Sunday, April 28, 2019

कांग्रेस की सरकार बनी तो झुग्गी वालों और किराएदारों को मिलेगा अपना घर - राहुल

  


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुंबई में झुग्गी वालों और किराये पर रहने वाले लोगों को अपना घर मिलेगा। मुंबई की सभी छह सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। गांधी ने मराठी में ट्वीट किया कि उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगी नेताओं के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है कि झुग्गीवासियों और किरायेदारों को कम से कम 500 वर्ग फुट के आवास दिये जाएं। उन्होंने कहा, ''मैं मुंबईवासियों को आश्वासन देता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो झुग्गी वालों और किरायेदारों को अपना घर मिल जाएगा।"


'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा' !

सनी देओल से मिले पीएम मोदी, बोला फिल्म गदर का डॉयलॉग- 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा' !


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल से रविवार को मुलाकात की और उनकी सुपरहिट फिल्म गदर का डॉयलाग बोलते हुए कहा कि वे दोनों एक बात पर सहमत हैं कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा।  प्रधानमंत्री ने सनी से मुलाकात की जानकारी देते हुए टि्वटर पर लिखा कि सनी देओल की विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनकी लालसा ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया है। आज उनसे मिलकर खुशी हुई। हम उनकी गुरदासपुर में जीत के प्रति आशान्वित हैं। हम दोनों एक बात पर सहमत हैं - हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा! उल्लेखनीय है कि सनी देओल पिछले सप्ताह ही भाजपा में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने 4 बार यह सीट भाजपा के लिए जीती थी। पार्टी ने इस बार इस सीट पर सनी देओल पर दांव लगाया है।



 

सनी देओल प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र हैं। धर्मेन्द्र ने भी भाजपा के लिए राजस्थान की बीकानेर सीट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 
धर्मेन्द्र की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं और वे इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। सनी देओल सोमवार को गुरदासपुर सीट से नामांकन पत्र दायर करेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़ से है।

ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ !

ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ !


लखनऊ थाना मड़ियांव के अंतर्गत केसव नगर कबाड़ मंडी में लगा भीषण आग ! 


दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पर आग पर काबू पाना मुश्किल !


आग ने मचाई तबाही 40 बीघा गेहूं सहित ट्रैक्टर ट्राली व थ्रेसर भी जला!

आग ने मचाई तबाही 40 बीघा गेहूं सहित ट्रैक्टर ट्राली व थ्रेसर भी जला!



गोण्डा -  गोण्डा के मसकनवा में रविवार की दोपहर छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड़ गांव निवासी भोनू खेत में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से लगी आग ने आसपास के गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कि लोग कुछ समझ पाते आग की भीषण लपटों ने ट्रैक्टर थ्रेसर व ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार गुहार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए, लेकिन तेज हवा से आग फैलती गई। जिससे चुवाड़ के भोनू,विजय कुमार, सिसई रानी पुर के निवासी साधु ,राम लाल, राजकिशोर, अशोक कुमार, परदेसी, गंगाराम, राजकिशोर, राजेश वर्मा, त्रिलोकीके 40 बीघे गेहूं की फसल व आठ बीघे पेड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। इस संबंध में लेखपाल अजय कुमार भारती, सुरजीत कुमार ने बताया कि लगभग 11 किसानों की गेहूं की फसले व आठ बीघे पेड़ी गन्ने की फसल जली है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।



 


व्यापारी का मतलब भारतीय जनता पार्टी: राजनाथ सिंह

संकल्प पत्र में व्यापारियों की मांगों को सम्मिलित करने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के व्यापारियों ने "संकल्प पत्र- आभार समारोह" आयोजित कर संकल्प पत्र कमेटी के चेयरमैन एवं लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह का आभार जताया
* आदर्श व्यापार मंडल ने राजनाथ सिंह को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का वायदा किया *भारत ताकतवर बन रहा है: राजनाथ सिंह *सरकार बनने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के साथ भव्य कार्यक्रम करूंगा: राजनाथ सिंह *विश्व में सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है: राजनाथ सिंह *व्यापारी का मतलब भारतीय जनता पार्टी: राजनाथ सिंह



* समारोह में छत्तीसगढ़ के कई बार के सांसद एवं व्यापारी बृजमोहन अग्रवाल एवं केंद्र सरकार के मंत्री डॉ महेश शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे
* 28 अप्रैल 'दिन रविवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले 6 दिलकुशा कॉलोनी में "संकल्प पत्र-आभार समारोह" आयोजित किया गया ,समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजधानी सहित देश के छह करोड़ व्यापारियों की ओर से संकल्प पत्र कमेटी के चेयरमैन राजनाथ सिंह का संकल्प पत्र में व्यापारियों की बहुत पुरानी मांगों को शामिल करने जिसमें राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, देश के खुदरा व्यापारियों के लिए खुदरा व्यापारी नीति, देशभर के जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना, व्यापारियों के लिए क्रेडिट कार्ड का विषय शामिल किया गया है इसके लिए उनका व्यापारियों ने आभार जताया व्यापारियों ने फूल मालाओं से राजनाथ सिंह का स्वागत किया तथा उन्हें तलवार भेंट की" संकल्प पत्र -आभार समारोह" को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा भारत अब धनवान एवं ताकतवर भारत बन रहा है उन्होंने कहा व्यापारी समाज ने कष्ट बर्दाश्त किया लेकिन देश हित में लिए गए फैसलों का विरोध नहीं कियाउन्हीने कहा व्यापारी का मतलब भारतीय जनता पार्टी माना जाता है उन्होंने समारोह में आए हुए आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो से वायदा किया सरकार बनने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने समारोह में उन्हें तलवार भेंट की तथा व्यापारियों ने समारोह में राजनाथ सिंह को लखनऊ से भारी मतों से विजयी बनाने का वायदा किया, आभार समारोह में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के कई बार के सांसद बृज मोहन अग्रवाल, केंद्र सरकार के मंत्री डॉ महेद शर्मा,आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, महामंत्री दीपक लंबा, वरिष्ठ महामंत्री प्रवीण वर्मा, महामंत्री संजय त्रिवेदी, महामंत्री विजय कनौजिया, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, युवा इकाई की अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा, अरुण राय डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आदिल, हिमांशु गुप्ता,मनीष पांडे,अनिरुद्ध निगम,इक़बाल हसन सहित लगभग 160 बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी शामिल थे !



 


दीपिका पादुकोण संग आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं कटरीना कैफ!

दीपिका पादुकोण संग आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं कटरीना कैफ!


बॉलीवुड एक्ट्रेसदीपिका पादुकोण को लेकर कटरीना कैफ ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दे दिया. कटरीना कैफ ने कहा कि वह दीपिका पादुकोण के साथ आइटम नंबर करना चाहती हैं. हाल ही में कटरीना कैफ पॉपुलर टॉक शो अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ बातचीत करती नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए !



 

जब अनीता ने कटरीना कैफ से पूछा कि वह कौन सी कपूर हैं जिनके साथ वह फिल्म में काम करना चाहेंगी. इस पर कटरीना ने करीना का नाम लिया. कटरीना ने कहा, "मैं करीना के साथ काम करना चाहूंगी. मुझे लगता है वह कमाल की हैं, बहुत प्यारी और बहुत सुंदर." जहां वह कटरीना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं वहीं वह दीपिका के साथ भी काम करना चाहती हैं !

जेट पायलटों की PM नरेंद्र मोदी से गुहार, बोले- हमारी सैलरी दिलाएं

जेट एयरवेज के पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल एविएटर गिल्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि कंपनी को कर्ज देने वाले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आदेश दिया जाए कि कर्मचारियों का एक महीने का वेतन जारी करे. गिल्ड ने पीएम से यह भी अपील की है कि विमानों का रजिस्ट्रेशन बैन खत्म करने के निर्देश भी जारी किया जाए !


विमानन कंपनी जेट एयरवेज के आर्थिक संकट ने राजनीतिक रूप ले लिया है. कंपनी की आर्थिक दुर्गति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरवाजे तक पहुंच गई है, साथ ही जेट एयरवेज के एक कर्मचारी की आत्महत्या ने भी इस मामले को तूल दे दिया है. कांग्रेस ने इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उनसे जेट कर्मचारियों के परिवारों को जवाब देने की मांग की है!



