गोण्डा : जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज के सेक्रेटरी व कालेज के सेवानिवृत विज्ञान शिक्षक जफरुल बारी उर्फ नन्हे मास्टर का बुधवार को इन्तकाल होगया।वे पूर्व विधायक फजलुलबारी उर्फ बन्ने के भाई थे। अपने अच्छे अखलाक, इल्मी, अदबी और सामाजिक कामों के बदौलत अपने देश में ही नही दूसरे देशो में भी उनका नाम था। जिगर कालेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह ने बताया कि 2001 में विज्ञान के शिक्षक जफरुल बारी सेवानिवृत होचुके थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कालेज के प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी के पद पर रहकर कालेज को अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहर के शिक्षित, राजनीतिक व सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले नन्हे मास्टर के इन्तकाल की खबर से उनके आवास फैजाबाद रोड़ पर शोक सम्वेदना देने वालों की भीड़ लग गयी। उनके बेटे इन्जीनियर शारिक जफर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। केजीएमयू लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम उनका इन्तकाल हो गया। सपा नेता मसूद आलम खां, सलमान अली खान, फहीम सिद्दीकी, महमूद खां, आदिल तलत, आजम अली कुरैशी, जिगर कालेज के प्रधानाचार्य रफीउल्लाह, सुभाष चंद्र जयसवाल, बदीउद्दीन, मोहम्मद मोबीन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment