Saturday, March 26, 2022

सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत

 


   जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल को आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सिपाही की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पहुंच गए और कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

         चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी अमित सिंह प्रार्थना पत्र की जांच कराने के लिए त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे. जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेहठी गांव के पास सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई. इस घटना में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई. जबकि की टक्कर मारने वाला वाहन सवार वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा।

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...