उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण पर पहुंचे सिविल हॉस्पिटल ! वहाँ पर मरीज़ों के लिए खराब व्हीलचेयर देखकर डिप्टी सी एम पाठक ने सीएमएस को आदेश दिया के तत्काल व्हीलचेयर सही कराएं !
Thursday, March 31, 2022
Wednesday, March 30, 2022
जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को चोरी की मोटर साईकिल व तीन किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अटाला तिराहा के पास से अभियुक्त विजय बहादुर पटवा को 03 किलो गांजा व चोरी की मोटर साईकिल के साथ दिनांक 29.03.22 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 91/22 धारा 420/467/468/471/411/413 भादवि0 व मु0अ0सं0 92/22 धारा 8/22 NDPS Act बनाम- विजय बहादुर पटवा पुत्र प्रभुदत्त पटवा नि0 अजमेरी (हमाम दरवाजा) थाना कोतवाली जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. विजय बहादुर पटवा पुत्र प्रभुदत्त पटवा नि0 अजमेरी (हमाम दरवाजा) थाना कोतवाली जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 03 किलो गांजा
2. एक मोटर साईकिल आपाची
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 91/22 धारा 420/467/468/471/411/413 भादवि0 थाना कोतवाली जौनपुर
2. मु0अ0सं0 92/22 धारा 8/22 NDPS Act थाना कोतवाली जौनपुर
2. मु0अ0सं0 168/21 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली जौनपुर
3. मु0अ0सं0 170/21 धारा 411/413/414 भादवि0 थाना कोतवाली जौनपुर
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 चन्दन राय चौकी प्रभारी राज कालेज थाना कोतवाली जौनपुर।
2. का0 राज नरायण थाना कोतवाली जौनपुर।
3. का0 दीलिप कुमार थाना कोतवाली जौनपुर।
4. का0 शिवेन्द्र यादव थाना कोतवाली जौनपुर ।
Tuesday, March 29, 2022
अखिलेश यादव ने विधानसभा में बताए विदेश यात्रा के फायदे और योगी पर ली चुटकी; खूब लगे ठहाके
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सत्ता और विपक्ष ने सर्वसम्मति से सतीश महाना को अध्यक्ष चुना। सतीश महाना के स्पीकर के रूप में चुनाव के बाद जहां नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष का आभार जताया और महाना की जमकर तारीफ की। नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी आदित्यनाथ की बातों से खुद को सहमत बताते हुए उनकी सराहना की। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष को उनके संरक्षण की जरूरत होगी। इस दौरान सदन में कई बार हंसी-ठहाके भी गूंजे।
लगातार 8 बार के विधायक सतीश महाना की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''जहां आप लगातार एक क्षेत्र से जीतकर आए। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं। स्वभाविक हो वही सदस्य जीतता है जो जनता के बीच लोकप्रिय हो। जनता का उससे प्यार हो। आप जरूर उस जनता के बीच में घुलमिल गए होंगे, जिसकी वजह से जनता ने कभी किसी दूसरे दल के प्रत्याशी की ओर नहीं देखा। आपको लगातार जितवाया। 18वीं विधानसभा में आप भारी बहुमत से जीतकर आए हैं।''
अखिलेश ने कहा, ''आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। हमें आपके संरक्षण की जरूरत होगी। आपको हमारे अधिकारों की रक्षा करनी है। हालांकि, आप राइट साइड से आए हैं, लेकिन ध्यान आपको लेफ्ट साइड का रखना है। उन्होंने आपको छोड़ दिया है। अब आप राइट की तरफ नहीं देखेंगे आप, केवल लेफ्ट की तरफ देखिए। हाउस के वह रेफरी हैं आप, कभी गेम का हिस्सा नहीं बन जाना, क्योंकि आप राइट से आए हैं।'' सपा अध्यक्ष ने कहा कि आप जितना विपक्ष को समय देंगे, लोकतंत्र उतना मजबूत होगा। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आप चुनी हुई सरकार के स्पीकर है, हमने इलेक्ट होकर आपको इलेक्ट किया है। आपको उतना ध्यान देना होगा कि जो चुनी हुई सरकार है वह तानाशाह ना बन जाए
जब लगे ठहाके
अखिलेश यादव ने महाना की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा आप लगभग 35 देश घूमकर आए हैं, यह बात तो मुझे पहले पता होनी चाहिए थी। अध्यक्ष महोदय यह बात तो मुझे पहले पता होनी चाहिए थी। इस पर महाना ने हंसेत हुए कहा- आपने प्रयास नहीं किया ना। इस पर सदन में ठहाके लगे। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी यह है कि ऐसे सदस्य अध्यक्ष बने हैं, जो अब जब कभी विदेश यात्रा होगी तो भूलेंगे नहीं, यह नहीं करना कि केवल राइट वालों को ले जाएं आप। सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि राइट में कुछ ऐसे सदस्य हैं जो विदेश नहीं जाना चाहते। इस पर स्पीकर ने उनसे नाम पूछ लिया तो खुद अखिलेश यादव दूसरे सदस्यों के साथ ठहाका लगाने लगा। उन्होंने कहा कि वह बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
नेता विपक्ष ने विदेश यात्रा के फायदे बताते हुए कहा, ''यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि विदेश जाने का कुछ लाभ भी है। मैं उन लाभों की बात नहीं कर रहा हूं जो कभी-कभी लोग उठाते हैं सवाल। यह जो एक्सप्रेस वे की बात नेता सदन कह रहे थे, यदि मैं विदेश नहीं गया होता तो शायद देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस नहीं बना पाता। यदि मैं विदेश नहीं गया होता तो आपके शहर को मेट्रो नहीं बना पाता। हम जिस इमारत में बैठे हैं वह ब्रिटिश काल की है। मुझे खुशी है इस बात की नेता सदन जिस इमारत में बैठते हैं उसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया।''
दुबई में समंदर किनारे कलरफुल फ्लोरल स्ट्रैपी ड्रेस पहन मस्ती करती नजर आईं मौनी रॉय
मौनी रॉय इन दिनों दुबई में हैं और वेकेशन टाइम को फुल एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मल्टीकलर शॉर्ट समर स्ट्रैपी ड्रेस में बीच पर एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। (Instagram/@imouniroy)
रॉय इन दिनों दुबई में हैं और वेकेशन टाइम को फुल एंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मल्टीकलर शॉर्ट समर स्ट्रैपी ड्रेस में बीच पर एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। (Instagram/@imouniroy)
मौनी रॉय हाल ही में दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी के बंधन में बंधी हैं और अपना ज्यादातर समय वहीं बिताती हैं। यूएई की अपनी हालिया तस्वीरों में, मौनी को मल्टीकलर फ्लोरल ड्रेस में समंदर किनारे मस्ती करते देखा जा सकता है। (Instagram/@imouniroy)
स्कूल में क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई
गोण्डा : कमपोजिट विद्यालय भरहापारा में मंगलवार को शिक्षिका सोनिया सिंह की अगुवाई में क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच, छह, सात और आठ के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने झोपड़ी, गुलदस्ता, मिट्टी का खिलौना, चार्ट, शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए विद्यालय व विद्यालय जाते छात्रों को चार्ट पर बनाया। क्राफ्ट के माध्यम से छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षक बृजपाल यादव, सोनिका शुक्ला, नीता सिंह, ज्योति सोनी रहीं !
Monday, March 28, 2022
12 से चौदह वर्ष के बच्चों का हुआ टीकाकरण
गोण्डा ! कोरोना महामारी से बचाव के लिए सीएचसी वजीरगंज की स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल चेतपुर में टीकाकरण कैम्प लगाया गया। 12 से 14 वर्ष के बच्चो को टीकाकरण कराया गया। कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों को टीका लगाया गया। एएनएम अनुराधा सिंह, आशा बहु उषा सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्तरी निधु सिंह, शिक्षिका प्रेमलता सिंह रहीं।
Sunday, March 27, 2022
अतुल को मिला डायट प्राचार्य का प्रभार
गोण्डा। डायट दर्जीकुंआं पर वरिष्ट प्रवक्ता रहे अतुल कुमार तिवारी को डायट दर्जीकुंआं के प्राचार्य का प्रभार दिया गया है। शनिवार को उन्होंने डायट पहुंच कर पद भार ग्रहण किया। उन्होंने डायट प्रवक्ता व कर्मियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्य समय से निपटाने के लिए सभी को निर्देश दिया है।
मूल रुप से जनपद अम्बेडकर नगर के अकबरपुर बरियावन बाजार निवासी श्री तिवारी इणटरमीडिएट की शिक्षा अकबरपुर से व पीजी मानव विज्ञान विषय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है। प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, हरेन्द्र कुमार, रेनू राव, ओमकार नाथ चौधरी, वजीरगंज के बीईओ हर्षित पाण्डेय, संतोष यादव, अमित मिश्र, दिवाकर मिश्र, सुधीर कुमार, वार्डेन किरन वर्मा ने खुशी जताई है।
Saturday, March 26, 2022
सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल को आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सिपाही की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पहुंच गए और कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी अमित सिंह प्रार्थना पत्र की जांच कराने के लिए त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे. जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेहठी गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई. इस घटना में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई. जबकि की टक्कर मारने वाला वाहन सवार वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा।
रूस ने समुद्र में उतार दी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, परमाणु युद्ध का बढ़ा खतरा
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण एक महीने से अधिक से जारी है और मॉस्को का आक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के कुछ घंटों बाद रूस ने अपनी न्यूक्लियर पनडुब्बियां समंदर में उतार दी हैं। इससे न्यूक्लियर वॉर की आशंका भी बढ़ गई है।
16 बैलिस्टिक मिसाइल ले जा सकती हैं रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां
बता दें कि रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने में सक्षम है। इन पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारा गया है। रूस के इस कदम को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेमलिन अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक जाता दिख रहा है। रूस पर नजर रख रहे विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन आक्रामक रणनीति के लिए न्यूक्लियर धमकियां देते रहे हैं। ऐसा उन्होंने 2014 के क्रीमिया युद्ध के दौरान भी किया था।
न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेगा रूस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। मॉस्को ने 22 मार्च को नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर नाटो ने सीमा लांघी तो क्रेमलिन न्यूक्लियर हमले से नहीं चूकेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि अगर रूस के सामने 'अस्तित्व का खतरा' खड़ा होता है तो वह न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेगा। द टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि ये न्यूक्लियर पनडुब्बियां जल्द ही रूस की ओर लौट आए हैं और उसके बाद से गतिविधियां सामान्य हैं। लेकिन रूस के इस कदम के बाद से पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियां क्रेमलिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर कड़ी नजर रख रही हैं।
Friday, March 25, 2022
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को बधाई दी
कैंट क्षेत्र के विधायक बृजेश पाठक के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से व्यापारियों में अत्यधिक खुशी की लहर!
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने श्री बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया !
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक सहित सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को बयान जारी कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी !
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कैंट क्षेत्र के विधायक श्री बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा श्री बृजेश पाठक के उप मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के व्यापारियों में अत्यधिक खुशी की लहर दौड़ गई है उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक को प्रेस नोट जारी कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो डिप्टी सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र मंत्री व 20 राज्यमंत्री के साथ ली शपथ
योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
कैबिनेट मंत्री के बाद स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। दो-दो मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल व संदीप सिंह, गुलाब देवी व गिरीश चन्द्र यादव, धर्मवीर प्रजापति व असीम अरुण, जेपीएस राठौर व दयाशंकर सिंह तथा नरेन्द्र कश्यप व दिनेश प्रताप सिंह, तथा अरुण कुमार सक्सेना व दयाशंकर मिश्र दयालू ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली गई।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है।
योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं।
Thursday, March 24, 2022
यूक्रेन ने कीव के उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ा, मारीपोल में संघर्ष तेज़, पलायन करने वाले लोगों का आंकड़ा 35 लाख पार
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने मंगलवार भोर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कीव के एक उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया। रूसी सैनिक राजधानी कीव के दूसरे हिस्सों पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मारीपोल पर बमबारी तेज हो गई है। कीव में 35 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो बुधवार सुबह खत्म होगा। इससे घरों व तहखानों में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भीषण युद्ध के बाद कीव के उपनगर मारकीव से रूसी सेना को खदेड़ दिया गया। यूक्रेनी सेना ने मारकीव के हाईवे पर फिर से कब्जा हासिल कर लिया है। हालांकि, रूसी सेना उत्तर-पश्चिमी उपनगर बुचा, होस्तोमेल व इर्पिन पर आंशिक कब्जा करने में सफल रही है। इन शहरों पर हमले के पहले दिन से बमबारी जारी है।चेर्नोबिल स्थित परमाणु केंद्र के पास आग लग गई है, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है। समर्पण प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद रूस ने मारीपोल पर बमबारी तेज कर दी है। पलायन कर रहे लोग बताते हैं मारीपोल 99 प्रतिशत बर्बाद हो चुका है। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। करीब 1,100 लोग झाडि़यों में छिपते हुए निकटवर्ती शहरों में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
Wednesday, March 23, 2022
CM योगी बैठक से बाहर निकले,जेपी नड्डा के आवास पर चल रही थी बैठक
Breaking News Delhi
दिल्ली- ढाई घण्टे बैठक के बाद CM योगी बैठक से बाहर निकले,जेपी नड्डा के आवास पर चल रही थी बैठक !!
nextmedia.page
Tuesday, March 22, 2022
2024 तक देश में अमेरिका जैसी सड़कें होंगी, लोकसभा में नितिन गडकरी ने किया दावा
दिल्ली : लोकसभा में सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने लोकसभा में दावा किया कि 2024 समाप्त होने से पहले देश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि जॉन कैनैडी का कहा गया एक वाक्य मैं हर समय ध्यान में रखता हूं. उन्होंने कहा था कि अमेरिका इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि वो अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं.
हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा,
उन्होंने कहा कि मैं इसी बात पर भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का सुखी, समृद्ध और शक्तिशाली हिंदुस्तान बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, उसके आधार पर मैं इस सदन को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2024 समाप्त होने से पहले हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.
उन्होंने कहा इसके कारण रोजगार निर्माण होगा, ग्रोथ बढ़ेगी साथ ही टूरिज़्म भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर में ही 60 हजार करोड़ का काम किया जा रहा है. जोझिला टनल में इस वक्त एक हजार लोग -8 डिग्री में अंदर जाकर काम कर रहे हैं.
'गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं,
उन्होंने यह भी कहा कि मैं अब गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं. हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है. पैसा मार्केट से खड़ा होता है. उन्होंने कहा कि मुझे इनविट (InvIT) के लिए आप सबका सहयोग चाहिए. Infrastructure Investment Trust (InvIT) मॉडल में 1000 करोड़ रुपए का प्रॉजेक्ट होगा. इसमें हम सभी गरीब लोगों से बोलेंगे कि NHI(National Highway Institute)के बॉन्ड में पैसा डालो, इनमें कम सम कम 7 प्रतिशत रिटर्न मैं दूंगा. बैंक में कहां एफडी में रिटर्न मिलता है. इस देश के गरीब लोगों का पैसा रोड बनाने के लिए लेना चाहिए. यह हमारा प्रयास है अभी सेबी से एप्रूवल नहीं मिला है. अगर सेबी एप्रूवल दे देगी तो हिंदुस्तान के गरीब लोगों के पैसे से यहां की सड़कें बनेंगी और 7 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आपका विश्वास और प्रेम ही हमारी ताकत है.
Monday, March 21, 2022
मारियुपोल के स्कूल पर बमबारी, अंदर थे 400 लोग, यूक्रेन में अब तक 115 बच्चों की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फरवरी को रूस द्वारा चौतरफा युद्ध शुरू करने के बाद से यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, 24 फरवरी से अबतक यूक्रेन के 2,246 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 847 मारे गए हैं और 1,399 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का मानना है कि वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं। रूसी बलों ने मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी।
मारियुपोल पर रूस का आक्रमण युद्ध अपराध: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने जो किया वह युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना का यह आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा। जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।
जेलेंस्की ने रूस से जुड़े दलों को निलंबित किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है जिनके संबंध रूस से हैं। इनमें सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यों वाली यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं। इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं।
Sunday, March 20, 2022
बुनियादी शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा
गोण्डा : निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षयता और संख्या ज्ञान पर रविवार को शुरु हुए महात्मा बुद्ध उच्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण और अध्यापकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट दर्जीकुंआं की टीम व राज्य स्तर पर सीमेट द्वारा की जा रही है। प्रशिक्षण का प्रारंभ अनीता रानी और गीता देवी के द्वारा ईश वंदना से किया गया। ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता एवम ए आर पी धीरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मौर्य, घनश्याम मौर्या, संजय कुमार, गंगेश्वर प्रसाद ने प्रशिक्षण के मुख्य दक्षताएं ,बुनियादी गणित, गणित की प्रकृति,संख्या पूर्व अवधारणा,गणित किट, पोस्टर चार्ट,गणित के संसाधनों को उपयोग, बच्चे के सीखने की वर्तमान स्थिति, सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव, बिंदुओं पर सभी प्रतिभागियों के साथ वृहद चर्चा की । प्रशिक्षकों ने कक्षा कक्ष को बच्चों की दुनियां से जोड़ना,पूर्व ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल, कक्षा में सौहार्दपूर्ण वातावरण,समूह कार्य का महत्व, बातचीत के मौके, चित्र पर चर्चा, कविता कहानी से सीखना आदि पर सभी प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। प्रशिक्षण में ज्योतिष्मा मिश्रा,पल्लवी पटेल,तृप्ति केवलानी,अंजलि राय,स्नेहा आप्टे,दिव्य ज्योति,नंदिनी सिंह, शिप्रा साहू, अनीता चौरसिया,अतुल पाल,अरुण कुमार सिंह,शिव कुमार,मोहर कुमार सिंह, राकेश सिंह,सोनिया पांडेय,गोल्डी यादव,खुशबू सिंह,रमाकांत,श्री चंद जायसवाल,सुधांशु मिश्रा,मोहम्मद आसिफ, अशोक कुमार श्रीवास्तव रहे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीसीपी उत्तरी को पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद किया
किराना व्यापारी अमित जैन से असलहे के बल पर लूट की घटना का अनावरण किए जाने , लुटेरों को पकड़ने एवं रकम की बरामदगी से व्यापारियों में खुशी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीसीपी उत्तरी को पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बधाई दी
घटना का अनावरण करने वाली पूरी टीम को, बुधवार को आदर्श व्यापार मंडल करेगा सम्मानित
गाजीपुर थाना अंतर्गत अम्रपाली मार्केट के किराना व्यापारी अमित जैन से असलहे के बल पर हुई लूट की घटना का अनावरण किए जाने एवं लुटेरों को पकड़ने एवं रकम की बरामदगी पर आदर्श व्यापार मंडल ने खुशी जताई
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारमंडल के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में एडीसीपी प्राची सिंह से उनके कार्यालय पर मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पुष्प गुछ देकर बधाई दी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया शातिर अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम का बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान करेगा
ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे
एडीसीपी को धन्यवाद ज्ञापित करने वाले पदाधिकारियों में ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, भुक्तभोगी व्यापारी आशीष जैन, श्रवण जैन शामिल थे !
Saturday, March 19, 2022
नशे में धुत कार सवार डिवाइडर में टकराया
तेज रफ्तार गाड़ी होने के चलते टक्कर लगने से कार के उड़े परखच्चे।
खदरे की तरफ से आ रहा नशे में धुत कार सवार की डिवाडर से टक्कर के बाद अन्य वाहन चालक चपेट में आने से बाल बाल बचे।
स्थानीय लोगो की माने तो नशे में धुत कार सवार बहुत तेजी से चला रहा था गाड़ी।
चौक थाना के अंर्तगत पक्के पुल टीले वाली मस्जिद के पास का मामला।।
Friday, March 18, 2022
Thursday, March 17, 2022
भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री
भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री।
भगवंत मान ने पंजाब के नए CM के तौर पर शपथ ली,
उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।
Wednesday, March 16, 2022
The Kashmir Files पर ऐतराज जताने वालों पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- सालों से दबाया सत्य बाहर आने से परेशान
पीएम नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों से दबाया गया सत्य बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें। लेकिन उसे रोकना कैसी समझदारी है।
Tuesday, March 15, 2022
नगर निगम जोन-7 कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त एवं व्यापारियों के मध्य हुई बैठक
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर निगम जोन 7 के अधिकारियों के मध्य नगर निगम जोन 7 इंद्रा नगर कार्यालय में एक बैठक हुई बैठक में उत्तर प्रदेशआदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे
बैठक में भूतनाथ बाजार एवं नीलगिरी मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने अपनी अपनी बाजार की समस्याएं उठाई
भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सहायक नगर आयुक्त को समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा
भूतनाथ के व्यापारियों ने बेबीयन रेस्टोरेंट से सेंट डोमिनिक रोड पर नालियों के ऊपर लगे पत्थरों के टूटे होने के कारण ग्राहकों एवं नागरिको के चोटिल होने की शिकायत करते हुए नालियों पर पत्थर लगवाने की मांग की तथा भूतनाथ मार्केट की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की
भूतनाथ मार्केट में महिला ग्राहकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही पिंक टॉयलेट बनवाए जाने की मांग भी व्यापारियों ने सहायक नगर आयुक्त से की तथा भूतनाथ मार्केट के सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की भी मांग की
नीलगिरी मार्केट इंदिरा नगर के प्रभारी उदयभान यादव ने नीलगिरी मार्केट में नाली के चोक होने की शिकायत की तथा खराब सड़कों को भी बनवाने की मांग की सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए तथा व्यापारियों से भूतनाथ मार्केट के कूड़ा प्रबंधन में एवं साफ सफाई हेतु सहयोग की भी अपील की बैठक में नगर निगम के जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह, कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा,सहायक अभियंता संजय पाण्डेय,
सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर डॉक्टर राकेश वर्मा /बृजेश प्रजापति /विजेता द्विवेदी/देवेन्द्र वर्मा उपस्थित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे तथा भूतनाथ आदर्श अध्यक्ष कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, वरिष्ठ महामंत्री अरशद सफी पुरी, महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार ,उपाध्यक्ष रवि राजपूत, उपाध्यक्ष सौरभ अरोड़ा, नीलगिरी मार्केट प्रभारी उदय भान यादव आदि मौजूद रहे !
Monday, March 14, 2022
12 से 14 साल के बच्चों और 60 से ऊपर के हर बुजुर्ग को बुधवार से लगेगा कोरोना टीका, दी जाएगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन
कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च में शुरू होगा। भारत सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। बता दें कि देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि केंद्र इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा। यानी अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।
इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।"
12-14 आयु वर्ग को दी जाएगी कॉर्बेवैक्स
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को इसके कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सिफारिश दी है। यानी भारत में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि भारत ने 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक, बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन शॉट्स दिए जाते थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के बीच के 3,37,70,605 बच्चों को दूसरी खुराक मिली है।
Sunday, March 13, 2022
इराक में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, ईरान से दागी गईं 12 मिसाइलें, एक के बाद एक हुए कई धमाके और लगी भीषण आग
इराक (Iraq) के इरबिल में स्थित अमेरिकी दूतावास पर 12 मिज़ाइल दागी (Missiles Fired on US Consulate) गई हैं. इस बात की जानकारी अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने दी है. अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इरबिल शहर पर ये मिसाइलें पड़ोसी देश ईरान (Iran) से दागी गई थीं. इराक और अमेरिका दोनों की ही तरफ से इस मिसाइल हमले को लेकर बयान जारी किया गया है. एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही कोई हताहत हुआ है.
इराक के अधिकारियों ने कहा कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है. दूतावास की ये इमारत नई है और हाल में ही यहां स्टाफ शिफ्ट हुआ है. अमेरिकी अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि अभी ये पता नहीं चल सका है कि कुल कितनी मिसाइल दागी गई हैं और उनमें से कितनी लैंड हुईं. ये घटना आधी रात के तुरंत बाद हुई है और इसमें भारी नुकसान होने की आशंका भी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं.
संजय गुप्ता ने कैंट क्षेत्र से विजयी बृजेश पाठक को पुष्प गुछ भेट किया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को कैंट क्षेत्र से विजयी श्री बृजेश पाठक से उनके निवास पर मुलाकात की तथा श्री बृजेश पाठक को शुभकामनाएं एवं बधाई दी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शुभकामनाएं देने वाले पदाधिकारियों में व्यापारी नेता मनीष पांडे,अनिरुद्ध निगम ,मनीष जैन ,उमेश सनवाल, राजा राम रावत, प्रवीण मिश्रा आदि प्रमुख थे !
Friday, March 11, 2022
बैंक ने लगाया खाताधारकों के लिए कैम्प
बीआरसी व दयानन्द इण्टर कालेज में इण्डियन बैंक ने खाता धारकों के लिए कैम्प लगाकर अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ट प्रबंधक अखिलेन्दर सिंह व वेदप्रकाश ने नये ज्वाइनिंग वाले शिक्षकों से खाता खोलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने व्यक्तिगत ऋण, ओडी, हाउसिंग लोन से सम्बंधित शिक्षकों से प्रश्नों का उत्तर दिया। घनश्याम मौर्य, संजय, प्रदीप सिंह, एहसान रसूल, संतोष पाण्डेय, राम बहादुर, गौरव रहे।
सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, होली से पहले ले सकते हैं शपथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार के गठन से पहले परंपराओं को निभाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार की दोपहर मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। नई सरकार के गठन से पहले तक योगी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। माना जा रहा है कि होली से पहले वह शपथ ले लेंगे।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में मिली जीत से उनके नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है। अब विधायक दल की बैठक में नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि दिल्ली में अन्य मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 मार्च को नई सरकार का गठन हो सकता है।
यूपी में बीजेपी गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटें मिली हैं। 37 साल बाद प्रदेश में कोई सरकार रिपीट हुई और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
यूपी की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 275 सीटें जीती हैं, जबकि प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को 124 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी महज एक सीट पर सिमट गई है और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई हैं जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो सीटें मिली हैं।
इस विधानसभा चुनाव की जीत से न सिर्फ योगी का कद बढ़ा बल्कि वे एक ऐसे नायक के रूप में उभरे, जिसने तमाम विषम परिस्थितियों पर काबू पाते हुए जीत का तोहफा भाजपा की झोली में डाल दिया। यूपी के चुनावी नतीजों ने न सिर्फ योगी की बुलडोजर बाबा की छवि और उनके सुशासन मॉडल पर मुहर लगा दी बल्कि विरोधियों के मंसूबे भी ध्वस्त कर दिए।
योगी की बेदाग छवि और पूरे पांच साल बिना रुके, बिना थके उनकी मेहनत के आधार पर प्रदेश की जनता ने उन्हें ही यूपी के लिए सबसे उपयोगी माना। भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्मसिंह दिग्गज भी धराशायी हो गए। हालांकि प्रदेश के कई मंत्री भी चुनाव हार गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर ही यूपी चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया था कि पार्टी यूपी की कानून-व्यवस्था को ही मुख्य चुनावी हथियार बनाएगी। भाजपा उसी एजेंडे पर आगे बढ़ी। विरोधियों ने कभी जाति, कभी ठोको नीति तो कभी अन्य मुद्दों को लेकर योगी को घेरा लेकिन कोई भी रणनीति काम नहीं आई।
सबसे कम उम्र के विधायक बने हिमांशु यादव
बदायूं : जिले की शेखूपुर विधानसभा से विजयी हुए हिमांशु यादव प्रदेश के सबसे कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायक हैं। हिमांशु यादव अभी सिर्फ 24 साल के हैं। उनके पिता इसी सीट से 2012 में विधायक बने थे। वहीं उनके बाबा बनवारी लाल यादव भी पूर्व में विधायक और मंत्री रह चुके हैं। हिमांशु ने निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 5661 वोटों से पराजित किया है।
शेखूपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हिमांशु यादव को कुल 104920 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य को 99259 वोट ही मिले। हिमांशू ने 5661 वोटों से जीत हासिल की। पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे हिमांशु !
गंगा की कटरी के इलाका शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा के हिमांशु यादव पुश्तैनी प्रतिद्वंद्विता निभाने में कामयाब रहे। सपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव और भाजपा के पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के बीच यहां वर्षों से मुकाबला होता रहा। दोनों परिवारों के बीच इस बार भी मुकाबला हुआ और इस बार सपा ने भाजपा से सीट छीन ली।
बनवारी सिंह यादव ने यहां से 2012 में अपने पुत्र आशीष यादव को विधायक बनवाया था। जबकि 2017 में यहां से भगवान सिंह शाक्य अपने पुत्र धर्मेंद्र शाक्य को विधायक बनवाने में कामयाब हो गए थे। भाजपा से फिर धर्मेंद्र शाक्य मैदान में थे, जबकि आशीष यादव ने इस बार अपने पुत्र हिमांशु यादव को चुनावी समर में उतारा था। मौर्य-शाक्य, यादव और मुस्लिम वोटरों की बाहुल्यता के बीच लड़ाई तो बहुत करीबी रही, लेकिन हिमांशु यादव ने चुनाव जीतकर अपने बाबा और पिता से मिली राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए अपनी पारी की शुरूआत कर दी है। बसपा ने यहां से पूर्व विधायक मुस्लिम खां को मैदान में उतारा था, भाजपा उम्मीद लगाए बैठी थी कि मुस्लिम वोटरों का बंटवारा हो जाएगा और वह बाजी जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
सपा से फूफा-भतीजे जीते चुनाव
जिले में फूफा और भतीजे ने एक ही पार्टी से जीत हासिल की है। यह फूफा भतीजे हैं सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव और शेखुपुर से हिमांशु यादव। ब्रजेश यादव क्षेत्र के निवर्तमान विधायक ओंकार सिंह यादव के पुत्र हैं, जो कि मंत्री रहे स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के दामाद हैं। ब्रजेश यादव के साले आशीष यादव जो कि उसे क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं शेखूपुर से जीते सपा के हिमांशु यादव आशीष यादव के पुत्र हैं। इस तरह इस चुनाव में फूफा और भतीजे की जीत चर्चा में बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मिलकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी !
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा से उनके आईटी कॉलेज स्थित आवास पर मिलकर उनको भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई दी उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया बधाई देने वालों में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, फुल अंदर के अध्यक्ष उमेश संनवाल मुख्य रूप से रहे !
Thursday, March 10, 2022
भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर व्यापारियों में खुशी
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर प्रदेश के व्यापारियों में अपार खुशी व्याप्त हुई ! उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या को जीत की बधाई दी !
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जीत में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का है
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा , ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल ,प्रभाकर श्रीवास्तव, उमाकांत गुप्ता, दुर्गेश पांडे सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे !
Tuesday, March 8, 2022
विश्व महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई" के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के इंडिया अवध होटल, सप्रू मार्ग लखनऊ में "विशिष्ट महिला सम्मान समारोह "का आयोजन हुआ
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों व्यापार,
चिकित्सा, शिक्षा, नगर निगम प्रशासन, खेल जगत, साहित्य ,पत्रकारिता, पुलिस प्रशासन, राजनीति, समाज सेवा ,रंगमंच, काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत संगठन की महिला नगर इकाई की अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल एवं प्रभारी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया इस अवसर पर बोलते हुए संजय गुप्ता ने कहा महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं सशक्त हो गई हैं यदि अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से समाज मजबूत होगा!
संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने बताया साहित्य क्षेत्र से पदम श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं साहित्य क्षेत्र से ही डॉ. अर्चना मिश्रा ,चिकित्सा क्षेत्र से राजधानी के पीजीआई अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. मंदाकिनी प्रधान एवं मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. रुचिता शर्मा नगर निगम प्रशासन से नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह , शिक्षा क्षेत्र से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह, राजनीति के क्षेत्र से राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल, काव्य के क्षेत्र से कवित्री श्रीमती व्याख्या मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र से श्रीमती नम्रता पाठक (कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक जी की पत्नी) एवं श्रीमती कस्तूरी सिंह ,फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से श्रीमती शिखा सूरी ,वास्तु शास्त्र के क्षेत्र से डॉ. लिपिका मेहरोत्रा, रंगमंच के क्षेत्र से अनन्या ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र से हिंदुस्तान समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अरशाना आनंद एवं पोर्टल पत्रकार श्रीमती अर्चना कश्यप एवं एंकरिंग के क्षेत्र से कुमारी ऐश्वर्या ठाकुर, व्यापार जगत से श्रीमती अनुपमा सिंह एवं श्रीमती अंजलि रस्तोगी को "विशिष्ट महिला सम्मान "से नवाजा गया !
इस अवसर पर व्यापार के क्षेत्र से संगठन की 30 महिला पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया संगठन के पदाधिकारियों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कु. शिखा मिश्रा ,श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती अंजलि मौर्या, श्रीमती मीनू सक्सेना, कु. दीक्षा सक्सेना, श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती वर्तिका शुक्ला, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती रीमा अग्रवाल, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती अंतरा शर्मा, श्रीमती नेहा रस्तोगी, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती रेनू सिंह ,श्रीमती रितु ठाकुर ,श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती आरती कपूर, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती दीपमाला केसरवानी, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती सुनीता चंद्रा, श्रीमती समीना खातून, श्रीमती अन्नपूर्णा अवस्थी, श्रीमती रूपाली गुप्ता श्रीमती प्रेरणा त्रिपाठी, श्रीमती सुष्मिता सिंह, प्रियम पांडे, तृप्ति मिश्रा, आस्था ,श्रेया केसरवानी दिव्या मोनिका सिंह, कंचन यादव रही !
Monday, March 7, 2022
चोरी की तहरीर लेकर भटक रहा पीड़ित
गोण्डा : इण्टर कालेज में हुए चोरी की तहरीर लेकर पीड़ित प्रबंधक 15 दिन से एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दर दर भटक रहा है। खोरहंसा चौकी पुलिस पीडित को हर दिन मीठी गोली देरही है।
कोतवाली देहात के खोरहंसा चौकी क्षेत्र फिरोजपुर ग्राम पंचायत के बाबा इण्टर कालेज में 15 दिन पहले चोरों ने कालेज के दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा चार कम्प्यूटर, एक लेपटाप, एलईडी टीवी, प्रिंटर, साउंड सिस्टम, कालेज का एसआर रजिस्टर, मानीटर, इन्वर्टर मशीन व बैटरी चोर उठा लेगये। कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी चोरों ने छेडछाड़ की है। प्रबंधक अब्दुल्ला शेख ने खोरहंसा चौकी पर चोरी की तहरीर दी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं किया है। चौकी प्रभारी केके सिंह सिर्फ पीड़ित को लालीपाप ही देरहे है। कोतवाल देहात मनोज पाठक से सम्पर्क किया गया पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ ।
Friday, March 4, 2022
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्पताल में भर्ती
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक भारतीय छात्र की जान जाने के कुछ दिनों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इसकी जानकारी दी। वीके सिंह ने एएनआई को बताया, "कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने कहा, "भारतीय दूतावास ने पहले ही प्राथमिकता से इस बात को साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।"
नवीन की हो गई थी मौत
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई थी। बताया गया कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।
आपको बता दें कि भारतीय छात्र वर्तमान में युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। चार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह यूक्रेन से सटे देशों में रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख कर रहे हैं।
Thursday, March 3, 2022
बनारस में अखिलेश यादव के रोड-शो पर जिला प्रशासन ने चलाई कैंची, सपाई आक्रोशित
यूपी में अब केवल सातवें और अंतिम चरण का मतदान बचा है। अंतिम चरण में सात मार्च को बनारस और इसके आसपास की सीटों पर वोटिंग होनी है। सभी दलों ने बनारस में प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी और सपा की तरफ से अध्यक्ष अखिलेश यादव का बनारस में चार मार्च को रोड-शो प्रस्तावित है।
जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के रोडशो के लिए रात आठ से 10 बजे तक की अनुमति दी है। जबकि सपा की ओर से शाम चार से रात आठ बजे के बीच इजाजत मांगी गयी थी। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। अब चार की जगह केवल दो घंटे की अनुमति ने सपा नेताओं को आक्रोशित कर दिया है।
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चार मार्च को भारतमाता मंदिर से सिगरा से रोड-शो रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर तक के लिए अनुमति अनुमति गई मांगी थी। शाम पांच से रात आठ बजे तक के लिए रोड शो का समय निर्धारित था। इसके लिए शाम चार से आठ बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन ने रात आठ से दस बजे की अनुमति दी है।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय लाठर ने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि पहले रूट बदलवाया गया औ अब समय में भी कटौती की गई है। इसकी निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी।
चार मार्च को ही पीएम मोदी का भी रोड-शो बनारस में होने जा रहा है। पीएम मोदी का रोड-शो मलदहिया से काशी विश्वनाथ मंदिर तक होगा। मलदहिया पर सरदार पटेल की मूर्ति से रोड-शो शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा।
Wednesday, March 2, 2022
हजरत इमाम हुसैन के सफर की याद में मजलिस आज
लखनऊ। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अ.स. के सफर की याद में कर्बला दियानुतद्दौला में दो मार्च को शाम मजलिस होगी। मजलिस को मौलाना एजाज अतहर खिताब करेंगे। इसके बाद कर्बला परिसर में जुलूस की जियारत करायी जायेगी। इसी दिन दरगाह हजरत अब्बास अ.स. रुस्तम नगर में अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास खिताब करेंगे। महिलाओं की मजलिस दोपहर इमामबाड़ा कसरे हसनैन काजमैन रोड में होगी जिसे जाकिरा मरजिया बेगम खिताब करेंगी।
Tuesday, March 1, 2022
Russia Ukraine News: यूक्रेन के ओखटिरका में सैन्य ठिकाने पर रूस का बड़ा हमला, 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए
Russia Ukraine News : यूक्रेन के ओखटिरका में एक सैन्य ठिकाने पर रूसी सैनिकों की तरफ से भारी गोलाबारी में यूक्रेन के 70 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने ‘टेलीग्राम’ पर यह जानकारी दी। उन्होंने जली हुई चार मंजिला इमारत और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि रविवार को युद्ध के दौरान कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। इस रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। यह शहर कीव और खारकीव के बीच है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के बेहद करीब पहुंच चुकी है। करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क-- तीन बड़े हॉलीवुड स्टूडियो ने ‘द बैटमैन’ समेत रूस के सभी थियेटर में अपनी फिल्मों की रिलीज रोक दी है।‘वार्नर ब्रदर्स’, ‘द वॉल्ट डिजनी कंपनी’ और ‘सोनी पिक्चर्स’ ने सोमवार को कहा कि वे रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज़ ‘‘रोक’’ रहे हैं।
कैनबरा-- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को पांच करोड़ डॉलर की मिसाइल, हथियार और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा। मॉरिसन ने कहा, ‘‘इन हथियारों में से अधिकतर घातक श्रेणी में आते हैं।’’ इससे पहले मॉरिसन ने यूक्रेन को पिछले सप्ताह केवल गैर-घातक सैन्य उपकरण मुहैया कराने का ही वादा किया था।
कीव-- ‘मैक्सर टेक्नोलॉजी’ द्वारा उपलब्ध कराई गई उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंकों, तोपों और अन्य सहायक वाहनों का 40 मील की दूरी तक फैला रूसी काफिला कीव से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।
वॉशिंगटन--अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मारकारोवा ने अमेरिकी सीनेटरों से कहा कि उनके देश को और सैन्य अधिकारों की आवश्यकता है। अमेरिकी संसद संकट के दौरान यूक्रेन की मदद करने के लिए पूरक निधि मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए व्हाइट हाउस 6.4 अरब डॉलर की सैन्य एवं मानवीय सहायता चाहता है। अमेरिकी खुफिया समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मार्क वार्नर ने कहा, ‘‘उन्हें (यूक्रेन को) और हथियार चाहिए।’’
इससे पहले रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर जबर्दस्त बमबारी की।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद
गोंडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
लखनऊ : 2 जनवरी ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में सदस्यता ग्रहण कार्यकम का आयोजन हुआ। र...
-
गोंडा : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में झंझरी के बच्चों ने परचम लहराया। इस परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा ...

.jpeg)









.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
