Monday, June 21, 2021

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन

 


सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के उपलक्ष्य में विश्वास वैकल्पिक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री गंगानगर, गुरु शिष्य संगठन और शंखनाद वैकल्पिक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ज़ूम एप्प पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ राकेश शर्मा (अध्यक्ष विश्वास वैकल्पिक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंटरनेशनल को-ऑर्डिनेटर AIMA) थे। इस वेबिनार में सैंकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने सुबह आवास पर जनता दरबार लगा कर जवसुनवाई की

 


हमेशा की तरह पाठक जी ने जनता की समस्या सुनी व उनकी समस्या का तुरंत निस्तारण करवाया

मंत्री ब्रजेश पाठक ने सुबह  आवास पर जनता दरबार लगा कर जवसुनवाई की 

समस्या से संबंधित अधिकारियों को फोन कर उचित कार्यवाही के लिए कहा

    अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने सुबह मध्य विधानसभा मंडल प्रथम जिया मऊ कल्याण मंडप में योग  किया उनके साथ मे भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी भाजपा उपाध्यक्ष लखनऊ सलिल विश्नोई जी भाजपा महानगर महामंत्री सुशील यादव जी मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे जी और उनकी टीम ने श्री बृजेश पाठक जी के साथ योग किया श्री पाठक जी ने आज के दिन सभी प्रदेश वासियों से अपील की स्वस्थ और निरोग काया के लिए आप सभी लोग निरंतर योग करें ध्यान करें जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे हमारा परिवार स्वस्थ रहे



 उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने आज मध्य विधानसभा मंडल 1 से लेकर 8 तक वैक्सीनेशन सेंटरों  का निरीक्षण किया सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर हेल्फ डेक्स बनवाये तथा हर एक हेल्फ़ डेक्स पर श्री पाठक जी ने अपने कार्यकर्ता भी बिठाए जिससे किसी भी तरह की वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं व्यक्तियों को समस्या ना हो पाठक जी ने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है जनता के प्रति समर्पित रहना हमारा यही मानना है कि जो भी व्यक्ति वैक्सीन लगवाने आये  हैं  उनको किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए डॉक्टरों और नर्सों के साथ साथ बाहर हेल्प डेस्क पर अपने कार्यकर्ता भी बिठा दिए गए हैं उनको हर तरह की सुविधा मिले सर्वप्रथम सिविल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया


 जिसमें मौजूद वैक्सीनेशन कराने आए लोगों से एक एक कर बात की और उनकी हौसला अफजाई की आप लोग बहुत ही जागरूक हैं मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप सभी लोग भी अपने अपने जानने वाले सभी लोगों से यह अपील करें कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाएं वैक्सीन लगवाने से उनकी इम्यूनिटी क्षमता बढ़ेगी जिससे वह और उनका परिवार मजबूती के साथ खड़ा रहेगा मंडल एक में मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे जी श्री पाठक जी के साथ मौजूद रहे इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जियामऊ और ऑफिसर कॉलोनी वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें श्री पाठक जी के साथ मंडल अध्यक्ष श्री आनंद पांडे जी मौजूद रहे इसी क्रम में राहत अपार्टमेंट जयप्रकाश नगर निकट बालू अड्डा वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री आनंद पांडे श्री राजू कश्यप मौजूद रहे 

वही बलरामपुर हॉस्पिटल वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें श्री पाठक जी के साथ मंडल अध्यक्ष श्री राकेश सिंह मौजूद रहे वही नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री हिमांशु सोनकर जीमौजूद रहे इसी क्रम में राजेंद्र नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण  किया इसी क्रम में ईदगाह ऐशबाग वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया श्री पाठक जी के साथ जितेंद्र राजपूत जी और धर्म गुरु खालिद रशीद फिरंगी महली जी श्री पाठक जी के साथ मौजूद रहे और पूरे वैक्सीनेशन सेंटर का श्री पाठक जी ने  जायजा लिया और सभी से उनके हालचाल है  जाने फिरंगी महली ने  श्री पाठक जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया कि आप इतने बिजी शेड्यूल में रहते हुए भी वैक्सीनेशन सेंटर का आपने जायजा लिया इसके लिए मैं आपको  धन्यवाद करता हू 


