गोण्डा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ब्लाक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय की अगुवाई में शनिवार को लोक सभा कैसरगंज के सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और एशिया कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनके आवास बिसनोहरपुर जाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पुन:बहाल करने करवाने के लिए अपनी बात रखी। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बिना कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के संरक्षण प्रमोद कुमार सिंह, मन्त्री आनन्द देव सिंह, राजन द्विवेदी, बीएन सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, अवनीश द्विवेदी रहे।
Saturday, January 8, 2022
Thursday, January 6, 2022
15 वर्ष तक के विद्यार्थियों का हुआ वैक्सीनेशन
गोण्डा : झंझरी के सीएचसी काजीदेवर के अंतर्गत ताज इण्टर कालेज में गुरुवार को 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। एएनएम चन्द्र किरन सिंह ने बताया कि कालेज में 141 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। आशा समासुलताना, आंगनवाड़ी कार्यकत्तरी नुजहत जमील, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद ताज, प्रबंधक अजीजुर्रहमान, कायम अली, साबिरा, आयशा बेगम, रोशन जहां रहीं।
Wednesday, January 5, 2022
UP में ब्राह्मणों हालात मुस्लिम मतदाताओं जैसे हो गई , जाएं तो कहां जाएं
उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण मतदाता भाजपा आरएसएस से खासे नाखुश हैं। इसकी कुछ ठोस वजहें हैं।
1 ब्राह्मण वर्ग का मुख्य काम नौकरी और ठेकेदारी है। इस सरकार में नौकरियां गायब हैं। जो भी सरकारी वैकेंसी आई, वहां बेईमानी से नियुक्तियां हुई और आम, गैर राजनीतिक ब्राह्मणों के बच्चे नौकरी का मुंह ताकते रह गए। ब्राह्मण वर्ग जिस लेवल की ठेकेदारी करता है, वह अब कम्पनियों को दिया जा रहा है और उसकी कमाई बन्द है।
2 भाजपा ने टेनी जैसे लम्पट अपराधी ब्राह्मणों को प्रमोट किया। इससे उनकी शालीन छवि खराब हुई। साथ ही अगर किसी जाति में कोई गुंडा विकसित होता है तो सबसे पहले वह अपने पट्टीदार की लड़की से छेड़छाड़ करता है, उसकी सम्पत्ति कब्जिया लेता है। भाजपा द्वारा गुंडों को ब्राह्मण नेता के रूप में विकसित करने का नुकसान ब्राह्मणों को उठाना पड़ रहा है।
3 पहले उत्तर प्रदेश में मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी वाजपेयी, कलराज मिश्र, केसरी नाथ त्रिपाठी जैसे बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में थे जो ब्राह्मण हितों की रक्षा के लिए सरकार से लेकर कोर्ट तक जी जान लगा देते थे। ओबीसी को त्रिस्तरीय आरक्षण न मिलने पाए, उसकी पूरी लड़ाई कोर्ट में पण्डित केसरी नाथ त्रिपाठी ने लड़ी। इन नेताओं को मोदी योगी ने खत्म कर दिया। ओबीसी में केशव प्रसाद मौर्य और स्वतन्त्र देव सिंह जैसे ओबीसी नेता हैं, जिनके पास पूरब से लेकर पश्चिम तक का कोई ओबीसी नेता सीधे पहुँचता है और ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर छोटे मोटे ठेके पट्टे के काम हाथ पकड़कर करा लेता है। लेकिन भाजपा में ब्राह्मणों में एक भी नेता नहीं जो अपना छोड़कर दूसरे किसी का काम करा पाए।
4 ब्राह्मणों की नई पौध की मन्दिर या पंडागीरी जैसे काम में कोई रुचि नहीं है। वहां कमाई इतनी सीमित और भीड़ इतनी ज्यादा है कि पेट भरना मुश्किल है। पहले से इस काम में लगे लोग जमे हैं और उधर धंधा मंद है। ब्राह्मण के बच्चे अगर एटीएम पर गार्ड की अच्छी नौकरी पा जाएं तो पंडागीरी से बेहतर उसे समझते हैं। मेरे ऑफिस के सामने पान बेचने से लेकर अखबार बेचने और पार्किंग में गाड़ी लगवाने तक के छोटे छोटे काम ब्राह्मण कर रहे हैं। उन्हें इस बात में कोई रुचि नहीं कि कौन सा मन्दिर कितना विकसित हो रहा है। यह नई पौध भाजपा शासन में पहले से बुरे आर्थिक हालात में पहुँच गया है।
5 ब्राह्मण कोई बुद्धिजीवी वगैरा नहीं हैं। वह भी भारत के सामान्य नागरिक की तरह जातिवादी, धार्मिक, स्वार्थी हैं। उसे भी भूख लगती है, प्यास लगती है। बच्चों की स्कूल फीस देनी होती है। वह भी खोज रहे हैं कि उनका अपना नेता हो, जो उनका काम करा पाए।
इन ठोस 5 वजहों के अलावा भी तमाम वजहें हैं, जिसके चलते यूपी के कम से कम 60% ब्राह्मण मौजूदा शासन से नाराज हैं। यह ब्राह्मण मित्रों से बातचीत के आधार पर मैंने लिखा है। 40% ब्राह्मण, जो नहीं नाराज हैं, वो ओबीसी वर्ग की तरह ही निरीह और भोले भाले हैं।
यूपी में आज की तारीख में सबसे बड़े व सुलझे, पढ़े लिखे नेता सतीश मिश्र हैं, उनके कद का कोई नहीं है। लेकिन बसपा मरणासन्न है। सपा में जनेश्वर मिश्र व बृज भूषण तिवारी के कद का कोई विद्वान नेता नहीं बचा है, जिसकी भरपाई सपा फरसा थामकर करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी भी जनेऊ उठाकर खुद को ब्राह्मण साबित कर रहे हैं। ब्राह्मणों की हालत इस समय मुसलमान मतदाताओं जैसी हो गई है कि वह जाएं तो कहां जाएं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यूपी के 2022 चुनाव में ब्राह्मण मत एकतरफा किसी दल को नहीं मिलने जा रहा है।
Tuesday, January 4, 2022
प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार 2011 बैच के आईपीएस
उत्तर प्रदेश के कुछ आईपीएस अफसरों की गिनती हमेशा अलग होती है। उनमें से ही एक मेहनती तेज़ तर्रार और ईमानदार आईपीएस अफ़सरों में शुमार किये जाने वाले आईपीएस अजय कुमार पांडे हैं।
मूलत: अयोध्या के निकटवर्ती ज़िला बस्ती के एक छोटे से गाँव देवापार में जन्मे, पले-बढ़े और पढ़े अजय कुमार अपने किसान पिता श्री वंश बहादुर पाण्डेय की पाँचवीं संतान हैं।
Monday, January 3, 2022
प्रमुख राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रो में प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को शामिल कराने हेतु मांग पत्र
ई-कॉमर्स :-
1.
प्रदेश में ई "कॉमर्स नीति" बनाई जाए
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न प्रकार के छदम तरीके अपनाते हुए किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु तथा उन्हें नियम कानूनों का अनिवार्य रूप से पालन कराने हेतु प्रदेश में "ई कॉमर्स नीति" बनाई जाए( ई-कॉमर्स नीति निर्मात्री समिति में प्रमुख व्यापारी संगठनों के व्यापारी प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं)
2. प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को ई-कॉमर्स के माध्यम से बढ़ाने हेतु राज्य स्तर पर सरकार द्वारा स्वयं अथवा पीपीपी मॉडल पर व्यापारियों के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वदेशी "ई-कॉमर्स पोर्टल" तैयार किया जाए जिसमें प्रदेश के व्यापारियों को निशुल्क व्यापार करने की सुविधा हो ( यह पोर्टल व्यापारियों को केवल मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने के मॉडल पर आधारित हो, पोर्टल द्वारा स्वयं बिक्री न की जाए) पोर्टल के प्रचार प्रसार के लिए सरकार अपने बजट में प्रावधान करें
व्यापारी नीति आयोग:-
3.प्रदेश में व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने हेतु "व्यापारी नीति आयोग" का गठन किया जाए तथा इसमें प्रदेश के प्रमुख अनुभवी व्यापारियों को मुख्य भूमिका में रखा जाए तथा अधिकारियों को सदस्य के रूप में ही रखा जाए एवं "व्यापारी नीति आयोग" को सशक्त करते हुए प्रभावी अधिकार दिये जाए ,जिससे प्रदेश के व्यापार को बढ़ावा देने वाली नीतियां बन सके
गुड्स एंड सर्विस टैक्स :-
4.प्रदेश स्तरीय "जी एस टी सुझाव समिति "का गठन हो जिसमें प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के अनुभवी विशेषज्ञ व्यापारी प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए जिन के सुझावों को जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की ओर से भेजा जाए तथा भेजें गए सुझावों के क्रियान्वयन की जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी की जाए
बीमा :-
5.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए का "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा" सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से दिया जाए 6.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की परिभाषा में बदलाव करते हुए दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 15 लाख रुपए करते हुए उसके दायरे में कोविड- 19 व अन्य महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु को भी जोड़ा जाए
कॉमर्शियल विद्युत:-
7.कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन की दरें कम हो तथा कॉमर्शियल उपभोक्ता द्वारा जितनी विद्युत का उपयोग किया गया हो, सिर्फ उतनी विद्युत के मूल्य ही लिए जाएं डिमांड चार्ज, फिक्स चार्ज ,मिनिमम चार्ज आदि समाप्त हो, अर्थात जितनी बिजली उतने दाम
कामर्शियल हाउस टैक्स:-
8.कामर्शियल हाउस टैक्स की दरें आवासीय हाउस टैक्स की दर से मात्र दुगनी निर्धारित की जाए वर्तमान में आवासीय दर से 5 गुना तक यह दरे प्रभावी हैं)
जलकर:-
9.जिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर वाटर कनेक्शन नहीं लिया गया हो तथा उनके प्रतिष्ठान में शौचालय मूत्रालय का प्रयोग ना हो रहा हो उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जल कर के भुगतान से मुक्त रखा जाए केवल उन्हीं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से जलकर वसूला जाए जो जल का कनेक्शन अथवा शौचालय मूत्रालय का प्रयोग करते हो
नगर विकास:-
10.जनता की आवश्यकता के अनुसार स्वाभाविक रूप से प्रदेश के महानगरों में 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर जिन आवासीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में 80% से अधिक व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हो उन बाजारों को बाजार मार्ग/ मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए
11.प्रदेश के महानगरों में मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए
12. व्यापारी सुरक्षा:-
प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए "व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ" को वास्तविक रूप से प्रभावी बनाया जाए तथा प्रदेश के हर थाने पर व्यापारी हेल्पडेस्क बने
इंस्पेक्टर राज:-
13.व्यापारियों के वहां किसी भी तरह के सर्वे छापे की कार्यवाही पर पूर्णतया प्रतिबंध हो,विशेष परिस्थितियों में केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही छापे पड़े (कुछ प्रदेशों में यह व्यवस्था लागू है)
14.-पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल उत्पादन इकाई से ही लिए जाए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नहीं लिया जाए नाही उन्हें मुकदमे में पार्टी बनाया जाए एवं खाद्य पदार्थ विक्रेता ओं के सैंपल की हुई द्विस्तरीय जांच की व्यवस्था हो तथा प्रदेश के सभी जिलों में टेस्ट लैब की स्थापना की जाए
15. प्रदेश में मंडी शुल्क व्यवस्था पूरी तरीके से समाप्त किया जाए
CM योगी को टक्कर देने के लिए अखिलेश भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी।
इसके पहले अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था पर माना जा रहा है कि योगी के एलान के बाद ही उन्होंने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वह अभी आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं।
जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है क्या आप भी लड़ेंगे? तो इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। हमारे लोग और पार्टी तय करेगी मैं इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा। जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।
सरकार बनने पर संस्कृत व समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी सपा
इसके पहले, अखिलेश यादव ने एलान किया कि सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वे रविवार को समाजवादी विजय रथयात्रा के 10वें चरण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण समारोह को भी संबोधित किया।
‘सर्व समाज की राजनीति करती है सपा’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। जिस भी समाज के साथ अहित हुआ, सपा उसके साथ खड़ी नजर आई है और भविष्य में भी समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आईटी सिटी, कैंसर संस्थान बनाया, ताकि लोगों को रोजगार और इलाज के लिए चेन्नई, हैदराबाद ना जाना पड़ा।
Sunday, January 2, 2022
अगले महीने पूरी होगी एस-400 की पहली रेजीमेंट की तैनाती
भारतीय वायुसेना द्वारा एस-400 ट्राइम्फ मिसाइल रक्षा प्रणालियों की पंजाब में एक एयरबेस पर तैनाती फरवरी तक पूरी होने की संभावना है. सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रणाली की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और तैनाती पूरी होने में और छह हफ्ते का वक्त लगेगा.
रूस से भारत एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की कुल पांच इकाई प्राप्त करेगा.
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, S-400 मिसाइल के आने से भारतीय सेना मजबूत होगी और इसके आने से पाक और चीन की चिन्ताएं बढ़ जाएगी क्योंकि S-400 मिसाइल की मारक क्षमता 400 किलोमीटर है और कहा कि पाक के जितने भी एअरफिल्ड है इस रेंज के अन्दर है.
उन्होंने कहा कि पाक S-400 मिसाइल के आने से बैकुफुट पर चला जाएगा और हमारी सेना इस मिसाइल के माध्यम से पाक के एअरबेस का आसानी से सफाया कर सकते हैं.
Saturday, January 1, 2022
7 जनवरी को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी 'RRR', कोरोना बना कारण
'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली में बनी,आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' (RRR) की रिलीज टल गई है। 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए अब दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। इस बात की जानकारी 'आरआरआर' के ऑफिशल एकाउंट पर दी गई है।
'आरआरआर' के ऑफिशियल ट्वीट में फिल्म टालने की वजह कोरोना को बताया गया है। 'आरआरआर' के ट्विटर में लिखा है - 'सभी पार्टियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी फिल्म की रिलीज को टालना पड़ रहा है। हमारा फैन्स और सभी दर्शकों का उनके प्यार के लिए आभार।
फिल्म निर्माताओं ने भारत में ओमीक्रोन वैरिएंट के बढ़ते केस की वजह से फिल्म को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सिनेमाघर बंद हैं, वहीं महाराष्ट्र भी केवल 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चल रहा है। वहीं देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लागू है। इन बाधाओं के कारण, निर्माताओं ने फिल्म की सिनेमाघरों में 7 जनवरी को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है।
महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की है कहानी
'आरआरआर' फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। जिसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म के कई गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। वहीं ये सभी सितारे मूवी का प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं इसकी रिलीज को लेकर फैंस में भी तगड़ा बज बना हुआ है, लेकिन फिल्म के पोस्ट होने खबर से फैंस को झटका लगा है।
Friday, December 31, 2021
पत्नी से विवाद के बाद स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान
जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय का पुत्र सौरभ उर्फ नितिन उपाध्याय (35) नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता था। गुरुवार सुबह ही सौरभ अपनी पत्नी वंदना को वाराणसी स्थित मायके में पहुंचा कर शाम को घर आया था। रात में पत्नी से मोबाइल पर चैटिंग के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच तनातनी इस कदर बढ़ी कि सौरभ ने खुद को खत्म करने की चेतावनी दे दी।
थोड़ी ही देर बाद बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। उधर, वंदना ने इस बात की सूचना सौरभ के साथियों और परिजनों को दी। सौरभ के कई साथी आननफानन उसके घर पहुंचे। कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में पिता राजेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख लोग सकते में आ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही पत्नी वंदना अपने परिजनों के साथ पहुंची।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
Thursday, December 30, 2021
नहीं टाले जाएंगे UP चुनाव! आयोग बोला- सभी दल चाहते हैं समय पर ही हो यूपी विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे, इसके संकेत यूपी दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दे दिया है. आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने समय पर ही चुनाव कराने की मांग की की है. यूपी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और हमें बताया कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर ही विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए. तीन दिनों तक समीक्षा करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने कहा कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी. उत्तर प्रदेश में 52 फीसदी नए वोटर और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के पक्ष में हैं. बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं.
*चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें:*
मतदाता जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की गई
जीएसटी, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट समेत तमाम विभागों से बातचीत की गई
प्रमुख सचिव डीजी पुलिस हेल्थ सेक्रेट्री से भी मुलाकात की है
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन से समय पर चुनाव होने की बात कही
कुछ राजनीतिक दलों ने रैलियों में कोरोना के उल्लंघन का भी जिक्र किया
पोलिंग बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की बात कही
प्रशासन के पक्षपाती रवैया की भी राजनीतिक पार्टियों ने शिकायत की
कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनकी पार्टियों की रैलियों पर रोक लगाने का भी जिक्र किया
रैलियों में हेट स्पीच और पेड न्यूज़ पर भी चिंता जाहिर की
भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया है
*आयोग ने और क्या-क्या कहा*
80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पेपर से वोट देने की अनुमति मिलेगी
सभी पोलिंग बूथों पर मतदान संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए
यूपी के 800 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जहां पर सभी कर्मचारी महिला ही होंगे
महिला सशक्तिकरण के लिहाज से चुनाव आयोग एक बड़ा कदम उठा रहा है
11 तरह के पहचान पत्रों के जरिए मतदाता मतदान कर सकेंगे
उत्तर प्रदेश का पूरा चुनाव ईवीएम वीवीपट के थ्रू ही होगा
यूपी में 1 लाख पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आयोग प्रयास कर रहा है
यूपी में 86 परसेंट लोगों को पहली डोज और 49% लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी हैं
पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी अफसर 100% वैक्सीनेटेड होंगे
मतदान के समय में एक घंटा बढ़ाया जाएगा
सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे लोग
3 साल तक एक ही जगह पर जमे हुए अफसरों के होंगे तबादले
सी विजिल ऐप के जरिए चुनाव में गड़बड़ियों पर नजर रखी जाएगी
आपराधिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने से पहले अपने बारे में अखबारों और टीवी के माध्यम से जानकारी देनी होगी
अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के बारे में जनता को बताना होगा
Wednesday, December 29, 2021
ओमिक्रॉन का कहर जारी! यहां सरकार ने लगाया लॉकडाउन, पीएम ने की घोषणा
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए नीदरलैंड की सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. ये लॉकडाउन 14 जनवरी 2022 तक प्रभावी रहेगा.
हेग. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पूरी दुनियाभर में बढ़ रहे हैं. इसको देखते हुए कई देशों की सरकारों ने लॉकडाउन पर विचार करना शुरू कर दिया है. नीदरलैंड की सरकार ने भी ओमिक्रॉन के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. हेग में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री रुट ने इसकी घोषणा की.
प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन की घोषणा
मीडिया से बात करते हुए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट (Mark Rutte) ने कहा कि 'मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि नीदरलैंड में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है.' नीदरलैंड सरकार ने ये फैसला देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि 'ये जरूरी है. ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है' नया लॉकडाउन स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 5 बजे से लागू होगा और 14 जनवरी 2022 तक प्रभावी रहेगा. प्रधानमंत्री रुट ने कहा कि 'ओमिक्रॉन के कारण हम पांचवीं लहर का सामना करने वाले हैं. ऐसे में हमें कड़ा लॉकडाउन लगाना होगा.'
नए लॉकडाउन में केवल सुपरमार्केट, हॉस्पिटल, जरूरी दुकानें और कार गैरेज जैसी सेवाए जारी रहेंगी. लेकिन अन्य सभी दुकानें और सभी स्कूल-कॉलेज, रेस्तरां, म्यूजियम, थिएटर और चिड़ियाघर बंद रहेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि क्रिसमस के तुरंत बाद नीदरलैंड में कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट हावी हो जाएगा.
