Friday, June 14, 2019

Lucknow

*ब्रेकिंग*


एसएसपी लखनऊ के निर्देशो पर काम कर रही आलमबाग पुलिस पूरी तरह सतर्क


क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत आलमबाग पुलिस ने किया पूरे पुलिस बल के साथ गस्त



आलमबाग थाना क्षेत्र में सीओ आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एस आई राय बहादुर एस आई वैभव सिंह व सभी चौकी इंचार्ज ने मिल कर किया गस्त चन्दन नगर मार्केट से टेडी पुलिया पटेल नगर क्षेत्र में बनी पार्को तक किया गस्त।


थाना क्षेत्र के सभी इलाके में गश्त में सभी दरोगाओं के साथ आलमबाग पुलिस टीम मौजूद


(रिपोर्टर शादाब आलम )



 


Thursday, June 13, 2019

सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ में प्रदर्शन

लखनऊ. सऊदी अरब में शिया मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर आज  लखनऊ के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में उलमा, खुतबा, जाकरीन, मातमी अंजुमनों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर सऊदी अरब में मोहम्मद साहब की बेटी और खानदान वालों के ध्वस्त कब्र का निर्माण कराने की मांग की गई।




लखनऊ मे आज सऊदी अरब सरकार के खिलाफ कब्रिस्तान मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा और इमामों की कब्र को  ध्वस्त किये जाने के विरोध में शिया समुदाय ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर  रहे हैं यासूब अब्बास ने कहा आज रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा  का सऊदी अरब के मदीने में उनकी मजार गिरा दी गई है उसको बनवाने की मांग को लेकर हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं मजार गिराकर जिस तरह से सऊदी अरब ने  यह काम किया है इससे यही और सऊदी अरब अपने आप को इस्लामी देश कहता है सऊदी अरब का दूर-दूर तक इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवादी देश है हम इस जुल्म के खिलाफ आज हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी भारत सरकार से केवल एक ही मांग है भारत की सरकार सऊदी अरब,अरब में वह मदीने में रसूले इस्लाम की इकलौती बेटी फातिमा की मजार को सऊदी अरब की हुकूमत पर दबाव बनाएं और बताया कि मांगे नहीं पूरी हुई तो हम लोग का यहाँ प्रदर्शन लगातार इसी तरह चलता रहेगा !


 


PAK आतंक पर ले एक्शन - PM मोदी

शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव का नाम शामिल है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO समिट से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वार्ता की !



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंच चुके हैं. जहां पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की!!


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग को दोनों के संबंधों से अवगत कराया और जिनपिंग भी इस बात से सहमत हुए कि दोनों देशों को संबंध मजबूत करने की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने उन्हें (जिनपिंग) अगले अनौपचारिक समिट के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने भी कहा कि वह इस साल भारत दौरे पर आ सकते हैं.


विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक संचार में सुधार हुआ है. भारत में बैंक ऑफ चाइना की शाखा खुलना और लंबे समय से लंबित पड़े मसूद अजहर को आतंकी सूची में शामिल करना भी इसी का नतीजा है.


विजय गोखले ने कहा कि पाकिस्तान पर संक्षिप्त चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान से संबंध सुधारने के कई प्रयास किए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पाक को आतंक मुक्त वातावरण बनाने की जरूरत है और इस स्तर पर हम ऐसा होते नहीं देख सकते. हमें इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए !


 


तालकटोरा पुलिस का सराहनीय कार्य

 


लखनऊ।


तालकटोरा पुलिस का सराहनीय कार्य।


गुमशुदा हुए दो बच्चों को कुछ ही घंटों में थाना चौक क्षेत्र की पार्क से इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह ने सकुशल किया बरामद।


परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह ने मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई और पुलिस टीम के साथ कुछ ही घंटे में बच्चों को सकुशल किया बरामद।


12साल का कृष्णा गुप्ता दूसरा बच्चा 7 साल का सात्विक गुप्ता दोनो बच्चों को सकुशल किया बरामद और बरामद कर उनके घर वालो को सौंपा घर वालो से मिल के बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।


परिवार वालों ने तालकटोरा पुलिस और इंस्पेक्टर के कार्य की की सराहना।


Report-shadab aalam



Wednesday, June 12, 2019

कैबिनेट से नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी

कैबिनेट से नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी, JK में और 6 महीने के लिए बढ़ा राज्यपाल शासन !!


केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज नए ट्रिपल तलाक बिल को मंजूरी दे दी गई. इसके अलावा मंत्रिमंडल ने जम्मू और कश्मीर में छह महीने के लिए राज्यपाल शासन के विस्तार को मंजूरी दी है ! मुस्लिम महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार संसद सत्र में तीन तलाक बिल पेश करेगी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पुराने अध्यादेश को ही बिल को तब्दील किया जाएगा !



200 प्वाइंट रोस्टर के लिए बिल होगा पेश


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट रोस्टर के हिसाब से नियुक्ति के लिए सदन में बिल लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने 13 प्वाइंट रोस्टर का जो फैसला दिया था, उससे अनुसूचित जाति और जनजाति के वर्ग के लोगों को नुकसान हो रहा था. इसलिए केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला किया है कि 200 प्वाइंट रोस्टर बहाल करने के लिए सरकार जो अध्यादेश लाई थी, उसे अब बिल के तौर पर सदन में पेश किया जाएगा !


मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन बिल 2019 को मंजूरी दे दी है, जिससे जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आरक्षण के लिए वहां 1954 के राष्ट्रपति आदेश में बदलाव कर आरक्षण के प्रावधान में बदलाव किया है. इसके तहत जहां जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के साथ-साथ अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को भी रिजर्वेश का लाभ मिलेगा. अब तक वहां केवल नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध थी ! इसके अलावा केंद्र सरकार ने आधार और अन्य कानूनों (संशोधन) विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी. अब किसी भी व्यक्ति को आधार नंबर मुहैया कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है !


 


16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म

लखनऊ - राजधानी में बेखौफ दरिंदो का आतंक लगातार जारी ! 16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म ! दुबग्गा चौकी के सामने रहने वाली नाबालिग लड़की से पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय के मनीष ने किया दुष्कर्म। पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी !  जब पीड़िता के घर वाले जा रहे थे थाने उसी समय आरोपी मनीष व 4 से 5 लोगो ने पीड़िता के घर पहुच कर युवती की घर वालो को बुरी तरह पीटा ! थाना काकोरी क्षेत्र के दुबग्गा का मामला !!


रिपोर्ट - विजय चावला 



पत्रकार प्रशांत कनौजिया को किया गया रिहा

ब्रेकिंग, लखनऊ।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकार प्रशांत कनौजिया को किया गया रिहा,


प्रशांत पर था सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने का आरोप,


यह अपराध दोबारा न करने की शर्त पर मजिस्ट्रेट ने दिए रिहाई के आदेश।



आदर्श व्यापार मंडल बाल श्रम के खिलाफ है - संजय गुप्ता

लखनऊ - अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री द्वारा बाल श्रम की रोकथाम में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया  ! अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर बाल श्रम की रोकथाम में आदर्श व्यापार मंडल के विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जारी बयान मे कहा आदर्श व्यापार मंडल बाल श्रम के खिलाफ है किंतु इसका अधिक जिम्मेदार नियोजक ना होकर बच्चों के अभिभावक हैं साथ ही साथ सरकार को उन परिस्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए जिसके कारण वह बाल श्रम के लिए मजबूर हो रहे हैं हैं उन्होंने कहा हम सभी का कर्तव्य है कि समाज में जो बच्चे हैं उनको शिक्षा का अवसर मिले उनको फलने फूलने एवं उनकी प्रतिभा को बढ़ने का अवसर मिले तभी एक अच्छे भारत का निर्माण हो सकेगा उन्होंने बाल श्रम की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में लगातार कार्यक्रम करनेकी बात कही, सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसफार्म गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ के उपाध्यक्ष संजय कुमार मुख्य रूप से रहे !



Tuesday, June 11, 2019

नृपेंद्र मिश्रा अगले पांच साल तक रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एक बार फिर नृपेंद्र मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के अपर प्रधान सचिव के रूप में डॉ. पीके मिश्रा को नियुक्त किया गया है. दोनों को ही सेवा विस्तार दिया गया है ! मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में रिटायर्ड आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को एक बार फिर से चुना है.  वहीं रिटायर्ड आईएएस डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पीएम के अपर प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. दोनों की नियुक्ति 31 मई 2019 से प्रभावी होगी. वहीं दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है !