Sunday, June 20, 2021

ईरान के नए राष्ट्रपति बनें इब्राहिम रईसी, इतिहास की सबसे कम वोटिंग में हासिल हुई जीत

 


ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर समर्थक और कट्टरपंथी न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रईसी ने शनिवार को बड़े अंतर से जीत हासिल की। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में देश के इतिहास में इस बार सबसे कम मतदान हुआ। रईसी अगस्त महीने में हसन रूहानी की जगह लेंगे। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, रईसी ने एक करोड़ 78 लाख मत हासिल किए। चुनावी दौड़ में एकमात्र उदारवादी उम्मीदवार अब्दुलनासिर हेम्माती बहुत पीछे रहे गए। बहरहाल, खामेनेई ने रईसी के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी को अयोग्य करार दे दिया था, जिसके बाद न्यायपालिका प्रमुख ने यह बड़ी जीत हासिल की।

सन् 1960 में ईरान के मशहद में जन्में रईसी बहुत कम उम्र से ही न्याय व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं। 1979 में इस्लामिक क्रांति का हिस्सा रहे रईसी को उस वक्त तेहरान के पड़ोसी राज्य कराज का प्रॉसिक्यूटर जनरल बनाया गया था।

उदारवादी उम्मीदवार एवं 'सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख हेम्माती और पूर्व रेवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर मोहसिन रेजाई ने रायसी को बधाई दी। सरकार से संबद्ध ओपिनियन पोल और विश्लेषकों ने रायसी को पद के लिये दावेदारी जता रहे चार उम्मीदवारों में से सबसे प्रबल करार दिया है। रायसी की जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद वह पहले ईरानी राष्ट्रपति होंगे जिन पर पदभार संभालने से पहले ही अमेरिका प्रतिबंध लगा चुका है। उनपर यह प्रतिबंध 1988 में राजनीतिक कैदियों की सामूहिक हत्या के लिये तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना झेलने वाली ईरानी न्यायपालिका के मुखिया के तौर पर लगाया गया था। 

चुनाव में किसी उम्मीदवार का शुरुआत में ही हार स्वीकार कर लेना ईरान के चुनावों में कोई नई बात नहीं है। यह बात का संकेत देता है कि सावधानी से नियंत्रित किए गए इस मतदान में रायसी ने जीत हासिल की है। कुछ लोगों ने इन चुनावों का बहिष्कार किया है। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 के पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले काफी नीचे लग रहा है। हेम्माती ने शनिवार तड़के इंस्टाग्राम के माध्यम से रायसी को बधाई दी और लिखा, ''मुझे आशा है कि आपका प्रशासन ईरान के इस्लामी गणराज्य को गर्व करने का कारण प्रदान करेगा, महान राष्ट्र ईरान के कल्याण के साथ जीवन और अर्थव्यवस्था में सुधार करेगा।

 रेजाई ने मतदान में हिस्सा लेने के लिए खामेनेई और ईरानी लोगों की ट्वीट करके प्रशंसा की। रेजाई ने लिखा, ''मेरे आदरणीय भाई आयतुल्ला डॉ. सैयद इब्राहीम रायसी का निर्णायक चयन देश की समस्याओं को हल करने के लिए एक मजबूत और लोकप्रिय सरकार की स्थापना का वादा करता है। रायसी की जीत से ईरान सरकार पर कट्टरपंथियों की पकड़ और मजबूत होगी और यह ऐसे समय में होगा, जब ईरान के पटरी से उतर चुके परमाणु करार को बचाने की कोशिश के तहत विश्व शक्तियों के साथ वियना में वार्ता जारी है। ईरान फिलहाल यूरेनियम का बड़े स्तर पर संवर्धन कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका और इजराइल के साथ उसका तनाव काफी बढ़ा हुआ है। माना जाता है कि इन दोनों देशों ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर कई हमले किये और दशकों पहले उसके सैन्य परमाणु कार्यक्रम को बनाने वाले वैज्ञानिक की हत्या करवाई।

