Thursday, July 9, 2020

इस्राईल और अमरीका की बढ़ी मुसीबतें, अब ईरान, सीरिया का एयर डिफ़ेंस सिस्टम मज़बूत करेगा, परिंदा पर भी नहीं मार सकता


ईरान और सीरिया के बीच सैन्य, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। सीरिया के रक्षामंत्री अली अय्यूब और ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मुहम्मद बाक़ेरी के बीच रक्षा और सैन्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए।


इस रिपोर्ट के आधार पर यह समझौता सशस्त्र सेनाओं के बीच गतिविधियों और रक्षा सहयोग को जारी रखने पर बल देता है।


इसी तरह दोनों पक्षों ने सीरिया की स्थिति, ग़ैर क़ानूनी तरीक़ों से घुसपैठ करने वाले विदेशी सैनिकों के निष्कासन की आवश्यकता पर भी चर्चा की।


 


इस अवसर पर सीरिया के रक्षामंत्री अली अय्यूब ने कहा कि अगर अमरीकी सरकार, ईरान, सीरिया और प्रतिरोध के मोर्चे को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती तो वह इस काम के लिए एक क्षण भी न गंवाती।


उनका कहना था कि यद्यपि डटे रहने की क़ीमत ज़्यादा चुकानी पड़ रही है किन्तु यह घुटने टेकने से कम ही क़ीमत है।


 


उन्होंने क़ैसर नामक सीरिया के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधकों के बारे में कहा कि क़ैसर क़ानून, सीरियाई नागरिकों से लड़ रहा है जो अपने बच्चों के खाने पीने और दवाओं को उपलब्ध कराने में प्रयास कर रहे हैं और इस क़ानून का हम डटकर मुक़ाबला करेंगे।


सीरिया के रक्षा मंत्री ने बल दिया कि, इस्राईल, सीरिया के विरुद्ध युद्ध में अमरीका का मज़बूत सहयोगी है और आतंकी गुट इस्राईली घुसपैठ का ही हिस्सा हैं।


उन्होंने बल दिया कि सीरिया की सेना वर्ष 2011 से डटी हुई है और देश के ढांचे को मज़बूत किए हुए है और अंत में विजय भी सेना की ही होगी।


इस अवसर पर ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल बाक़ेरी ने कहा कि ईरान और सीरिया के बीच सैन्य सहयोग को मज़बूत करने की परिधि में सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम को मज़बूत किया जाएगा।


 


उनका कहना था कि तुर्की ने सीरिया से आतंकवादियों को निकालने पर आधारित आस्ताना में हुए समझौते के अपने वचनों पर अमल करने में थोड़ा विलंब किया।


उन्होंने कहा कि तुर्की को यह जान लेना चाहिए कि सुरक्षा समस्या का समाधान केवल वार्ता द्वारा ही संभव हो सकता है, सीरिया पर सैन्य चढ़ाई द्वारा नहीं।


उन्होंने बल दिया कि क्षेत्रीय देश और जनता अमरीकी सैन्य उपस्थिति के विरोधी हैं और अमरीकी बकवास पर हमारे जवाब जारी रहेंगे।


ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ का कहना था कि सीरिया और ईरान के बीच जो समझौता हुआ है वह अमरीकी दबाव से मुक़ाबले के लिए हमारे संयुक्त सहयोग को और भी मज़बूत करेगा।


हिज़्बुल्लाह महासचिव ने एक नई जंग का किया एलान, इस बार का युद्ध हर बार से बिल्कुल अलग होगा


प्रतिरोध के प्रतीक सैयद नसरुल्लाह ने अर्थव्यवस्था को मैदाने जेहाद और नया मोर्चा बताते हुए लेबनान में कृषि और उद्योग के क्षेत्र में जेहाद का एलान कर दिया है ... कृषि और उद्योग क्षेत्र जनता के लिए ऑक्सिजन और पानी की तरह, हमे अपने आपको बदलना होगा और उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करें। हम आज यह एलान करते हैं कि सब कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उतरें, हमने हिज़्बुल्लाह में इस निर्णय को ले लिया है कि पूरी ताक़त के साथ इस मैदाने जंग में उतरने के लिए तैयार हैं।