(इनपुट - zee हिंदी )
Tuesday, December 28, 2021
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में सफल होकर बढ़ाया जिले का मान
गोण्डा : नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत कुलदीप पाण्डेय ने 50 किमी की अल्ट्रा मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। इस दूरी को उन्होंने चार घण्टा 26 मिनट चार सेकंड में पूरा किया है।
राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित इस अल्ट्रा मैराथन दौड़ में देश भरके सेना के जवान, पुलिस और अधिकारी वर्ग ने हिस्सा लिया। दौड़ में तीसरा स्थान पाने से कुलदीप को सम्मानित किया गया।
मूल रुप से मनकापुर तहसील के गोपालपुर निवासी कुलदीप पाण्डेय का चयन एनडीए के माध्यम से 2020 में नौ सेना मे सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था। पिता तालुकदार पाण्डेय नोएडा में एक कम्पनी में मैनेजर हैं। जबकि उनकी माता कान्ति देवी गृहणी हैं।कुलदीप के मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान पाने से सम्मानित किये जाने पर उनके बाबा चन्द्रबली पाण्डेय, ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह, राधा मोहन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, शिव कुमारी गुप्ता, राम मूर्ति गुप्ता, राम यज्ञ पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश, राजेश ने खुशी जताई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया दाऊदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
लखनऊ, 28 दिसम्बर 2021 | जनपद के फैजुल्लागंज वार्ड के दाऊदनगर में नवनिर्मित चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया | स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी | उन्होंने कहा- कोरोना के नया वैरिएन्ट ओमीक्रोन प्रदेश में दस्तक दे चुका है | इसलिए लोग कोविड से बचाव के लिए एहतियात बरतें और कोविड का टीका लगवाएं |
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाएगा |
इस मौके पर लखनऊ उत्तरी क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें | इस चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित पूरे स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है | लोग कल से यहां पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं ले सकते हैं | यहाँ पर प्रसव की सुविधा तो उपलब्ध है ही, साथ ही सिजेरियन प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर का निर्माण भी हो चुका है | हमारा यही प्रयास है कि लोगों को उनके इलाज की सुविधा उनके घर के समीप ही मिलनी चाहिए |
कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतें | 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोविड के टीके की दोनों डोज अवश्य लगवाएं, साथ ही कोविड से बचाव के प्रोटोकाल का पालन भी अवश्य करें |
इसके साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, आयुष्मान भारत योजना, कुष्ठ रोग,मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण और क्षय रोग के स्टाल भी लगाए गए |
इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया |
इस मौके पर विभिन्न वार्ड के सभासद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.पी.सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, अलीगंज सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डा. अनामिका गुप्ता, पीएचसी दाऊदनगर के प्रभारी डा. कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला समन्वयक सुधीर वर्मा और पॉपुलेशन सर्विसेस इंटेरनेशनल (पीएसआई) के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे |
जाति धर्म के बंधन से ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट दें तभी व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान : संजय गुप्ता
लखनऊ : राजधानी के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख बाजार बिजनौर में मंगलवार को व्यापारियों की बड़ी बैठक आयोजित हुई ,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रदेश के संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,बिजनौर" का गठन किया गया तथा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ नवनियुक्त कमेटी में डॉ संजीव कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, उमेश जयसवाल को वरिष्ठ महामंत्री, संजय राठौर एवं शेखर को महामंत्री, राजू गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अतीक खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मोहम्मद खलील, राजेश जयसवाल, रमन को उपाध्यक्ष, शंभू साहू एवं उत्तम को मंत्री, रजत चौहान को संगठन मंत्री, श्रवण मोरिया को प्रचार मंत्री चुना गया तथा संरक्षक के रूप में जय गोपाल गुप्ता को चुना गया तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में अजय शुक्ला, मोहम्मद आरिफ, आशुतोष, मोहम्मद शकील, सुशील गुप्ता ,आशीष मोरिया, विशाल रावत चुने गए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नवनियुक्त कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक मजबूत तथा संगठित होना होगा तथा अपने वोटों की ताकत को दिखाना होगा उन्होंने कहा इस चुनाव में व्यापारी गेम चेंजर होगा किसान के बाद व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक है उन्होंने कहा व्यापारियों के पास उत्तर प्रदेश में चार करोड़ वोट हैं यदि व्यापारी जात धर्म की सोच के ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट दें तो निश्चित रूप से किसी सरकार की इतनी क्षमता नहीं कि वह व्यापारियों की बात को ना सुने उन्होंने कहा लोकतंत्र में संख्या का महत्व है उन्होंने कहा व्यापारियों को नजरअंदाज किया जाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,संगठन इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर रहा है !
रिपोर्ट: टीम नेक्स्ट मीडिया लखनऊ
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...