फादर्स डे पर बहू बेटे ने मिलकर पिता की कर दी हत्या



 कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या रविवार की सुबह कर दी गई। आरोप बुजुर्ग के अपने बेटे-बहुओं पर लगा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पिता रेलवे से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले रुपये का विवाद सामने आया है। फिलहाल हत्या के आरोपी बहुओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

          मंझनपुर कोतवाली के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले बैजनाथ पाल (60) स्व.राम स्वरूप रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी करते थे। जनवरी 31 को सेवानिवृत होने के बाद बैजनाथ और पत्नी श्रीपति तिनका तिनका कर जोड़ी गृहस्थी, खेत और घर की देखभाल में अपने जीवन के बचे दिन बिता रहे थे। बैजनाथ और श्रीपति के तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र, नरेंद्र, व तीन बेटिया रुमा, उमा, पूजा हैं। बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र एवं बेटी रुमा, उमा की शादी बैजनाथ ने नौकरी के दौरान ही कर दी थी। पूरा परिवार संयुक्त रूप से हंसते खेलते रह रहा था। छोटी बेटी पूजा की शादी 10 दिन बाद पिता बैजनाथ से तय कर रखी थी।

जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को पीट पीट कर मार डाला, दोनों भतीजे गिरफ्तार



आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव में भोजन करके बरामदे में सो रहे चाचा को भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना का कारण भूमि के बंटवारे का विवाद बताया गया है। पुलिस ने आरोपित दोनों भतीजों को उनके ननिहाल से हिरासत में ले लिया है। 

      मृतक अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। 

     लाकडाउन के कारण कुछ दिन पहले घर आ गए थे। 20 दिन पहले पिता गोबिंद की मृत्यु होने के कारण भूमि के बंटवारे की बात शुरू हुई, तो मां के हिस्से की भी बात अंतराम ने रख दी। उसी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात अंतराम भोजन करने के बाद बरामदे में सो रहे थे, जबकि पत्नी निशा और बच्चे घर में थे।उसी समय फिर भूमि बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर पत्नी निशा व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। अंतराम की तब तक मौत हो चुकी थी।

      मामले की जानकारी पर रात में ही थाना प्रभारी शत्रुघन प्रसाद मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों अपने ननिहाल ग्राम सहनूपुर में हैं। उसके बाद वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गला घोंटकर मारने की भी बात सामने आई है, लेकिन उसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकती है।

यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन।

 


लखनऊ : कोरोना महामारी के हालात सुधरते देख यूपी सरकार से जारी की नई गाइडलाइन।

सोमवार से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगे प्रतिष्ठान।

सप्ताह में पाँच दिन खोलने की होगी अनुमति।

वीकेंड लाँकडाउन पूर्व की भाँति जारी।

शनिवार व रविवार रहेगा कम्प्लीट लॉक्डाउन।

सिनेमा हाल, स्विमिंग पूल, जिम रहेंगे बंद।

स्कूल व शिक्षण संस्थान पूर्व की भाँति बंद रहेंगे।

सरकार बाद में करेगी शिक्षण संस्थान, पूल, जिम व सिनेमा हाल खोलने पर विचार।

रेस्टोरेंट-होटल को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति।

चिड़ियाघर नियमो के साथ खुल सकेगा।

सरकारी विभागों में पूर्ण रूप से उपस्थिति रहेगी।

सरकारी विभागों में हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य।

निजी कार्यालय वर्क फ़्रोम होम की व्यवस्था लागू करेंगे व प्रोत्साहित करेंगे, प्रत्येक कम्पनी में भी कोविड हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य। 

