गोण्डा : डायट दर्जीकुंआं पर गुरुवार को प्राचार्य विनय मोहन वन के निर्देशानुसार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भरके सभी शिक्षा क्षेत्र से शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा डा सौमित्र सिंह ने बताया कि योग के त्रिकोणासन, धनासन, राजासन, हलासन, चक्रासन, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, जालंधरबंध पर प्रतियोगिता करायी गई। शिक्षिका वर्ग में कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय भदैया द्वितीय की नीतू गोस्वामी व शिक्षक वर्ग में वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बेइलिया के सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी योग प्रतियोगिता में सफल हुए हैं। निर्णायक मण्डल में प्रवक्ता रेनू राव, रघुनाथ पाण्डेय, सत्यनारायण दूवे व तोता राम पाण्डेय रहे। आयोजक सौमित्र सिंह ने बताया कि दोनों सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर के योग प्रतियोगिता के लिए एससीईआरटी को भेजा जाएगा। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, सीमाक्षी सिंह, राम तेज वर्मा, राकेश कुमार, संतोष यादव रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
No comments:
Post a Comment