Sunday, May 26, 2019

नम आँखों से दिया पुरसा

 लखनऊ - १९वी रमज़ान की सुबह में नम आँखों से अज़ादारों ने पुरसा दिया ! चुप जलूस सुबह नमाज़ के बाद कूफ़े वाली मस्जिद से निकल कर नाज़िम साहब इमामबाड़े में समाप्त हुआ ! इस जलूस में में लखनऊ के अज़ादार के साथ साथ आस पास के कई शहरों के भी अज़ादार थे ! हज़ारों की तादात में लोगों ने मौला अली अलैहिस्सलाम के ग्लीम वाले जलूस में शिरकत की !



रिपोर्ट - आसिया फातिमा


अगले 5 साल में वैश्विक व्यवस्था में भारत का खोया हुआ रुतबा वापस लाना है: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अगला पांच साल वैश्विक व्यवस्था में भारत के यथोचित स्थान को फिर से हासिल करने का समय होगा। वह लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसे सूरत अग्नि त्रासदी के चलते बिल्कुल सामान्य रखा गया था।


मोदी ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ''अगले पांच वर्ष देश के इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे जैसा कि 1942 से 1947 तक का काल था।"


उन्होंने कहा, ''अगला पांच साल वैश्विक व्यवस्था में भारत के यथोचित स्थान को फिर से हासिल करने का समय होगा। अतीत में हमारे देश को वह स्थान प्राप्त था। मुझे पक्का विश्वास है कि भारत वैश्विक व्यवस्था में अपना महत्व फिर हासिल करेगा।"


मोदी ने सूरत बिल्डिंग अग्नि त्रासदी में 22 विद्यार्थियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, ''कल तक मेरे मन में दो स्थिति थी, एकतरफ इस अभिनंदन समारोह में जाऊं या नहीं, क्योंकि वहां कर्तव्य जुड़ा था, दूसरी तरफ उन लोगों के प्रति करुणा थी जिनकी सूरत में मृत्यु हो गयी। जिन परिवारों ने इस त्रासदी में अपने बच्चों को खोया है, उनका दर्द कोई भी शब्द कम नहीं कर सकता।"


प्रधानमंत्री ने कहा, ''एक तरफ यह भी था, मुझे कर्तव्य के तौर पर राज्य के लोगों को धन्यवाद देना था और अपनी मां का आशीर्वाद लेना था।"



Saturday, May 25, 2019

मतगणना के दिन पैदा हुआ बेटा, इस मुस्लिम परिवार ने नाम रखा नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव-2019 के रिजल्ट वाले दिन 23 मई को यूपी के गोंडा जिले में एक मुस्लिम परिवार में बच्चे का जन्म हुआ. बच्चे की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत और उनसे प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रख दिया ! मतगणना के दिन 23 मई को यूपी के गोंडा जिले में एक मुस्लिम परिवार में बच्चे जन्म हुआ. बच्चे की मां ने अपने बेटे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखा है. यह नाम रखने की कहानी थोड़ी अलग है. बच्चे की मां मेहनाज ने बताया कि यह खुशखबरी वह अपने दुबई में रह रहे शौहर को दे रही थीं तभी उनके पति ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी आए हैं क्या', इसके बाद मैंने बेटे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने फैसला किया ! मेहनाज ने बताया कि बेटे का नाम नरेंद्र मोदी रखने के लिए पति और परिवार से जिद किया और इस पर सहमति बन गई !



मेहनाज ने बताया कि नामकरण का शपथपत्र बनवाकर इसे जिलाधकारी कार्यालय में जमा भी करवा दिया है. मेहनाज पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं. मोदी की जीत के साथ घर में बेटे के जन्म से उनकी खुशी दोगुनी हो गई !उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज के परसापुर मेहरौर गांव में रहने वाले इदरीस ने बताया कि उनका बेटा मुश्ताक दुबई में काम करता है. इदरीस ने बताया कि 23 मई को सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी थीं. उसी दिन मेहनाज को बेटा हुआ और मैं बाबा बना ! परिवार के मुखिया के तौर पर इदरीस ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से बहुत खुशी हो रही है. यह खुशी उनकी तब और दोगुनी हो गई जब उनके घर में उनके नाती का उसी दिन जन्म हुआ. इरदीस ने कहा कि मेहनाज की पहले से दो बेटियां हैं और अब तो नरेंद्र मोदी पैदा हो गया है ! बता दें कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर देश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है. इस बार भी जनता को नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद है. 23 मई को आए रिजल्ट में बीजेपी इस बार अकेले दम पर 300 का आंकड़ा पार कर गई. बीजेपी ने अकेले दम पर 303, एनडीए के साथ मिल 348 सीटें अपने नाम की. तो वहीं कांग्रेस 2014 में 44 पर सिमटी थी और अब 52 पर सिमट गई !


