारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए विपिन रावत अमर रहे के नारे लगाए !

डायट पर हुई जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता

गोण्डा : डायट दर्जीकुंआं पर गुरुवार को प्राचार्य विनय मोहन वन के निर्देशानुसार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भरके सभी शिक्षा क्षेत्र से शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।  प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा डा सौमित्र सिंह ने बताया कि योग के त्रिकोणासन, धनासन, राजासन, हलासन, चक्रासन, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, जालंधरबंध पर प्रतियोगिता करायी गई। शिक्षिका वर्ग में कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय भदैया द्वितीय की नीतू गोस्वामी व शिक्षक वर्ग में वजीरगंज  शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बेइलिया के सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी योग प्रतियोगिता में सफल हुए हैं। निर्णायक मण्डल में प्रवक्ता रेनू राव, रघुनाथ पाण्डेय, सत्यनारायण दूवे व तोता राम पाण्डेय रहे। आयोजक सौमित्र सिंह ने बताया कि दोनों सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर के योग प्रतियोगिता के लिए एससीईआरटी को भेजा जाएगा। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, सीमाक्षी सिंह, राम तेज वर्मा, राकेश कुमार, संतोष यादव रहे ।




Photo by next media team Gonda


शोक सभा कर जनरल विपिन रावत को दी श्रध्दांजलि

गोण्डा : स्थानीय बाजार के गांधी मैदान में क्रान्तिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काजी अब्दुल नजीब ने शोक सभा कर जनरल विपिन रावत को श्रध्दांजलि दी। उन्होंने लोगों को जनरल रावत के देश सेवा से प्रेरित जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थल सेना अध्यक्ष व देश के प्रथम सीडीएस के रूप में देश वासियों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। आफाक अहमद, समसुददीन, मोहम्मद लतीफ, भोपाल सिंह, राम पाल यादव, निजामुद्दीन रहे।


वही डायट दर्जीकुंआं पर प्रवक्ता ज्ञान बहादुर के अगुवाई में डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने  शोक सभा कर जनरल रावत को श्रध्दांजलि दी। सभी ने उनके  आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मोन रखकर उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने जनरल रावत के देश के प्रति समर्पण व सेवा भाव के बारे में प्रशिक्षुओं को बताया। उन्होंने कहा कि श्री रावत का जीवन सदैव देश वासियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कुलदीप यादव, अर्चना, कृष्णा शुक्ला, अरुण कुमार, राहुल उपाध्याय, निशा मिश्रा, कविता तिवारी पिंकी देवी, कुसुम चौधरी रहीं।

वहीं कमपोजिट विद्यालय चेतपुर में भी जनरल विपिन रावत को श्रध्दांजलि दी गई। शिक्षक प्रदीप सिंह ने बच्चों को जनरल रावत ने जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनरल रावत तमिलनाडु के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ जारहे थे। रास्ते में ही उनका हेलीकाप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। उनके निधन से देश की अपूरणीय छति हुई है। आरती उपाध्याय, प्रेमलता सिंह, काजी अनसारुल हक, रश्मि श्रीवास्तव, अनीता सिंह, महेन्द्र पाण्डेय रहे।

Wednesday, December 8, 2021

CDS जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, हेलीकॉप्‍टर हादसे में पत्‍नी समेत 13 लोगों की गई जान

 

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी, पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''बहुत ही अफोसस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।''

रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रावत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके कामकाज की तारीफ की है और उन्हें बहादुर सैनिक और सच्चा देशभक्त बताया।

उत्तराखंड के पौड़ी में 16 मार्च 1958 को पैदा हुए रावत 1978 में सेना में शामिल हुए थे। जनरल बिपिन रावत ने 17 दिसंबर 2016 को जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 1 जनवरी 2020 को देश में पहली बार CDS सीडीएस की नियुक्ति हुई थी और जनरल बिपिन रावत को सबसे पहले इस अहम पद की जिम्मेदारी दी गई। 

जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा कोहरे और खराब मौसम की वजह से वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर के गिरते ही इसमें आग लग गई। टेलीविजन पर दिखाई जा रही फुटेज में, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिखीं। दुर्घटनास्थल पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े थे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने एक तमिल टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी, जाहिर तौर पर हादसे की आवाज थी, और बाद में हेलिकॉप्टर में आग लगी, जिसमें उसमें सवार लोग झुलस गए। आग में जल जाने की वजह से शवों की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।

सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में 'डिफेंस सर्विसेज कॉलेज' (डीएससी) जा रहे थे। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलीकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...