Tuesday, October 13, 2020

रामगोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर सपा प्रत्याशी

 


लखनऊ, 13 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रहीं 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। मंगलवार को यूपी में समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि 25 नवंबर को खाली हो रही यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर नौ नवंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांन की ताीख 27 अक्टूबर है। वहीं दो नवंबर तक नामांकन वापस लिए जााएंगे। इसके अलावा सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  


Monday, October 12, 2020

आजमगढ़ में आपसी रंजिश में चाकू मार कर दो युवकों की हत्या, एक घायल

 


आजमगढ़, 12 अक्टूबर! यूपी के आजमगढ़ जिले में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत चकिया हुसेनाबाद गांव में सोमवार को अपराह्न एक युवक ने चाकू मार दो युवकों की हत्या कर दी, वहीं इस घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने टीम के साथ घटना की जांच की। पुलिस घटना का कारण सहित अन्य जांच में जुटी है। घटना के बाद से हमलावर फरार है।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव निवासी 24 वर्षीय अस्मर पुत्र अशरफ का उसके गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को अस्मर का मित्र 23 वर्षीय काजिम पुत्र फहीम निवासी संजरपुर थाना सरायमीर व अस्मर के बुआ का पुत्र 22 वर्षीय मुशीर पुत्र अस्लम निवासी मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर एक बाइक से जा रहे थे। चकिया हुसेनाबाद गांव में पहुंचने पर अस्मर के घर के पास गली में गांव के वासिफ पुत्र मो. आरिफ से विवाद हो गया।


 


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वासिफ ने चाकू से हमला कर अस्मर, काजिम व मुशीर को घायल कर दिया। परिजन तीनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, उपचार के दौरान अस्मर व उसके मित्र काजिम की मौत हो गई। मुशीर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सदर सिद्धार्त तोमर, निजामाबाद थाना प्रभारी अनवर अली खान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Wednesday, October 7, 2020

हाथरस केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई और आरोपी के बीच 100 से ज्यादा बार हुई फोन पर बात


हाथरस कांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया है कि पीड़ित परिवार और मुख्य आरोपी संदीप फोन के जरिए आपस में संपर्क में थे. पीड़ित परिवार और संदीप के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ. पीड़ित परिवार और आरोपी के बीच 104 बार फोन पर बातचीत हुई.


 


हाथरस कांड में ये खुलासा यूपी पुलिस की जांच में हुआ है. पुलिस ने आरोपी और पीड़ित परिवार के कॉल रिकॉर्ड को खंगाला तो पाया कि बातचीत का सिलसिला पिछले साल 13 अक्टूबर को शुरू हुआ. ज्यादातर कॉल चंदपा क्षेत्र से ही कई गई है, जो पीड़िता के गांव से महज 2 किमी की दूरी पर है. 


 


इसमें से 62 कॉल वो हैं जो पीड़ित परिवार की ओर से की गई तो वहीं 42 कॉल आरोपी संदीप की ओर से की गई थी. यूपी पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पीड़ित परिवार और आरोपी संदीप के बीच नियमित अंतराल पर बात हुई. आरोपी संदीप को कॉल पीड़िता के भाई की ओर से की गई थी.


 


इस बीच, स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच भी अंतिम दौर में है. SIT अपनी रिपोर्ट बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है. गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई में डीआईजी चन्द्र प्रकाश और एसपी पूनम ने केस की जांच की है.


 


बता दें SIT ने पिछले हफ्ते जांच शुरू की थी और सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी. एसआईटी की टीम चंदपा के उस गांव भी पहुंची थी, जहां की पीड़िता रहने वाली थी. एसआईटी ने पीड़िता के परिवारवालों का बयान भी लिया. 


 


*क्या है पूरा मामला*


 


दरअसल, हाथरस की बेटी का 14 सितंबर को हाथरस में गैंगरेप किया गया था. आरोप है कि युवती का जीभ को काट दिया गया था. रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी. हैवानियत का शिकार हुई युवती को इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.


 


इस केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसमें संदीप भी शामिल है. वहीं, पीड़िता का रात में दाह संस्कार कराने को लेकर प्रशासन निशाने पर था. गैंगरेप की शिकार दलित लड़की के पिता हो या भाई, चाचा हो या कोई अन्य रिश्तेदार, सब एक सुर से पुलिस पर जबरन दाह संस्कार कराने का आरोप लगा रहे हैं. योगी सरकार ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के कारण हाथरस के डीएसपी और एसपी को सस्पेंड कर चुकी है और वहीं, केस की सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.


शाहीन बाग़: सार्वजनिक जगहों पर अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन की इजाज़त नहीं-सुप्रीम कोर्ट


भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों को अनिश्चित समय के लिए विरोध-प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह फ़ैसला शाहीन बाग़ में महीनों तक चले प्रदर्शन के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.


 


सुप्रीम कोर्ट में इस संदर्भ में कई याचिकाएँ डाली गई थीं. शाहीन बाग़ में कई महीनों तक प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संसोधन क़ानून को लेकर विरोध दर्शन किया था. इस दौरौन दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए थे.


 


फ़ैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की इस तीन सदस्यीय बेंच की अध्यक्षता जस्टिस संजय किशन कौल ने की. सुनवाई करने वालों में अन्य दो जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस कृष्ण मुरारी थे.


 


बेंच ने इस मामले में 21 सितंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि विरोध-प्रदर्शन का अधिकार और लोगों के आवागमन के अधिकार के बीच संतुलन होना चाहिए !


बेंच ने कहा था कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है लेकिन 'विरोध-प्रदर्शन का अधिकार निरंकुशता पूर्ण नहीं है. यह एक अधिकार है


याचिकाकर्ता अमित साहनी और शशांक देव सुधी ने विरोध-प्रदर्शन के ख़िलाफ़ याचिका डालते हुए यह दलील दी थी कि विरोध-प्रदर्शन की वजह से लोगों को आने-जाने में तकलीफ़ पैदा हो रही है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने की मांग की थी.


 


वरिष्ठ पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़ अमित साहनी ने कहा था,"भविष्य में अपनी मर्ज़ी और ज़रूरत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं होने चाहिए. व्यापक जनहित में एक फ़ैसला लिया जाना चाहिए. मैं सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करता हूँ वो इस मामले में एक विस्तृत आदेश दें."


 


सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शुरू में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर विचार करने से इनकार कर दिया था.


 


सुप्रीम कोर्ट ने पहले संजय हेगड़े, साधना रामाचंद्रन और पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्लाह को मध्यस्थ नियुक्त किया था ताकि वो प्रदर्शनकारियों से बात करें और उन्हें कहीं और जाकर प्रदर्शन करने के लिए मनाने पर बात करें! 


Wednesday, September 30, 2020

Lucknow police good work


लखनऊ कमिश्नर के संगठित अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सरोजनीनगर इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही को मिली बड़ी कामयाबी।


डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा व एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सरोजनीनगर आनन्द कुमार शाही व अपराधियों की धड़पकड़ में सरोजिनीनगर पुलिस टीम को मिली एक बड़ी कामयाबी! 


शातिरों अपराधियो की गिरफ्तारी में चौकी इंचार्ज बिजनौर वैभव कुमार सिंह व सरोजनीनगर पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरो के गैंग के पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।


 


सरोजिनगर पुलिस टीम व चौकी इंचार्ज बिजनौर वैभव कुमार सिंह के इस खुलासे के बाद लखनऊ व आज पास के जिलों में हो रहे अपराध पर जरूर लगे गी रोक! 


 


पांच शातिर वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल व चोरी के कई मोबाइल व भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद किया! 


