Gonda - डायट दर्जीकुआं पर शनिवार को डीएलएड की महिला प्रशिक्षुओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित टिप्स समझाया गया। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने कहा अब बेटियों को डरने की जरुरत नहीं है। वे निर्भीक होकर सभ्यता और संस्कार के साथ देश की सेवा के लिए आगे बढें । उन्होंने देश के अनेकों साहसी महिलाओं का उदाहरण भी प्रशिक्षुओं के सामने पेश किया। जनपद की एण्टी रोमियो स्क्वाट प्रभारी एसआई मंजू यादव ने महिला प्रशिक्षुओं को आत्म सुरक्षा, एण्टी रोमियो, विसम परिस्थितियों में महिलाओं को क्या करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डायल 100 और महिला सुरक्षा हेल्प लाइन के बारे में भी प्रशिक्षुओं को समझाया। डायट प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, महिला आरक्षी सीमा वर्मा, कविता मौर्या, रेनू रावत, उपेन्द्र कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राहुल यादव रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment