Tuesday, November 9, 2021

ऊर्दू दिवस पर याद किये गये अल्लामा इकबाल

गोण्डा : मशहूर देश भक्ति तराना सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा लिखने वाले शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल मंगलवार ऊर्दू दिवस के मौके पर याद किये गये। नौं नवम्बर अल्लामा इकबाल का जन्म दिन ऊर्दू दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कुछ शिक्षण संस्थाओं में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ऊर्दू डे मनाया गया। 

शहर के फैजाबाद रोड़ स्थिति जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज में उर्दू प्रवक्ता बदीउद्दीन अहमद की अगुवाई में ऊर्दू डे मनाया गया। उन्होंने अल्लामा इकबाल के अदबी जिन्दगी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कि अल्लामा इकबाल दूसरे देश में पैदा जरुर हुए थे पर उनका दिन हिन्दुस्तान के लिए ही धढ़कता था। प्रधानाचार्य रफीउल्लाह ने "हजारों साल नर्गिस अपने बेनूरी पे रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदवर पेदा।। शायर की लाइनें पढ़कर अल्लामा इकबाल को दुनिया का सबसे बेहतरीन ऊर्दू शायर बताया। उन्होंने कहा कि इकबाल की यह लाइन  'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना'  हमेशा लोगों को सामाजिक एकता, भाईचारा व सौहार्द की प्रेरणा देती रहेंगी। कालेज के छात्रों मोहम्मद अनस, सईदुल इस्लाम ने उनकी शायरी पढ़कर इकबाल को याद किया। नेअमत उल्लाह, सुभाष चन्द्र जयसवाल, मोहम्मद आमीन सिराजी, पिन्टू भाई, इसरार नजर, समसुज्जुहा रहे।

Photo by Next media 



शोक सभा कर शिक्षक को दी श्रद्धांजलि

गोण्डा : जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज के सेवानिवृत विज्ञान शिक्षक व  कालेज के प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी जफरुल बारी उर्फ नन्हे मास्टर के निधन पर दयार - व - असगर व जिगर संस्था की ओर से फैजाबाद रोड़ मुसाफिर खाने में शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन व सगीर उस्मानी ने जफरुल बारी के तालीमी व अखलाकी जिंदगी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि नन्हे मास्टर सदैव दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। जिगर कालेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह ने उन्हें एक अच्छा शिक्षक बताया। शेख शम्स के संचालन में होरहे इस प्रोग्राम में मुफ्ती इब्राहीम ने मरहूम के हक में दुआ करायी। मसऊद अहमद शमसी, रहमान खां, हुसैन खालिद, ताहिर हसन, फैज बारी, डाक्टर बब्बू, नोमान बद्र फलाही, बदीउद्दीन, आदिल तलत, सादिक जफर रहे।

Monday, November 8, 2021

लखीमपुर केस: सुप्रीम कोर्ट की UP सरकार को फटकार

लखीमपुर खीरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को आज फिर फटकार लगी है. यूपी सरकार की जांच फिर सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है. कोर्ट ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक आरोपी को बचाने के लिए दूसरी FIR  में एक तरह से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

लखीमपुर खीरी मामले (lakhimpur kheri case) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को आज फिर फटकार लगी है. यूपी पुलिस की जांच फिर सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है. कोर्ट ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक आरोपी को बचाने के लिए दूसरी FIR  में एक तरह से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि वह चाहते हैं कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज आगे की जांच की निगरानी करें. कोर्ट ने साफ कहा कि केस में दर्ज दोनों FIR में किसी तरह का घाल-मेल नहीं होना चाहिए. अब मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी.

कोर्ट ने कहा कि लखीमपुर में दो तरह की हत्याएं हुई हैं. पहली उन किसानों की जिनको गाड़ी से कुचला गया. दूसरा उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की, जिनको भीड़ ने मारा. सभी की जांच होनी चाहिए. कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि दोनों घटनाओं के गवाहों से अलग-अलग पूछताछ होनी चाहिए.

कोर्ट में चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ इसपर सुनवाई कर रही थी. हरीश साल्वे ने यूपी सरकार का पक्ष रखा था.

