Friday, November 5, 2021

लखनऊ: पटाखे से लगी भीषण आग को देख कर लोगों के दिल दहल गए

 

लखनऊदीपावली की रात जब लोग अपने घरों में दीए जलाकर और पटाखे दगाकर दीपावली की खुशियां मना रहे थे तभी लखनऊ के 7 थाना क्षेत्रों में 7 स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया । पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजू टंडन की ढाल पर बने गैस गोदाम के सामने खाली पड़े प्लाट में कूड़े में पटाखे से लगी भीषण आग को देख कर लोगों के दिल दहल गए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी भीषण आग देख कर लोगों के डरने की एक वजह यह थी कि जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से चंद कदमों की दूरी पर न सिर्फ गैस सिलेंडर का गोदाम था बल्कि दो ट्रक भी सिलेंडरों से लदे हुए खड़े हुए थे । राहत की बात यह रही कि इससे पहले की आग अपना विकराल रूप धारण करती दमकल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग को बढ़ने से रोकते हुए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी आग को बुझा दीया । कूड़े में लगी आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली । वही पुराने लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में भी देर रात राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लग गई बताया जा रहा है कि आर्य नगर के जिस मकान में आग लगी थी उस मकान के नीचे के हिस्से में मिठाइयां बनाई जाती हैं और ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है आग लगने का कारण दीपावली में जल रहे दिए से आग लगना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर नाका का कहना है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची थी कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया आग लगने की वजह से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है । मकान के ऊपरी हिस्से में जिस समय आग लगी उस समय लोग दीपावली की खुशियां मनाने में मशगूल थे लेकिन जिस समय राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लगी उस समय लोगों में हड़कंप मच गया राहत की बात यह रही कि कुछ देर में ही दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। खबर है कि सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया लेकिन वहां से भी किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है इसके अलावा गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी गांव में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगी तो इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के ही लेखराज के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना आई है । इसके अलावा बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐशबाग में दीपावली की रात सूखे धनिए के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया इंस्पेक्टर बाजार खाला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है इसके अलावा चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता में एक अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना भी आई इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है । बताया जा रहा है कि लखनऊ में दीपावली की रात 7 थाना क्षेत्रों में 7 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं लेकिन राहत की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...