उत्तर प्रदेश में कल रात से फिर लॉकडाउन, तीन दिन सब कुछ रहेगा बंद

Lucknow - उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। आज रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।



Photo by next media 


उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और संचारी रोगों (इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू और कालाजार) के संक्रमण को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश में समस्त कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तिओं, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे का आवागमन भी पूर्व की तरह ही जारी रहेगा। वहीं रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।


ढाबे और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे


रेल यात्रियों के लिए बस के परिचालन को छोड़कर राज्य में यूपी रोडवेज की सेवाएं बंद रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवा पर रोक में छूट दी गई है। वहीं हवाई अड्डा से आने-जाने वालों पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा। साथ ही साथ मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ढाबे और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।


 


ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे


 


आदेश में कहा गया है कि 10, 11 और 12 जुलाई को सफाई और स्वच्छता के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी लॉकडाउन के प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। साथ ही साथ इस काम से जुड़े कार्यालय भी खुले रहेंगे। संचारी रोग के सर्विलांस का काम भी इस दौरान जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। जहां पर इस दौरान काम काज जारी रहेगा, वहां सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का पालन करना जरूरी होगा।


 


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 हजार से ज्यादा


 


उत्तर प्रदेश सरकार ने दोबारा लॉकडाउन करने का फैसला तब लिया है जब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार की ही बात करें तो राज्य में रिकॉर्ड 1248 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 32 हजार 362 हो गई है। हालांकि यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट अन्य राज्यों के मुकाबले ठीक है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 862 है।


Wednesday, July 8, 2020

यूपी में कोरोना वायरस के 1196 नए मामले, कुल संख्या 31 हजार के पार, अबतक 845 की मौत


लखनऊ, 08 जुलाई ।यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या अब 31 हजार को पार कर गई है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1196 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 31 हजार 156 पर जा पहुंची है। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।


 उन्होंने बताया कि 31 हजार 156 में से 20 हजार 331 लोग इलाज के पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 9980 सक्रिय मामले हैं, जिनका प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना के कारण अभी तक कुल 845 लोगों की मौत हो चुकी है।


हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए गतिविधियां तेज

लखनऊ: कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा विषय बना हुआ है. हत्या का आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पुलिस हर संभावना को टटोलने की कोशिश कर रही है ताकि विकास दुबे के बारे में सुराग मिल सके. इस बीच, औरैया जिले में एक लावारिस फोर्ड इको स्पोर्ट कार मिलने से सनसनी है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी अमित दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है. इसकी जांच हो रही है कि कहीं यह कार विकास दुबे के भागने में तो नहीं इस्तेमाल हुई है? 


औरैया ज़िले के दिबियापुर इलाके में लेखन गेस्ट हाउस के पास यह कार वह से गुज़र रही पुलिस की एक PRV वैन को दिखी. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 GL 9252 लखनऊ का है. कार के आगे नंबर प्लेट पर "संघ परिवार" लिखा है और पीछे शीशे पर "अध्यक्ष भारतीय हिन्दू संगठन" लिखा हुआ है. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. 



बता दें कि पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं. पुलिस की दो दर्जन से ज्यादा टीमें विकास दुबे की खोज कर रही हैं. यही नहीं, पिछले 48 घंटों में 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी को तालाशी भी ली गई लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सु्राग नहीं है.