CWC के प्रस्ताव ठुकराने के बाद भी इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, कहा- मुझे जाना होगा

    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की. जिसे समिति ने ठुकरा दिया है. सूत्रों के मुताबिक इसके बावजूद राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने इस मामले पर कहा है कि यह राहुल का अपना फैसला है. इस बात की संभावना कम है कि राहुल अपना मूड बदलेंगे. वहीं समिति के फैसले पर पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला  ने कहा, 'कांग्रेस कार्य समिति 2019 के लोकसभा चुनाव के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है.कांग्रेस कार्यसमिति 12.13 करोड़ साहसी व सजग मतदाताओं को धन्यवाद देती है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया. कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभाएगी और देशवासियों की समस्याओं को सामने रख उनके प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी. कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने चुनावी अभियान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़ा संघर्ष करते हुए दिन-रात जमीनी मेहनत की. कांग्रेस कार्यसमिति हमारे सभी सहयोगी दलों और उनके नेतृत्व को धन्यवाद देती है, जिन्होंने इस सैद्धांतिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का साथ दिया. कांग्रेस अध्यक्ष,राहुल गाँधी  ने कांग्रेस कार्यसमिति के सामने अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति और एक स्वर से इसे खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का आह्वान किया कि प्रतिकूल व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पार्टी को राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की जरूरत है.'



राष्ट्रपति ने PM मोदी को सरकार बनाने का न्योता दिया!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचें, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने  मोदी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें नयी सरकार का गठन करने को कहा है। इससे पहले संसद के केंद्रीय कक्ष में नवनिर्वाचित सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मोदी का चुनाव किया गया। राजग के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन के नेता के तौर पर मोदी के चुनाव का समर्थन किया जिनमें जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल शामिल हैं। इससे पहले मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया। रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने मुझे कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और नयी सरकार का गठन करने को कहा है।


Friday, May 24, 2019

एक बार फिर मोदी सरकार से तेज होगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार

मोदी सरकार को मिले प्रचंड बहुमत से आर्थिक जगत में भी उत्साह है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच साल में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार और तेज होगी।  अर्थशास्त्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा है कि मोदी सरकार के आने से सरकार की नीतियों को नई रफ्तार मिलेगी। ये रफ्तार न सिर्फ देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी बल्कि नई नौकरियों और रोजगार के मौके देने में भी कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में और तेजी के साथ काम किया जाएगा, जिससे जीडीपी 9-10 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले 5 सालों में सरकार ने अर्थव्यवस्था को कई कड़वी दवाएं जीएसटी और नोटबंदी के तौर पर दी हैं ऐसे में अब आने वाले 5 सालों में उन दवाओं का असर दिखेगा। 



मौजूदा सरकार की कई पुरानी योजनाएं 2022 और 2024 तक के लक्ष्य के साथ बनाई गई हैं। 5 साल के नए कार्यकाल में इन योजनाओं को पूरा करने के लिए भरपूर मौका रहेगा। उद्योग जगत को सरकार से तमाम उम्मीदें है। ऑटो इंडस्ट्री को भी राहत की उम्मीद है।  वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है। यह 2014 मोदी सरकार के बाद सबसे कम वृद्धि है। तीसरी तिमाही में वृद्धि 6.6% के साथ 6 साल के निचले स्तर पर चली गई थी। देश में हर महीने 10 लाख से ज्यादा लोग जॉब मार्केट में आते हैं। बेरोजगारी दर को लेकरकुछ महीने पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 में यह 6.1% थी, जो 45 साल में सबसे ज्यादा है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र में देश में कुल 1,424 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इनमें से 384 देरी से चल रहे हैं। बैंकों का फंसा कर्ज 10.4 लाख करोड़ था।