वहीं, जेट एयरवेज के पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल एविएटर गिल्ड ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि कंपनी को कर्ज देने वाले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आदेश दिया जाए कि कर्मचारियों का एक महीने का वेतन जारी करे. गिल्ड ने पीएम से यह भी अपील की है कि विमानों का रजिस्ट्रेशन बैन खत्म करने के निर्देश भी दिए जाएं .


SIS का दावा- हमारे थे श्रीलंका में मारे गए 3 आत्मघाती हमलावर!


  आतंकी संगठन ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल का का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया !  इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को बम से उड़ा लिया था. मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई, जब सुरक्षा बल ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के लड़ाकों की तलाश कर रहे थे. इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे. 'कोलंबो गजट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस की न्यूज एजेंसी 'अमाक' के जरिए ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल-का'का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और 'गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया.' 



     इसके साथ ही आईएस ने श्रीलंका में तीन जिहादियों की ओर से 'घात लगाकर किए गए आक्रमण' की जिम्मेदारी ली है. आईएस का दावा है कि कलमुनई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कलमुनई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं. इसके साथ ही अमाक ने हमले में शामिल दो कथित आतंकवादियों की तस्वीर भी जारी की है. शुक्रवार की शाम को सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को पूर्व के अंपारा जिले के एक घर से इस्लामिक स्टेट के झंडे, किताबें और अन्य चीजें मिली हैं. ऐसा अनुमान है कि यहां आतंकवादी संगठन आतंकियों को शपथ दिलाते थे. शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.


श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अधिकारी अब अपना ध्यान आतंकवादी समूह समर्थकों के धर दबोचने पर लगा रहे हैं. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 70 लोगों को खोजा जा रहा है, जिनमें से कुछ खुद को उड़ाने में सक्षम हैं. गौरतलब है कि पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सेना के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में एक मकान पर छापा मारा था, जिसके बाद हथियारबंद लोगों के साथ मुठभेड़ हुई. हथियारबंद लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाईं. मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई. हिंसक झड़पों के दौरान माना जाता है कि तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया. मौके से छह बच्चों और तीन महिलाओं सहित कुल 15 शव बरामद हुए थे. पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि तीन संदिग्ध फिदायीन हमलावर भी इन 15 लोगों में शामिल हैं !


 



नेता जी देते रह गए भाषण, उनको लिए बगैर ही उड़ गया हेलीकॉप्टर

नेता जी देते रह गए भाषण, उनको लिए बगैर ही उड़ गया हेलीकॉप्टर!




बीजेपी नेता और एटा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह प्रचार में लगे हुए थे तभी हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही उड़ गया! नाराज राजवीर सिंह कार में सवार होकर लखनऊ के रवाना हुए! देश में अभी चुनाव का माहौल है. लोकसभा के लिए तीन चरण का मतदान हो चुका है! अभी जिन क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां नेता जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं! इस दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिल रहे हैं! कोई वोट के लिए फसल काट रहा है तो किसी के जनसभा स्थल पर सांड का उत्पात देखने को मिल रहा है! अब इस कड़ी में एक और अनोखी घटना सामने आई है! दरअसल, बीजेपी नेता और एटा के वर्तमान सांसद राजवीर सिंह प्रचार में लगे हुए थे तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही उड़ गया, हेलीकॉप्टर जाने के बाद नाराज राजवीर सिंह कार में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए, मिली जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तभी उनका हेलीकॉप्टर उनको लिए बगैर ही लखनऊ रवाना हो गया, इस बात से वह काफी नाराज हो गए  राजवीर सिंह यहां पर कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, घटना जिले के कोसम ईमाम गांव की है!बता दें कि राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र हैं!


अब्बास हैदर 


 


Saturday, April 27, 2019

थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार!

थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने बहाया पसीना, 71 सीटों पर 29 को वोटिंग!



    चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया. चौथे चरण में  29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जिन राज्यों में मतदान होगा उनमें बिहार की 5 लोकसभा सीटें, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के कुलगाम जिले में भी 29 अप्रैल को मतदान होगा. लोकसभा की 17 सीटों के लिए कुल 943 कैंडिडेट मैदान में हैं ! 29 अप्रैल को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान होना है. बिहार में बेगूसराय सीट पर देशभर की निगाहें हैं, इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं. जबकि गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार. इस सीट पर आरजेडी के तनवीर हसन भी अपनी उम्मीदवार पेश कर रहे हैं. गिरिराज सिंह और कन्हैया के अलावा इस चरण में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान, बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित 66 उम्मीदवार मैदान में हैं !


आशिक़ को महबूबा ने ज़िंदा जलाया !

आशिक़ को महबूबा ने ज़िंदा जलाया !


 


24 वर्षीय अरविन्द निसाद ने प्रेमिका के बात न करने पर युवती और उसकी मां के सामने खुद पर पेट्रोल डाल दी आग लगाने की धमकी, धमकी पर बौखलाई युवती ने माचिस जलाकर लगा दी आग, आग लगाने के बाद मां-बेटी भाग कर पहुंची अपने घर, परिजनों ने आग बुझाकर अरविन्द को सिविल हॉस्पिटल में कराया भर्ती, एक सप्ताह से जिंदगी-मौत से जूझ रहे युवक की हालत आज और बिगड़ी, डॉक्टरों की मानें तो 65% झुलस चुके अरविन्द के बचने के असर हैं कम, सप्ताह भर से एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटक रहे परिजन, आरोप है कि प्रेम-प्रसंग के दौरान युवती और उसकी मां ने विभिन्न समस्याएं बताकर लिए 2 लाख 70 हजार रूपये, पुलिस के कार्रवाई न करने पर एसएसपी के पुलिस ऑफिस में 2 दिन पहले गुहार लगा चुके झुलसे युवक के माता-पिता को अभी भी नहीं मिला न्याय, हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला।


Monday, April 15, 2019

चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, कहा- बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया

चुनाव आयोग पर बरसीं मायावती, कहा- बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया


 


बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार रात 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस में चुनाव आयोग ने नहीं लिखा है कि मैंने भड़काउ भाषण दिया था. चुनाव आयोग पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि बिना पक्ष सुने मुझ पर बैन लगाया और  मोदी-शाह को खुली छूट है.  हमें मूलभूत अधिकारों से बगैर किसी सुनवाई के वंचित किया गया है. यह चुनाव आयोग के इतिहास का काला आदेश है. ऐसा लगता है कि ये किसी के दबाव में आकर लिया गया फैसला है ताकि हम दूसरे चरण का प्रचार न कर सकें


Saturday, April 13, 2019

अभी और काम करने की जरूरत है मुझे - आलिया

 हॉलीवुड जाना चाहती हैं आलिया, बोलीं- अभी और काम करने की जरूरत है मुझे!



एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सात साल में खुद को एक पावरफुल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया है. इन दिनों वे बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा वे जल्द ही बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में नजर आने वाली हैं. इसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण तेजा के मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. आलिया भट्ट ने कहा है कि अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिलेगा तो वे हॉलीवुड में भी काम करना पसंद करेंगी !


राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट - मीडिया

विदेशी मीडिया का दावा- राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट !



     स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने राफेल डील की घोषणा के बाद रद्द कर दिया था. एक स्थानीय अखबार के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था, जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील  का औपचारिक ऐलान हुआ था! फ्रांस के अधिकारियों ने अनिल अंबानी की मदद कर्ज चुकाने में की थी. फ्रांस के कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है! 


      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद रद्द कर दिया! 


'रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस' को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद बड़ी छूट मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी का कर्ज तब माफ किया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल डील की घोषणा की ! स्थानीय अखबार 'ले मॉन्डे' के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील हुई थी. इससे कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी की अप्रैल 2015 की आधिकारिक यात्रा में इस बात का ऐलान किया गया था कि भारत फ्रांस के दसॉ से 36 फाइटर जेट खरीदेगा!


रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की कंपनी के बारे में कथित तौर पर फ्रांस के अधिकारियों ने जांच की. अधिकारियों ने पाया कि 2007 से 2010 के बीच अनिल अंबानी की कंपनी पर 60 मिलियन यूरो टैक्स बकाया था. रिलायंस अटलांटिक फ्लैग फ्रांस ने 7.6 यूरो टैक्स के रूप में देने का प्रस्ताव दिया लेकिन फ्रांस के अधिकारियों ने आगे इस मामले की दोबारा जांच करने से इंकार कर दिया!


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...