पोल गिरे, बिजली सप्लाई बाधित


Photo by next media 



Gonda - आंधी व तेज बारिश के कारण क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बिजली के पोल गिर गये।फीडर के कई मजरों की बिजली व्यवस्था बाधित होगयी है।


खोरहंसा उप केन्द्र के खिराभा फीडर के क्षेत्र में मंगलवार को तेज आंधी व बारिश के कारण सात बिजली के पोल गिर गये। फीडर के नेपालपुरवा, महोबवा, रामभारी पुरवा, पचपेडवा, नयकेपुरवा की बिजली सप्लाई बाधित होगयी है। विभागीय जानकारों का कहना है कि इस तरह की समस्या आने पर सप्लाई बहाल करने में हफ्तों का समय लगजाता है। जेई रितेश कुमार वर्मा ने कहा कि इसटीमेट बनाकर विभाग को भेजा जारहा है। बिजली सप्लाई जल्द बहाल करने की कोशिश की जाएगी।


Tuesday, July 7, 2020

यूपी में 24 घंटों में कोरोना के 1346 नए केस, अब तक 827 लोगों की मौत


 लखनऊ, 07 जुलाई। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अब तक सबसे ज्यादा 1346 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले रविवार को संक्रमितों की संख्या 1155 सर्वाधिक थी। इस तरह अब तक 29982 मरीज संक्रमित हो  चुके हैं। अब तक 827 मौते हो चुकी हैं। 19 हजार 427 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 9514 हैं।


 यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि 2 जुलाई से मेरठ मंडल के सभी जिलों में और पांच जुलाई से प्रदेश के बाकी 17 मंडलों के जिलों में लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए सर्विलांस टीम घर-घर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में अब तक 33571 कोविड हेल्प डेस्क बनाई जा चुकी हैं। इनमें करीब 6 हजार ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनमें कोरोना संक्रमण का कोई न कोई लक्षण पाया गया है।


UP में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्त योगी सरकार, बढ़ाई जुर्माना राशि


लखनऊ - कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से लड़ रही योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में मास्क ना पहनने पर जुर्माना राशि बढ़ाने का निर्देश दिया हैं. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के सभी दुकानदारों से अपील की है कि वो मास्क (Mask) औक सैनिटाइजर (Sanitizer) का आवश्यक रूप से उपयोग करें. उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने पर अब जुर्माना राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है.


 


इसके बाद राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बहुत से लोग मास्क के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उन पर अब प्रत्येक बार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही है. प्रसाद के मुताबिक कैंसर, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट, किडनी, हाइपर टेंशन जैसी बीमारियों का भी डाटा नोट हो रहा है.


पौधरोपण कर किया दिया पर्यावरण संरक्षण की सीख


Gonda - डायट दर्जीकुंआं पर सोमवार को प्राचार्य विनय मोहन वन ने पौधरोपण किया ।उन्होंने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ - पौधों की बहुत आवश्यकता है। इनके बिना वातावरण को संतुलित नहीं बनाया जासकता है। जीवन के लिए शुद्ध आक्सीजन व पानी सबसे जरुरी है और यह दोनों चीजें पौधों के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। प्रवक्ता वीके पाण्डेय, ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, रेनू राव, मीनाक्षी सिंह, विजय शर्मा, हरेन्द्र कुमार, सौमित सिंह, ओमकार चौधरी, राम तेज वर्मा, बीर बहादुर, अमित कुमार, समशाद रहे।


शहर से गांव तक पानी ही पानी



Gonda - एक ही दिन के तेज बारिश होने से जिम्मेदारों के जिम्मेदारी की पोल खुल गई। शहर हो या गांव, सड़क हो या सम्पर्क मार्ग चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा। जिम्मेदारों ने समय रहते न तो नालों का प्रबंध किया और न ही चोक नालियों को ही साफ कराया जिससे बरसात का पानी जल भराव न कर सके। शहर से सटे गिर्द गोण्डा ग्राम पंचायत के खान कालोनी, जिया कालोनी, मुन्नन खां चौराहा, युसुफ नगर, बशीर नगर सभी जगह जलभराव के कारण सडक व रास्ते जलमग्न दिखे। खोरहसा व सरायजरगर का तो हाल ही अजीबो गरीब है। बरसात तो क्या यहां तो सभी मौसम में नालियों का गन्दा पानी फैजाबाद हाईवे पर बहता है।जिम्मेदार देखकर हमेशा अनजान बने रहते हैं। एक दिन के बारिश से कब्रिस्तान को जाने वाला रास्ता, नियाजी मोहल्ला, नई बस्ती, शेखन मैहलला, अंसारी टोला सभी जगह पानी ही पानी दिखाई दिया। गिर्द गोण्डा, खोरहसा, सरायजरगर सभी जगह के जिम्मेदार मस्त व जनता जल भराव से पस्त रही।


Monday, July 6, 2020

गाली देना बंद करिए और सवाल पूछिए - मनोज बाजपेयी


"हमारी बगल में जो अकेला आदमी रहता है, वो बाहर से कितना ही सख़्त क्यों ना दिख रहा हो लेकिन उसके अंदर कुछ और चल रहा हो सकता है. वो अंदर से कमज़ोर हो सकता है. उससे जाकर बात कीजिए, हो सकता है आपकी कोई छोटी सी बात उसे बचा ले."


 


मनोज बाजपेयी जब अपनी फिल्म 'भोंसले' के रोल के बारे में बता रहे थे तो लगा कि जैसे पार्क की बेंच पर बैठा आदमी आते-जाते हर व्यक्ति की ज़िंदगी पढ़ना चाह रहा हो, अंदाज़ा लगाना चाह रहा हो कि उसकी कहानी क्या है.



'भोंसले' ऐसी ही एक मराठी पुलिस वाले की कहानी है. एक बीमारी की वजह से उसे रिटायरमेंट लेने पर मजबूर कर दिया जाता है. उसे नहीं पता कि वो अब क्या करेगा. वो अंदर ही अंदर जूझ रहा है अपनी बीमारी से, अकेलेपन से, उन बुरे सपनों से जहां वो बूढ़ा है, लाचार है और कोई उसकी मदद करने नहीं आता.


 


इस किरदार के बारे में बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उठ रहे सवालों का ज़िक्र भी होना ही था. उनकी मौत के बाद लोगों ने उनके अकेलेपन, मानसिक प्रताड़ना और नेपोटिज़्म पर कई सवाल खड़े किए. लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनसे सवाल पूछा तो थोड़ा असहज लगे. उनके और उनके प्रोड्यूसर संदीप कपूर के चेहरे के भाव बहुत स्पष्ट थे कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते. हो सकता है कि बहुत से इंटरव्यूज़ में इन्हीं सवालों से उकता चुके हों और अब इन सवालों से आगे बढ़ना चाहते हों. उनसे पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उसे लेकर वे क्या कहना चाहते हैं.


 


"लोग जब गालियां देने लगते हैं तो संवाद के सारे रास्ते बंद कर देते हैं. गाली देना बंद करिए और सवाल पूछिए, सवाल पूछने के भी क़ायदे हैं. जितने सालों में ये गाली गलौच शुरू हुआ है, ट्रोलिंग शुरू हुई है, इससे कुछ बदला नहीं है."


ईरान ने माना- अहम न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने से भारी नुकसान हुआ

ईरान में परमाणु ऊर्जा से संबंधित एक प्रमुख संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि 'गुरुवार को ईरान के एक न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग से बहुत ज़्यादा तबाही हुई है.'



उन्होंने कहा कि उत्तरी ईरान के नतांज़ शहर के पास स्थित इस प्लांट में आग से काफ़ी नुक़सान हुआ है. हालांकि इससे संबंधित कोई विवरण उन्होंने प्रेस को नहीं दिया. ईरान की राजधानी तेहरान से क़रीब 250 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नतांज़, ईरान का सबसे बड़ा और बढ़िया गुणवत्ता का यूरेनियम निकालने वाला प्लांट है.


 


उन्होंने कहा कि आग से नष्ट हुई मशीनरी को अब और अधिक उन्नत उपकरणों से बदला जाएगा. ताज़ा सूचना के अनुसार, यह आग प्लांट में अपकेन्द्रण यंत्र तैयार करने वाली एक कार्यशाला में लगी.


 


ईरान के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे संभावित साइबर-हमले का नतीजा बताया है. हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं किया. उत्तम क्वॉलिटी के यूरेनियम का उत्पादन करने के लिए अपकेन्द्रण यंत्रों की ज़रूरत होती है, जिसका उपयोग रिएक्टर ईंधन बनाने के साथ-साथ परमाणु हथियार बनाने के लिए भी किया जा सकता है.


 


ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बहरोज़ कमलवंडी ने रविवार को कहा कि सुरक्षा अधिकारी 'सुरक्षा कारणों से' नतांज़ में लगी आग के बारे में खुलकर बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना से महत्वपूर्ण क्षति हुई है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. ईरान में पिछले सप्ताह में आग लगने और विस्फ़ोट होने के कुछ अन्य मामले भी सामने आए थे.


 


गुरुवार को क्या हुआ था?


ईरान सरकार ने पहले सूचना दी थी कि गुरुवार को प्लांट के एक निर्माणाधीन हिस्से में आग लगी जिसे काबू कर लिया गया. लेकिन अमरीकी विश्लेषकों ने बताया कि आग सेंटरीफ़्यूज बनाने वाली वर्कशॉप में लगी और उन्होंने इस आग की कुछ तस्वीरें भी जारी कीं.



नतांज़ में आग की घटना, ईरान के पारचिन मिलिट्री कॉम्लेक्स में हुए धमाके के छह दिन बाद हुई. इस धमाके के बारे में भी ईरान प्रशासन ने कहा था कि 'गैस लीक होने के कारण ये धमाका हुआ', लेकिन सेटेलाइट तस्वीरों के आधार पर इस धमाके के बारे में विश्‍लेषकों ने कहा कि धमाका मिसाइल बनाने वाली यूनिट के पास हुआ.


 


तेहरान से सटा पारचिन कॉम्लेक्स, वही स्थान है जिसके बारे में पश्चिमी देशों को शक़ है कि ईरान ने क़रीब एक दशक पहले इस जगह पर ही न्यूक्लियर हथियार टेस्ट किए थे.


 


ईरान दावा करता है कि उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम एक शांतिपूर्ण मिशन है और वो न्यूक्लियर हथियार विकसित करने का उनका कोई इरादा नहीं है.


 


धनंजय प्रकरण में शासकीय अधिवक्ता को मिली है सुरक्षा


File photo 


जौनपुर। अपहरण व रंगदारी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा एडीजीसी अनूप शुक्ला को एक सुरक्षा कर्मी नि:शुल्क प्रदान किया गया है।अनूप शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह की अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत से जमानत निरस्त होने के बाद धमकी दी जा रही है।उनकी जान को खतरा है।उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी इमानदारी व निष्ठा से किया जिससे धनंजय सिंह की जमानत निरस्त हो सकी।अनूप का कहना है कि उनको अपनी व परिवार वालों की जान का खतरा है। उन पर कभी भी हमला हो सकता है। इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाय।


बता दें कि नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण व रंगदारी के मामले में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय व विक्रम जेल में हैं।


कानपुर मुठभेड : तीन और पुलिसकर्मी निलंबित


कानपुर (उप्र), छह जुलाई । कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर के बाहर हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद ड्यूटी में ढिलायी बरतने के लिए तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उप निरीक्षकों - कुंवरपाल, तथा कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं । ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे । तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है ।


 


उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आयी तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी ।


 


पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ विकास दुबे के घर बुधवार को गये थे । स्थानीय कारोबारी राहुल तिवारी की शिकायत पर पुलिस वहां दबिश देने गयी थी । राहुल को विकास दुबे ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा था ।


जब तिवारी ने बीचबचाव की कोशिश की तो दुबे ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ भी बदसलूकी की थी । उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई और फिर पुलिस घर से चली गयी । मुठभेड़ की वारदात के बाद विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है ।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...