कोर्ट ने SIT पर उठाए सवाल, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच का सुझाव

कोर्ट ने मामले में गठित SIT पर भी सवाल उठाए. कहा कि SIT जो इस मामले की जांच कर रही है वो दोनों FIR के बीच अंतर नहीं कर पा रही है. कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज को नियुक्त करना चाहते हैं, ताकि दोनों FIR के बीच अंतर हो पाए. कोर्ट ने पंजाब हाई कोर्ट के पूर्व जज रंजीत सिंह और राकेश कुमार का नाम सुझाया. इसपर अपना मत देने के लिए यूपी सरकार की तरफ से पेश हरीश साल्वे ने वक्त मांगा. अब शुक्रवार को अगली सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

लखीमपुर केस पर पिछली सुनवाई 26 अक्टूबर को हुई थी. तब कोर्ट ने यूपी सरकार से गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने, उनके बयान दर्ज करने का आदेश दिया था. कहा गया था कि पत्रकार रमन कश्यप और ड्राइवर सुंदर की मौत से जुड़े गवाहों के भी बयान अलग से लिए जाएं.

मोबाइल टावर से मोबाइल डेटा लेने को कहा था लेकिन उसका अबतक कुछ नहीं हुआ. कहा गया कि आशीष मिश्रा और गवाहों के फोन के अलावा किसी का फोन ट्रैक नहीं किया गया. कोर्ट ने पूछा, 'आप कहना चाहते हैं कि किसी अन्य आरोपी के पास मोबाइल नहीं था?'

कोर्ट ने आगे कहा कि हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि एक विशेष आरोपी को 2 एफआईआर में ओवरलैप करके लाभ दिया जा रहा है.

होटल में पति को प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने पति को पीटा


   कानपुर। इंस्पेक्टर पति को उनकी दूसरी पत्नी ने पीटा। दूसरी पत्नी ने केडी होटल में ठहरे इंस्पेक्टर अरुण कुमार के साथ दूसरी महिला को रंगे हाथ पकड़कर जमकर पीटा। दूसरी महिला इंस्पेक्टर अरुण कुमार की प्रेमिका बताई गई। विवाद बढ़ने पर होटल में मौके पर पहुँची ग्वाल टोली पुलिस दोनों पक्षो को थाने लाई। 

      पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद होने पर थाना रेल बाजार में मुकदमा दर्ज हुआ था। ग्वाल टोली थाना में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार पर फर्रुखाबाद की रहने वाली दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार का और भी कई महिलाओ से संबंध है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार को निलंबित कर एसीपी कर्नलगंज को जांच सौंप दी है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण बहुत ही ईमानदार किस्म के पुलिस अफसर हैं।

Sunday, November 7, 2021

यूपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका आठ नवंबर तक

 


   लखनऊ: यूपी बोर्ड की 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर निर्धारित है। ऐसे में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब केवल सोमवार का दिन बाकी रह गया है। इसके बाद नौ से 14 नवंबर तक प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं से संबंधित विवरण की जांच कर उसे अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म और कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की थी, लेकिन इस तक ऑनलाइन आवेदन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले तकरीबन पांच लाख कम थी। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने 22 अक्तूबर को पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर बढ़ा दी थी।

Saturday, November 6, 2021

सिलिंडर के दाम बढ़ने से 42 फीसदी गाँवों वालों ने छोड़ दिया एलपीजी से खाना बनाना,

सर्वे के मुताबिक दूर-दराज के गांवों में 42 फीसदी लोगों ने खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है। वे रसोई गैस का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।

दिवाली पर केंद्र और कुछ राज्य की सरकारों ने पेट्रोल-डीजल से टैक्स कम करके राहत दी है लेकिन रसोई गैस का सिलिंडर अब भी महंगा है। एक सर्वे में सामने आया है कि खास क्षेत्र में करीब 42 फीसदी लोगों ने गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है और वे फिर से लकड़ी से खाना बनाने लगे हैं। वहीं मोदी सरकार का दावा है कि उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को मुफ्त में गैस सिलिंडर दिए गए जिसके बाद गांव के लोगों की ज़िंदगी बदल गई है।

‘द टेलिग्राफ’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक झारग्राम और वेस्ट मिदनापुर के लगभग 100 दूरदराज के गावों में 42 फीसदी लोगों ने गैस सिलिंडर को उठाकर किनारे रख दिया है। महामारी के दौरान वे गैस सिलिंडर का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।

सर्वे के प्रमुख रहे प्रवत कुमार ने बताया कि उन्होंने झारग्राम और वेस्ट मिदनापुर के 13 ब्लॉक में 100 गांवों में 560 घरों का सर्वे किया। इसमें सामने आया कि लोग तेजी से गैस सिलिंडर पर खाना बनाना छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान लोगों ने महंगाई को अहम मुद्दा बताया।

बता दें कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में की गई थी। इसका उद्देश्य था कि ज्यादातर लोग क्लीन कुकिंग फ्यूल का इस्तेमाल करें और कई तरह की बीमारियों से उन्हें बचाया जा सके। भाजपा सरकार ने देश के 98 फीसदी लोगों को गैस सिलिंडर देने का प्रयास किया था।

सर्वे में कहा गया है कि कुकिंग गैस के इस्तेमाल में कमी के तीन अहम कारण हैं। पहला है गैस की क़ीमतों में वृद्धि ,  दूसरा है, उपलब्धता और तीसरा है लॉकडाउन के दौरान लोगों की आय में कमी। गैस का खर्च न वहन कर पाने की वजह से वे एक बार फिर जंगल की लकड़ी पर ही निर्भर हो रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने गैस सिलिंडर को स्टोर रूम में रख दिया है।

Friday, November 5, 2021

राहत: यूपी में आज से और सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल, योगी सरकार ने घटाए 12-12 रुपए

 

लखनऊ :उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। वैट की नई दरें शुक्रवार से लागू होंगी। यह दरें लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल व डीजल और सस्ता हो जाएगा। केंद्र सरकार के स्तर के एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने का फैसला गुरुवार से ही लागू हो गया। इससे कीमतों में कमी आ गई है।

अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2008 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-5 सन् 2008) की उप धारा (चार) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके नई अधिसूचना जारी करते हुए दरों में बदलाव किया। यह अधिसूचना पांच नवंबर से प्रभावी होगी। 

इसमें राज्य सरकार ने पेट्रोल पर कर की दर 19.36 प्रतिशत या 14.85 रुपये प्रति लीटर जो भी अधिक हो, का प्रावधान किया गया है। इसी तरह डीजल पर 17.08 प्रतिशत या 10.41 रुपये प्रति लीटर जो भी अधिक हो, का प्रावधान किया गया है। यह दरें लागू हो जाने के बाद शुक्रवार से यूपी में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 12-12 रुपये की कमी हो जाएगी। 

इससे पहले केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाने का फैसला किया था। यह फैसला गुरुवार से प्रभावी हो गया है। प्रदेश सरकार के स्तर से वैट की दरों में कमी के बाद आम जनता को और राहत मिल सकेगी।

दीपावली : धुआँ धुआँ हुआ दिल्ली, SC के जज बोले- बाहर का मौसम खराब

 

दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह से बाहर का मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ये बातें न्यायमूर्ति भट्ट ने एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर कही। 

दिल्ली में एक पुस्तक विमोचक के दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश एस रवींद्र भट्ट ने कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत वृद्धि हो जाती है। उन्होंने कहा, "मेरी बातें सुनकर आप चौंक जाएंगे कि आज सुबह से बाहर का मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।''

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दिन शाम 6 बजे एयर क्वालिटी 243 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से बढ़कर 410 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स क्यूबिक मीटर सेफ लिमिट से करीब सात गुना ज्यादा है। 

हाल ही में, शीर्ष अदालत ने कहा था कि उत्सव दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं हो सकता है और स्पष्ट किया कि जहां पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। वहां वे पटाखें जिनमें बेरियम लवण होते हैं, उनका प्रयोग निषिद्ध होना चाहिए। 

न्यायमूर्ति रविंद्र भट्ट ने सेवानिवृत्ति की आयु पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,'' मुझे लगता है कि वर्तमान में सेवानिवृत्ति की आयु काफी है। शायद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए इसे बढ़ाकर 65 किया जाना चाहिए, लेकिन निश्चित रूप से इससे आगे नहीं।'' 

लखनऊ: पटाखे से लगी भीषण आग को देख कर लोगों के दिल दहल गए

 

लखनऊ : दीपावली की रात जब लोग अपने घरों में दीए जलाकर और पटाखे दगाकर दीपावली की खुशियां मना रहे थे तभी लखनऊ के 7 थाना क्षेत्रों में 7 स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया । पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजू टंडन की ढाल पर बने गैस गोदाम के सामने खाली पड़े प्लाट में कूड़े में पटाखे से लगी भीषण आग को देख कर लोगों के दिल दहल गए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी भीषण आग देख कर लोगों के डरने की एक वजह यह थी कि जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से चंद कदमों की दूरी पर न सिर्फ गैस सिलेंडर का गोदाम था बल्कि दो ट्रक भी सिलेंडरों से लदे हुए खड़े हुए थे । राहत की बात यह रही कि इससे पहले की आग अपना विकराल रूप धारण करती दमकल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग को बढ़ने से रोकते हुए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी आग को बुझा दीया । कूड़े में लगी आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली । वही पुराने लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में भी देर रात राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लग गई बताया जा रहा है कि आर्य नगर के जिस मकान में आग लगी थी उस मकान के नीचे के हिस्से में मिठाइयां बनाई जाती हैं और ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है आग लगने का कारण दीपावली में जल रहे दिए से आग लगना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर नाका का कहना है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची थी कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया आग लगने की वजह से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है । मकान के ऊपरी हिस्से में जिस समय आग लगी उस समय लोग दीपावली की खुशियां मनाने में मशगूल थे लेकिन जिस समय राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लगी उस समय लोगों में हड़कंप मच गया राहत की बात यह रही कि कुछ देर में ही दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। खबर है कि सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया लेकिन वहां से भी किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है इसके अलावा गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी गांव में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगी तो इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के ही लेखराज के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना आई है । इसके अलावा बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐशबाग में दीपावली की रात सूखे धनिए के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया इंस्पेक्टर बाजार खाला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है इसके अलावा चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता में एक अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना भी आई इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है । बताया जा रहा है कि लखनऊ में दीपावली की रात 7 थाना क्षेत्रों में 7 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं लेकिन राहत की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Thursday, November 4, 2021

नहीं रहे जिगर कालेज के सेक्रेटरी, शोक

गोण्डा : जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज के सेक्रेटरी व कालेज के सेवानिवृत विज्ञान शिक्षक जफरुल बारी उर्फ नन्हे मास्टर का बुधवार को इन्तकाल होगया।वे पूर्व विधायक फजलुलबारी उर्फ बन्ने के भाई थे। अपने अच्छे अखलाक, इल्मी, अदबी और सामाजिक कामों के बदौलत अपने देश में ही नही दूसरे देशो में भी उनका नाम था। जिगर कालेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह ने बताया कि 2001 में  विज्ञान के शिक्षक जफरुल बारी सेवानिवृत होचुके थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कालेज के प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी के पद पर रहकर कालेज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहर के शिक्षित, राजनीतिक व सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले नन्हे मास्टर के इन्तकाल की खबर से उनके आवास फैजाबाद रोड़ पर शोक सम्वेदना देने वालों की भीड़ लग गयी। उनके बेटे इन्जीनियर शारिक जफर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। केजीएमयू लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम उनका इन्तकाल हो गया। सपा नेता मसूद आलम खां, सलमान अली खान, फहीम सिद्दीकी, महमूद खां, आदिल तलत, आजम अली कुरैशी, जिगर कालेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह, सुभाष चंद्र जयसवाल, बदीउद्दीन, मोहम्मद मोबीन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Wednesday, November 3, 2021

मछलीशहर पुलिस ने 13 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर के मार्गदर्शन में उ0नि0 धनन्जय कुमार राय व उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मय हमराही कर्मचारीगण के मुखबिर की सूचना पर सरावा नहर पुलिया के पास से अभियुक्त आशीष सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र मकुटधारी सिंह निवासी मौजी वेश का पुरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर  को दिनांक 03.11.2021 समय 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास लिये बोरे से कुल 13.600 किग्रा गांजा की बरामद किया गया। 

        अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 268/21 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

*पंजीकृत अभियोग-*

     1. मु0अ0सं0 268/21 धारा 8/20 NDPS Act थाना मछलीशहर जौनपुर।

*नाम पता अभियुक्त –* 

      1.आशीष सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र मकुटधारी सिंह निवासी मौजी वेश का पुरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।

*बरामदगी का विवरण-*

     1. 13 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-*   

       1. उ0नि0 धनन्जय कुमार राय,उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार यादव,हे0कां0 बृजनाथ यादव, हे0का0 पारसनाथ,कां0 संदीप तिवारी ,कां0 संदीप सिंह थाना मछलीशहर जौनपुर।

Tuesday, November 2, 2021

यूनियन बैंक कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बजाया बिगुल सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शहर में निकाली रैली

 

(इन्द्रजीत सिंह मौर्य)

  जौनपुर। जिले के यूबीआई रीज़नल अधिकारियों व कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर कर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। सभी को शपथ दिलाई भ्रष्टाचार करना और कराना दोनों अपराध है। 

सही समय पर चोट पहुँचाकर रोका जा सकता है। जेसीज ब्रांच से निकली रैली सद्भावना पुल पहुँच कर समाप्त हो गई।

            सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इस रैली को क्षेत्र प्रमुख रजत कुमार नन्दा ने झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। 

रैली में शामिल लोग क्रप्शन के खिलाफ़ गगन भेदी नारा लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न  स्थानो का भ्रमण करके सद्भावना फुल पहुंचे।

             इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए रीज़नल प्रमुख रजत कुमार नन्दा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए अभिशाप है,अपने आसपास यदि भ्र्ष्टाचार दिखे तो एन्टी करप्शन कमीशन को जरूर अवगत कराएं,बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारी बैंक पूरे जनपद के शाखाओं में ग्राहकों को पूरे एक सप्ताह अभियान चलाकर जागरुक करती है।

         उप प्रमुख के एमके वर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था में भ्रष्टाचार रोकना बेहदब आवश्यक है ,पीआईडी पीआइके बारे में लोगों को ज़्यादा से जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि करप्शन से सिर्फ़ आम जनता ही नही देश पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दवांश,सिरकोनी शाखा प्रबन्धक एसके सिंहा,केराकत शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार,रंजित कुमार सिंह, एमपीराम,सुनील कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Monday, November 1, 2021

चौबीस वाहन से वसूला 24 हजार

गोण्डा : पुलिस अधीक्षक के यातायात को लेकर सख्त निर्देश के कारण सोमवार को खोरहंसा चौकी पुलिस ने फैजाबाद हाईवे पर वाहन चेकिंग किया। 24 वाहनों से 24 हजार रुपये आन लाइन चालान काटा। चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि बिना हेलमेट के बाइक सवार, बाइक पर तीन सवारी वालों और बिना सीट वेलट लगाए कार चालकों से चालान वसूला गया है। उन्होंने बताया कि मास्क लगाने व यातायात के नियमों को पालन करने के लिए सभी को हिदायत दी गई। उपनिरीक्षक सुनील कुमार रावत, नागेन्द्र यादव, विजय कुमार, रोहित मौर्य रहे ।

सेवानिवृत्त पर सहकर्मियों ने दी विदाई


गोण्डा : प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में चालीस वर्षों तक सेवा देने वाले वरिष्ठ प्रबंधक रहचुके बृजेश प्रताप सिंह को चौक शाखा में सेवानिवृत्त होने पर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी। बैंक आफीसर्स एसोसियेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक चौक के मैनेजर सुधीर कुमार शुक्ल ने श्री सिंह को स्मृति चिन्ह व धार्मिक पुस्तक देकर विदाई दी। उन्होंने कहा कि बृजेश सिंह ने लम्बे समय से बैंक में रहकर ग्राहकों की सेवा की है।उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को उनके अनुभव से लाभ मिलता रहेगा। सुभागपुर के बैंक मैनेजर शिव गोविन्द, ओपी तिवारी, उदित झा, आशीष गुप्ता, सरिता, मोहित वाजपेई,सौरभ, आकांक्षा भारद्वाज, रिया अरोड़ा, सुष्मिता दूधनाथ यादव, जयसिंह रहे।
Photo by next media team Gonda



रिपोर्ट : नेक्स्ट मीडिया टीम गोण्डा 



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...