कौन है नृपेंद्र मिश्रा


मिश्रा 2006 से 2009 के बीच ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2009 में ही रिटायर हुए. ट्राई के पूर्व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा 1967 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के हैं. मिश्रा उत्तर प्रदेश से हैं और राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर हैं. मिश्रा की अध्यक्षता में ट्राई ने अगस्त 2007 में सिफारिश की थी कि स्पेक्ट्रम की नीलामी की जानी चाहिए. मिश्रा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले की सुनवाई में दिल्ली की एक अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश हो चुके हैं !



जाम से निजात की पहल - लखनऊ पुलिस

ब्रेकिंग, लखनऊ।


जाम के झाम से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए एसएसपी की सराहनीय पहल, एसएसपी के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर के आसपास लगने वाले अतिक्रमण को हटवाया, इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़क पर जाम लगाने वालों पर कसी नकेल, इंस्पेक्टर के इस कार्य की स्थानीय लोगों व राहगीरों ने की प्रशंसा।


रिपोर्ट - हिमांशु त्रिपाठी 



 


 


 


चैन स्नेचर गिरफ्तार

ब्रेकिंग, लखनऊ।  


महिला के गले पर झपट्टा मारकर भाग रहे शातिर चैन लुटेरे राजेश कुमार को आलमबाग पुलिस ने घेराबंदी कर बरहा रेलवे कालोनी में दर-दबोचा, सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही के नेतृत्व में आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार, हुसैनगंज निवासी महिला लोको वर्क शॉप के पास कर रही थी ऑटो का इंतजार, आरोपी के पास से लूटी गई चैन और बाइक बरामद, पूछताछ में आरोपी ने कई चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली, पीड़िता ने इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही समेत समस्त पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए दिया धन्यवाद।



रिपोर्ट - हिमांशु त्रिपाठी 


प्राथना सभा में शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी सीख रह प्रशिक्षु

 गोंडा - खोरहंसा।  एडी बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन के कुशल नेतृत्व व बेहतर शिक्षा के प्रति उनके रुचि के कारण डीएलएड के प्रशिक्षु प्रार्थना सभा में शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी सीखरहे हैं। वे स्वयं प्रार्थना सभा में प्रशिक्षुओं के साथ शामिल होकर उन्हें शिक्षक, शिक्षण और उनके भविष्य के दायित्तवों से उन्हें रुबरु कराते हैं।डीएलएड के प्रशिक्षु प्रार्थना सभा के बाद विज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के बारे में एक दूसरे से प्रश्न करते हैं। भूगोल, अर्थ शास्त्र, राजनीति शास्त्र, वायु मण्डल, जल मण्डल, सोलर सिस्टम पर भी प्रार्थना सभा पर ही चर्चा होती है।प्रशिक्षुओं के भविष्य के अध्यापक जीवन में काम आने वाले विद्यालय प्रबंधन, रखरखाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य व टीम भावना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाती है। शैक्षिक गतिविधियां और खेल के प्रति प्रशिक्षुओं को आकर्षित किया जाता है। डायट पर मंगलवार को प्राचार्य की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी का अभ्यास कराया गया। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, वीके पाण्डेय, डा अभय मिश्र शमशाद अहमद रहे।


ब्रेकिंग नोएडा

नोएडा सेक्टर 128 असगरपुर गांव के पास बांध रोड पर स्कोडा कार में लगी भयंकर आग, एक्सप्रेसवे थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर ,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू , कार जलकर हुई राख , किसी के हताहत होने की खबर नहीं ,एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र का मामला !!



नाका पुलिस पूरी तरह सतर्क

एसएसपी लखनऊ के निर्देशो पर काम कर रही नाका पुलिस पूरी तरह सतर्क ! क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत नाका पुलिस ने किया पूरे पुलिस बल के साथ गश्त ! पुरे नाका थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर नाका विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में सभी चौकी इंचार्ज ने मिल कर किया गश्त ! थाना क्षेत्र के सभी इलाके में गश्त में सभी दरोगाओं के साथ नाका पुलिस टीम मौजूद !!



(विजय चावला)


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...