मिठाई, स्ट्रीट फ़ूड व फ़ास्ट फ़ूड वाले स्थान पर खड़े व बैठ के खाने की अनुमति, कोविड नियमो का करना होगा पालन।।

यूपी में दो महीने बाद कल से खुलेंगे मॉल व रेस्टोरेंट,

 


कारोना काल में दो महीने बाद उत्तर प्रदेश में कल यानि 21 जून से रेस्टोरेंट और मॉल खुलेंगे। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखना होगा। रेस्टोरेंट में 50 फीसदी लोग ही एक समय में रह सकते हैं। वहीं, एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था होगी। रात नौ बजे तक रेस्टोरेंट व मॉल खोले जा सकेंगे। इसके  मिठाई और स्ट्रीट फूड की दुकानों में बैठकर और खड़े होकर खाने की अनुमति होगी। शहरों के बाजार और दुकानें अब सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगे। इससे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सभी इसकी मांग कर रहे थे। इसके साथ ही सब्जी मंडी भी खुलेंगी। 



इसके अलावा शादी समारोह व अन्य आयोजनों में एक समय में अभी तक सिर्फ 20 की अनुमति थी। अब यह संख्या 50 कर दी गई है। फिर भी कोविड नियमों व बिना अनुमति के समारोह नहीं होगा। इसी तरह धार्मिक स्थल में एक समय में पांच की बजाए 50 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। वहां भी कोविड नियमों का पालन जरूरी होगा।

चिड़ियाघर व पार्क खुलेंगे 

लंबे समय से बंद चिड़ियाघर भी सोमवार से खुल जाएगा। पार्क और पुरातत्व विभाग के स्मारक और सभी उद्यान भी खोले जाएंगे। इनमें कोविड नियमों का पालन करके आसानी से घूमा-टहला जा सकता हैं। 


स्कूल-कॉलेज व सिनेमाघर रहेंगे बंद 

स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षण संस्थानों और कोचिंग में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति रहेगी। प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालय खोलने की अनुमति होगी। वहीं, सिनेमाघर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और जिम आदि बंद रहेंगे।


साप्ताहिक बंदी लागू, रात में कर्फ्यू

शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी। उस दिन जरूरी वस्तुओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। इसी तरह रात नौ बजे से लेकर सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चलेंगी।

Saturday, June 19, 2021

जीजा की जगह 5 साल तक साला करता रहा यूपी पुलिस की नौकरी, ऐसे खुला राज



मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा इलाके में डायल 112 पर तैनात आरक्षी अनिल कुमार पर आरोप है कि उसने साजिश कर अपने ही सगे साले अनिल सोनी को घर पर ही पुलिस की ट्रेनिंग देकर नौकरी पर भेजना शुरू कर दिया. किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारी को दी. जिसके बाद गोपनीय जांच में पूरा खुलासा हुआ, फिलहाल पुलिस ने असली भर्ती हुए आरक्षी अनिल कुमार को हिरसत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं नकली अनिल कुमार उर्फ़ अनिल सोनी फरार हो गया है.


जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौलीका रहने वाला है, अनिल कुमार ने 2011 में बरेली से पुलिस भर्ती के दौरान आवेदन किया था, जहां वो ट्रेनिंग के दौरान फैल हो गया था, फिर अनिल कुमार ने 2012 में मेरठ में हुई पुलिस भर्ती में आवेदन किया, लेकिन वहां भी वो फेल हो गया. 2012 नवंबर में तीसरी बार अनिल कुमार ने गोरखपुर में आवेदन किया, जहां उसका चयन आरक्षी के लिये हो गया. ट्रेनिंग पूरी कर अनिल कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर पहली बार बरेली जनपद में पोस्टिंग मिली, वहीं अनिल कुमार ड्यूटी पर तैनाती मिली, लेकिन जब अनिल कुमार का तबादला पुलिस नियम के मुताबिक बरेली रेंज से मुरादाबाद रेंज किया गया, तो बस यहां से ही साजिश का खेल शुरू हुआ.

Friday, June 18, 2021

पिता ने अपने चार साल के मासूम बच्चे को चार मंजिला इमारत से फेका

 


बरेली शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता ने अपने चार साल के मासूम बच्चे को चार मंजिला इमारत से फेक दिया बाद में खुद भी कूद कर आत्महत्या कर ली, मामला बरेली के संजय नगर के रहने वाला दीपक कश्यप नशे का आदी है, उसके परिबार बालो ने उसका नशा छुडाने के लिए उसे थाना प्रेमनगर के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया था, आज अचानक दो बजे के आसपास दीपक अपने चार साल के बेटे दिब्याश को अस्पताल की चौथी मंजिल पर ले गया और बहा से उसे नीचे फेंक दिया और खुद भी कूद पड़ा, जहाँ दिब्याश की मौके पर ही मौत हो गई बही दीपक की ईलाज के दौरान मौत हो गई, दीपक के परिजनों का कहना है कि दीपक अस्पताल से छुट्टी करा कर घर जाना चाहता था यह बात उसने अस्पताल के स्टाप से भी कही थी, शायद इसी बात को लेकर उसने ऐसा किया ,बही कुछ लोगो का कहना है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी जिस बात से बह काफी परेशान चल रहा था, हालांकि मौके पर पहुँची थाना प्रेमनगर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये   दिया है, बही एसएसपी रोहित ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं


बरेली से विकास वर्मा की खबर

Monday, June 14, 2021

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं बता पाईं दिल की बात माहिका



 आज यानी 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल पूरा हो गया है। वहीं, इस मौके पर उनके परिवार और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने इमोशनल पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया है। इस बीच एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने भी उनके साथ बिताए वक्त को याद किया है, उन्होंने बताया है कि सुशांत के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी। माहिका ने कहा कि सुशांत की मौत की खबर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। वहीं, माहिका ने ये भी बताया है कि उन्हें एक बात का पछतावा भी है।

'मुझे इस बात का पछतावा है'

माहिका शर्मा कई फिल्मों और टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि 'सुशांत और मैं काफी अच्छे दोस्ते थे। जब मैं मुंबई में नई थी, उन्होंने शहर में मुझे सेटल होने में मदद की थी। वो हर तरह से मेरा सपोर्ट करते थे। मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह थी लेकिन मैं ये बयां नहीं कर सकी क्योंकि वो उस वक्त अपनी एक को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में थे। मुझे पछतावा है कि मैं उन्हें अपनी फीलिंग्स नहीं बता पाए। मैं उनकी मौत के बारे में सोचकर भी बहुत दुखी हो जाती हूं'।

आत्महत्या पर नहीं है भरोसा

उन्होंने आगे कहा- 'मैं सुशांत के परिवार और चाहने वालों के साथ उन्हें न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वो एक जिंदादिल इंसान थे, वो मस्ती-मजाक करते थे और ये भरोसा करने लायक नहीं है कि वो आत्महत्या कर सकते हैं। वो बहुत स्ट्रॉन्ग थे और अपनी लड़ाई खुद लड़ सकते थे। लेकिन मुझे भारत के कानून पर भरोसा है, न्याय जरूर मिलेगा'।

दिल्ली में लालू यादव से मिले अखिलेश

 


बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की ये मुलाकात दिल्ली में हुई है।

इस मुलाकात के बाद अखिलेश ने एक फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है। अखिलेश ने इस फोटो के साथ लिखा है कि दिल्ली में माननीय लालू प्रसाद यादव जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य-लाभ की सकारात्मक प्रगति जानी। हम सब की तरफ से उनको स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं!

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव हाल ही में अपना 74 वां जन्‍मदिन मनाया। लालू का जन्मदिन दिल्ली में उनकी बेटी डॉ. मीसा भारती के घर मनाया गया और केक काटा। इस दौरान लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

Visit us : nextmedia.Page


Sunday, June 13, 2021

मानसून ने दिया उत्तर प्रदेश में दस्तक



लखनऊः दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है जिसके चलते राजधानी लखनऊ के अलावा पूवार्ंचल के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हवा के कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है और कई इलाकों में आज तेज रफ्तार हवाओं के साथ जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। आंधी पानी का यह सिलसिला कम से कम अगले पांच दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। इस अवधि में पूरब के कई इलाको में मध्यम से भारी बरसात का अनुमान है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाको में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।

लखनऊ में रविवार शाम घने बादलो ने अपना डेरा डाल दिया और गोमतीनगर समेत कई इलाको में करीब दो घंटों तक जोरदार बरसात हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली और तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच एटा में जैथरा क्षेत्र के नगला परमसुख गांव में बारिश के चलते एक मकान का लिंटर गिरने से मां बेटी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिंटल गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर जौनपुर में बिजली गिरने तथा बलरामपुर में पहाड़ी नाले में डूबने से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Wednesday, June 9, 2021

फिरोजपुर तरहर में हुआ वैक्सीनेशन

गोंडा -  सी एच् सी काजीदेवर की स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को  झंझरी के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तरहर में कैम्प लगा कर 45 प्लस के आयु के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। स्वास्थ्य टीम में एएनएम शैल सिंह, नीरा सिंह, शुभम जयसवाल रहे। एएनएम ने बताया कि 80 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। उन्होंने लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने व मास्क लगाने के फायदे समझाए। स्वास्थ्य टीम ने समय पर वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के लिए लोगों को सलाह दी।



Saturday, June 5, 2021

आम आदमी पार्टी देश की जरूरत: मौलाना शरर नकवी

 अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मौलाना शरर नकवी



लखनऊ  ।  दिल्ली राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी में आज लखनऊ के मौलाना शरर नकवी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण कर ली । राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में गोमती नगर के पत्रकार पुरम स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मौलाना शरर नकवी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की जरूरत है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मुद्दों से न भटकते हुए स्वास्थ्य की बात करती है चिकित्सा की बात करती है रोजगार की बात करती है । उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि आम आदमी पार्टी को बढ़ाया जाए ताकि देश का स्वास्थ्य महकमा शिक्षा महकमा और रोजगार का महकमा मजबूत हो सके। मौलाना शरर नकवी के साथ सांसद संजय सिंह की उपस्थिति में शहबाज अली जाफरी के अलावा तमाम लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मौलाना शरर नकवी अच्छे इंसान होने के साथ-साथ शायर भी हैं और वह अपनी शायरी के माध्यम से सोए हुए समाज को जगाने का काम करेंगे । संजय सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौलाना शरर नकवी आम आदमी पार्टी के सिद्धांत पर चलते हुए देश में एकता भाईचारा बनाए रखने के लिए मेहनत करेंगे और पार्टी को बुलंदियों पर ले जाएंगे। मौलाना शरर नकवी के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले शहबाज अली जाफरी ने कहा कि उन्हें ये चिंता नहीं है कि उनके उन्हें पार्टी में कोई उच्च पद मिले बल्कि उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी में रहकर वो समाज की सेवा करें और जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए समस्याओं का निदान कराएं । उनका कहना है कि अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और प्रदेश में बिजली पानी और स्वास्थ्य की सेवाएं आम जनता को दिल्ली की तरह से ही राहत देने वाली होंगी। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद यह तय है कि प्रदेश के 23 करोड़ लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी उन्होंने कहा कि हम आदरणीय अरविंद केजरीवाल के आदर्शों पर चलकर देश और देशवासियों की सेवा निरंतर करते रहेंगे।

संवाददाता - ज़हीर अब्बास 

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...