Tuesday, July 23, 2019

लालू यादव, पप्पू यादव, संगीत सोम, चिराग पासवान की सुरक्षा में कटौती, MHA का फैसला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा घटा दी गई है. लालू प्रसाद के अलावा उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा की सभी सुरक्षा में कटौती की गई है. वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की भी सुरक्षा में कमी की गई है. इन नेताओं को केंद्रीय सूची से हटा दिया गया. इनके साथ अब सीआरपीएफ के जवान नहीं रहेंगे. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को मिलने वाली सीआरपीएफ की सुरक्षा हटा ली गई है.



गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुड़ी की सुरक्षा घटा दी गई है. इसके अलावा केंद्र ने यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा, एलजेपी सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की है.


गृह मंत्रालय ने CRPF की सुरक्षा पाने वाले नेताओं की सुरक्षा कवर की समीक्षा की है. फैसले के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा घटा दी गई है. लालू यादव को अब केंद्र की सुरक्षा नहीं मिलेगी. लालू प्रसाद के अलावा बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की भी सुरक्षा में कमी की गई है, उन्हें अब केंद्र की सुरक्षा नहीं मिलेगी. इसके अलावा राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा की सुरक्षा भी कम की गई है.


विधानसभा कैन्टीनो पर  छापा

लखनऊ 
एफएसडीए टीम ने विधानसभा कैन्टीनो पर  छापा चल रहा है 
वीआईपी कैंटीन में फूड विभाग का छापा
पनीर और दाल सब्जी एवम् में सादी खिचड़ी में पाई गयी थी खमिया।
सादी खिचड़ी में काक्रोच मिलने पर पत्रकार ने किया था शिकायत।
टीम का छापा मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई थी शिकायत। जिसके बाद   टीम ने छापा।
प्राइवेट कंपनी के हाथों में चल रही है कैंटीन।
पत्रकार की शिकायत पर हुई कार्यवाही।
विधानसभा में मचा हड़कंप।


Monday, July 22, 2019

बुल्डोजर के आगे खुद ही लेट गए भवन स्वामी


कानपुर-विवादों से घिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग को ध्वस्त करने पहुँचा के.डी.ए  दस्ता । दस्ते को देख भवन स्वामी ने भीड़ द्वारा मचवाई भगदड़ । दंबग इदरीस अंसारी ने भीड़ द्वारा के.डी.ए दस्ते का किया घेराव । कार्यवाही रोकने के लिए बुल्डोजर के आगे खुद ही लेट गए भवन स्वामी । मामला थाना चमनगंज अंतर्गत रूपम चौराहे का ।


Sunday, July 21, 2019

आतंकी संगठनों से जुड़े 16 लोग एनआईए की हिरासत में

नई दिल्ली- राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को 16 गिरफ्तार लोगों को आठ दिनों के लिए गिरफ्तार किया है। इन लोगों को 'अंसारुल्‍ला' नामक आतंकी संगठन बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोप है कि ये लोग देश के अलग-अलग हिस्‍सों में आतंकी हमलों के लिए फंड इकट्ठा कर रहे थे।


एनआईए की तरफ से इन लोगों की 10 दिनों की हिरासत स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर (एसपीपी) से मांगी गई थी। एनआईए ने कहा था कि आरोपियों को सुबूत की जांच के लिए अलग-अलग जगह पर ले जाना है। एनआइर्ए ने जज पी चिंतूरपांदी के सामने दायर याचिका मेूं कहा था कि आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्‍हें पैसे कहां से मिल रहे हैं, फंड का उपयोग कैसे होगा और कैसे इस फंड को दूसरी जगह भेजा जाएगा।


आरोपियों के वकील ने एनआईए की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सिर्फ दो लोगों को हसन अली यूनुस माराइकार और हरीश मोहम्‍मद, छोड़कर सभी आरोपी दूसरे देश में काम करते हैं। इन्‍हें अचानक ही भारत प्रत्‍यर्पित कर दिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के वकील की मानें तो जांच अधिकारी ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उन्‍हें इन्‍हें क्‍यों गिरफ्तार करना है।