डिसीपी मध्य सोमेन वर्मा की तरफ से सरोजनीनगर पुलिस टीम को 10,000 का ईनाम भी दिया गया।


 


Report - विजय चावला


आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में 1 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को लालबाग सुपर मार्केट से नगर निगम तक निकालेंगे  "पैदल मार्च"

 


राजधानी के टेंट कैटरिंग, लॉन, गेस्ट हाउस के व्यापारी मांगलिक अवसरों पर शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में 1 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को लालबाग सुपर मार्केट से नगर निगम तक निकालेंगे 


"पैदल मार्च"



गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे


 


समारोह स्थल के क्षेत्रफल के हिसाब से व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने की मांग करेंगे 


 


कोविड-19 के दृष्टिगत किसी भी मांगलिक समारोह में केवल 100 व्यक्तियों के ही शामिल होने की अनुमति की गाइडलाइन के कारण "वेडिंग इंडस्ट्री "बुरी तरह प्रभावित हो गई तथा इस क्षेत्र के टेंट, कैटरिंग, लाॅन ,गेस्ट हाउस ,डीजे ,फ्लावर, डेकोरेशन, बैंड बाजा आदि व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है "लखनऊ आदर्श टेंट एवं कैटरिंग एसोसिएशन" के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया एसोसिएशन की मांग है कि समारोह स्थल के क्षेत्रफल के हिसाब से समारोह में शामिल होने वालों व्यक्तियों की संख्या बढ़ाई जाए उन्होंने कहा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में अनेक लॉन, गेस्ट हाउस 10,000 स्क्वायर फिट से लेकर 50,000 स्क्वायर फिट के हैं विजय कुमार ने कहा सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से यदि एक व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से शारीरिक दूरी 6 फिट की माना जाए तो 3600 स्क्वायर फिट में 100 व्यक्ति तथा 7200 स्क्वायर फिट में 200 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं अतः उसी अनुपात में समारोह स्थल के क्षेत्रफल को देखते हुए संख्या बढ़ाई जाए तो वेडिंग इंडस्ट्री शुरू हो जाएगी तथा साथ ही साथ जनता को भी मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा मिलेगी 


अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया 1 अक्टूबर, दिन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे लालबाग सुपर मार्केट से नगर निगम लालबाग तक समारोह में कार्यक्रम स्थल के क्षेत्रफल के अनुपात में लोगों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में वेडिंग इंडस्ट्री के व्यापारी "पैदल मार्च " निकालेंगे तथा प्रशासन के माध्यम से गृहमंत्री को अपना ज्ञापन भेजेंगे! 


Tuesday, September 29, 2020

यूपी में कोरोना वायरस के 4,069 नए मामले आए सामने, 63 लोगों ने तोड़ा दम


लखनऊ, 29 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 63 और मरीजों की मौत हो गई तथा 4,069 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 63 और मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़कर 5,715 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 4,069 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 52,160 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि सूबे में अब तक कुल 3,94,856 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 3,36,981 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 


 


Thursday, September 24, 2020

छेड़खानी और रेप करने वाले अपराधियों का चौराहोंं पर लगेगा पोस्टर - सीएम योगी


Lucknow - यूपी की योगी सरकार महिला अपराध को लेकर और सख्त हो गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की शामत होगी। सरकार दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन दुराचारी चलाएगा। ऐसे अपराधियों के पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। योगी ने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। 


 


सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराओ। ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करने का आदेश दिया।


 


सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने, इसलिए चौराहों चौराहों पर लगाओ ऐसे अपराधियों के पोस्टर लगवाएं।


 


हिंसा करने पर लगे थे पोस्टर


 


इससे पहले योगी सरकार ने सीएए को लेकर 19 दिसंबर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की फोटो, उनके नाम-पते के साथ पोस्टर उन इलाकों में लगवाया था । नोटिस दी गई थी कि अगर तय वक्त पर इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो कुर्की की जाएगी।


 


राज्य सरकार ने भरपाई उपद्रवियों से करवाए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो-वीडियो के आधार पर 150 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे थे। इनमें जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर प्रशासन ने 57 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया था।


 


कोर्ट पहुंचा था मामला


 


पोस्टर लगने के बाद मामला हाईकोट पहुंचा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की विशेष पीठ ने लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर को सीएए के विरोध में उपद्रव करने वालों के लगाए गए पोस्टर अविलंब हटाने के आदेश दिए थे।


 


विशेष खंडपीठ ने 14 पेज के फैसले में राज्य सरकार की कार्रवाई को संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत निजता के अधिकार (मौलिक अधिकार) के विपरीत करार दिया था। अदालत ने कहा था कि मौलिक अधिकारों को छीना नहीं जा सकता है। ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो उन आरोपियों की निजी सूचनाओं को पोस्टर-बैनर लगाकर सार्वजनिक करने की अनुमति देता है, जिनसे क्षतिपूर्ति ली जानी है।


Wednesday, September 23, 2020

नरही के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े "नरही आदर्श व्यापार मंडल "का हुआ गठन


बुधवार ,23 सितंबर नरही बाजार मे नरही के व्यापारियों की बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे नरही बाजार के सभी ट्रेड के व्यापारियों ने बैठक में हिस्सा लिया तथा सर्वसम्मति से "नरही आदर्श व्यापार मंडल" का गठन किया गया प्रकाश मोहन भार्गव को चेयरमैन, अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष ,संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल को महामंत्री सतीश जयसवाल को कोषाध्यक्ष , अजय अग्रवाल एवं संदीप गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल पाल, सुनील पाल, दिनेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल को संरक्षक चुना गया 


सभी पदाधिकारियों को संगठन के नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने माला पहनाकर स्वागत किया


 इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बोलते हुए कहा व्यापारियों की समस्या का समाधान संगठन पुरजोर तरीके से करेगा तथा एक व्यापारी को संगठन से जोड़ना संगठन का लक्ष्य है व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नवनियुक्त अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वह हर व्यापारी की समस्या का समाधान करने के लिए रात दिन तत्पर रहेंगे तथा


 


Thursday, September 17, 2020

मिनी बैंक से बदमाशों ने कट्टा सटाकर एक लाख लूटा, पुलिस बदमाशों को पकड़ने में विफल


जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के समसपुर गांव के चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र मे पल्सर सवार बदमाशों ने कट्टा सटाकर सत्तर हजार लूट कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।


  गुरूवार को दोपहर दो बजे स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र पर पैसो का लेन देन चल रहा था।जब लेन देन बंद हुआ तो अचानक दो पल्सर पर चेहरे को ढ़के पांच बदमाश बैंक मे घुस गये, आप्रेटर अवनीश को कट्टा सटा दिया और बदमाशों ने दराज मे रखे 95000 हजार लूट कर फरार हो गये। डरा सहमा अवनीश बदमाशों के जाते ही शोर मचाना शुरू किया तो लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश मुंगराबादशाहपुर की तरफ फरार हो चुके थे। घटना के बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। 


     घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश मे पुलिस चारो तरफ दौड़ी लेकिन नतीजा शून्य रहा। पुलिस आप्रेटर को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। बैंक संचालक जेपी यादव ने लखनऊ से फोन पर बताया कि कैश मिलान किया गया तो 95000 की लूट हुई है।


Tuesday, September 15, 2020

यूपी में प्रतीक्षारत आठ IAS अफसरों को मिली तैनाती

लखनऊ, 15 सितम्बर । योगी सरकार के निर्देश पर प्रतीक्षारत किए गए आठ आईएएस अफसरों को मंगलवार को तैनाती दे दी गई है। योगेश कुमार शुक्ला और जितेंद्र बहादुर सिंह को छोड़कर अन्य अधिकारियों को कम महत्व वाले पदों पर तैनाती दी गई है।


मेरठ डीएम पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए अनिल ढींगरा को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है। डीएम इटावा से हटाए गए जितेंद्र बहादुर को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सीतापुर डीएम से हटे अखिलेश तिवारी को विशेष सचिव एमएसएमई बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से मऊ के डीएम बनाए जाने के बाद प्रतीक्षारत किए गए राजेश पांडेय को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है। डीएम ललितपुर से हटे योगेश कुमार शुक्ला को विशेष सचिव आबकारी, सुल्तानपुर डीएम पद से हटी सी इंदुमती को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। इसी तरह डीएम गाजीपुर से हटे ओपी आर्या को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज और डीएम मऊ से हटे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है ।


Monday, September 14, 2020

लोकसभा में बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पेश


नयी दिल्ली, 14 सितंबर । लोकसभा में सोमवार को बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पेश किया गया जिसमें जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिये बेहतर प्रबंधन और समुचित नियमन के जरिये सहकारी बैंकों को बैकिंग क्षेत्र में हो रहे बदलावों के अनुरूप बनाने का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस के शशि थरूर और तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने विधेयक पेश करने का विरोध किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का अतिक्रमण कर रही है।


 


विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों के सहकारिता कानूनों को नहीं छुआ गया है और प्रस्तावित कानून इन बैंकों में वैसा ही नियमन लाना चाहता है, जैसे दूसरे बैंकों पर लागू होते हैं ।


उन्होंने कहा कि यह उन सहकारी बैंकों पर लागू होगा जो बैंक, बैंकर और बैंकिंग से संबंधित होंगे । उन्होंने कहा कि 277 शहारी सहकारी बैंकों के नुकसान में होने की खबरें हैं।


इससे पहले थरूर ने कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे का अतिक्रमण है।


वहीं, सौगत राय ने दावा किया कि राज्यों के अधिकारों को निशाना बनाया जा रहा है।


 


सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों राय की एक टिप्पणी का कड़ा विरोध किया जिसमें सीतारमण को निशाना बनाया गया था। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उनसे माफी मांगने की मांग की ।


लोकसभा अध्यक्ष ने राय की इस टिप्पणी को कार्यवाही से बाहर कर दिया ।


वित्त मंत्री ने आढ़त (फेक्टरिंग) नियमन संशोधन विधेयक 2020 भी सदन में पेश किया ।


Sunday, September 13, 2020

अमरीका, ईरान के विरुद्ध अपने लक्ष्यों को हासिल करने में बहुत बुरी तरह मात खाया हैः रूहानी


इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने देश की अर्थव्यवस्था के विरुद्ध अमरीका की विध्वंसक कार्यवाहियों की ओर संकेत किया और कहा कि दुश्मन अपने रणनैतिक लक्ष्यों तक पहुंचने में न केवल विफल रहा बल्कि उसे अद्वितीय पराजय का भी सामना करना पड़ा।


 


राष्ट्रपत डाक्टर हसन रूहानी रविवार को देश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा केन्द्रों के नये साल की शुरुआत के अवसर पर वीडियो कांफ़्रेंस द्वारा कहा कि ईरानी जनता के दुश्मनों ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुरक्षा परिषद को अपना घर आंगन समझने लगे और हालिया दिनों में एतिहासिक पराजय को सहन करना पड़ा।


 


राष्ट्रपति रूहानी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव 2231 के आधार पर अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध हथियारों के प्रतिबंधों की समयावधि बढ़ाने और ट्रिगर मैकेनिज़्म को सक्रिय करने की योजना को उन विषयों में बताया जिनको व्यवहारिक बनाने में अमरीका को सुरक्षा परिषद में एतिहासिक पराजय का सामना करना पड़ा है।


 


राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार अमरीका के सामने अंतर्राष्ट्रीय जस्टिस कोर्ट में ईरान की विजय की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाशिंग्टन के मुक़ाबले में तेहरान को जो क़ानूनी और राजैतिक सफलताएं हासिल हुई हैं वे अद्वितीय हैं। 


आकाशीय बिजली गिरने से 21 भैंसो की मौत

 मिर्जापुर। अहरौरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बरसात के दिनों में पशुओं की भारी तादात चरवाहे जंगलों में चराने के लिए लेकर जाते हैं। शनिवार की दोपहर जब पशु पालक अपने पशुओ सहित भैस को दादो गांव से सटे खोरिया जंगल मे स्थित छिवाही देई के पास चरा रहे थे कि तभी गरज बरस के साथ बूंदाबांदी होने लगी। इसी दौरान बिजली भी गिरी, जिसकी चपेट में आकर झरने के पानी मे बैठीं 16 भैंसे बुरी तरह से झुलस कर तड़पने लगी। 


     पशु पालक यह नजारा देख कुछ समझ पाते कि तभी फिर से वज्रपात हुआ और कुछ दूरी पर मौजूद पांच अन्य भैंस भी झुलस गईं। पशुपालकों के सामने ही कुल 21 भैंसों ने तड़प कर दम तोड़ दिया। 


     बिलखते पशुपालकों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने राजस्व कर्मियों को घटना की जानकारी दी है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...