Thursday, May 23, 2019

PM मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर करने के लिए अनेक कोशिशें की: चीनी नेता


चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था बेहतर करने तथा लोगों की आजीविका में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की गुईझोऊ प्रांतीय कमेटी के स्थाई समिति के सदस्य मू देगुई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में शासन प्रणाली में सुधार हुआ है।


देगुई ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ''भारत और चीन के लंबे समय से मित्रवत संबंध हैं।" मोदी को चुनाव में मिली भारी सफलता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मोदी और उनके प्रयासों की सराहना की।


देगुई सीपीसी गुईझोऊ प्रोवेंशियल पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के महानिदेशक भी हैं। उन्होंने कहा, ''हमने देखा है कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभाला है तब से उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने, लोगों की जीविका में सुधार करने तथा शासन प्रणाली दुरुस्त करने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।"


गौरतलब है कि चीन ने शुक्रवार (24 मई) को कहा था कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देता है और साथ ही साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजनीतिक विश्वास तथा आपसी सहयोग को प्रगाढ़ करने का इच्छुक है।


Wednesday, May 22, 2019

नई भारतीय सरकार को लेने होंगे विदेश नीति संबंधी अहम फैसले

अमेरिका के प्रख्यात भारतीय विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद गठित होने वाली सरकार को विदेश नीति के संबंध में, खासकर आर्थिक क्षेत्र में अहम फैसले करने होंगे। विदेशी संबंधों पर परिषद की सदस्य एलिसा आयर्स ने 'पीटीआई भाषा से कहा, ''अगली सरकार किसी की भी बने, एक बात तय है कि भारत को विदेश नीति के संबंध में, खासकर आर्थिक क्षेत्र में अहम फैसले करने होंगे।"



''आवर टाइम हैज कम: हाउ इंडिया इज मेकिंग इट्स प्लेस इन द वर्ल्ड" पुस्तक की लेखिका और पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन में सेवाएं दे चुकीं आयर्स ने कहा कि हालांकि हर सरकार में भारत और अमेरिका के संबंधों में रक्षा क्षेत्र में प्रगति हुई है लेकिन व्यापार एवं आर्थिक मोर्चे पर तनाव बढ़ा है। 'कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस' में कार्यरत एशले टेलिस ने अपने लेख ''ट्रबल्स अपलेंटी: फोरेन पॉलिसी चैलेंजिस फॉर द नेक्स्ट इंडियन गवर्नमेंट" में कहा कि एग्जिट पोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा चुने जाने का पूर्वानुमान लगाया है। उन्हें भारत में ही नहीं, बल्कि उससे आगे भी गंभीर बाह्य चुनौतियों का सामना करना होगा। टेलिस ने कहा, ''यदि भारत को आगामी दशकों में बड़ी ताकत बनने की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना है तो अगली सरकार को घरेलू स्तर पर आर्थिक सुधार तेज करने होंगे, भारत की संस्थाओं को मजबूत करना होगा, उसके संवैधानिक चरित्र को बचाकर रखना होगा और देश के आंतरिक सामंजस्य को बरकरार रखना होगा। ये सभी हालिया वर्षों में बुरी तरह संघर्ष कर रहे हैं।" 'जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज' में एसोसिएट प्रोफेसर जोशुआ व्हाइट ने भी कहा कि अगली सरकार के लिए सबसे अहम काम आर्थिक सुधार होंगे। 'न्यू अमेरिका' थिंक टैंक के एक वरिष्ठ सदस्य अनीश गोयल ने भी कहा कि सत्ता में कोई भी आए, उसे व्यापारिक संबंधों समेत विदेश नीति संबंधी कई चुनौतियों का सामना करना होगा जो जटिल होती जा रही हैं।


फर्जी एग्जिट पोल से न हों निराश - राहुल गांधी

   राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी । जय हिन्द। भाषा के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे अफवाहों एवं एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, 'आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।'



भारत का नया गाना 'तुर पेया' रिलीज, लोग बोले- एक और चार्टबस्टर

    सलमान खान की फिल्म भारत का नया गाना मैं तुर पेया रिलीज हो गया है. सॉन्ग को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है ! सलमान खान की फिल्म भारत का नया गाना 'मैं तुर पेया' रिलीज हो गया है. सॉन्ग को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. गाना शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-  'मैं तुर पेया घर से दूर'. गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फैंस गाने को चार्टबस्टर बता रहे हैं ! एक यूजर ने लिखा- फनटास्टिक सॉन्ग. लोग फिल्म को भी ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. गाना सुनकर मजा आ गया, शानदार, बेहतरीन, नाइस, मस्त सॉन्ग है जैसे कमेंट मिल रहे हैं. फिल्म के बाकी गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने को सुखविंदर सिंह, विशाल और शेखर ने गाया है. सॉन्ग के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं. गाने में नोरा फतेही की भी झलक दिखाई गई है ! फिल्म की बात करें तो बता दें कि भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी. भारत कोरियन फिल्म 'एन ओड टू माई फादर' की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में सलमान 18 से 70 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाते दिखाई देंगे. सलमान के किरदार का नाम भारत है. उनके 71 साल की जर्नी को दिखाया जाएगा. सलमान खान की मसाला फिल्म में एक्शन, रोमांस, रोमांच, देशप्रेम, कॉमेडी का फ्लेवर मौजूद है !


 


पप्पू हत्याकांड - ब्रेकिंग

थाना ठाकुरगांज पुलिस हुई अपराध रोकने में नाकाम , बीते 11 दिनों में अपराधियों ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में गोलीकांड करके पप्पू और छोटू लोधी की हत्या, दोनों मामले में अभी तक पुलिस नही पहुच पाई हत्यारो तक, जबकि सीसीटीव मे कैद हुई है हत्यारो की तस्वीर उसके बावजूद राजधानी की पुलिस के हाथ है खाली, थाना ठाकुरगंज मे नही रह पुलिस का इकबाल आज छोटू हत्याकांड में तीन दिन गुजर जाने के बाद भी, पुलिस के पास सिर्फ हत्यारो की मिली सीसीटीवी फुटेज वही 11 दिन गुजर जाने के बाद, पप्पू हत्याकांड में भी हत्यारो तक नही पहुच पाई थाने की पुलिस आखिर क्यों नही पकड़ पा रही है असल अपराधियो को पुलिस!!



रिपोर्ट - शादाब आलम


ब्रेकिंग लखनऊ।


जमीनों और प्लाट के नाम पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आर.सन्स इंफ्रालैंड डेवलपर्स का मालिक आशीष श्रीवास्तव गिरफ्तार, लोगों को झांसा देकर 1800 से 4 हजार की मासिक किश्त के बनाकर 7 साल बाद प्लाट देने का करता था अनुबन्धन, समय बीतने के बाद न दिया प्लाट और न ही लौटाई रकम, कम्पनी बन्द कर फरार हुआ आशीष चढ़ा गोमतीनगर पुलिस के हत्थे, इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने पुलिस टीम के साथ किया गिरफ्तार, एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मामले की जाँच में जुटी पुलिस टीम को मिली सफलता।


(हिमांशु त्रिपाठी)


Tuesday, May 21, 2019

भाजपा मुख्यालय में NDA के मंत्रियों का जमावड़ा !

    आम चुनाव के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच भाजपा ने अपनी अगुवाई वाले इस गठबंधन को और अधिक मजबूती देने तथा सरकार गठन के बारे में विचार विमर्श के लिये मंगलवार की शाम को गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजग के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। राजग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल करेंगे। हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी।



लखनऊ ब्रेकिंग !


लखनऊ - एसएसपी और लखनऊ पुलिस को एक बार फिर दी बदमाशों ने चुनौती ! दिन दहाड़े गार्ड से की लूट लूट की वारदात को अंजाम दे कर बदमाश मौके से हुए फरार ! बाइक सवार 2 बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम। असलहे के बल पर लूटे 36 हज़ार रुपये। लूट के दौरान मार पीट कर किया गार्ड को घायल। सूचना पाकर मौके पर पॅहुची पुलिस। इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की घटना।


रिपोर्ट - शादाब आलम 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...