Saturday, July 20, 2019

बेटियों को अब डरने की जरुरत नहीं :एडी बेसिक


Gonda -   डायट दर्जीकुआं पर शनिवार को डीएलएड की  महिला प्रशिक्षुओं को महिला सुरक्षा  से सम्बंधित टिप्स समझाया गया। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने कहा अब बेटियों को डरने की जरुरत नहीं है। वे निर्भीक होकर  सभ्यता और संस्कार के साथ देश की सेवा के लिए आगे बढें । उन्होंने देश के अनेकों साहसी महिलाओं का उदाहरण भी प्रशिक्षुओं के सामने पेश किया। जनपद की एण्टी रोमियो स्क्वाट प्रभारी एसआई मंजू यादव ने महिला प्रशिक्षुओं को आत्म सुरक्षा, एण्टी रोमियो, विसम परिस्थितियों में महिलाओं को क्या करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डायल 100 और महिला सुरक्षा हेल्प लाइन के बारे में भी प्रशिक्षुओं को समझाया। डायट प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, महिला आरक्षी सीमा वर्मा, कविता मौर्या, रेनू रावत, उपेन्द्र कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राहुल यादव रहे।



Friday, July 19, 2019

शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

लखनऊ


थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा चिकित्सक व सर्राफा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।



राज्यपाल वापस जाओ' नारे के बीच बहुमत साबित करने की समय-सीमा खत्म


कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में बहस जारी रखते हुए विश्वासमत के दौरान यह आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार को गिराना चाह रही थी। उन्होंने कहा कि सीट मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है।


राज्यपाल वजुभाई वाला की तरफ से शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक बहुमत साबित करने के दिए अल्टीमेटम के बाद कुमारस्वामी ने कहा – मैं यह देखूंगा कि इस प्रयास के बाद आखिर कब तक आप यह रहते हो।


इससे पहले, गुरूवार को विधानसभा में गुरूवार को उस वक्त हाई ड्रामा शुरु हुआ जब राज्यपाल वजुभाई वाला का यह आदेश आया कि कुमारस्वामी शुक्रवार डेढ़ बजे तक अपना बहुमत साबित करे।


Thursday, July 18, 2019

लखनऊ

लखनऊ....


सम्भल में सिपाही की हत्या कर फरार हुए कैदियों पर घोषित हुआ इनाम।


तीनों फरार कैदियों पर घोषित किया गया 2.5-2.5 लाख का इनाम।


फरार हुए बदमाश कमल, शकील, धर्मपाल पर घोषित हुआ इनाम।


सिपाहियों की हत्या कर फरार हुए बदमाशों की धरपकड़ में यूपी एसटीएफ की टीम लगाई गई।


कल संभल में पेशी से लौटते वक्त 2 सिपाहियों की हत्या कर फरार हुए थे 3 बदमाश।


Wednesday, July 17, 2019

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द


*कुछ मंत्रियों का बढ़ सकता है कद,*
*नए चेहरों को भी मिलेगा मौका*
लखनऊ। भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही जल्द ही प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के भी संकेत मिलने लगे हैं।
विधानमंडल के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सत्र के समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। योगी सरकार का यह पहला विस्तार होगा।
लोकसभा चुनाव में मंत्रियों की भूमिका देखते हुए विस्तार में कुछ राज्य मंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव कर कुछ का कद बढ़ाया जा सकता है।
विस्तार में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलना तय है।
प्रदेश में अधिकतम 60 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया जा सकता है। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में मुख्यमंत्री सहित 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी।
इस लिहाज से मंत्रिमंडल में 13 स्थान पहले से ही खाली थे।
इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त किया जा चुका है जबकि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी तथा डॉ. एसपी सिंह बघेल ने सांसद निर्वाचित होने के बाद मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया है।


कुल्लू में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

शिमला, 17 जुलाई -  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अश्लीलता फैलाने के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के हन्ना चिवेंदु क्रिस्टोफर (34) और रिपब्लिक ऑफ आइवरी कोस्ट के अल्बर्टिन चोनू (27) को मंगलवार को मनाली में गिरफ्तार किया गया है।


पलिस ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत गिरफ्तार किया गया है।


राजधानी लखनऊ में छात्रा पर हमला

लखनऊ



राजधानी लखनऊ में छात्रा पर हमला


गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर के पास हुआ ब्लेड से हमला


छात्रा को रोका कर शोहदों ने ब्लेड से मारे 50 कट और भाग निकले
दुस्साहस


गाजीपुर के शक्तिनगर में मुंह ढंके तीन बाइक सवार शोहदों ने रोका एक ने बोला हमला युवती पर हमला


हाथों व गले पर मारे कट, खून से लथपथ फैशन डिजाइनिंग की छात्रा के गिरते ही भाग निकले शोहदों।


पिता की तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी !!


Report- Himanshu Tripathi 


Tuesday, July 16, 2019

बालिकाओं को सिखाया आत्म रक्षा के गुण


Gonda -  महिला थाना की एसआई सुषमा वर्मा व कविता सिंह ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अचलपुर में बालिकाओं को आत्म रक्षा के लिए टिप्स साखाए। उन्होंने छात्राओं से भयमुक्त होकर रहने, लगन से पढ़ाई करने व कुछ बनकर देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के सामने आनेवाली सभी परिस्थितियों से उनकों अवगत कराया। उन परिस्थितियों से आसानी से निपटने का तरीका भी बताया। महिला हेल्प लाइन नम्बर व डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुछ कठिन हालात से निपटने के बारे में छात्राओं ने एसआई से प्रश्न भी पूंछे। प्रधानाध्यापक शमभूदत्त तिवारी, रेनू सिंह, अब्दुल कादिर जीलानी, राम रंग, अभिभावक राम जियावन, रक्षाराम, संचित, सीतादेवी, उषा देवी, गायत्री रहीं।



बैंकों को शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश


Gonda -   मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ के किसानों को हर तरीके से राहत व सहूलियत देने के उद्देश्य से बैंकों को शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक दर्जीकुंआं पर क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा ग्राहकों की सेवा करना बैंकों का कर्तव्य है। उन्होंने ऋण आवेदन शिविर के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 जूलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बैंक में ऋण आवेदन शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे गांव- गांव जाकर केसीसी बनवाने के इच्छुक किसानों से आवश्यक कागजात लेकर बैंक को उपलब्ध करायें। बैंक शिविर के माध्यम से कागजात लेकर अधिक से अधिक किसानों का केसीसी बनवाया जाए। विशिष्ट अतिथि डीडीएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को खेती में खाद, बीज , सिंचाई, जोताई व अन्य जरुरत के समय कोई परेशानी न हो इसलिए उन्हें अधिक से अधिक केसीसी बनवाकर बैंकों से जोडने की आवश्यकता है।शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में बारह किसानों से कागजात मिले हैं। सहायक प्रबंधक कामिनी बर्नवाल, कार्यालय सहायक संजीव कुमार गुप्ता, किसान प्रेम शंकर दास, नकछेद, ज्ञान पति, अन्वर अली खां, राजेश कुमार ने मंगलवार को जरुरी पेपर प्रबंधक को सौंपा।


मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा !!

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां पर चार मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. इमारत के मलबे में करीब 40 से 50 लोगों के दबने की आशंका है, जबकि दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस, दमकल की गाड़ियां और NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य किया जा रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक, मलबे में करीब 8-10 परिवार दबे हो सकते हैं. अभी तक इसमें से सिर्फ एक मासूम को बाहर निकाला गया है.



इस हादसे में अभी तक प्रशासन की तरफ से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है. जबकि अभी तक पांच लोगों को मलबे में से सुरक्षित निकाला गया है. BMC की तरफ से अभी एक शेल्टर खोला गया है जहां पर इस बिल्डिंग के निवासियों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी.


अभी मौके पर 10 से अधिक एम्बुलेंस पहुंच गई हैं, जो घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रही हैं. BMC की तरफ से जो शेल्टर खोला गया है, वहां पर भी घायलों को ले जाया सकता है.


ये बिल्डिंग BSB डेवलपर्स की है. इस बिल्डिंग को 2012 में NOC दी गई थी. MHADA के मुताबिक, ये बिल्डिंग उस लिस्ट का हिस्सा नहीं है, जिसमें खतरनाक बिल्डिंगों को शामिल किया गया है.


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...