प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचें, जहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें नयी सरकार का गठन करने को कहा है। इससे पहले संसद के केंद्रीय कक्ष में नवनिर्वाचित सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मोदी का चुनाव किया गया। राजग के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन के नेता के तौर पर मोदी के चुनाव का समर्थन किया जिनमें जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल शामिल हैं। इससे पहले मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया। रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने मुझे कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और नयी सरकार का गठन करने को कहा है।
Saturday, May 25, 2019
राष्ट्रपति ने PM मोदी को सरकार बनाने का न्योता दिया!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment